Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰੂਘਰ ਵੀ ਨਹੀਂ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ! ਕਾਊਂਟਰ ਤੋਂ ਇਕ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਹੋਏ ਚੋਰੀ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸੰਗਤਾਂ ਪਾਸੋਂ ਅਰਦਾਸ ਦੀ ਮਾਇਆ ਇਕੱਤਰ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਕਾਊਂਟਰ ਤੋਂ ਇਕ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਚੋਰੀ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਹ ਘਟਨਾ ਐਤਵਾਰ ਦੇਰ ਰਾਤ ਦੀ ਹੈ ਜਦੋਂਕਿ ਦੁੱਖ ਭੰਜਣੀ ਬੇਰੀ ਬਾਹੀ ਵਾਲੇ ਪਾਸੇ ਬਣੇ ਕਾਊਂਟਰ ‘ਤੇ ਤਾਇਨਾਤ ਕਲਰਕ ਰਸ਼ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਬੈਠਾ ਸੀ ਤਾਂ ਇਕ ਔਰਤ ‘ਤੇ 2 ਵਿਅਕਤੀ ਉਸ ਪਾਸ ਪਹੁੰਚੇ ਤੇ ਰਸੀਦ ਕਟਵਾਈ। ਜਦੋਂ ਕਲਰਕ ਦਾ ਧਿਆਨ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਪੈਸੇ ਡਿੱਗਣ ਵਾਲੇ ਪਾਸੇ ਗਿਆ ਤਾਂ ਕਲਰਕ ਨੇ ਸਬੰਧਤ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਪੈਸੇ ਚੁੱਕਣ ਲਈ ਕਿਹਾ ਤਾਂ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਪੈਸੇ ਚੁੱਕਣ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਸਮੇਂ ਦੂਸਰੇ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਕਾਊਂਟਰ ਦੇ ਗੱਲੇ ‘ਚੋਂ ਇਕ ਲੱਖ ਰੁਪਏ 50-50 ਹਜ਼ਾਰ ਦੇ ਦੋ ਬੰਡਲ ਚੋਰੀ ਕਰ ਲਏ। ਪੈਸੇ ਕੱਢਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਤਿੰਨੋਂ ਰਫੂ ਚੱਕਰ ਹੋ ਗਏ।

    ਇਹ ਘਟਨਾ ਸੰਬੰਧਿਤ ਕਲਰਕ ਨੂੰ ਤਕਰੀਬਨ ਇਕ ਘੰਟੇ ਬਾਅਦ ਉਸ ਸਮੇਂ ਪਤਾ ਲੱਗੀ। ਜਦੋਂ ਉਸ ਨੇ ਕੈਸ਼ ਦਾ ਮਿਲਾਨ ਕੀਤਾ ਤਾਂ ਇਕ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਘੱਟ ਸੀ। ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਦੀ ਘੋਖ ਕਰਕੇ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਲੱਭਣ ਦੀ ਭਾਲ ਵਿੱਚ ਲੱਗੇ ਹੋਏ ਹਨ। ਕਿਤੇ ਨਾ ਕਿਤੇ ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੇ ਨਾਲ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ‘ਤੇ ਵੀ ਸਵਾਲੀਆ ਚਿੰਨ੍ਹ ਲੱਗਦਾ ਹੈ। ਜੇਕਰ ਗੁਰੂ ਘਰ ਦੇ ਗੱਲੇ ਹੀ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਨਹੀਂ ਤਾਂ ਸੰਗਤ ਦਾ ਕੀਮਤੀ ਸਾਮਾਨ ਜੋ ਕਿ ਸੰਗਤਾਂ ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਰੱਖਦੀਆਂ ਹਨ ਕਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਸੁਰੱਖਿਤ ਹੋਵੇਗਾ।

    ਇਸ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੈਨੇਜਰ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਤੰਗੇੜਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨੌਸਰਬਾਜ਼ਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਲਰਕ ਨੂੰ ਧੋਖਾ ਦੇ ਕੇ ਗੱਲੇ ‘ਚੋਂ ਇਕ ਲੱਖ ਰੁਪਿਆ ਚੋਰੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਹੈ। ਆਪਣੇ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਵੀ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਰਾਹੀਂ ਇਨ੍ਹਾਂ ਨੌਸਰਬਾਜਾਂ ਦਾ ਪਤਾ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਹ ਪੰਜਾਬ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਦੇ ਲੱਗਦੇ ਹਨ।

  • वंगाणा में 28 लाख की लागत से बनने वाली लिंक सड़क का विधायक भुट्टो ने किया भूमि पूजन

    उक्त सड़क के दोनों छोर पर लगेगी स्ट्रीट लाईट, छोटे बाहनों की होगी आवाजाही: भुट्टो 


    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के सिविल अस्पताल एवं डिग्री कॉलेज को बंग बाज़ार के मध्य से जाने वाले लिंक रोड का 28 लाख की लागत से होने वाले सुधारीकरण का विधायक भुट्टो ने भूमि पूजन किया। उक्त लिंक सड़क उबड़ खाबड़ होने से जनता को परेशानी हो रही थी। क्योंकि बंगाणा बाजार से 800 मीटर की दूरी पर डिग्री कॉलेज है और बंगाणा डिग्री कॉलेज में एक हजार से ज्यादा छात्र शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते है। उक्त लिंक सड़क और सीवरेज का कार्य शुरू हुआ था और सीवरेज काम पूरा होने पर उन्होंने सड़क को उबड़ खाबड़ बनाकर छोड़ दिया है। जहां पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। 


    विधायक भुट्टो ने दो माह पूर्व उक्त लिंक सड़क का मुआयना किया और लोकनिवि को एस्टीमेट बनाने के आदेश दिए। जिस का 28 लाख एस्टीमेट विभाग द्वारा तैयार किया। भुट्टो ने कहा कि डिग्री कॉलेज के साथ बंगाणा का एक मात्र सिविल अस्पताल है जहां पर हर दिन सैकड़ों लोग स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए जाते है और सिबिल अस्पताल और डिग्री कॉलेज को सीधा रास्ता उक्त सड़क है। लेकिन सड़क की हालात दयनीय होने पर जनता को परेशानी हो रही थी। विधायक ने कहा कि 800 मीटर की लंबाई वाली इस सड़क पर सुधारीकरण पर 28 लाख की धनराशि खर्च होगी और बढ़िया प्रारूप से सड़क का सुधारीकरण और सड़क की दोनों तरफ लाईट लगाई जाएगी। 


    भुटटो ने कहा कि उक्त लिंक सड़क पर केवल कॉलेज छात्र या फिर छोटी गाड़ियों के लिए आवाजाही होगी। बड़ी गाड़िया ट्रैक्टर आदि के लिए उक्त सड़क पर आवाजाही बन्द होगी। यदि को मनमानी रूप से आवाजाही करने का प्रयास करेगा। तो उनकी गाड़ी का सीधा चालान होगा। 


    भुट्टो ने कहा कि बड़ी गाड़ियों के लिए बंगाणा के सतरुखा से सड़क बनाई गई है यह लिंक सड़क केवल छोटी वाहनों या फिर कॉलेज या सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जाने वालों के लिए बढ़िया रूप से बनाया जाएगा। 


    वहीं विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने पंच भीष्म गुरु नानक देव जयंती पर कुटलैहड़ के प्रमुख डेरा बाबा रुद्रानन्द  गांव नारी में पहुंचकर समर्थकों सहित पूजा अर्चना करके श्री श्री 1008 बाबा सुग्रीवानंद जी महाराज से आशीर्वाद लिया। और लंगर में सेवाएं दी। इस मौके पर बंगाणा के पूर्व प्रधान चंद कुमार,पूर्व बीडीसी अध्यक्ष मीना चौधरी, कुटलैहड ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम आसरा शर्मा , महासचिव एवं पूर्व प्रधान प्रवीण शर्मा, पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, महा सचिव अजय शर्मा, युवा नेता विशाल राणा, किशोरी हटली, प्रकाश चंद शर्मा, लोकनिवि के अधिकारी कर्मचारी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

  • पंजाबः फैक्ट्री की तीसरी मंजिल से युवती ने लगाई छलांग, मौ’त, देखें CCTV

    लुधियानाः गांधी नगर मार्केट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक शकी हालात में फैक्ट्री की तीसरी मंजिल से युवती ने छलांग लगा दी। इस हादसे में युवती की मौत हो गई। युवती द्वारा फैक्टरी से छलांग लगाने के दौरान आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। स्थानीय लोग तुरंत घायल युवती को खून से लथपथ हालत में अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार वालों के मुताबिक वह कुछ दिन पहले ही बिहार से आए थे। बिहार से आने के बाद युवती गली नंबर 14 स्थित दीपक गारमेंट्स फैक्टरी में नौकरी पर लगी थी।

    घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। बताया गया है कि कुछ दिन पहले ही युवती काम करने के लिए  में आई थी। परिजनों का इस हादसे को लेकर रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजनों ने इस मामले को लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। दूसरी ओर मौके पर पहुंची पुलिस का दावा है कि लड़की ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कैमरे चेक किए हैं और ऐसी कोई बातचीत सामने नहीं आई है। हालांकि वह मामले की गहनता से जांच कर रहे है।

  • ਪੰਜਾਬ : Sri Guru Nanak Dev ji ਦਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਸ਼ਰਧਾ ਅਤੇ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ: ਪਹਿਲੇ ਗੁਰੂ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦਾ ਅੱਜ 554ਵਾਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੂਰਬ ਗੁਰਪੁਰ ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਕਿਲਾ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬੜੇ ਹੀ ਧੂਮ ਧਾਮ ਦੇ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਹਰ ਧਰਮ ਦੇ ਲੋਕ ਅੱਜ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਲਈ ਕਿਲਾ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੇ। ਜਗ੍ਹਾ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਗੁਰੂ ਦੇ ਲੰਗਰ ਲਾਏ ਗਏ। ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦਾ ਇੱਕ ਸਲਾਬ ਹੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚ ਗਿਆ।

    ਪੈਰ ਰੱਖਣ ਨੂੰ ਜਗਾਹਾ ਨਹੀਂ ਮਿਲੀ। ਫਿਰ ਵੀ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਲਈ ਲਾਈਨ ਵਿੱਚ ਖੜੇ ਰਹੇ ਅਤੇ ਆਪਣੀ ਬਾਰੀ ਦਾ ਇੰਤਜ਼ਾਰ ਕਰਦੇ ਰਹੇ। ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪਾਠ ਦੇ ਭੋਗ ਪਾਏ ਗਏ। ਬਠਿੰਡਾ ਸ਼ਹਿਰੀ ਤੋਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਵੀ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਲਈ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਗੁਰਪੁਰ ਦੀਆਂ ਵਧਾਈਆਂ ਦਿੱਤੀਆਂ।

  • बंगाणा हिमुडा में 13 दिसंबर से भागवत कथा शुरू, डॉ सुमन शर्मा करेंगे प्रवचन

    श्री राम नाटक क्लब हटली के झंडे को हमारी कथा का पहला निमंत्रण: ज्योति वर्ज़ाता
    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के हिमुडा कालौनी में बाबा ब्रह्मदेव पहाड़िया कमेटी द्वारा लगातार छठी श्रीमद भागवत कथा 13 दिसंबर से 19 दिसंबर तक होने जा रही है। और उसी कथा के उपलक्ष्य पर कमेटी के सदस्य एवं श्री राम नाटक क्लब हटली की महिला प्रधान ज्योति वर्ज़ाता ने श्री राम नाटक क्लब हटली से कथा के निमंत्रण का आगाज़ किया। ज्योति बर्ज़ाता ने कहा कि श्री राम नाटक क्लब हटली की कमेटी सदस्यों का हमें भरपूर सहयोग मिलता है। और प्रथम निमंत्रण श्री राम नाटक क्लब हटली के झंडे को दिया गया। और अब हर परिवार को 13 दिसंबर से शुरू हो रही हिमुडा कालौनी में श्रीमद भागवत कथा का निमंत्रण दिया जाएगा। बही कमेटी के प्रवक्ता अंकुश बर्ज़ाता ने बताया कि 13 दिसंबर से शुरू हो रही श्रीमद भागवत कथा का रसपान उत्तरी भारत के प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य डॉ सुमन शर्मा जी के मुखारबिंद से होगा। और 13 दिसंबर को प्रातः दस बजे शोभायात्रा बंगाणा के ठंडी खुई से बंगाणा के हिमुडा कालौनी तक वेद मंत्रों व बेंड बाजों के साथ निकाली जाएगी। बही हर दिन 12 बजे से लेकर 3 बजे तक कथा समय रहेगा। हर दिन 3 बजे आरती के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की विशेष व्याबस्था रहेगी। 19 दिसंबर को विश्राम के दिन प्रातः दस बजे कथा समय रहेगा। ज्ञात रहे बंगाणा के बर्ज़ाता परिवार द्वारा वृंदावन धाम में भी हर वर्ष श्रवण मास में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जाता है। हंसराज बर्ज़ाता ज्योति वर्ज़ाता एवं अंकुश बर्ज़ाता व उनका परिवार प्रभु श्री राम जी, ठाकुर जी के अनन्य भक्त है। बही क्लब् के निदेशक बिपन साजन ने प्रधान ज्योति बर्ज़ाता का आभार प्रकट करते हुए उन्हें श्रीमद भागवत कथा में हर समय क्लब के सभी सदस्यों द्वारा सहभागिता देने का आश्वाशन दिया। इस मौके पर प्रधान सुरेंद्र हटली, महासचिव कमल देव शास्त्री, कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा, विवेकशील शर्मा, विवेक सोनू, सुरेंद्र राणा, संजय सोनी, कुलदीप शर्मा,अजमेर सिंह व अन्य मौजूद रहे। 
  • पंजाबः झूठे केस में फंसाने के मामले में रिश्वत लेता थानेदार काबू 

    फाजिल्काः पंजाब में विजिलेंस द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस ने फाजिल्का के मंडी लाधुका के थानेदार को हजारों रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। शिकायतकर्ता प्रवीण कुमार के मुताबिक चौकी प्रभारी बलदेव सिंह ने एक विवाद मामले में झूठा फंसाए जाने का डर दिखाकर उससे रिश्वत की मांग की थी। जबकि वह झगड़े में शामिल ही नहीं था। उन्होंने कहा कि तारोबड़ी गांव में मारपीट हुई थी, उस दौरान वह शहर से बाहर था।

    लेकिन उसके बावजूद चौंकी इंचार्ज बलदेव सिंह उसे केस में नामजद करने का डर डाल रहा था। जिसको लेकर चौकी प्रभारी द्वारा उससे 20 हजार रुपये की रकम पहले ही ले ली गई थी। अब उसने 10 हजार रुपए की रिश्वत और मांगी। जिसे लेकर वह विजिलेंस के पास पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी दी। इस दौरान विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर चौंकी इंचार्ज को रिश्वत की रकम 10 हजार रुपये के साथ रंगे हाथों काबू किया है। उधर, विजिलेंस थानेदार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ‘ਚ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਠੀਕ ਕਰਨ ਲਈ PCR ਟੀਮਾਂ ਕੀਤਿਆਂ ਤੈਨਾਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਠੀਕ ਬਣੀ ਰਹੇ, ਇਸ ਲਈ ਕੁੱਲ ਪੀਸੀਆਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਿਪਾਹੀ ਐਸਆਈ ਸਭ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਦੇ 256 ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਹਨ। ਪੀਸੀਆਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕੁੜੀਆਂ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਵੀ ਤੈਨਾਤ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ। ਇਹ ਟੀਮਾਂ ਵੱਖ ਵੱਖ ਬਠਿੰਡਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਕੋਨੇ ਕੋਨੇ ਵਿੱਚ ਤੈਨਾਤ ਰਹਿਣਗੀਆਂ। ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਮਦਦ ਕਰਨਗੀਆਂ ਅਤੇ ਵਾਰਦਾਤ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਨਗੀਆਂ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਚੌਂਕਾਂ ਵਿੱਚ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਵੀ ਲਾਏ ਗਏ ਹਨ ਅਤੇ ਕੁਝ ਤਕਨੀਕੀ ਖਰਾਬੀ ਕਾਰਨ ਕੈਮਰੇ ਖਰਾਬ ਹਨ, ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਠੀਕ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ।

    ਪੀਸੀਆਰ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੀ ਦੂਜੇ ਸੂਬਿਆਂ ਦੀ ਸਰਹੱਦ ਹਰਿਆਣਾ ਰਾਜਸਥਾਨ ਬਾਰਡਰ ਤੇ ਵੀ ਤਨਾਤ ਰਹਿਣਗੀਆਂ।ਐਸਐਸਪੀ ਨੇ ਪੀਸੀਆਰ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਹਰੀ ਝੰਡੀ ਵਿਖਾ ਕੇ ਰਵਾਨਾ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੇਰੀ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਹੈ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਸਹਿਯੋਗ ਕਰਨ। ਪੁਲਿਸ ਹਰ ਵਕਤ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਦਿਨ ਰਾਤ ਹਾਜ਼ਰ ਰਵੇਗੀ ਅਤੇ ਬਠਿੰਡਾ ਨੂੰ ਫਰੀ ਜੁਰਮ ਬਣਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਜਿਹੜੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਦਲਦਲ ਵਿੱਚ ਫਸ ਚੁੱਕੇ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਦਲਦਲ ਵਿੱਚੋਂ ਬਾਹਰ ਕੱਢਣਾ ਹੈ ਅਤੇ ਨਸ਼ੇ ਨੂੰ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਖਤਮ ਕਰਨਾ ਹੈ, ਬਠਿੰਡਾ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਕਰਨਾ ਹੈ।

  • बंगाणा स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर सम्पन्न

    अपने लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ें एन एस एस यूनिट क्रेडिट्स: देवेन्द्र भुट्टो 
    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के राजकीय बारिष्ट माध्यमिक पाठशाला बंगाणा में सात दिवसीय एनएसएस कैम्प का सोमवार को विधिवत समापन हुआ। एनएसएस कैम्प के समापन पर कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने शिरकत करके एनएसएस यूनिट के क्रैडिट्स को एक एक शाल वितरण की। विधायक ने कहा कि स्कूल में केवल शिक्षा पर बात होनी चाहिए। और शिक्षा के क्षेत्र में उपमंडल बंगाणा मुख्यालय पर स्कूल में शिक्षा का स्तर हिमाचल प्रदेश में नंबर एक पर होना चाहिए। भुट्टो ने एनएसएस यूनिट के क्रैडिट्स को भी बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार सात दिवसीय कैम्प में क्रैडिट्स ने बेहतर भारत स्वच्छ अभियान एवं अन्य सभी योजनाओं व साफ सफाई में अपनी प्रतिभा दिखाई है। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है। कि वास्तव में बंगाणा स्कूल में एनएसएस यूनिट का कैम्प लगा हुआ था। उन्होंने ने कहा कि एनएसएस अपने आप मे एक संस्था है और एनएसएस कैम्प के माध्यम से यूनिट के क्रैडिट्स के मन में देश अथवा समाज के प्रति कुछ करने का जज्बा मन में पैदा होता है। उन्होंने ने कहा कि हमें इस बात की भी खुशी है कि बंगाणा स्कूल में पढ़ लिख कर आज कई स्टूडेंट बड़े पदों में सेवाएं दे रहे है। भुट्टो ने कहा कि जहां कहीं भी हमारी जरूरत हो हमें सूचित या सम्पर्क करें। हम हर समय कुटलैहड के उजबल भविष्य के साथ खड़े रहेंगे। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल सुरजीत सिंह वाईस प्रिंसीपल जितेंद्र शर्मा, कुटलैहड ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम आसरा शर्मा,प्रवक्ता विवेक शर्मा,नरेंद्र धीमान,राममूर्ति शर्मा,सुनील शर्मा,बलदेव कलसी,सुरेश कुमार ,सलोचना देवी,डिम्पल कुमारी, चंपा देवी,मीनाक्षी ,सोनिया, रीता,जीवन आशा,सुभाष व कई गणमान्य उपस्थित रहे। 
  • विदेश में 26 वर्षीय पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या

    मोगाः जिले के बाघापुराना से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव रोडे के रहने वाले 26 वर्षीय युवक की फिलीपींस की राजधानी मनीला में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जसप्रीत सिंह 5 साल पहले रोजी-रोटी कमाने मनीला गया था। सुबह जब वह बाइक से अपने काम पर जा रहा था तो रास्ते में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जसप्रीत सिंह के दो भाई और एक बहन हैं। वह सभी गांव रोडे में अपने ननिहाल में रहते हैं। जसप्रीत सिंह के पिता की मृत्यु हो चुकी है। परिवार का कहना है कि दिसंबर में जसप्रीत को घर आना था।

  • जालंधरः हेरोइन, एक्टिवा और नगदी सहित 4 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना रामामंडी की पुलिस ने अलग अलग मामलों में चार युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 212 ग्राम हेरोइन, पांच मोबाइल, एक एक्टिवा और 1700 रूपए नगदी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश कुमार उर्फ बल्ली निवासी मोहल्ला बाल्मीकि होशियारपुर, विजय कुमार उर्फ मानी निवासी अजीत नगर जालंधर, प्रिंस वर्मा निवासी न्यू दशमेश नगर आदमपुर और कमलजीत निवासी गांव फतेहपुर आदमपुर के रूप में हुई है।

    थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई रोशन लाल पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान ढिंलवा चौक के पास मौजूद थे। जहां तलहन रोड से युवा आता दिखाई दिया पुलिस को देखकर हाथ में पकड़े के लिफाफे को फेंक कर भागने की कोशिश करने लगा तो नाके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने आरोपी राजेश कुमार उर्फ बल्ली को रोककर जब फेंके हुए लिफाफे को खोलकर देखा तो उसमें से 80 ग्राम हेरोइन नामक नशीला पदार्थ बरामद हुआ। 

    इसी तरह उनकी टीम के एसआई जसवीर सिंह ने अपनी टीम के साथ न्यू दशमेश नगर मोड़ पर नाकेबंदी की हुई थी जहां उन्होंने आरोपी विजय कुमार उर्फ मानी निवासी अजीत नगर जालंधर को 132 ग्राम हेरोइन नामक नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

    इसी तरह उनकी टीम के एएसआई सुचा सिंह अपनी टीम सहित नाकेबंदी के दौरान सूर्य इन्कलेव के पास मौजूद थे, जहां उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर प्रिंस वर्मा निवासी न्यू दशमेश नगर आदमपुर और कमलजीत निवासी गांव फतेहपुर  को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीने हुए पांच मोबाइल, एक पर्स, 1700 रुपए नक़दी और वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा बरामद कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।