Blog

  • बरातियों से भरी बस और ट्रक में भीषण टक्कर, 3 की मौ’त, 25 घायल

    नई दिल्ली : झारखंड के लोहरदगा में बरातियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर का मामला सामने आया है। ​​​​​लोहरदगा के कुड़ु टाटी इलाके में बरातियों से भरी बस की ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का ड्राइवर काफी देर तक ड्राइविंग सीट पर फंसा रहा, उसे किसी तरह बाहर निकाला गया। हादसा शुक्रवार की रात करीब पौने नौ बजे नेशनल हाईवे 143A पर टाटी का पास हुआ।

    एक्सीडेंट में 3 बच्चों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हुए हैं। 12 से ज्यादा घायलों को रांची के रिम्स रेफर किया गया है। कुछ का इलाज लोहरदगा और कुडू के अस्पतालों में भी किया गया है। शुक्रवार रात रांची की ओर से वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर बाराती गाड़ी अपने घर गुमला बिशनपुर के बनालात लौट रही थी।

    लोहरदगा से कुडू की ओर हाईवा (ट्रक) जा रहा था। बस की रफ्तार तेज थी। अचानक गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ा और ट्रक के साथ बस की टक्कर हो गई। इस हादसे में जिन 3 बच्चों की मौत हुई उसमें एक 8 माह का बच्चा भी शामिल है। कुडू पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। घटना में बस और हाइवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

  • पंजाबः होला मोहल्ला जा रही ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आए बच्चे, एक की मौ+त

    लुधियानाः सिधवां बेट गांव खुरशैदपुरा में आंनदपुर साहिब में होला मोहल्ला पर श्रद्धालु से भरी जा रही ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में 2 बच्चे आ गए। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई मृतक की पहचान 10 साला पलक निवासी गांव खुरशैदपुर के रूप में हुई है। वही घायल हुई बच्ची की पहचान अर्शदीप कौर निवासी गांव खुरशैद पुर के रूप में हुई है। जिसको लोगो की सहायता से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां बच्ची हालात नाजुक बनी हुई थी जिसको डॉक्टरों ने लुधियाना रेफर कर दिया।

    जानकारी के अनुसार होला मोहल्ला पर अंनादपुर साहिब में जा रही श्रद्धालुओ की ट्राली ने गांव खुरशैद में दो बच्चियों को कुचल दिया। इस हादसे दौरान एक बच्ची की मौके पर मौत हो गई। वही हादसे के बाद आगे जाकर ट्राली भी पलट गई। इस दौरान ट्राली में सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेने के साथ साथ सड़क पर पलटी ट्राली को भी कब्जे में ले लिया। इस मामले को थाना सिधवा बेट के एएसआई नसीब चद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है उन्होंने कहा कि ट्राली में बैठी संगत ट्राली पलटने के बाद से फरार है पुलिस ट्रैक्टर ट्राली के मालिक समेत चालक की तलाश कर रही है।

  • आतिशी का दावाः शराब घोटाले में चुनावी चंदे की एंट्री सरकारी गवाह की कंपनी ने BJP को दिए 59 करोड़ के बॉन्ड, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। दिल्ली सरकार में मंत्री और पार्टी नेता आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल उठाते हुए कहा कि उत्पाद शुल्क नीति के मामले में एक सवाल लगातार उठता रहा है कि पैसे का रास्ता कहां है, शराब कारोबारी ने किसे और कहां भुगतान किया?  ईडी मनी ट्रेल को स्थापित नहीं कर पाई है, सिर्फ बयान के आधार पर गिरफ्तारी हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने एक ही सवाल पूछा कि मनी ट्रेल कहां है।

    अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी शरथ रेड्डी के ही बयान पर आधारित है। दिल्ली शराब घोटाले में आरोपी अरबिंदो फार्मा के एमडी शरथ रेड्डी सरकारी गवाह हैं। उन्होंने आगे कहा कि रेड्डी एपीएल हेल्थकेयर जैसी फार्मा कंपनियां भी चलाते हैं, उनको 9 तारीख को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। नवंबर 2022 उन्होंने कहा था कि मैं अरविंद केजरीवाल से नहीं मिला हूं, मेरा आप से कोई संबंध नहीं है, अगले दिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। महीनों बाद उन्होंने अपने बयान बदल दिए और उन्हें जमानत मिल गई लेकिन यह महज बयान है, पैसे का कोई सुराग नहीं मिला।

    आतिशी ने चुनावी चंदे से जुड़ा दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि रेड्डी की कंपनियों ने बीजेपी को इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए 4.5 करोड़ रुपये दिया। इंडो फार्मा, एपीएल हेल्थकेयर के मालिक रेड्डी ने चुनावी बॉन्ड के रूप में बीजेपी को पैसे दिए। गिरफ्तारी के बाद रेड्डी की कंपनियों ने 55 करोड़ रुपये का चुनावी चंदा दिया। मनी ट्रेल का पता चला, सारा पैसा चुनावी बॉन्ड के रूप में बीजेपी के खातों में गया। आतिशी ने आगे कहा कि मामले में बीजेपी को आरोपी बनाया जाना चाहिए, ईडी को चाहिए कि जेपी नड्डा को गिरफ्तार करे। चुनावी चंदे के रूप में 4.5 करोड़ रुपये और 55 करोड़ रुपये रेड्डी द्वारा भुगतान किए गए, जो कि एक्साइज पॉलिसी केस में आरोपी हैं। चुनावी बॉन्ड के जरिए बीजेपी ने अरबिंदो फर्म के मालिक शरथ रेड्डी से पैसा लिया। दो बार के चुनावी चंदे को मिलाकर यह पूरा अमाउंट 59.4 करोड़ रूपए हो जाता है।

    दरअसल दिल्ली सरकार नई आबकारी नीति लेकर आई थी, जिसमें विवाद बढ़ने के बाद 28 जुलाई 2022 को सरकार ने नई शराब नीति रद्द कर फिर पुरानी नीति लागू करने का फैसला लिया। 31 जुलाई को कैबिनेट नोट में ये माना गया कि शराब की ज्यादा बिक्री के बावजूद सरकार की कमाई कम हुई, क्योंकि खुदरा और थोक कारोबारी शराब के धंधे से हट रहे थे। वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में 1,485 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिला, जो बजट अनुमान से करीब 38 फीसदी कम था।

  • पंजाब : कार और मोटरसाइकिल में भीषण टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : सड़क हादसों में मौत के मामले आए दिन कार और मोटरसाइकिल में भीषण टक्कर का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार देर शाम मुक्तसर कोटकपूरा रोड पर एक कार और मोटरसाइकिल में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए व कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

    इस टक्कर में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान सतनाम सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव वारिंग के तौर पर हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्री मकत्सर साहिब सिविल अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • पंजाबः दिल्ली के बाद अब यहां शराब घोटाले की भाजपा ने जताई आशंका, देखें वीडियो

    मांग पत्र लेकर चुनाव आयोग के पास भाजपा पहुंचेगे भाजपा प्रधान

    चंडीगढ़ः दिल्ली में हुए शराब घोटाले के मामले के बाद अब भाजपा ने पंजाब में आप पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने बीते दिन प्रेस वार्ता के दौरान पंजाब में भी उसी पॉलिसी को लेकर सवाल उठाए। जिसके बाद उन्होंने बीते दिन कहा कि उन्होंने पंजाब में भी शराब घोटाले की आशंका है, जिसको लेकर वह शनिवार यानी आज दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग के पास इस मामले की मांग पत्र लेकर जाएंगे। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात करने वाला है। दरअसल, कल बीजेपी ने आरोप लगाया था कि पंजाब की शराब नीति भी दिल्ली सरकार की तर्ज पर चल रही है। ईडी को पंजाब शराब नीति की भी जांच करनी चाहिए।

    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि चुनाव संहिता लागू हो चुकी है और अब कोई भी विभाग सीधे तौर पर सरकार के अधीन नहीं है। इसलिए वे आज अपना मांग पत्र लेकर चुनाव आयोग के पास जायेंगे। बता दें कि सुनील जाखड़ पहले भी पंजाब की शराब नीति पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने कहा था कि पंजाब में भी दिल्ली सरकार की शराब नीति है। अगर यहां 100 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आ सकता है तो इससे भी बड़ा घोटाला सामने आएगा। जाखड़ ने आरोप लगाया है कि शराब नीति घोटाले का पैसा सरकार अपनी सहयोगी कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव में इस्तेमाल करेगी। 

  • पंजाबः जिला चुनाव अधिकारी की ओर से अकाली दल को नोटिस जारी 

    लुधियानाः शिरोमणि अकाली दल (शिअद) बादल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की तरफ से पूरे प्रदेश में पंजाब बचाओ यात्रा निकाली जा रही है। इसके लिए उनकी तरफ से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुखबीर बादल की फोटो वाले फ्लेक्स और झंडे लगाए गए थे। यही नहीं, नगर निगम कार्यालय के बाहर भी यही नजारा देखने को मिला था। इस यात्रा के दौरान सरकारी प्रापर्टी पर पार्टी के झंडे, बैनर और फ्लेक्स लगाकर आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला बीते दिन सामने आया था।

    जिला चुनाव अधिकारी के संज्ञान में जब यह मामला लाया गया तो उनकी तरफ से इस पर कार्रवाई करते हुए पार्टी को नोटिस जारी किया गया। इसका जवाब पार्टी को 24 घंटे में देना था। इस पर उत्तर देते हुए शिरोमणि अकाली दल बादल के प्रतिनिधि ने कहा कि उनकी तरफ से यात्रा निकालने के लिए अनुमति ली गई थी, मगर उन्हें नहीं पता है कि यह झंडियां किसने लगाई हैं। हो सकता है कि किसी ने यह शरारत की हो। इस पर प्रशासन की तरफ से उन्हें उस शरारती तत्व को ढूंढ़ने के लिए कहा गया है। यह मुद्दा उठने के बाद अब जिला चुनाव अधिकारी कुलवंत सिंह के आदेश पर सभी पार्टियों के सरकारी या निजी इमारतों पर लगे बैनर-पोस्टर उतरने शुरू हो गए हैं।

    नगर निगम के अलावा अन्य विभाग के अधिकारी शहर के कई जगहों पर इसका पालन करते हुए देखे भी गए हैं और शहर में लगे बोर्डों को हटाया भी जा रहा है। लोकसभा चुनाव का एलान हुए करीब 6 दिन हो चुके हैं। जिला प्रशासन की तरफ से इस पर काम भी करना शुरू कर दिया गया है। मगर 6 दिन में यह पहला मामला है किसी चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन करने पर किसी पार्टी को नोटिस जारी हुआ हो। फिलहाल अब पार्टी को उस शरारती तत्व को ढूंढ़ने के लिए कहा गया है जिसने यह झंडे व बैनर लगाए थे, क्योंकि उसके खिलाफ जिला चुनाव आयोग की तरफ से आपराधिक मामला दर्ज करवाया जाना है।

  • जालंधरः बलिदान दिवस पर भगत सिंह चौक पहुंचे सासंद सुशील रिंकू सहित आप पार्टी के कई नेता, देखें  Live

    जालंधर, ENS: बलिदानी भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का 93वां बलिदान दिवस शहीद भगत सिंह चौक में आज मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आप पार्टी के सासंद सुशील रिंकू सहित कई नेता भगत सिंह चौक पहुंचे। जहां उन्होंने शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर बलिदान दिवस पर फूलमाला अर्पित की।  उनकी जीवनी के बारे में उन्होंने युवा वर्ग को जानकारी दी। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सासंद रिंकू ने उनके बलिदान दिवस पर नमन किया। उन्होंने कहा कि युवाओं भगत सिंह से प्रेरित होना चाहिए।आने वाली पीढ़ी को यह जानना बेहद जरूरी है कि देश की आजादी के लिए किन बलिदानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है।

  • कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौ’त के घाट, जाने मामला

    कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौ’त के घाट, जाने मामला

    नई दिल्ली : राजस्थान के डूंगरपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बलवाड़ा गांव में एक बेटे ने पिता की इसलिए हत्या कर दी। क्योंकि उनके बीच झगड़ा हो गया था। हत्या करने के बाद बेटे ने पिता को घर के अंदर ही गड्ढा खोदकर उसमें गाड़ दिया। फिलहाल आरोपी बेटा पुलिस की गिरफ्त में है और शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

    बताया जा रहा है कि मृतक राजेंग बरड़ा के 3 बेटे है। इनमें आरोपी बड़ा बेटा चुन्नीलाल है। जिसमें से एक बेटा प्रकाश अपनी मां के साथ गुजरात अहमदाबाद में मजदूरी करता है। जबकि पप्पू और दिनेश पिता और चुन्नीलाल के साथ रहते है। पिछले दो तीन दिनों से पिता नजर नहीं आए, तो पप्पू और दिनेश ने उन्हें फोन किया, लेकिन कॉल नहीं लगी। इसके बाद दोनों ने अपने भाई चुन्नीलाल से पूछा, तो उसने कुछ नहीं बताया।

    वहीं घर के अंदर से बदबू आने लगी, तो भाईयों को शक हुआ और चुन्नीलाल से पूछा, तो उसने बताया कि पिता उसके साथ झगड़ा कर रहे थे, इसलिए उनकी हत्या कर दी और लाश घर के अंदर ही गाड़ दिया। वहीं सूचना मिने पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने गड्ढा खोदकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

  • पंजाबः सिविल अस्पताल में जुड़वा नवजात बच्चों की मौ+त, महिला ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल में जुड़वा नवजात बच्चों की मौत हो गई। इस दौरान पीड़ित महिला ने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाए है। महिला ने मौत से पहले एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वह कह रही हैकि अगर उसके जुड़वा बच्चों को कुछ हुआ तो उसके ससुराल वाले जिम्मेदार होंगे। महिला आरोप लगा रही हैकि उसके ससुराल वाले उसे घर से बाहर निकाल रहे है। वहीं महिला बता रही हैकि डॉक्टर ने भी रिस्क बताया हुआ है। वहीं महिला का माता परमजीत कौर ने बताया कि उसके जुड़वा बच्चों की आज अस्पताल में मौत हो गई।


    परमजीत कौर ने बताया कि उनकी बेटी संदीप कौर की 5 मई 2023 को शादी हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के 2 माह बाद सास विदेश चली गई। जिसके बाद उसकी बेटी का ससुर उसके साथ छेड़छाड़ करने लग गया। जिसका संदीप कौर द्वारा कई बार विरोध किया गया। पीड़िता का आरोप है कि संदीप कौर ने इसकी शिकायत अपने पति से भी की थी। जिसके बाद पिता से बेटे ने बात की तो आरोप है कि पिता ने उन्हें बेदखल कर दिया। इस मामले के परिवार में क्लेश होना शुरू हो गया। पीड़िता का आरोप है कि दहेज के कारण भी संदीप कौर को परेशान किया जा रहा था, उनका कहना है कि वह दहेज में कार लेकर नहीं आई थी।

    उन्होंने कहा कि जब भी बेटी उनके घर आती थी तो उनका दामाद ना उसे छोड़ने के लिए आता था और ना ही लेने के लिए आता था। पीड़िता ने कहाकि  एक बार उनकी बेटी घर आई और उनके घर 22 दिन बैठी रही, जिसके बाद जब वह उसे छोड़ने के लिए गए तो ससुराल वालों ने ताले लगा दिए और कहने लगे हमने नहीं घुसने देना। जिसके बाद संदीप कौर ने कागज लेने की कोशिश की तो उन्होंने मना कर दिया। इस बात को लेकर पीड़ित ने सरपंच से बात की। वहीं ऑस्ट्रेलिया से लौटी ननंद से बात कर सरपंच ने ताला खुलवा दिया। वहीं नवजात बच्चों की मौत को लेकर फारेंसिक एक्सपर्ट डा. चरणकंवल ने कहा कि आयूडी का मामला है। इस मामले में परिवार की जो शिकायत है, उसे सुना गया है।

    वहीं मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। डॉक्टर ने कहा कि विसरे की रिपोर्ट उन्होंने अपने पास रखी हुआ है। बच्चों की मौत का कारण विसरे की रिपोर्ट के बाद हो पाएगा। वहीं मामले की जानकारी देते हुए ASI बलविंदर सिंह ने कहा कि घरेलु क्लेश का मामला है। पीड़िता ने शिकायत दी है कि जोधां थाने में पीड़िता ने पति और ससुराल वालों पर मारपीट के आरोप लगाए है। पुलिस ने बताया कि पहले भी दोनों में एक से दो बार राजीनामा हो चुका है। वहीं बच्चों के मरने का कारण मारपीट का आरोप लगा है। ASI बलविंदर सिंह ने कहा कि सास कर्मजीत कौर, ससुर जगपाल सिंह और पति राजदीप सिंह ग्रेवाल के खिलाफ धारा 498-A, 323, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

  • पंजाबः केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर सांसद बिट्टू का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने दिल्ली के आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर तंज कसा। बिट्टू अपनी ही पार्टी लाइन के विपरीत गए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी को उसकी ही दवा चखा दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कांग्रेस नेताओं को फर्जी मामलों में फंसाने के बाद उनकी गिरफ्तारी पर गर्व कर रहे थे, अब वे और आप के अन्य नेता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर शोर मचा रहे हैं।

    पूरे देश में कांग्रेस पार्टी और उसके नेता गिरफ्तार हुए अरविंद केजरीवाल के साथ एकजुटता दिखा रहे हैं, लेकिन पंजाब में स्थिति बिल्कुल अलग है, जहां कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन नहीं हो पाया।पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अरविंद केजरीवाल को ‘एक्स’ पर गिरफ्तार करने के लिए भाजपा की आलोचना की है। भगवंत मान का मजाक उड़ाते हुए बिट्टू ने कहा कि उन्हें (मान को) भ्रष्टाचार के आरोप में 300 सरकारी अधिकारियों की गिरफ्तारी के संबंध में जारी विज्ञापन में एक और संख्या जोड़नी चाहिए और इसे सभी सार्वजनिक स्थानों पर लगाना चाहिए। अब इस संख्या में 1 की वृद्धि की जानी चाहिए। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद इसमें 301 दिखाया जाना चाहिए।  

    यह आंकड़ा 302 तक पहुंच जाएगा, क्योंकि पंजाब ने भी यही शराब नीति अपनाई है। बिट्टू ने एक वीडियो बयान में कहा कि दिल्ली में शराब घोटाला तो बस एक छोटी सी बात है। उन्होंने यह भी कहा कि आप के सभी सांसद चुप हैं और उन्होंने गिरफ्तारी के खिलाफ आवाज नहीं उठाई। उन्होंने केजरीवाल की गिरफ्तारी से ठीक पहले सांसद राघव चड्ढा की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाया। बिट्टू पर लुधियाना पुलिस ने नूरपुर बेट गांव में नगर निगम भवन और कारकस प्लांट पर ताले लगाने के दो मामलों में मामला दर्ज किया था। उन्हें पुलिस ने 5 मार्च को गिरफ्तार किया था, जब उन्होंने अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में गिरफ्तारी की पेशकश की थी।