Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: हाईवे पर 2 कारों की टक्कर में 3 घायल

Jalandhar News: हाईवे पर 2 कारों की टक्कर में 3 घायल

0
Jalandhar News: हाईवे पर 2 कारों की टक्कर में 3 घायल

जालंधर, ENS: जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अड्डा किशनगढ़ पर देर रात 2 कारों की टक्कर हो गई। इस घटना में 3 व्यक्तियों के घायल होने की सूचना मिली। इस हादसे की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज एएसआई रंजीत सिंह ने बताया कि रात के समय कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर एसएसएफ टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि एक ऑरा मार्का गाड़ी संख्या PB06AX4284 जिसे साहिल महाजन पुत्र प्रवीण महाजन निवासी रामलीला ग्राउंड, गीता भवन रोड, गुरदासपुर चला रहा था।

जब ऑरा कार किशनगढ़ चौक पर पहुंची तो उसका टकराव एक वरणा कार संख्या UK07DY1600 से हो गया जिसे मोहित कुमार पुत्र सूरत सिंह निवासी दिल्ली चला रहा था जो करतारपुर से किशनगढ़ की तरफ आ रही थी। इस कारण दोनों कार सवार हादसे में घायल हो गए। हादसे के दौरान घायल व्यक्तियों को सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने मौके पर प्राथमिक उपचार दिया। एसएसएफ टीम द्वारा इस मामले की सूचना पुलिस चौकी अलावलपुर के इंचार्ज एएसआई परमजीत सिंह को दी गई।

पूरा मामला पुलिस चौकी अलावलपुर के हवाले कर दिया गया। एसएसएफ फोर्स की टीम ने हादसे से क्षतिग्रस्त वाहनों को साइट पर करवा कर आवागमन सुचारू रूप से प्रारंभ कराया। इस हादसे में घायल व्यक्तियों की पहचान सुनिल कुमार पुत्र श्रीपाल और पवन पुत्र श्रीपाल दोनों निवासी दिल्ली तथा निर्मल पत्नी प्रवीन कुमार निवासी गीता भवन रोड, गुरदासपुर के रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here