Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: College Bus को घेरकर छात्र से मारपीट करने वाले 6 हमलावर काबू, वाहन और हथियार बरामद, देखें वीडियो

Jalandhar News: College Bus को घेरकर छात्र से मारपीट करने वाले 6 हमलावर काबू, वाहन और हथियार बरामद, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: College Bus को घेरकर छात्र से मारपीट करने वाले 6 हमलावर काबू, वाहन और हथियार बरामद, देखें वीडियो

जालंधरः ग्रामीण पुलिस ने गंभीर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कॉलेज बस को घेरने, एक छात्र के साथ मारपीट करने और इलाके में दहशत फैलाने के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी देते पुलिस उपाधीक्षक, उप-मंडल नकोदर, ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि 28 अप्रैल को CT कॉलेज जालंधर की बस छात्रों को छोड़ने के लिए जालंधर से नकोदर आ रही थी। जब बस शाम लगभग 5:00 बजे जियो पेट्रोल पंप, मड्डन के पास पहुंची, तो 3 वाहनों (बोलेरो, थार, स्कॉर्पियो) और कुछ मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने बस को घेर लिया और उसे रोक दिया। हाथों में हथियार लिए आरोपी बस में चढ़े। उन्होंने इस्माइलपुर निवासी हरसाहिल सिंह उर्फ ​​साहिल पुत्र बलविंदर सिंह के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से बस में सवार छात्रों और पूरे इलाके में भारी दहशत फैल गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, विनीत अहलावत, IPS, पुलिस अधीक्षक (जांच); ओंकार सिंह बराड़; इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह, मुख्य अधिकारी, सदर नकोदर पुलिस स्टेशन; और इंस्पेक्टर पुष्प बाली, प्रभारी CIA स्टाफ, जालंधर ग्रामीण के नेतृत्व वाली टीमों ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने जांच दौरान सदर नकोदर पुलिस स्टेशन में 13 नामजद और 10 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया। जांच के दौरान, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 06 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से हथियारों के साथ-साथ 02 वाहन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दलवीर सिंह उर्फ ​​बावा, पुत्र राज कुमार, निवासी इस्माइलपुर, तलविंदर सिंह उर्फ ​​तेजी, पुत्र परमजीत सिंह, निवासी खानपुर धड्डा, आशान कुमार उर्फ ​​आशान, पुत्र मनजीत सिंह, निवासी तलवंडी सलेम, परविंदर सिंह उर्फ ​​परम, पुत्र सुचा सिंह, निवासी नशीरेवाल, जिला कपूरथला, हरदीप सिंह दीपा, पुत्र साबी, निवासी तलवंडी सलेम, सागर, पुत्र अर्जन उर्फ ​​बिट्टू, निवासी तलवंडी सलेम के रूप में हुई है।

गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी। शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here