Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: कांग्रेस विधायक सुखविंदर कोटली के भांजे के कत्ल मामले में 3 गिरफ्तार

Jalandhar News: कांग्रेस विधायक सुखविंदर कोटली के भांजे के कत्ल मामले में 3 गिरफ्तार

0
Jalandhar News: कांग्रेस विधायक सुखविंदर कोटली के भांजे के कत्ल मामले में 3 गिरफ्तार

जालंधर, ENS: आदमपुर से कांग्रेस विधायक के भांजे सन्नी के कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले को पुलिस ने कुछ ही घंटों मे सुलझाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से गाड़ी भी पुलिस ने बरामद कर ली है। जल्द इस मामले को लेकर पुलिस प्रेस वार्ता के जरिए खुुलासा कर सकती है। बता दें कि आज कांग्रेस विधायक सुखविंदर कोटली ने युवकों के साथ हुए मामूली विवाद के बाद भांजे का कत्ल किए जाने के बारे में बताया था।

मृतक की पहचान सन्नी निवासी ब्यास गांव के रूप में हुई है। वहीं इस घटना में मृतक के 2 साथी भी घायल हुए है। दरअसल, सुखविंदर कोटली ने ऑडियो के जरिए बताया था कि देर रात 3 बजे 7 से 8 बदमाशों ने मामूली झगड़े के बाद ब्यास गांव के रहने वाले उनके भांजे का कत्ल कर दिया था।

जबकि घायल 2 अन्य युवकों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। कांग्रेस विधायक के भांजे की कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने तुरंत एक्शन लेते ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here