Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: सरकारी जानकारी लीक कर पाक भेजते 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें Live

Jalandhar News: सरकारी जानकारी लीक कर पाक भेजते 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें Live

0
Jalandhar News: सरकारी जानकारी लीक कर पाक भेजते 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें Live

जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस टीम ने शहजाद भट्टी गैंग के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वाले प्रदीप सिंह, भरत वर्मा और सचिन खोसला निवासी कमल विहार के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिशनर सतिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो शहजाद भट्टी और हरमाज गुज्जर के कहने पर देश की सरकारी डिपार्टमेंट की गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।

जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान डान शहजाद भट्टी के टच में आए थे। पुलिस कमिशनर ने कहा कि पंजाब ही नहीं अन्य स्टेट में जाकर उनकी गतिविधियों को पाकिस्तान पहुंचाया जा रहा था। इस मामले में अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। तीनों आरोपी सरकारी डिपार्टमेंट की जानकारी पाकिस्तान में भेजते थे। इस मामले के पास पुलिस को सबूत हासिल हुए है, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के खिलाफ यूएपीए एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस कमिशनर ने कहा कि नेशनल सिक्योरिटी के कारण वह दस्तावेज दिखा नहीं दे सकते। जांच में सामने आया है कि भरत के खिलाफ मारपीट का भी एक मामला दर्ज है। जांच में सामने आया है कि आरोपी 3 से 4 महीने से एक्टिव है और जालंधर की सूचनाएं भी आरोपियों ने लीक की थी। आरोपियों से पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है। तीनों आरोपी अच्छे दोस्त है और तीनों ने अन्य स्टेट में जाकर वहां की भी जानकारियां लीक है। जांच में पता चला है कि सूचना लीक करने पर उन्हें भारी मात्रा में पैसा मिला।

शुरूआती जांच में पता चला है कि प्रदीप नामक व्यक्ति पहले शहजाद भट्टी के टच में सोशल मीडिया के जरिए आया था और उसके बाद अन्य दोनों साथी उनके टच में आए। इस दौरान उन्होंने युवाओं के बहला फुसलाकर उनसे सूचनाएं लीक करवाई और उसके बदले में मोटे पैसे दिए गए। पुलिस कमिशनर ने बताया कि हाल ही में ब्लास्ट हुए मामलों में से एक केस में भूमिका सामने आई है। ऐसे में जल्द अन्य 3 से 4 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इसका खुलासा हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here