पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में टीचर की मौत, एक अन्य घायल

मोगाः पंजाब से दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मोगा से कुछ दूर धर्मकोट में फॉर्ड एसयूवी गाड़ी और स्कूटी के बीच हुई भयानक टक्कर में टीचर की मौत हो गई। जबकि दूसरी टीचर इस हादसे बुरी तरह से घायल हो गई जिन्हें निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

घटना पर मौजूद आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। पूछताछ में पता लगा कि दोनों टीचर दर्शन पाल कौर निवासी मोगा व जसप्रीत कौर निवासी कोटकपूरा स्कूटी पर जा रही थी। जैसे ही वह धर्मकोट रोड से मोगा रोड पर चढ़ने लगी तो तेज रफ्तार फोर्ड एसयूवी गाड़ी से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में जसप्रीत कौर की मौत हो गई जिसका शव सिविल अस्पताल में रखा गया है।

घटना का पता चलने पर थाना धर्मकोट के सहायक थानेदार जसविन्द्र सिंह पुलिस पार्टी सहित वहां पहुंचे। जसविन्द्र सिंह ने बताया कि मृतका व घायल अध्यापिका के परिजनों को सूचित किया गया है जिनके आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। स्कूटी व गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *