Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Honey Trap में फंसाकर आढ़ती को लूटने वाले 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

Jalandhar News: Honey Trap में फंसाकर आढ़ती को लूटने वाले 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: Honey Trap में फंसाकर आढ़ती को लूटने वाले 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर। थाना शाहकोट की पुलिस ने कार्रवाई करते हनी ट्रैप में फंसा कर पैसे ऐंठने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान जोबनप्रीत सिंह पुत्र मेजर सिंह निवासी चन्नणविंडी थाना सुल्तानपुर लोधी जिला कपूरथला, राजेश कुमार उर्फ ​​सन्नी पुत्र सोहन लाल निवासी ढंडोवाल थाना शाहकोट, जसकरण गिल उर्फ ​​जस्सा पुत्र मलकीत राम उर्फ ​​शनि वासी सैदपुर झरी थाना शाहकोट, ब्रिजेश कुमार उर्फ ​​मेशी पुत्र मोहन लाल निवासी संधवाल थाना शाहकोट, बूटा सिंह उर्फ ​​बूटा पुत्र शिंगारा सिंह वासी बाल्मीक मोहल्ला तलवन थाना बिलगा, बरखा पुत्री रूप सिंह निवासी मेहराजवाला थाना लोहिया के रूप में हुई है।

यह कार्रवाई SSP हरकमल प्रीत सिंह के नेतृत्व में बुरे तत्वों के खिलाफ चलाये गये अभिनाय ने तहत की गई है। मामले बारे जानकारी देते हुए डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस स्टेशन शाहकोट की पुलिस ने पीड़ित नरिंदर सिंह का बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर इस गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनसे घटनाओं के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। जिन्हें अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत में भेजा जा रहा है।

आढ़ती को लेबर के नाम पर बुलाकर फंसाया पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रार्थी नरिंदर सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी जैनपुर थाना सुल्तानपुर लोधी जिला कपूरथला उम्र लगभग 65 वर्ष ने पुलिस को बयान दिया कि वह दाना मंडी सुल्तानपुर लोधी में आढ़त की दुकान चलाता है। जिसको 01.09.24 को फोन आया कि मजदूर की जरूरत है तो सैदपुर आ जाओ।

जब वह सैदपुर झिरी पहुंचा तो एक व्यक्ति उसे एक घर के अंदर ले गया जहां एक अर्धनग्न महिला बैठी थी और 03 अन्य व्यक्ति उसके पीछे आए, जिन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया और उस पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए फंसाने की धमकी दी और 05 लाख रुपये की मांग की और जबरन उसका बटुआ, जिसमें 15,000 रुपये थे, उसकी पैंट की जेब से 4 एटीएम और एप्पल घड़ी निकाल ली। उन्होंने उसकी पिटाई का वीडियो भी बनाया और फिर उसकी कार में आकर उससे हस्ताक्षर करवाकर 03 ब्लैंक चेक ले लिये। बाद में इन लोगों ने उसके एटीएम से 20,000 रुपये निकाल लिए और अब फिर से इन लोगों ने उसे फोन किया और बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी देकर 05 लाख रुपये की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here