Blog
-

इंटक ट्रेड यूनियन की कन्वेंशन सफलतापूर्वक संपन्न
ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के बचत भवन में इंटक ट्रेड यूनियन की कन्वेंशन सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर हिंदी दैनिक समाचार पत्र (आपका फैसला) के वाइस चेयरमैन अशोक ठाकुर जी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और प्रेरणादायक विचारों से अवगत करवाया कामगारों ने अपनी अलग अलग समस्याओं के बारे में बड़ी गहनता से चर्चा की।उसमें मुख्य तौर पर भवन निर्माण एवं मनरेगा मजदूरों की मांगों पर विचार किया गया और इसके अलावा मल्टी टास्क वर्कर के लिए मांग की गई कि इनकी दैनिक भोगी बनाया जाए ओर सार्वजनिक क्षेत्र को मोदी सरकार से बचाया जाए और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मांग की गई तथा यह भी मांग की गई कि बोर्ड के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष वरिष्ठ इंटक नेताओं को नियुक्त किया जाए। इस बैठक में ईएसआई हॉस्पिटल से जिन कामगारों को कैशलेस हॉस्पिटल में रेफर किया जाता था उसे सरकार द्वारा बंद कर दिया गया उसे तुरंत बहाल किया जाए। इस बैठक में कामरेड जगत राम शर्मा राष्ट्रीय इंटक संयुक्त सचिव व प्रदेश इंटक महासचिव, प्रेमलाल भाटिया ,रूप सिंह ठाकुर, धर्म सिंह ,राम जी ,नरेश ठाकुर, अश्वनी जोशी ,जसवाल, अनीश राणा ,जगदीश राम, ,भाग सिंह, प्रिंस राणा, तरसेम शर्मा, शिव ठाकुर, वरिष्ठ इंटक के नेता रानो देवी व अन्य इंटक के नेता उपस्थित रहे।One attachment • Scanned by Gmail -

नशे के विरूद्ध महा अभियान के लिए ऊना का हरोली हो रहा तैयार
27 जून को राज्यपाल हरोली से कांगड़ तक साढ़े तीन कि.मी. लंबी ब्रिस्क वॉक को दिखाएंगे हरी झंडी
ऊना,( 25 जून) सुशील पंडित :प्रदेश में नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने के लिए 27 जून को ऊना जिला के हरोली विधानसभा क्षेत्र से महाअभियान की शुरुआत होने जा रही है। इस महाअभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों की सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए हरोली से कांगड़ तक लगभग साढ़े तीन किलोमीटर लंबी वॉक फोर लाइफ-नशे के विरुद्ध एक पहल के तहत ब्रिस्क वॉक का आयोजन किया जा रहा है। इस ब्रिस्क वॉक को प्रात: आठ बजे हरोली से प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, उप मुख्य मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री की गरिमामयी उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश की कार्यकारी पुलिस महानिदेशक सतवंत अटवाल त्रिवेदी भी विशेष तौर पर मौजूद रहेंगी।
इस महाअभियान के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन सहित संबंधित विभागों ने कमर कस ली है। लगभग साढ़े तीन किलोमीटर लंबी इस ब्रिस्क वॉक में हजारों लोग शामिल होंगे। जिनमें समाज के विभिन्न वर्गों की सामूहिक भागीदारी के साथ-साथ, महिला एवं युवक मंडल, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, शहरी निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के हजारों विद्यार्थी नशे के विरुद्ध प्रदेश के इस महाअभियान का हिस्सा बनेंगे। लगभग साढ़े तीन किलोमीटर लंबी इस ब्रिस्क वॉक के दौरान शामिल लोगों की सुविधा के लिए जहां जगह-जगह पेयजल की समुचित व्यवस्था की जा रही है तो वहीं किसी भी आपातकालीन चिकित्सा सुविधा के लिए अस्थाई मेडिकल पोस्ट भी स्थापित की जा रही हैं। इसके अलावा हरोली से कांगड तक सडक़ की भी साफ सफाई की जा रही है।पुलिस प्रशासन ने भी इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद बनाए रखने के लिए तैयारियां कर ली हैं तथा ब्रिस्क वॉक के दौरान जगह-जगह पर्याप्त सुरक्षा कर्मी भी तैनात रहेंगे। नशे के विरुद्ध इस महाअभियान में प्रदेश के विभिन्न जिलों के सांस्कृतिक दलों के अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे के खिलाफ जन जागरूकता का संदेश भी देंगे।
कांगड के मैदान में गायक कंवर ग्रेवाल व मास्टर सलीम भी नशे के खिलाफ जगाएंगे अलख
नशे के विरूद्ध प्रदेश के इस महाअभियान में जाने माने पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल तथा वॉलीवुड गायक मास्टर सलीम भी कांगड़ के मैदान में गीत संगीत के माध्यम से अलख जगाएंगे। इसके लिए पंडाल को तैयार किया जा रहा है, जहां पर एक साथ हजारों लोग बैठकर इस महा अभियान का हिस्सा बन जन जागरूकता की इस अनूठी पहल से जुड़ेंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न सांस्कृतिक दलों एवं शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा भी नशे के खिलाफ समाज को जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा। इस दृष्टि से कांगड मैदान को भी तैयार किया जा रहा है।
प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को महाअभियान के साथ जुड़ने को किया जा रहा प्रेरित
नशे के विरुद्ध इस महाअभियान से जिला ऊना के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए प्रचार वाहन के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। प्रचार वाहन के द्वारा न केवल लोगों को नशे के विरुद्ध शुरू हो रहे प्रदेश के इस महाअभियान की जानकारी दी जा रही है बल्कि इस अभियान से जुड़ने के लिए आमजन को प्रेरित भी किया जा रहा है।
नशे के विरूद्ध निर्णायक लड़ाई लडऩे में अहम कड़ी साबित होगा यह महाअभियान
उप मुख्य मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री का कहना है कि प्रदेश में नशे के खिलाफ विशेषकर सिंथेटिक ड्रग्स के विरूद्ध यह महाअभियान न केवल प्रदेश स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी निर्णायक लड़ाई लडऩे में अहम कड़ी साबित होगा। उन्होने नशे के विरूद्ध इस लड़ाई को जनांदोलन बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग, संस्थानों, उद्योगों, प्रशासनिक इकाइयों एवं विभिन्न विभागों, पंचायती राज एवं शहरी निकाय संस्थाओं, बच्चों, नौजवानों एवं बुजुर्गों सहित तमाम लोगों से इस महाअभियान से जुड़ने का आह्वान किया है। -

जालंधर: नहर के रिसाव से स्थानीय लोगों के दिलों में डर का माहौल, देखें वीडियो
जालंधर: पंजाब सरकार ने धान की बिजाई के लिए नहरों में पानी छोड़ने की बात की गई थी और नहरी विभाग द्वारा नहरों में पानी छोड़ा भी गया लेकिन नहरी विभाग और सैनिटेशन विभाग की लापरवाही का नतीजा इस नहर के आसपास रहने वाले लोगों को भुगतना पड़ सकता है क्योंकि कहीं ना कहीं नहरी विभाग द्वारा नहरों की सफाई ना करना और सेनिटेशन विभाग द्वारा नहर की लीकेज को ना चेक करना पाया गया है और अब बात यहां तक पहुंच गई है कि डीएवी कॉलेज के साथ लगती बिस्त दोआब नहर में लीकेज शुरू हो गई है और लीकेज के कारण फ्रेंड कॉलोनी के साथ लगती सड़क पर गड्ढे पड़ गए हैं और आज रविवार का दिन होने के कारण कारपोरेशन विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी घटनास्थल पर आने से कनी कतरा रहा है ओर वहीं नहरी विभाग की औऱ से मौके पर पहुंच कर लीकेज को चैक कर पानी के रिसाव को बंद करने कोशिश की जा रही है और बिजली विभाग की और से इलाके की बिजली को भी फिलहाल बन्द कर दिया गया है।
-

पंजाब: पुलिस अधिकारी को रौब दिखाना पड़ा महंगा, थानेदार पर रिश्वत का केस दर्ज
कपूरथला। एक थानेदार को पुलिसिया रौब दिखाना महंगा पड़ गया है। थाना सिटी में एएसआई के खिलाफ रिश्वत का केस दर्ज कर लिया गया है। एएसआई ने पैसे लेकर अर्बन अस्टेट में कोठी मालिक की गैर-हाजिरी में बुजुर्ग महिला को डरा-धमका कर घर से भगा दिया और कोठी की चाबियां किसी और लोगों को दे दी। सिटी पुलिस ने एएसआई समेत 15 लोगों को विभिन्न धाराओं के तहत नामजद किया है। जबकि दो अज्ञात भी इस मामले में शामिल गए हैं। हालांकि कोठी मालिक व उसके परिवार पर भी थाना भुलत्थ में दो कबूतरबाजी के केस दर्ज हैं। जिसके चलते वह पुलिस के डर से सपरिवार घर से फरार है।




एसएसपी कपूरथला को दी शिकायत में हरप्रीत सिंह ने बताया कि वह अर्बन अस्टेट(पुडा) स्थित कोठी नं.1187 में अपनी पत्नी बलविंदर कौर, बेटे साहिल और सास गुरदासी के साथ रहता है। 17 व 18 मई को थाना भुलत्थ में उसके परिवार पर गुरमीत सिंह निवासी कामराय व निशान सिंह निवासी अकाला की शिकायत पर विदेश भेजने के नाम पर धोखाखड़ी की दो एफआईआर दर्ज हुई थीं। जिसके बाद से वह पुलिस के डर से सपरिवार घर से बाहर है, लेकिन उसकी सास गुरदासी अकेली घर पर रह रही है। उसकी कोठी पर सीसीटीवी लगे हुए हैं, जिसकी रिकार्डिंग पर अपने स्मार्टफोन पर देख सकता है। उसने बताया कि 9 जून को निशान सिंह, गुरविंदर सिंह निवासी जोगिंदर नगर भुलत्थ व एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर आया और कोठी की डोर बैल बजाई, लेकिन बुजुर्ग माता ने दरवाजा नहीं खोला। 10 जून को 10-11 बजे वह दोबारा आए और डोर बैल बजाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो दोपहर एक बजे के करीब एक एएसआई बलवीर सिंह थाना सिटी के साथ निशान सिंह व मान सिंह, सुरजीत कौर पत्नी निशान सिंह, निशान सिंह की बहू निवासी अकाला, गुरमीत सिंह व अजीत सिंह निवासी कामराय व करनैल गंज, मनजीत कौर पत्नी परमजीत सिंह निवासी वार्ड नं.11 कामराय, महिंदर कौर पत्नी सुखजिंदर सिंह निवासी करनैल गंज, साहिलप्रीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह, परमजीत कौर पत्नी मनजीत सिंह निवासी वार्ड नं.5 गुरु नानक नगर, भोगपुर, सुखविंदर कौर पत्नी गुरमीत सिंह निवासी गांव कामराय, गुरविंदर सिंह व बलबीर सिंह निवासी गांव जोगिंदर नगर, भुलत्थ और दो-तीन अज्ञात व्यक्तियों के साथ आए और डोर बैल बजाई तो माता ने पुलिस अधिकारी देखकर दरवाजा खोल दिया तो पुलिस अधिकारी के साथ उक्त सभी जबरन उसके घर में दाखिल हो गए। फिर इन लोगों ने माता को डरा-धमका कर कोठी की चाबियां ले लीं और माता पर खाली पेपर-अष्टाम पर दस्तखत करने के लिए दबाव बनाया।
माता ने अनपढ़ होने के दस्तख्त से इंकार कर दिया। फिर इन लोगों ने माता को खूब डराया-धमकाया और जान से मारने की धमकियां। जिससे डरकर माता घर से बाहर निकल गई। फिर इन लोगों ने सीसीटीवी कैमरों पर कपड़े डाल दिए। लेकिन लॉबी में लगा एक कैमरा ओपन रह गया। जिसमें पूरा घटनाक्रम कैद हो गया है। जहां पर एएसआई ने उक्त लोगों से पैसे लिए और कोठी की चाबियां उन्हें देकर वहां से चला गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि माता ने फिर उसे सूचना दी तो वह 11 जून को घर आए तो उक्त सभी व्यक्ति उसके घर पर मौजूद थे। उसके आते ही इन लोगों ने उस पर हमले की कोशिश की। जिसके बाद यह लोग उसे जान-माल के नुकसान की धमकियां देते हुए चले गए।
इन सभी के घर से जाने के बाद घर में देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर से 90 हजार रुपये की नकदी, 10 तोले सोने के जेवर, नए खरीदे दो एसी, माइक्रोवेव, महंगे बर्तन, म्यूजिक सिस्टम, दो बड़े ब्रीफकेस में रखे कपड़े व कीमती सामान समेत उसका, उसकी पत्नी व बेटे का पासपोर्ट गायब थे। एसएसपी ने जांच का जिम्मा डीएसपी सब-डिवीजन को सौंपा। जिन्हाेंने जांच के दौरान आरोप सही पाए। जिसके आधार पर एएसआई बलवीर सिंह पर 07 पीएस एक्ट के साथ-साथ बाकी सभी आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। काबिले गौर हो कि शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह ने निशान सिंह व गुरमीत सिंह के परिवार को अमेरिका भेजने के नाम करीब 4 करोड़ रुपये लिए थे, लेकिन उन्हें जाली वीजा थमा दिए और कई दिनों तक दुबई में बिठाए रखा। जिसके दो मामले थाना भुलत्थ में दर्ज हैं। डीएसपी मनिंदरपाल सिंह ने कहा कि पीड़ित की ओर से एक हजार रुपये एएसआई की ओर से रिश्वत लिए जाने की बात कही गई है। बाकी जांच के दौरान पता सही स्थिति स्पष्ट होगी।
-

बारिश से तबाही, गिरी तीन मंजिला इमारत, 2 की मौत
मुंबईः मुंबई के लिए रविवार (25 जून) हादसों का दिन रहा। यहां पहले घाटकोपर में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई। इसके बाद दोपहर के समय विले पार्ले इलाके में नानावती अस्पताल के नजदीक ग्राउंड-प्लस-तीन मंजिला इमारत गिर गई। इमारत में फंसे पांच लोगों को निकाला और कोपर अस्पताल भेजा गया। इस हादसे में दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायल लोगों की हालत स्थिर है। मुंबई अग्निशमन दल और मुंबई पुलिस मौके पर मौजूद हैं। मुंबई में मानसून की बारिश शुरू हो गई है। जिसके बाद कई इलाकों में जलभराव भी देखा गया है।
इससे पहले रविवार को सुबह घाटकोपर इलाके में भी तीन मंजिला आवासीय इमारत का एक हिस्सा गिर गया था। इस दौरान तीसरी मंजिल से चार व्यक्तियों को निकाल लिया गया। एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि इमारत की पहली मंजिल पर अभी भी दो व्यक्ति फंसे हुए हैं और उन्हें निकालने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
-

पंजाब : सिविल अस्पताल में चली गोली, व्यक्ति की हालत गंभीर
अमृतसर: जिले के बाबा बकाला स्थित सिविल अस्पताल में ईसीजी कराने आए एक व्यक्ति लाइसेंसी रिवॉल्वर से अचानक गोली चल गई। गोली चलने से अस्पताल में दहशत फैल गई। उक्त व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर अपनी कमर की बेल्ट में फंसा रखी थी और लेटे हुए ही रिवाल्वर से गोली चल गई।
जिससे व्यक्ति की रीढ़ की हड्डी में गोली लग गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची गई है। हालत गंभीर होने के कारण मरीज को अमृतसर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
-

जालंधरः हेरोइन और बिजली की तारों सहित 2 गिरफ्तार
जालंधर/एएनएस: देहात क्राइम ब्रांच की पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्ज़े से सौ ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान हरजीत सिंह उर्फ मोनू निवासी भोगपुर और मनीष कुमार उर्फ़ मनी निवासी दशमेश नगर, होशियारपुर के रूप में हुई है। देहात क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि उनकी टीम के एसआई भूपिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान आदमपुर कठार से गांव जल भय की तरफ से जा रहे थे। इस दौरान जब उनकी टीम शाम चौरासी मोड़ के पास पहुंची तो वहां सब्ज़ी की दुकान पर खड़े दो नौजवान पुलिस को देखकर चौरासी की तरफ भागने लगे।
भागते समय दोनों ने अपनी जेब से लिफाफे फेंक दिए। एसआई भूपिंदर सिंह ने अपनी टीम के साथ दोनों आरोपियों को दबोच कर उनके फेंके हुए को चेक किया। दोनों लिफ़ाफ़ों से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि यह सप्लाई कहां से लेकर आए थे और कहां देने जा रहे थे।
इसी तरह थाना लाबडां की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके कब्ज़े से चोरी की हुई बिजली की तारों और एक मोटरसाइकिल को बरामद किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान मंजीत सिंह निवासी इजल जोगी सदर,कपूरथला के रूप में हुई है। ठाणा लापता के प्रभारी अमित सैनी ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई बलजिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान चिटी मोड़ के पास मौजूद थे।
उन्हें गुप्त सूचना मिली है मंजीत सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर चोरी की हुई बिजली की तारों को बोरे में डालकर नूरमहल की साइड से रामपुर लाबड़ा की तरफ़ आ रहा है, जहां उनकी टीम ने नाकेबंदी के दौरान आरोपी को दबोच कर उसके क़ब्ज़े से चोरी की हुई बिजली की तारों को बरामद कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
-

जालंधरः दड़ा सट्टा लगाते और चोरी की बाइक व मोबाइलों सहित 5 गिरफ्तार
जालंधर/एएनएस: सीआईए स्टाफ की पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्जे से एक मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल बरामद किए हैं। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान आकाश सिंह उर्फ आशु निवासी अमरीक नगर, प्रिंस सिंह निवासी अजीत नगर, पारस सिंह निवासी रोशन सिंह भट्ठा रोड और गुरप्रीत सिंह निवासी अजीत नगर के रूप में हुई है।
सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान गुरु गोबिन्द सिंह एवेन्यू पाइंट के पास मौजूद थी जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दोपहिया वाहन चोर गिरोह के सदस्य बिना नंबरी मोटरसाइकिल सहित और छीना छपटी किए मोबाइलों को बेचने के लिए रोशन सिंह भट्ठा रोड के पास मौजूद हैं जहां उनकी टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर रेड कर आरोपितों को गिरफ़्तार किया और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसी तरह की थाना रामामंडी ही पुलिस ने दड़ा सटां लगाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान अजय कुमार निवासी ग्लोबल कालोनी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई सोमनाथ को गुप्त सुचना मिली थी।
सूची पिंड मोड के पास अजय कुमार लोगो को आवाज़े मार कर दड़ा सटां लगाने के कह रहा है, जहा उनकी टीम के एएसआई सोमनाथ ने रेड कर आरोपी को गिरफ्तार उसके कब्ज़े 2360 रुपए और पर्चीयों को बरामद आरोपित के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है
-

कपूरथला: सस्ती शराब के चक्कर में महिला ने घर बुलाकर बनाई अश्लील वीडियो, गिरफ्तार
कपूरथला। सस्ती शराब पीने के लालच के चलते सैनिक स्कूल कर्मी ब्लैकमेलिंग का शिकार बन गया। मोहल्ला मेहताबगढ़ में जब वह अपने दोस्त संग शराब पीने गया तो एक महिला ने उसे घर बुलाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। जिसके दम पर धमकाते हुए 19 हजार रुपये ऐंठ लिए। थाना सिटी में पीड़ित की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके एक महिला का गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि मुख्य महिला आरोपी फरार है।
शिकायतकर्ता सुरेश पासवान निवासी सैनिक स्कूल कपूरथला ने थाना सिटी में दी शिकायत में बताया कि बीते दिन वह अपने दोस्त गोवेर्धन के साथ साइकिल पर मोहल्ला मेहताबगढ़ में सस्ती शराब पीने गया था। तभी वहां खड़ी एक महिला ने उनसे कहा कि उसके घर में बेड ठीक करना है, उसकी मदद कर दो। जब वह दोनों उस महिला के साथ उसके घर गए तो वहां पहले से ही एक महिला और दो युवक मौजूद थे। जिन्होंने गोवर्धन को दूसरे कमरे में बंद कर दिया और उसे (सुरेश) को पीटने लगे और जबरन उसके कपड़े उतारकर नंगा कर दिया। तभी पास खड़ी एक अन्य 35-40 वर्षीय महिला ने भी अपने सारे कपड़े उतार दिए और उसके बिस्तर पर धकेल महिला भी बिस्तर पर लेट गई। इस दौरान एक युवक वीडियो बनाने लगा। इस पर उसने काफी शोर मचाया, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। बाद में उन्होंने उसके और उसके दोस्त को बनाई गई अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 20 हजार रुपये की मांग की।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने घबरा कर उन्हें पैसे देने के लिए हामी भर दी और उसके दोस्त गोवर्धन ने बैंक से 15 हजार रुपये निकाले तथा उसने 04 हजार रुपये एकत्रित कर उन्हें दे दिए और घर लौट आए, लेकिन उसके बाद भी सभी पांचों आरोपी उनसे अधिक पैसे की मांग करने लगे और पैसे न देने की सूरत में अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। थाना सिटी के जांच अधिकारी एएसआई इशरू प्रसाद ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच कर पांच आरोपियों सुरजीत कौर पत्नी बलविंदर सिंह, काजल पत्नी निर्मल सिंह, सीमा, विक्की तथा केशा को नामजद किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला सुरजीत कौर को हिरासत में ले लिया गया है। जबकि मुख्य आरोपी काजल अभी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।
-

जालंधर: इस इलाके में डॉ. भीमराव अंबेडकर का बुत्त उतारने को लेकर भारी हंगामा, बसपा नेता बलविंदर कुमार को पुलिस ने लिया हिरासत में, देखें वीडियो
जालंधर/एएनएस: महानगर के बड़े सईपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पारक में स्थित डॉ. भीम राव अंबेडकर का बुत्त उतारने को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं का अन्य कार्यकर्ताओं के साथ भारी हंगामा हो गया।
बताया जा रहा है कि मामला इतना बढ़ गया था कि स्थिति को काबू पाने के लिए तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं बुत्त उतारने का विरोध कर रहे बसपा के महासचिव एवं लोकसभा इंचार्ज बलविंदर कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया और उन्हें कर्मी पुलिस लाइन में लेकर आ गए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस विवाद के दौरान बसपा समर्थकों की पुलिस के साथ हाथापाई भी हुई है।