Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: हेरोइन की सप्लाई देने आया तस्कर नाके पर गिरफ्तार

Jalandhar News: हेरोइन की सप्लाई देने आया तस्कर नाके पर गिरफ्तार

0
Jalandhar News: हेरोइन की सप्लाई देने आया तस्कर नाके पर गिरफ्तार

जालंधरः थाना-5 की पुलिस ने हेरोइन की सप्लाई करने आए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बस्ती शेख निवासी विशाल खोसला उर्फ लोटा के रूप में हुई है। एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी नशा देने के लिए इलाके में घूम रहा है। जिसके बाद उन्होंने अपनी टीम को अलर्ट किया औऱ पुलिस पार्टी के साथ मिलकर कोट सदीक में नाकाबंदी कर चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस ने युवक को शक के आधार पर रोक कर तलाशी ली तो उससे पांच ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है। मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here