Blog

  • पंजाबः गैंगस्टर जगरूप रूपा के बाद मन्नु का भी पुलिस मुठभेड़ में एनकाउंटर

    पंजाबः गैंगस्टर जगरूप रूपा के बाद मन्नु का भी पुलिस मुठभेड़ में एनकाउंटर

    अमृतसरः पंजाब से बड़ी ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर स्थित गांव होशियार नगर से गैंगस्टर के एनकाउंटर होने की सूचना सामने आई है। सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले से जुडे जगरूप रूपा व मन्नु कुस्सा के साथ पुलिस की मुठभेड़ चली और दोनों और से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई।

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मूसेवाला की गोली मारकर हत्या करने वाले गैंगस्टर मनप्रीत मन्नू और जगरूप रूपा को अमृतसर में अटारी सीमा के पास होशियार नगर गांव में पंजाब पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया हैं। बताया जा रहा है कि 3 से 4 बदमाश और छुपे हुए है। इस मामलें में एसएचओ सुखवीर सिंह का कहना है कि ‘आरोपी गैंगस्टर है या आंतकी अभी नही कहा जा सकता’। बताया जा रहा है कि 3 घंटे तक चले इस एनकाउंटर में एक निजी चैनल का पत्रकार घायल हुआ है।

    दोनों और से हो रही फायरिंग कोलेकर गांव के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। जगह-जगह पुलिस तैनात है। मौके पर एंबुलेंस और बुलेटप्रूफ गाड़ियां मौजूद है।  मिली जानकारी मेें पता चला है कि अभी भी पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़ जारी है।

  • पंजाबः गैंगस्टर जगरूप रूपा व मन्नु की पुलिस की मुठभेड़, देखें वीडियो

    पंजाबः गैंगस्टर जगरूप रूपा व मन्नु की पुलिस की मुठभेड़, देखें वीडियो

    एक गैंगस्टर का मौत, 3 पुलिस कर्मी घायल

    अमृतसरः पंजाब से बड़ी ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर स्थित गांव होशियार नगर से गैंगस्टर के एनकाउंटर होने की सूचना सामने आई है। सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले से जुडे जगरूप रूपा व मन्नु कुस्सा के साथ पुलिस की मुठभेड़ चल रही है और दोनों और से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई जा रही हैं। इस दौरान अलग-अलग पुलिस विंग व सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस एनकाउंटर में जगरूप रूपा मारा गया है और मनु ख़ुसा एके-47 से लगातार फायर कर रहा है। इस मुठभेड़ में तीन पुलिसवाले जख्मी हुए हैं जिन्हें हस्पताल लेकर गए हैं।

    पंजाब पुलिस की इन टीमों ने की घेराबंदी

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह एनकाउंटर अटारी बॉर्डर को जाने वाली सड़क पर आते गांव भकना में हो रहा है। यह इलाका भारत-पाकिस्तान सरहद से करीब 10 किलोमीटर दूर है। शार्पशूटर एक कमरे में छुपकर पुलिस पर फायरिंग कर रहे हैं। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स AGTF, स्पेशल ऑपरेशन सेल, आर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट (OCCU) के अलावा अमृतसर पुलिस की टीमों ने इन्हें घेर रखा है। पहले उन्हें सरेंडर करने को कहा गया था लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।

    पुलिस की जांच में सामने आया था कि मूसेवाला की हत्या करने वाले शार्पशूटर जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू कुस्सा कत्ल के बाद पंजाब में ही घूमते रहे। सूत्रों के मुताबिक जून के अंत तक वह तरनतारन के एक गांव में छिपे रहे। रूपा इसी इलाके का रहने वाला है। यहां दूसरे गैंगस्टर तूफान ने उन्हें अपने फार्म हाउस में छुपा रखा था। इनके साथ गैंगस्टर रईया भी मौजूद था।

  • पंजाबः गैंगस्टर जगरूप रूपा व मन्नु की पुलिस के साथ मुठभेड़, ताबड़तोड़ चली गोलियां

    अमृतसरः पंजाब से बड़ी ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर स्थित गांव होशियार नगर से गैंगस्टर के एनकाउंटर होने की सूचना सामने आई है। सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले से जुडे जगरूप रूपा व मन्नु कुस्सा के साथ पुलिस की मुठभेड़ चल रही है और दोनों और से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई जा रही हैं। इस दौरान अलग-अलग पुलिस विंग व सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

    मिली जानकारी के मुताबिक जिला मुखी अमृतसर देहाती स्वर्णदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस गैंगस्टरों को घेरकर पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस जगह की ओर जाने वाले रास्तों को पुलिस ने हर तरफ से बंद कर दिया है और किसी को भी आगे जाने की इजाजत नहीं दी जा रही।

    पंजाब पुलिस की इन टीमों ने की घेराबंदी

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह एनकाउंटर अटारी बॉर्डर को जाने वाली सड़क पर आते गांव भकना में हो रहा है। यह इलाका भारत-पाकिस्तान सरहद से करीब 10 किलोमीटर दूर है। शार्पशूटर एक कमरे में छुपकर पुलिस पर फायरिंग कर रहे हैं। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स AGTF, स्पेशल ऑपरेशन सेल, आर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट (OCCU) के अलावा अमृतसर पुलिस की टीमों ने इन्हें घेर रखा है। पहले उन्हें सरेंडर करने को कहा गया था लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।

    जून के अंत तरनतारन के एक गांव में छिपे रहे थे दोनों गैंगस्टर

    पुलिस की जांच में सामने आया था कि मूसेवाला की हत्या करने वाले शार्पशूटर जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू कुस्सा कत्ल के बाद पंजाब में ही घूमते रहे। सूत्रों के मुताबिक जून के अंत तक वह तरनतारन के एक गांव में छिपे रहे। रूपा इसी इलाके का रहने वाला है। यहां दूसरे गैंगस्टर तूफान ने उन्हें अपने फार्म हाउस में छुपा रखा था। इनके साथ गैंगस्टर रईया भी मौजूद था।

  • पंजाबः पॉप सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर कोर्ट से आया फैसला, जाने क्या कहा

    पंजाबः पॉप सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर कोर्ट से आया फैसला, जाने क्या कहा

    पटियाला: पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। हाल ही में पुलिस ने मानव तस्करी के 18 साल पुराने एक मामले में दलेर मेहंदी को गिरफ्तार किया। दलेर मेहंदी को पटियाला जेल में बंद किया गया। 2 साल की सजा काट रहे दलेर मेहंदी ने इस केस को लेकर हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। जिसके बाद आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा फिलहाल कोई राहत नहीं दी गई। 

    बता दें कि दलेर मेहंदी द्वारा हाईकोर्ट में जहां 2 साल की सजा के खिलाफ अपील दायर की गई है वहीं जमानत की अर्जी भी दायर की गई थी । दोनों मामलों में अदालत द्वारा 15 सितंबर की तारीख डाल दी गई है, जिसके तहत दलेर मेहंदी को 15 सितंबर तक केंद्रीय जेल पटियाला में ही रहना होगा।

  • पंजाबः जेल में सिमरजीत सिंह बैंस को जान का खतरा

    पंजाबः जेल में सिमरजीत सिंह बैंस को जान का खतरा

    लुधियानाः जिलें में दुष्कर्म मामले में दोषी करार पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक सिमरजीत बैंस को लुधियाना जेल से बरनाला जेल में शिफ्ट किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना जेल में सिमरजीत बैंस की जान को खतरा था, इस कारण प्रशासन ने उसे बरनाला जेल में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में रखा है। 

    फिर विवादों में आई लुधियाना जेल

    बता दें कि लुधियाना जेल सेफ्टी को लेकर एक बार फिर से विवादों में आ गई है। हाल ही में मूसेवाला कत्लकांड के आरोपी सतबीर से जेल में कुछ लोगों ने खूब मारपीट की थी, जिसके बाद मूसेवाला हत्याकांड के सभी आरोपियों को पुलिस ने गोइंदवाल जेल में शिफ्ट कर दिया था। पिछले दो दिनों से लगातार लुधियाना जेल में हवालातियों की आपस में मारपीट हो रही है। 

    देर रात जेल में भिड़े हवालाती

    देर रात भी तेजधार वस्तु से दो हवालातियों ने एक-दूसरे पर वार किए हैं। लुधियाना जेल की एक बैरक में 170 हवालाती हैं, जिस कारण उन्हें संभाला जेल प्रशासन के लिए भी कड़ी चुनौती बन गया है। वहीं जेल प्रशासन के पास भी 4000 लोगों को संभालने के लिए सिर्फ 90 से 110 मुलाजिम ही हैं। जेल में भी स्टाफ की कमी है।

    बैंस ने अपने साथियों सहित अदालत में सरेंडर किया था सरेंडर

    वर्णनीय है कि ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हरसिमरनजीत कौर की अदालत ने पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस सहित 6 अन्य लोगों को दुष्कर्म मामले की सुनवाई में न पहुंचने पर भगोड़ा करार दिया था। साथ ही इनके खिलाफ अदालत में पेश न होने पर थाना डिविजन 6 की पुलिस ने मामला दर्ज किया। 11 जुलाई को बैंस ने अपने चार साथियों सहित अदालत में सरेंडर कर दिया था। वहीं दो आरोपी पहले पुलिस ने दबोच लिए थे।

  • पंजाबः एमपी राघव चड्ढा का केंद्र की MSP कमेटी के खिलाफ विरोध

    पंजाबः एमपी राघव चड्ढा का केंद्र की MSP कमेटी के खिलाफ विरोध

    चंडीगढ़ः किसानों को उनकी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दिलाने के लिए सरकार ने कमेटी तो गठित कर दी है, लेकिन संयुक्त किसान मोर्चा और सरकार के बीच इस मुद्दे को लेकर झगड़ा कायम है। राज्य में एमएसपी को लेकर मामला एक बार फिर से गरमा गया है। केंद्र सरकार की ओर से एमएसपी को लेकर बनाई गई कमेटी को लेकर राज्य में दोबारा से विरोध शुरू हो गया है। आप पार्टी से एमपी राघव चड्ढा का केंद्र की MSP कमेटी के खिलाफ विरोध जारी है। उन्होंने पार्लियामेंट सासंद में दूसरे दिन भी Suspension Notice दाखिल किया है।

    एमएसपी की कानूनी गारंटी देने की मांग कर रहे किसान

    वहीं किसान आंदोलन करने वाले लोग एमएसपी की कानूनी गारंटी देने की मांग कर रहे हैं। जबकि केंद्र सरकार ने इससे साफ इनकार कर दिया है। केंद्र ने कहा है कि सरकार ने कहा है कि कमेटी का गठन एमएसपी मिलने की व्यवस्था को और प्रभावी तथा पारदर्शी बनाने का सुझाव देने के लिए किया गया है न कि गारंटी देने के लिए। कमेटी गठन के नोटिफिकेशन में गारंटी जैसी कोई बात नहीं लिखी है। उधर, सरकार के इस रुख के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन करने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

    29 सदस्यीय कमेटी का किया गया गठन 

    केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस सांसद दीपक बैज और बीएसपी सांसद कुंवर दानिश अली के सवाल के जवाब में लोकसभा में कहा कि सरकार ने संयुक्त किसान मोर्चा से एमएसपी पर कानूनी गारंटी देने के लिए नहीं बल्कि इसे और प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए कमेटी गठन का आश्वासन दिया था। इसके अनुरूप 29 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जा चुका है। मतलब साफ है कि एमएसपी को लेकर एक बार फिर सरकार और किसान संगठन आमने-सामने हैं। कमेटी के कई ऐसे सदस्य हैं जो एमएसपी के घोर विरोधी माने जाते हैं।

    अब आंदोलन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा

    संयुक्त किसान मोर्चा अराजनैतिक के सदस्य अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि यह कमेटी सरकार की इच्छा अनुसार फैसला करने व एमएसपी पर खानापूर्ति करने के लिए बनाई गई है. इसलिए मोर्चा इस कमेटी में शामिल नहीं होने का ऐलान करता है। स्वामीनाथन आयोग के सी2+50 फीसदी फॉर्मूले के अनुसार एमएसपी की गारंटी का कानून बनवाने के लिए आंदोलन ही हमारे पास एकमात्र रास्ता बचा है। अब हम आंदोलन की बड़ी रणनीति तैयार करने का काम करेंगे। सरकार अभी स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक एमएसपी नहीं दे रही है।

  • जालंधरः सुबह से हो रही बारिश से हाईवे से लेकर शहर तक पानी से भरी सड़कें, देखें वीडियो

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): सावन का माह शुरू होते ही मानसून की पहली बारिश से महानगर जसमग्न हो गया है। मानसून की पहली बरसात से हाईवे से लेकर शहर के अंदर की सड़कें-गलियां सब पानी से भरी हुई हैं। आज सुबह छह बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने एक तरफ लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है वहीं दूसरी ओर नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है। शहर में जगह-जगह भरे पानी से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। 

    हाईवे पर वाटर लॉगिंग ने वाहनों की रफ्तार पर लगाई ब्रेक

    वहीं जालंधर से लुधियाना की तरफ जाने वाले राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर जालंधर से लेकर लुधियाना तक कई जगह वाटर लॉगिंग हो गई हैं। हाईवे पर वाटर लॉगिंग का सिलसिला पीएपी से कुछ आगे भूर मंडी से शुरू हो जाता है। इसके बाद रामामंडी से आगे जहां कैंट स्टेशन के पास जहां फ्लाईओवर उतरता है, धन्नोवाली, प्रागपुर, हवेली के पास उसके बाद फगवाड़ा से आगे फिल्लौर तक चचराड़ी, गोराया इत्यादि में कई स्थानों पर हाईवे पर वाटर लॉगिंग ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। कई स्थानों पर लोगों को पानी के बीच कारें बंद हो जाने के कारण उन्हें धक्का लगाकर साइड पर करते हुए भी देखा गया। 

    शहर में कई स्थानों पर देखने को मिली वाटर लॉगिंग

    शहर में भी कई स्थानों पर वाटर लॉगिंग देखने को मिली है। लंबा पिंड चौक, दोमोरिया पुल, इकहरी पुली के साथ-साथ शहर के अन्य हिस्सों में भी वॉटर लॉगिंग ने निगम के कामों की पोल खोल कर रख दी है। शहर में कपूरथला रोड और सरफस वाटर के लिए जहां पर सड़कों को खोदा गया था वहां पर लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ है। सड़कों पर कीचड़ होने के कारण लोगों दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को बहुत परेशानी हो रही है।

  • कनाडा के नाइट क्लब में हुई गोलीबारी

    कनाडा के नाइट क्लब में हुई गोलीबारी

    कनाडा के टोरंटो के एक नाइट क्लब में हुई फायरिंग की घटना में 28 साल के घायल अप्रवासी भारतीय प्रदीप बरार की मौत हो गई है। फ़रीदकोट के गांव खारा के रहने वाले प्रदीप का घायल होने के बाद अस्पताल में इलाज चल रहा था। प्रदीप बरार की मौत की खबर टोरंटो पुलिस ने दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप ब्रैम्पटम में रहते थे। दूसरी ओर से प्रदीप के साथ ही गोलीबारी में घायल 24 साल की एक युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार यह गोलीबारी किंग स्ट्रीट नाइट क्लब में हुई थी।

    पुलिस ने जानकारी दी है कि नाइट क्लब में हुई गोलीबारी के बाद पुलिस जब अंदर गई थी तो वहां प्रदीप बरार और एक अन्य युवती गोली लगने से घायल होने के कारण वहीं मौजूद थे। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया था। 26 साल के प्रदीप बरार 24 साल की युवती गंभीर रूप से घायल थे। हालांकि अभी तक यह बात नहीं सामने आई है कि यह गोलीबारी किसने और क्यों की है। इसके आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

    पहले भी हुई थीं घटनाएं

    टोरंटो के इस नाइट क्लब में गोलीबारी की घटना से पहले भी ऐसी ही एक घटना हो चुकी थी। यह फायरिंग स्कॉशिया बैंक एरेना के बाहर हुई थी। जब ये दोनों गोलीबारी की घटनाएं हुई थीं तो उस समय सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसके अलावा देर रात को डेनफोर्थ एवेन्यू और मेन स्ट्रीट पर भी गोलीबारी की तीसरी घटना हुई थी। इसमें भी एक व्यक्ति घायल हुआ था। इसके बाद मेयर जॉन टोरी ने बयान जारी कर किभी प्रकार की हिंसा से इनकार किया था।

    पुलिस ने की ये अपील

    मेयर जॉन टोरी ने कहा था कि इस बात से उन्हें गुस्सा आ रहा है कि कोई भी गोलीबारी करके शहर की शांति को बिगाड़ सकता है। उनका कहना था कि पुलिस लगातार आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए कोशिश कर रही है। पुलिस ने इसके लिए लोगों से अपील की है कि वे पुलिस को गोलीबारी की घटना के संबंध में कोई भी जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं।

  • पंजाबः पार्सल कोरियर की दुकान से पिस्तौल की नोक पर लूट, घटना सीसीटीवी में कैद

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर से बड़ी ख़बर सामने आई है। शहर में क्राइम की वारदाते दिन -भर-दिन बढ़ती जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर के रेलवे स्टेशन के नजदीक एक पार्सल कोरियर की दुकान से आरोपी पिस्तौल की नोक पर पैसे लेकर फरार हो गया है।

    बताया जा रहा है कि आरोपी दुकानदार से 10 हजार रुपए की नगदी लेकर फरार हुआ है। यह सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। उनका कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में टीचर की मौत, एक अन्य घायल

    पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में टीचर की मौत, एक अन्य घायल

    मोगाः पंजाब से दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मोगा से कुछ दूर धर्मकोट में फॉर्ड एसयूवी गाड़ी और स्कूटी के बीच हुई भयानक टक्कर में टीचर की मौत हो गई। जबकि दूसरी टीचर इस हादसे बुरी तरह से घायल हो गई जिन्हें निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

    घटना पर मौजूद आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। पूछताछ में पता लगा कि दोनों टीचर दर्शन पाल कौर निवासी मोगा व जसप्रीत कौर निवासी कोटकपूरा स्कूटी पर जा रही थी। जैसे ही वह धर्मकोट रोड से मोगा रोड पर चढ़ने लगी तो तेज रफ्तार फोर्ड एसयूवी गाड़ी से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में जसप्रीत कौर की मौत हो गई जिसका शव सिविल अस्पताल में रखा गया है।

    घटना का पता चलने पर थाना धर्मकोट के सहायक थानेदार जसविन्द्र सिंह पुलिस पार्टी सहित वहां पहुंचे। जसविन्द्र सिंह ने बताया कि मृतका व घायल अध्यापिका के परिजनों को सूचित किया गया है जिनके आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। स्कूटी व गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।