Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: 4 से 5 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ACP का आया बड़ा बयान, देखें Live

Jalandhar News: 4 से 5 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ACP का आया बड़ा बयान, देखें Live

0
Jalandhar News: 4 से 5 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ACP का आया बड़ा बयान, देखें Live

जालंधर, ENS: महानगर में एक बार फिर से आज सुबह 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। ई-मेल के जरिए मिली धमकी में DPS School, Mayor World School और MGN School को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। घटना की सचूना मिलने के बाद पुलिस टीम और बम निरोधक टीम मौके पर पहुंची और इमारतों की गहनता से जांच की। वहीं इस मामले को लेकर सीटी ग्रुप में पुलिस पहुंची।

इस मामले को लेकर जानकारी देते हुए एसीपी नार्थ अशोक मीना ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि 4 से 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जिसके बाद शहर में पेट्रोलिंग करवाई जा रही है। वहीं ई-मेल में धमकी के समय के बाद स्कूलों की जांच की जा रही है। एसीपी ने कहा कि फारेसिंक टीम और बम निरोधक टीम द्वारा गहनता से जांच जारी है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी सूचना मिलती है तो वह 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना करें।

इसी के साथ अभी तक 2 से 3 स्कूलों की जांच की गई है, वहीं एक से 2 स्कूलों की जांच जारी है। एसीपी ने कहाकि पिछली बार ई-मेल से मिली धमकी के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी, वहीं आज जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से पैनिक ना होने की अपील की है और स्कूलों के बाहर पेट्रोलिंग टीमें तैनात कर दी गई है। पुलिस के अनुसार अभी तक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। बता देंकि जालंधर सहित पंजाब की कई सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है और गहनता से इमारतों की जांच की जा रही है। बता दें कि ई-मेल में लिखा है अपने बच्चों को बचाओ। खालिस्तान वाले बच्चों के खिलाफ नहीं, हिंदू सनातन मोदी सरकार को तबाह करेंगे। इसी के साथ बाबा साहेब की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की चेतावनी दी गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here