Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: 10 किलो Heroin सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

Jalandhar News: 10 किलो Heroin सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: 10 किलो Heroin सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में हेरोइन सहित बरामद करके 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस ने एक किलो हेरोइन और करीब 4 लाख ड्रग्स मनी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिस ने अन्य चार आरोपियों को काबू करके उनके कब्जे से 10 किलो हेरोइन बरामद की है।

मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी है। बता दें कि 9 सितंबर को पुलिस ने फिरोजपुर के कुख्यात नशा तस्कर छिंदा सिंह पुत्र बोहड़ सिंह निवासी गांव भंगोवाला को गिरफ्तार किया था। आरोपी की पूछताछ के बाद पुलिस ने फिरोजपुर के रहने वाले हरजिंदर पाल सिंह पुत्र बलवंत सिंह, वीर सिंह पुत्र काला सिंह, सुरमुख सिंह पुत्र मंगल सिंह और मलूक सिंह पुत्र सोहण सिंह को गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here