Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ‘ਚ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਠੀਕ ਕਰਨ ਲਈ PCR ਟੀਮਾਂ ਕੀਤਿਆਂ ਤੈਨਾਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਠੀਕ ਬਣੀ ਰਹੇ, ਇਸ ਲਈ ਕੁੱਲ ਪੀਸੀਆਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਿਪਾਹੀ ਐਸਆਈ ਸਭ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਦੇ 256 ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਹਨ। ਪੀਸੀਆਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕੁੜੀਆਂ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਵੀ ਤੈਨਾਤ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ। ਇਹ ਟੀਮਾਂ ਵੱਖ ਵੱਖ ਬਠਿੰਡਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਕੋਨੇ ਕੋਨੇ ਵਿੱਚ ਤੈਨਾਤ ਰਹਿਣਗੀਆਂ। ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਮਦਦ ਕਰਨਗੀਆਂ ਅਤੇ ਵਾਰਦਾਤ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਨਗੀਆਂ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਚੌਂਕਾਂ ਵਿੱਚ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਵੀ ਲਾਏ ਗਏ ਹਨ ਅਤੇ ਕੁਝ ਤਕਨੀਕੀ ਖਰਾਬੀ ਕਾਰਨ ਕੈਮਰੇ ਖਰਾਬ ਹਨ, ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਠੀਕ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ।

    ਪੀਸੀਆਰ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੀ ਦੂਜੇ ਸੂਬਿਆਂ ਦੀ ਸਰਹੱਦ ਹਰਿਆਣਾ ਰਾਜਸਥਾਨ ਬਾਰਡਰ ਤੇ ਵੀ ਤਨਾਤ ਰਹਿਣਗੀਆਂ।ਐਸਐਸਪੀ ਨੇ ਪੀਸੀਆਰ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਹਰੀ ਝੰਡੀ ਵਿਖਾ ਕੇ ਰਵਾਨਾ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੇਰੀ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਹੈ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਸਹਿਯੋਗ ਕਰਨ। ਪੁਲਿਸ ਹਰ ਵਕਤ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਦਿਨ ਰਾਤ ਹਾਜ਼ਰ ਰਵੇਗੀ ਅਤੇ ਬਠਿੰਡਾ ਨੂੰ ਫਰੀ ਜੁਰਮ ਬਣਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਜਿਹੜੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਦਲਦਲ ਵਿੱਚ ਫਸ ਚੁੱਕੇ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਦਲਦਲ ਵਿੱਚੋਂ ਬਾਹਰ ਕੱਢਣਾ ਹੈ ਅਤੇ ਨਸ਼ੇ ਨੂੰ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਖਤਮ ਕਰਨਾ ਹੈ, ਬਠਿੰਡਾ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਕਰਨਾ ਹੈ।

  • बंगाणा स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर सम्पन्न

    अपने लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ें एन एस एस यूनिट क्रेडिट्स: देवेन्द्र भुट्टो 
    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के राजकीय बारिष्ट माध्यमिक पाठशाला बंगाणा में सात दिवसीय एनएसएस कैम्प का सोमवार को विधिवत समापन हुआ। एनएसएस कैम्प के समापन पर कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने शिरकत करके एनएसएस यूनिट के क्रैडिट्स को एक एक शाल वितरण की। विधायक ने कहा कि स्कूल में केवल शिक्षा पर बात होनी चाहिए। और शिक्षा के क्षेत्र में उपमंडल बंगाणा मुख्यालय पर स्कूल में शिक्षा का स्तर हिमाचल प्रदेश में नंबर एक पर होना चाहिए। भुट्टो ने एनएसएस यूनिट के क्रैडिट्स को भी बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार सात दिवसीय कैम्प में क्रैडिट्स ने बेहतर भारत स्वच्छ अभियान एवं अन्य सभी योजनाओं व साफ सफाई में अपनी प्रतिभा दिखाई है। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है। कि वास्तव में बंगाणा स्कूल में एनएसएस यूनिट का कैम्प लगा हुआ था। उन्होंने ने कहा कि एनएसएस अपने आप मे एक संस्था है और एनएसएस कैम्प के माध्यम से यूनिट के क्रैडिट्स के मन में देश अथवा समाज के प्रति कुछ करने का जज्बा मन में पैदा होता है। उन्होंने ने कहा कि हमें इस बात की भी खुशी है कि बंगाणा स्कूल में पढ़ लिख कर आज कई स्टूडेंट बड़े पदों में सेवाएं दे रहे है। भुट्टो ने कहा कि जहां कहीं भी हमारी जरूरत हो हमें सूचित या सम्पर्क करें। हम हर समय कुटलैहड के उजबल भविष्य के साथ खड़े रहेंगे। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल सुरजीत सिंह वाईस प्रिंसीपल जितेंद्र शर्मा, कुटलैहड ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम आसरा शर्मा,प्रवक्ता विवेक शर्मा,नरेंद्र धीमान,राममूर्ति शर्मा,सुनील शर्मा,बलदेव कलसी,सुरेश कुमार ,सलोचना देवी,डिम्पल कुमारी, चंपा देवी,मीनाक्षी ,सोनिया, रीता,जीवन आशा,सुभाष व कई गणमान्य उपस्थित रहे। 
  • विदेश में 26 वर्षीय पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या

    मोगाः जिले के बाघापुराना से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव रोडे के रहने वाले 26 वर्षीय युवक की फिलीपींस की राजधानी मनीला में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जसप्रीत सिंह 5 साल पहले रोजी-रोटी कमाने मनीला गया था। सुबह जब वह बाइक से अपने काम पर जा रहा था तो रास्ते में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जसप्रीत सिंह के दो भाई और एक बहन हैं। वह सभी गांव रोडे में अपने ननिहाल में रहते हैं। जसप्रीत सिंह के पिता की मृत्यु हो चुकी है। परिवार का कहना है कि दिसंबर में जसप्रीत को घर आना था।

  • जालंधरः हेरोइन, एक्टिवा और नगदी सहित 4 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना रामामंडी की पुलिस ने अलग अलग मामलों में चार युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 212 ग्राम हेरोइन, पांच मोबाइल, एक एक्टिवा और 1700 रूपए नगदी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश कुमार उर्फ बल्ली निवासी मोहल्ला बाल्मीकि होशियारपुर, विजय कुमार उर्फ मानी निवासी अजीत नगर जालंधर, प्रिंस वर्मा निवासी न्यू दशमेश नगर आदमपुर और कमलजीत निवासी गांव फतेहपुर आदमपुर के रूप में हुई है।

    थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई रोशन लाल पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान ढिंलवा चौक के पास मौजूद थे। जहां तलहन रोड से युवा आता दिखाई दिया पुलिस को देखकर हाथ में पकड़े के लिफाफे को फेंक कर भागने की कोशिश करने लगा तो नाके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने आरोपी राजेश कुमार उर्फ बल्ली को रोककर जब फेंके हुए लिफाफे को खोलकर देखा तो उसमें से 80 ग्राम हेरोइन नामक नशीला पदार्थ बरामद हुआ। 

    इसी तरह उनकी टीम के एसआई जसवीर सिंह ने अपनी टीम के साथ न्यू दशमेश नगर मोड़ पर नाकेबंदी की हुई थी जहां उन्होंने आरोपी विजय कुमार उर्फ मानी निवासी अजीत नगर जालंधर को 132 ग्राम हेरोइन नामक नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

    इसी तरह उनकी टीम के एएसआई सुचा सिंह अपनी टीम सहित नाकेबंदी के दौरान सूर्य इन्कलेव के पास मौजूद थे, जहां उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर प्रिंस वर्मा निवासी न्यू दशमेश नगर आदमपुर और कमलजीत निवासी गांव फतेहपुर  को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीने हुए पांच मोबाइल, एक पर्स, 1700 रुपए नक़दी और वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा बरामद कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः ढाई किलों अफीम और ड्रग मनी सहित 3 गिरफ्तार

    मलेरकोटला : पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से काफी मात्रा में अफीम और ड्रग मनी जब्त की है। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान जावेद उर्फ ​​जैदी, अनवर खान और एक किशोर सलमान खान के रूप में की गई है, जो मलेरकोटला के विभिन्न इलाकों में रहने वाले हैं। मामले की जानकारी देते हुए मालेरकोटला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरकमल प्रीत सिंह खख ने कहा कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए डीएसपी जासूस अमरजीत सिंह, इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में सीआईए मालेरकोटला टीम द्वारा एक सावधानीपूर्वक योजनाबद्ध ऑपरेशन चलाया गया था।

    इस दौरान जांच से पता चला कि पश्चिम बंगाल (कोलकाता) से एक तिकड़ी मालेरकोटला में पर्याप्त मात्रा में अफीम की तस्करी करने का प्रयास कर रही थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मालेरकोटला बस स्टैंड के पास आरोपी व्यक्तियों को पकड़ लिया। गहन तलाशी लेने पर पुलिस ने एक काले बैग के अंदर छिपाकर रखे गए 2.56 किलोग्राम अफीम के साथ-साथ 16,000 रुपये ड्रग मनी भी बरामद किए।प्रारंभिक जांच से पता चला कि आरोपी व्यक्तियों ने पश्चिम बंगाल (कलकत्ता) से अफीम खरीदी थी और इसे मलेरकोटला में वितरित करने और बेचने का इरादा कर रहे थे। गिरफ्तार व्यक्तियों पर पुलिस स्टेशन सिटी मालेरकोटला में नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    गिरफ्तार किए गए लोगों को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की जांच के लिए उनकी रिमांड मांगी जाएगी। तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए निरंतर प्रयास चल रहे हैं। एसएसपी खख ने इस अंतरराज्यीय नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने में टीम की असाधारण सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए इस बात पर जोर दिया कि यह क्षेत्र में नशे के व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण झटका है। मालेरकोटला पुलिस समुदाय को मादक पदार्थों की तस्करी के हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • बंद हो सकता है पंजाब का पहला डॉग पार्क, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब का पहला डॉग पार्क कुछ महीने पहले में खोला गया था, जिसमें लोग अपने डॉग को पार्क में घूमा सकते थे। लेकिन लोगों द्वारा इस डॉग पार्क को पसंद भी किया गया था। इस डॉग पार्क की कई दिन लोगों में चर्चा भी होती रही। इसके लिए 40 रुपए फीस भी रखी गई थी। लेकिन अब इस पार्क को ताला लगाए जाने की कोशिश की जा रही है। कारण यह है डॉग पार्क के प्रबंधकों पर डॉग पार्क को कमर्शीलाइज करने के आरोप लग रहे है। पब्लिक एक्शन कमेटी के सदस्यों ने मैनेजमेंट पर आरोप लगाए हैं कि पब्लिक पार्क के अंदर एक हैदराबाद की प्राइवेट फर्म को सस्ते दामों में डॉग कैफे खोलकर दिया है, ओर डॉग अस्पताल खोलने जा रहे है। यहां यह प्राइवेट फर्म अपना बिजनेस चला कर मोटे पैसे कमाएगी। जोकि सीधे तौर पर पब्लिक की जेब पर डाका डालने की तैयारी है। डॉग पार्क में डॉग की इंट्री फीस 40 रुपए रखी गई है। उसके बाद डॉग हेल्थ व डॉग कैफे के नाम पर लोगों को 600 से 700 रुपए तक भरने पड़ेंगे।

    जोकि कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट व एन.जी.टी की गाइड लाइन के मुताबिक किसी भी पब्लिक पार्क में या ग्रीन बेल्ट एरिया में कमर्शियल एक्टिविटी नही की जा सकती। इसके बावजूद डॉग पार्क को कमर्शलाइज किया जा रहा है। पब्लिक एक्शन कमेटी के सदस्य कपिल ने कहा कि कहीं न कहीं इस सारे मामले में भ्रष्टचार हो रहा है। और अपने चहेते लोगों को गैरकानूनी तरीके से पब्लिक प्लेस में बिजनेस करने की छूट दी जा रही है। पब्लिक एक्शन कमेटी के बाकी सदस्यों ने कहा कि इस पूरे मामले में डॉग पार्क व अन्य पार्कों के बारे में NGT को लिखती रूप में शिकायत दी गई है, ओर एन.जी.टी ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन, लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर व नगर निगम के कमिश्नर को 11 जनवरी को तलब किया है। अब देखना यह होगा कि इस पूरे मामले में एनजीटी का क्या फैसला आता है। डॉग पार्क डॉग्स के लिए खुला रहता है या इसे बंद कर दिया जाता है।

  • जालंधरः सैर करने निकली 25 वर्षीय युवती पर Pitbull Dog ने किया हमला

    जालंधर, ENS: पंजाब भर में पिटबुल पर बैन लगा हुआ है। लेकिन उसके बावजूद कुछ लोगों ने पिटबुल को घर पर रखा हुआ है। दरअसल, पिटबुल द्वारा लोगों के शिकार होने के बाद लोगों में इस नस्ल के डॉग को लेकर मन में डर बना हुआ है। वहीं ताजा मामला पिटबुल द्वारा युवती को काटने का सामने आया है। यह मामला दिलबाग नगर एक्सटेंशन निकट ग्रोवर कालोनी थाना बस्ती बावा खेल से सामने आया है। जहां पालतू पिटबुल डॉग ने एक युवती पर हमला कर उसके चेहरे को नोंचने की कोशिश की और युवती के शरीर पर अपनी नोकिले दांतों से करीब 10 घाव कर दिए हैं।

    घायल युवती की पहचान 25 वर्षीय नेहा पुत्री ईश्वर के रूप में हुई है। नेहा को ईलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता की बड़ी बहन सुमन ने बताया कि नेहा सुबह के करीब 6 बजे सैर करने घर से बाहर गई थी और इलाके में रहने वाले व्यक्ति जिसने पिटबुल डॉग पाल रखा है। उसके घर का दरवाजा खुला होने के चलते उसका डॉग भागता बाहर आया और नेहा पर हमला कर दिया। इस दौरान उसके बाजूओं और शरीर के कई हिस्सों में अपने नुकीले दांतों से कई घाव कर किए।

    शोर शराबा मचाने पर लोग जमा हुए और लोगों ने पिटबुल डॉग को किसी तरह से भगाया। हालांकि पहले ही यह पिटबुल कई लोगों पर हमला कर चुका है। अस्पताल में नेहा के साथ पहुंची उसकी बड़ी बहन सुमन के दिल में खौफ था और उसने बतया कि करीब 6 महीने पहले भी वह घर के बाहर सैर कर रही थी। इसी दौरान उक्त पड़ौसी के पिटबुल डॉग ने उसके मास नोंच लिया था। उक्त पिटबुल डॉग के चेहरे पर ही हमला करने वाला था कि किसी तरीके उसने अपनी जान बचाई। इसके बाद उसने इसकी शिकायत थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

  • दुनिया का सबसे अमीर भिखारी, इतने करोड़ की है संपत्ति

    नई दिल्ली : आपने अक्सर भिखारियों के पास से गुजरते हुए उन्हें कुछ पैसे पकड़ा ही दिए होंगे। कभी शायद ही आपने जानने की कोशिश की हो कि भिखारी वाकई मजबूर है भी या नहीं हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कई भिखारी इसे पेशा मानकर अपनी आजीविका बना लेते हैं चूंकि इसमें कोई मेहनत नहीं लगती और लोगों से जो कुछ मिलता है, वो भरण-पोषण के लिए काफी होता है आपको अगर ये बात अजीब लग रही है तो आपको आज दुनिया के सबसे अमीर भिखारी के बारे में बताते हैं अपने ही देश में मुंबई में रहने वाले भरत जैन दुनिया के सबसे अमीर भिखारी के तौर पर जाने जाते हैंउन्होंने मकान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान किराए पर लेकर व्यावसायिक परिसर भी बनाए। इससे उन्हें लाखों की इनकम होती है और वो मुंबई जैसे शहर में अपनी अच्छी संपत्ति बना चुके हैं। लंबे समय तक भीख मांगने के बाद अब भरत जैन आलीशान ज़िंदगी जी रहे हैं। वो करोड़पति हैं और उनका अच्छा-भला परिवार है।

    वे अपने दो बेटों, पत्नी, भाई और पिता के साथ रहते हैं। भीख मांगते-मांगते ही इसके पैसों से उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को रोजगार भी दिया और स्टेशनरी की दुकान खोल दी। महीने में भरत जैन की इनकर आराम से 70-75 हज़ार रुपये है। इस तरह साल में वो 9 लाख आराम से कमाता है और उसने मुंबई जैसे शहर में एक बंगला भी बना लिया है उनके बेटे कॉन्वेंट स्कूलों में पढ़ते हैं भरत जैन के पास 7.5 करोड़ की प्रॉपर्टी है, जबकि मुंबई में उसका 2 बेडरूम का अपार्टमेंट भी है इसके अलावा उनकी ठाणे में दो दुकानें हैं, जो किराये पर चल रही हैंकरोड़ों की कमाई होने के बाद उनका परिवार बार-बार उनसे कहता है कि वो भीख मांगना बंद कर दें इस पर भरत जैन मना कर देते हैं और उनका कहना है कि वो इस काम को नहीं छोड़ सकते जिसने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है हाल ही में एक ऐसी ही पाकिस्तानी लड़की का भी वीडियो सामने आया है। जिसमें उसने बताया कि मलेशिया मे भीख मांग-मांगकर वो अमीर बन गई

    अमीर होकर भी मांगता है भीख
    भरत जैन के पास 7.5 करोड़ की प्रॉपर्टी है, जबकि मुंबई में उसका 2 बेडरूम का अपार्टमेंट भी है. इसके अलावा उनकी ठाणे में दो दुकानें हैं, जो किराये पर चल रही है। करोड़ों की कमाई होने के बाद उनका परिवार बार-बार उनसे कहता है कि वो भीख मांगना बंद कर दें। इस पर भरत जैन मना कर देते हैं और उनका कहना है कि वो इस काम को नहीं छोड़ सकते जिसने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।

  • गुरु नानक देव जी की जयंती पर 300 किलो का केक हुआ तैयार, देखें वीडियो 

    पंचकूला: देशभर में आज गुरु नानक देव जी की जयंती मनाई जा रही है। गुरु नानक की जयंती के ख़ास मौके पर हरियाणा में पंचकूला में 300 किलो का केक तैयार किया गया है।

    इस ख़ास केस को लेकर आयोजक बॉबी सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि “हम हर साल केक तैयार करते हैं और लंगर की व्यवस्था की जाती है। हम 22-23 साल से इस लंगर का आयोजन कर रहे हैं।”

  • Air India का क्रिसमस पर डिस्काउंट ऑफर, 30 प्रतिशत तक मिल रही छूट

    नई दिल्ली : एयर इंडिया ने घरेलू और अर्तराष्ट्रीय उड़ानों पर क्रिसमस डे, नव वर्ष पर ग्राहकों को डिस्काउंट ऑफर दिया है। जिसमें एयर इंडिया ने यात्रियों को 30 प्रतिशत तक का डिस्काउंट देने की घोषणा की है।  राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों उड़ानों एयर इंडिया ने अच्छी छूट प्रदान की है।  कंपनी द्वारा डिटेल के अनुसार, इच्छुक यात्री उड़ानों पर 30 प्रतिशत तक का लाभ उठा सकते हैं।

    हालांकि यह ऑफर उन बुकिंग के लिए है जो 2 दिसंबर, 2023 से 30 मई, 2024 तक यात्रा के लिए नवंबर में की गई हैं। लॉग-इन किए गए मेंबर को अतिरिक्त लाभ प्रदान करने के लिए, वाहक ने कुछ अतिरिक्त सुविधाएं और मानार्थ एक्सप्रेस अहेड सर्विस और पुरस्कार विजेता अनुप्रयोगों पर शून्य सुविधा शुल्क शामिल किया है।

    इसके अलावा स्पेपसाल मेंबर भोजन, सामान, सीटें, उड़ान परिवर्तन और रद्दीकरण शुल्क छूट सहित अन्य लाभों का आनंद ले सकते हैं। रूट लिस्ट की बात करें तो यह बेंगलुरु-कन्नूर, बेंगलुरु-कोच्चि, बेंगलुरु-तिरुवनंतपुरम, बेंगलुरु-मैंगलोर, कन्नूर-तिरुवनंतपुरम, चेन्नई-तिरुवनंतपुरम और बेंगलुरु-तिरुचिरापल्ली के साथ-साथ पूरे नेटवर्क पर रियायती किराए शामिल हैं।