Blog

  • पंजाबः नायब तहसीलदार सहित रिटायर्ड पटवारी गिरफ्तार 

    पंजाबः नायब तहसीलदार सहित रिटायर्ड पटवारी गिरफ्तार 

    बठिंडाः विजीलैंस की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत तहसीलदारों सहित पटवारियों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हाल ही में इसके लिए सरकार ने व्हाट्सएप्प नंबर भी जारी किया था। विजीलैंस टीम ने माल रिकॉर्ड में फेरबदल करके शामलाट की 28 एकड़ जमीन प्राइवेट के नाम करन के दोष में सरदूलगढ़ के नायब तहसीलदार व माल हल्का सेमा के एक सेवानिवृत्त पटवारी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पर रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करके शामलात भूमि किसी और के नाम करने और उस पर बैंक से लाखों रुपए का लोन लेने का आरोप है।

    मामले की शिकायत मिलने पर जांच पड़ताल करके विजिलेंस ने दोनों को गिरफ्तार किया। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बलविंदर सिंह नायब तहसीलदार सरदूलगढ़ (तत्कालीन कानूनगो) और जगजीत सिंह सेवानिवृत्त पटवारी माल हल्का सेमा ने राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में फेरबदल किया। दोनों ने गांव सेमा तहसील नथाना जिला बठिंडा की करीब 28 एकड़ शामलात जमीन में निजी व्यक्तियों को मालिक बनाया और स्वयं काश्तकार बन गए। विजीलैंस विभाग द्वारा की गई जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि पटवारी जगजीत सिंह जग्गा द्वारा जमाबंदी 2005-06 में निजी व्यक्तियों को किसान से मालिक बना दिया गया।

    बाद में इन जमीनों पर मालिकों ने बैंकों से लाखों का लोन ले लिया गया। सतर्कता विभाग को एक गुप्त सूत्र से राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी की सूचना मिली, जिसकी शिकायत विजिलेंस को दी गई। विजिलेंस द्वारा जांच की गई। जांच के दौरान पता चला कि बलविंदर सिंह उस समय सरदूलगढ़ का कानूनगो था। मामले में जमीन के मालिकों को भी नामजद किया है, जिन्होंने इस जमीन का मालिकाना हक हासिल करके बैंक से लाखों रुपए का कर्ज लिया है। विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून व भारतीय दंड संहिता के तहत थाना रेंज बठिंडा में मामला दर्ज किया है।

  • आज का राशिफल, 1 जून 2023

    आज का राशिफल, 1 जून 2023

    आज का राशिफल, 1 जून 2023

    मेष:  उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। फालतू खर्च होगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। कारोबार में लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा।

    वृष: चोट व रोग से बाधा संभव है। झंझटों में न पड़ें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय अनुकूल है, लाभ लें। प्रमाद न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
    मिथुन: विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से बचें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

    कर्क: डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति बनी रहेगी।

    सिंह: योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्यभार तथा अधिकार दोनों बढ़ सकते हैं। बाहर जाने की योजना बनेगी। शत्रुओं का पराभव होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

    कन्या: कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में चैन रहेगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।

    तुला: बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम करने की इच्छा नहीं होगी। विवाद से क्लेश संभव है। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। मेहनत अधिक और लाभ कम रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। घर में तनाव रह सकता है। दूसरे लोग आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे।

    वृश्चिक: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उत्साह की अधिकता तथा व्यस्तता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कारोबार ठीक चलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है, लाभ लें। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।
    धनु: स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी के कामकाज बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। रोजगार मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। लापरवाही न करें।

    मकर: रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आयोजन होगा। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता रहेगी। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-बाहर सभी ओर से सफलता तथा प्रसन्नता प्राप्त होगा।

    कुंभ: विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। दौड़धूप अधिक होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग कम मिलेगा। कार्य की अधिकता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

    मीन: मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। बड़ा काम करने का मन बनेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य अनुकूल रहेगा। रुके कार्य पूरे होंगे। प्रसन्नता रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय होगा।
  • पंजाब :  सीएम भगवंत मान ने Z+ सिक्योरिटी लेने से किया इनकार!

    पंजाब : सीएम भगवंत मान ने Z+ सिक्योरिटी लेने से किया इनकार!

    चंडीगढ़ : हाल ही में केंद्र ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को Z+ श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया था। जिस पर अब एक बड़ी अपडेट सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम भगवंत मान ने केंद्र से जेड प्लस सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम ने केंद्र को पत्र लिखकर कहा है कि उनकी सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस की टीम पर्याप्त है।

    बता दें कि कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री भगवंत मान को केंद्र सरकार की और से जेड प्लस सिक्योरिटी प्रदान की गई थी। जिसमें कहा गया था कि भगवंत मान की सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती होगी। केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी के रिपोर्ट के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा भगवंत मान को जेड प्लस सुरक्षा श्रेणी प्रदान की गई थी। 

    दरअसल, सीएम की सुरक्षा बढ़ाने का ये अहम फैसला ‘वारिस पंजाब दे’ के चीफ और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद लिया गया था। पंजाब में करीब 36 दिन की फरारी काटने के बाद अमृतपाल सिंह को आखिरकार जरनैल सिंह भिंडरांवाला के गांव रोडे से पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही वो असम ही डिब्रूगढ़ जेल में अपने 9 करीबी साथियों के साथ बंद है।

  • पंजाब : 5 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट और 66 मार्केट कमेटियों के नए चेयरमैन नियुक्त, देखें लिस्ट

    पंजाब : 5 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट और 66 मार्केट कमेटियों के नए चेयरमैन नियुक्त, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने 5 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट और 66 मार्केट कमेटियों के नए चेयरमैन नियुक्त किए हैं। जिसमें केवल जग्गोवाल को मलेरकोटला, बलजिंदर को माछीवाड़ा, सुभाष शर्मा को करतारपुर, राम कुमार मुकरी को नंगल और प्रदीप थिंद को सुल्तानपुर लोधी इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चेयरमैन बनाया गया है। इस लिस्ट को खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया है।

  • फ्लैट से महिला और बेटी की मिली लाश

    फ्लैट से महिला और बेटी की मिली लाश

    नई दिल्ली: शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम को एक कॉल प्राप्त होती है, जिसमें बताया गया कि एक घर के अंदर अत्याधिक दुर्गंध आ रही है। दिल्ली पुलिस का स्टाफ मौके पर पहुंचता है और जांच शुरू कर देता है। इस दौरान पुलिस को एक मां बेटी के शव पाए जाता है जिन की गला रेत कर हत्या की गई थी। दिल्ली के E ब्लॉक कृष्णा नगर में एक फ्लैट से निकलने वाली दुर्गंध के बारे में 8 बजे में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई।

    घटना स्थल पर जांच के दौरान राजरानी (64) और बेटी गिन्नी (30) का शव मिला। वो दोनों घर की पहली मंजिल पर रहते थे। घर में ट्विन लॉकिंग सिस्टम था, एक मुख्य प्रवेश द्वार पर और दूसरा मुख्य द्वार पर, जिसे केवल प्राधिकरण के बाद ही खोला जा सकता था। उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच की जा रही है, कुछ सुराग मिले हैं। मामले की जांच कर रही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

    तो वहीं, डीसीपी ने बताया कि राजरानी ऑल इंडिया रेडियो से रिटायर्ड थी और उनकी बेटी गिन्नी जो कि मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। उन्होंने आगे बताया कि बीती रात शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम को एक कॉल प्राप्त होती है कि एक घर के अंदर अत्याधिक दुर्गंध आ रही है। इसके बाद दिल्ली पुलिस का स्टाफ मौके पर पहुंचता है जहां पर एक मां बेटी के शव पाया गया।

  • LPG गैस में भारी कटौती, 83.5 रुपये हुआ सस्ता

    LPG गैस में भारी कटौती, 83.5 रुपये हुआ सस्ता

    नई दिल्ली : एलपीजी गैस के दाम में बड़ी गिरावट आई है। एलपीजी बेचने वाली कंपनियों ने रेट सस्ता कर दिए हैं। ये कमी कमर्शियल एलपीजी गैस के दाम में हुई है। हालांकि रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये पिछले महीने की तरह ही समान हैं। इससे पहले 1 मई 2023 को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 172 रुपये की कटौती की गई थी। नई दिल्ली में कमर्शियल गैस के दाम में 83.5 रुपये की कटौती की गई है और अब नई कीमत 1773 रुपये हो चुकी है। पिछले महीने कॉमर्शियल गैस प्राइस 1856.50 रुपये प्रति सिलेंडर था। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर का रेट 1103 रुपये बना हुआ है। 1 जून से बदलने वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर दिल्ली में 1773 रुपये बिक रहा है। वहीं एक जून को कोलकाता में 1875.50 रुपये बिक रहा है।

    मुंबई में 19 किलो कमर्शियल गैस 1725 रुपये और वहीं चेन्नई में एलपीजी प्राइस 1973 रुपये बिक रहा है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 1856.50 रुपये से 83.50 रुपये घटकर 1773 रुपये हो चुका है। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 1960.50 से 85 रुपये कम होकर 1875.50 रुपये हुआ है। मुंबई में कमर्शियल गैस 1808.50 रुपये से 83.50 रुपये सस्ता होकर 1725 रुपये हो चुका है। वहीं चेन्नई में एलपीजी गैस 2021.50 रुपये से 84.50 रुपये घटकर 1937 रुपये पर पहुंच चुका है।

    पिछले कुछ महीने से घरेलू एलपीजी के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछली बार मार्च के दौरान इसमें बदलाव हुआ था। तब से लेकर अभी तक इसके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेह में 1340, आईजोल में 1260, भोपाल में 1108.5, जयपुर में 1106.5, बेंगलुरु में 1105.5 रुपये, दिल्ली में 1103 रुपये, मुंबई में 1102.5 रुपये और श्रीनगर में 1219 रुपये हो चुका है।

  • पंजाब : AGTF की टीम और गैंगस्टर में चली गोलियां, 2 गिरफ्तार

    पंजाब : AGTF की टीम और गैंगस्टर में चली गोलियां, 2 गिरफ्तार

    फतेहगढ़ साहिब: एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। देर रात करीब 1 बजे खरड़ के पास पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई। नाकाबंदी के दौरान i20 गाड़ी को रोकने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने नहीं रोकी। गैंगस्टरों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोलियां चलाई तो दोनों गैंगस्टर को लग गई, जिसके बाद उन्हें काबू किया गया। दोनों को फेज 6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

    फायरिंग में घायल हुए बदमाशों के नाम गुरप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह बताए जा रहे हैं जो कि तरनतारन के रहने वाले हैं। गैंगस्टर हरप्रीत सिंह की बाईं टांग में गोली लगी है और गुरप्रीत की दाईं टांग में गोली लगी है। हरप्रीत का एक्स-रे करने के बाद उसे प्लास्टर लगाया गया है और गुरप्रीत अभी भी इमरजेंसी में है। गैंगस्टरों से लूटी हुई नकदी बरामद हुई है या नहीं इसकी अभी तक पुलिस के किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। दरअसल, 29 मई को फतेहगढ़ साहिब से पेट्रोल पंप के करिंदों से 40 लाख रुपए लूटे थे, जिसके बाद आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। वहीं गैंगस्टरों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। 

    पुलिस को सूचना मिली थी कि फतेहगढ़ साहिब में पेट्रोल पंप से लूट करने वाले गैंगस्टर एक कार में चंडीगढ़ की तरफ आ रहे हैं। इस सूचना पर एजीटीएफ और पुलिस ने संयुक्त नाकाबंदी कर दी। नाके पर जैसे ही कार आई तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन कार सवार गैंगस्टरों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में गोली लगने से दोनों गैंगस्टर घायल हो गए और उन्हें एजीटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया।

  • पंजाबः जाली वारंट लेकर पहुंचे नकली CBI अधिकारी गिरफ्तार

    पंजाबः जाली वारंट लेकर पहुंचे नकली CBI अधिकारी गिरफ्तार

    लुधियानाः शिमलापुरी इलाके में बुधवार को पुलिस ने नकली सीबीआई अधिकारी और एक महिला को गिरफ्तार किया है। दरअसल, ये दोनों शिमलापुरी इलाके में बहादुर सिंह नाम के व्यक्ति के घर जाली वारंट लेकर पहुंचे थे, लेकिन बहादुर सिंह के घर की देख-रेख करने वाले पड़ोसियों ने उन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि बहादुर सिंह को ये गैंग पिछले लंबे समय से ब्लैकमेल कर रही थी। वह पिछले हफ्ते ही शहर छोड़ कर विदेश चले गए हैं। बताया जा रहा है कि वह किसी सरकारी पद पर तैनात थे। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

    जानकारी के मुताबिक आरोप शुक्रवार को नकली सीबीआई के कार्ड लेकर बहादुर के घर पहुंचे। यहां उन्होंने पड़ोसियों से कहा कि बहादुर सिंह पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज है। यदि मामला निपटाना चाहते हो तो 3 लाख रुपए दें। इसके बाद लोगों ने तुरंत महिला और पुरुष को पकड़ शोर मचा दिया। घटना स्थल पर थाना डाबा की पुलिस पहुंची। आरोपियों की पहचान गोपाल और कांता देवी के रूप में हुई है। आरोपी गोपाल ने पूछताछ में बताया कि उसे राणा नाम के व्यक्ति ने कहा था कि लुधियाना में बहादुर सिंह से जाकर फोन पर बात करवा दे।

    गोपाल मुताबिक उसे और कांता देवी को सिर्फ आईडी कार्ड देकर लुधियाना भेजा गया है। उन्हें असल मामले के बारे कुछ नहीं पता। जांच में सामने आया कि ये गैंग राजस्थान से चलाया जा रहा है। लोगों को जाली वारंट दिखा ये अपना शिकार बनाते रहे हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर दी गई है। पता किया जा रहा है कि आरोपी बहादुर सिंह के संपर्क में किस तरह से आए हैं और अभी तक महानगर में किन लोगों को शिकार बनाया है। आरोपियों को कल अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬੀ : ਇੰਦਰਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨਿੱਝਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੇ ਅਸਤੀਫੇ ਤੇ ਬੋਲੇ ਵਿਧਾਇਕ ਪਾਹੜਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਪੰਜਾਬੀ : ਇੰਦਰਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨਿੱਝਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੇ ਅਸਤੀਫੇ ਤੇ ਬੋਲੇ ਵਿਧਾਇਕ ਪਾਹੜਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਬਟਾਲਾ : ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਸਮਾਗਮ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਹਲਕਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਤੋਂ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਬਰਿੰਦਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਪਾਹੜਾ ਨੇ ਡਾ. ਇੰਦਰਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨਿੱਝਰ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਅਹੁਦੇ ਤੋਂ ਦਿੱਤੇ  ਗਏ ਅਸਤੀਫੇ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰੈੱਸ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਡਾ. ਨਿੱਝਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਮੈਂ ਆਪਣੇ ਅਹੁਦੇ ਤੋਂ ਅਸਤੀਫਾ ਦੇ ਦਿੱਤਾ ਹੈl ਪਰ ਮੈਂ ਸਮਝਦਾ ਹਾਂ ਕਿ ਡਾ. ਨਿੱਝਰ ਨੇ ਖੁਦ ਅਸਤੀਫਾ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਇਹ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਵਿਧਾਇਕ ਪਾਹੜਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਮੈਂ ਡਾ. ਨਿੱਝਰ  ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਵਧੀਆ ਇਨਸਾਨ ਸਮਝਦਾ ਹਾਂ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਵਿਚ ਹਰ ਦੋ ਮਹੀਨੇ ਬਾਅਦ ਉਥਲ ਪੁਥਲ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਕਦੋਂ ਕਿਸ ਨੂੰ ਦਬਾਉਣਾ ਹੈ ਅਜਿਹਾ ਜ਼ਿਆਦਾਤਰ ਨਹੀਂ ਚੱਲਦਾ, ਮੈਂ ਤਾਂ ਕਹਿੰਦਾ ਹਾਂ ਕਿ ਇਹ ਆਪਣੇ ਘਰ ਨੂੰ ਹੀ ਸੁਧਾਰ ਲੈਣ। ਇਹਨਾਂ ਕੰਮਾਂ ਤੋਂ ਗੁਰੇਜ਼ ਰੱਖਣ। ਇਹ ਸਭ ਕੁਝ ਛੱਡ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਵੱਲ ਧਿਆਨ ਦੇਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਵਿਧਾਇਕ ਪਾਹੜਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਦੋਂ ਕਿਸ ਨੂੰ ਵਜੀਰ ਲਾਉਣਾ ਹੈ, ਕਦੋਂ ਕਿਸ ਨੂੰ ਹਟਾਉਣਾ ਹੈ, ਕਦੋਂ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਨੂੰ ਦਬਾਉਣਾ ਹੈ, ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਇਸ ਵੱਲ ਜ਼ਿਆਦਾ ਧਿਆਨ ਹੈ । ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸਤੀਫਾ ਤਾਂ ਬਹੁਤ ਜਣਿਆਂ ਦਾ ਲੈਣ ਵਾਲਾ ਹੈ। ਮੈਂ ਇਸ ਬਾਰੇ ਕਿਸੇ ਤੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ ਕਰਨਾ ਚਾਹੁੰਦਾ ਅਤੇ ਜੋ ਕੈਬਨਿਟ ਵਿਚ ਨਵੇਂ ਮੰਤਰੀ ਖੂਡੀਆ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਬਲਕਾਰ ਸਿੰਘ ਬਣਾਏ ਗਏ ਹਨ ਮੈਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਵਧਾਈ ਦਿੰਦਾ ਹਾਂ।

  • पंजाबः विजीलैंस ने AIG आशीष कपूर को किया गिरफ्तार

    पंजाबः विजीलैंस ने AIG आशीष कपूर को किया गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने पंजाब पुलिस के एआईजी आशीष कपूर पीपीएस को नौकरी दौरान चंडीगढ़ और मोहाली में आय से अधिक अचल और चल संपत्ति बनाने के आरोप में आशीष कपूर और उनकी पत्नी कमल कपूर के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आशीष कपूर को सेंट्रल जेल पटियाला से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर मोहाली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से विजीलैंस ब्यूरो को आगे की पूछताछ के लिए तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
    विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि उक्त पुलिस अधिकारी एवं उनकी पत्नी के खिलाफ विजीलैंस जांच के बाद मुकदमा नंबर 21 दिनांक 30-05-2023, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की 13(1)(बी), 13(2) और आईपीसी 120-बी के अधीन विजीलैंस ब्यूरो, उडऩ दस्ता-1, पंजाब मोहाली के थाने में मामला दर्ज किया गया है।

    उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पाया गया कि आशीष कपूर और उनकी पत्नी कमल कपूर के नाम चैक अवधि दिनांक 01-08-2017 से 31-08-2022 के दौरान चंडीगढ़ और मोहाली में अवैध रूप से अर्जित बेहिसाब महंगी अचल संपत्ति मौजूद है जिनका बाजार मूल्य पंजीकृत मूल्य से काफी अधिक है। प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इन संपत्तियों में से वर्ष 2020 में एक कार्नर रिहायशी प्लॉट नंबर 2010, क्षेत्रफल 507.5 वर्ग गज, सेक्टर-88, मोहाली को 90,16,100 रुपये में खरीदा गया है। उक्त प्लाट पर वर्ष 2020-2022 के दौरान अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त दो मंजिला कोठी का निर्माण किया गया । जिस पर अनुमानित खर्च 2,00,00,000 रूपये आया है । इसी प्रकार गत वर्ष 2022 में मोहाली स्थित द पाम कॉलोनी, न्यू चंडीगढ़ में आवासीय प्लॉट नंबर 397,जो 34,13,663 रुपये की लागत से खरीदा इसका क्षेत्र 241.11 वर्ग गज का है। इसके इलावा चंडीगढ़ के सैक्टर 63 के ब्लॉक नंबर-बी में तीन कमरों का फ्लैट नंबर 2021 कुल 20,41,65,400 रुपये में खरीदा गया। उन्होंने कहा कि आशीष कपूर की पत्नी के पास लवीन पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कंपनी में 1/3 शेयर है जिसमें उन्होंने 15 लाख रुपये का निवेश किया है।

    इसके इलावा आशीष कपूर ने अपने परिवार के साथ विदेश यात्राओं और आलीशान जिंदगी बिताने में लाखों रुपये खर्च किए। इसके साथ उक्त चैक अवधि के दौरान विभिन्न बैंकों में आशीष कपूर, आशीष कपूर एंड संस (एचयूएफ) और उनकी पत्नी कमल कपूर के नाम से लगभग 10 बैंक खाते खोले गए है, जिनमें लगभग 65,00,000 रुपये जमा है। उक्त चैक अवधि के दौरान, आशीष कपूर, आशीष कपूर एंड संस (एचयूएफ) और उनकी पत्नी कमल कपूर की आय के ज्ञात स्रोतों से कुल आय रु. 2,44,64,871 पाई गई, जबकि इसी अवधि के दौरान उनकी तरफ से 5,60,91,650 रुपये खर्च किए गए है। इस प्रकार उन्होंने 3,16,26,779 रुपये अधिक खर्च किए जो उनकी कुल आय से 129.3 प्रतिशत अधिक है। विजीलैंस ब्यूरो सहित कई राज्य के कई जिलों और पंजाब के जेल विभाग में तैनात इस पुलिस अधिकारी और उनकी पत्नी के खिलाफ उक्त जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर ब्यूरो ने उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।