Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: होटल Sarovar Portico में बर्थडे पार्टी के दौरान परौसी दाल में निकली “हड्डी” – देखें वीडियो!

Jalandhar News: होटल Sarovar Portico में बर्थडे पार्टी के दौरान परौसी दाल में निकली “हड्डी” – देखें वीडियो!

0
Jalandhar News: होटल Sarovar Portico में बर्थडे पार्टी के दौरान परौसी दाल में निकली “हड्डी” – देखें वीडियो!
पंजाब, (जालन्धर) ENS: महानगर बीएसएफ चौंक के समीप स्थित Sarovar Portico Jalandhar में उस वक्त हंगामा हो गया जब यहां बर्थडे पार्टी सेलीब्रेट करने पहुंचे युवकों को परौसी गई दाल में हड्डी निकली। बर्थडे ब्वाय चेतन शर्मा ने बताया कि 29 सितंबर को उसका बर्थडे था जिसकी सैलीब्रेशन के लिए उसके 9 दोस्तों ने बीएसएफ चौंक के पास होटल सरोवर पोर्टिको में डीनर पार्टी रखी थी। डीनर में सभी प्रकार का वैजीटेरियन खाना आर्डर किया गया। सभी दोस्त खाना खा ही रहे थे कि एक दोस्त कमलप्रीत सिंह के मुंह में हड्डी आ गई जिसे बाहर निकाला गया और रिसैप्शन मैनेजर आकाश को बुलाकार इसकी शिकायत की गई। उन्होने मौके पर होटल सरोवर पोर्टिको के हैड शैफ को बुलाया जिसने पहले तो इसे मसाला कह पल्ला झाड़ने की कोशिश की मगर जब उसे हड्डी को कैमरे की मदद से जूम करके दिखाया तो हड्डी अंदर से खून जैसी लाल थी। खाना खा रहे सभी दोस्तों ने खाना खाने से मना कर दिया और होटल सरोवर पोर्टिको की घटिया सर्विस और घटिया खाने की शिकायत फूड एंड सेफ्टी विभाग को करने की बात कही जिसके बाद होटल मैनेजर तरुण ने अपने जीएम से फोन पर बात करने के लिए कहा और बिल माफ करने की बात कही मगर खाना खाने आए युवकों ने खाने का बिल 4500 रुपये अदा किया और वहां से चले गए। मामले संबधी जानकारी देते हुए चेतन शर्मा ने कहा कि खाने में निकली हड्डी का सैंपल उनके पास है तथा उस दौरान जो हुआ इसकी सारी वीडियो फुटेज भी मोबाईल में है। उसके सभी दोस्त इस मामले कि शिकायत फूड एंड सेफ्टी विभाग में करने की तैयारी कर रहे हैं तथा उक्त सैंपल को लैब टैस्ट करवाने के लिए विभाग को सौंप दिया जाएगा। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद अगली कारवाई की जाएगी। इल मामले में होटल सरोवर पोर्टिको के प्रबंधकों का पक्ष जानने के लिए बात करनी चाही मगर उनसे संपर्क नहीं हो सका उनका पर्क्ष मिलने के बाद उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

जालन्धर के होटल Sarovar Portico में बर्थडे पार्टी के दौरान दाल में हड्डी मिलने से हंगामा, जानें क्या हुआ और देखें वीडियो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here