Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: गैस के रिसाव से 2 बहनों की मौत

Jalandhar News: गैस के रिसाव से 2 बहनों की मौत

0
Jalandhar News: गैस के रिसाव से 2 बहनों की मौत

जालंधर, ENS: सर्दी के मौसम में बाथरूम में नहाने के दौरान गैस के रिसाव के मौत की घटनाएं एक बार फिर से बढ़ने लगी है। वहीं ताजा मामला भोगपुर थाने के गांव लड़ोई से सामने आया है। जहां बाथरूम में नहाने गई 2 सगी बहनों की वॉटर गीजर की गैस चढ़ने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय मृतक प्रभजोत कौर और 10 वर्षीय शरणजोत के रूप में हुई है।

बताया जा रहा हैकि प्रभजोत 7वीं कक्षा की छात्रा थी और बहन शरणजोत कौर 5वीं कक्षा की छात्रा थी। परिजनों ने कहा कि दोनों घर में बाथरूम में नहाने गई थी। बाथरूम में लगे पानी गर्म करने वाले गीजर से गैस लीक होने के कारण दम घुटने से दोनों की मौत हो गई। काफी देर तक जब दोनों बहनें बाथरूम से बाहर नहीं आई तो कुछ देर बाद जब उसके छोटे भाई ने आवाज लगाई तो बाथरूम का दरवाजा नहीं खुल रहा था।

इसके बाद छोटे बच्चे ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की पर दरवाजा न खुला तो उसने आसपास के लोगों को बताया और परिवार ने दरवाजा तोड़ा। इसके बाद देखा कि दोनों लड़कियां बेहोश पड़ी थीं। जब तक दरवाजा खुला तब तक काफी देर हो चुकी थी और दोनों बच्चियों की मौत हो गई थी। परिवार के मुखिया ने बताया कि बच्चों की मां दुबई में रहती थी और दोनों बच्चे उनके साथ ही रहते थे। आज जब यह दोनों बहनें नहाने गई तो ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना घट गई। इस घटना का पता चलने के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here