Blog

  • पंजाबः फिर से हड़ताल पर जाने की तैयारी में 108 एंबुलेंस स्टाफकर्मी, इतने घंटों का दिया अल्टीमेटम

    पंजाबः फिर से हड़ताल पर जाने की तैयारी में 108 एंबुलेंस स्टाफकर्मी, इतने घंटों का दिया अल्टीमेटम

    चंडीगढ़ः 108 एंबुलेंस कर्मचारी एक बार फिर हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं। दरअसल, वेतन बढ़ोतरी और अन्य मांगों को लेकर कर्मचारियों की ओर से सरकार को 71 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। 108 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने ऐलान किया कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे 4 अगस्त को 12 बजे के बाद चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि 4 अगस्त को 108 एंबुलेंस की सेवाएं बंद कर दी जाएंगी।

    बता दें कि जनवरी माह में वेतन बढ़ाने और अपनी अन्य मांगों को लेकर एंबुलेंस कर्मचारियों ने लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना दिया था। जिसके बाद उस समय के स्वास्थ्य मंत्री ने कर्मचारियों की मांगों को मानने और वेतन में 5000 रुपये की बढ़ोतरी सहित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने का वादा किया था। यूनियन अध्यक्ष अमनदीप सिंह व अन्य नेताओं ने कहा कि सरकार ने उनसे 5000 की बढ़ोतरी का वादा किया था, लेकिन यह वादा अब तक पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने मांग की कि सरकार को तुरंत कंपनी का ठेका रद्द कर 108 स्टाफ का ठेका अपने पास लेना चाहिए ताकि लोगों को आपातकालीन सहायता प्रदान करने वाले इन स्टाफ का भविष्य सुरक्षित हो सके। नेताओं ने यह भी कहा कि एंबुलेंस चलाने वाली कंपनी बड़े घोटाले करती है, जिसके चलते पंजाब सरकार को इन घोटालों की जांच करानी चाहिए।

  • होशियारपुरः 2 जगहों पर NIA की रेड, मचा हड़कंप

    होशियारपुरः 2 जगहों पर NIA की रेड, मचा हड़कंप

    होशियापुरः पंजाब के अलग-अलग इलाकों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) छापेमारी कर रही है। वहीं एनआईए ने  होशियारपुर में भी 2 जगह छापेमारी की। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गढ़शंकर के पास धमाई गांव में जसवंत सिंह के घर और हरियाणा शहर में सर्बजोत सिंह के घर पर छापेमारी की गई है। जानकारी के मुताबिक, जसवंत सिंह बीज और कीटनाशक विक्रेता हैं। जबकि सर्बजोत सिंह एक सेवानिवृत्त शिक्षक के बेटे हैं और हरियाणा में मोबाइल फोन की दुकान चलाते हैं। बताया जा रहा है कि सर्बजोत सिंह हाल ही में पाकिस्तान गई टीम का हिस्सा थे। एनआईए ने उन्होंने यात्रा के बारे में पूछताछ की है। यह भी कहा जा रहा है कि जांच एजेंसी उन्हें अपने साथ नहीं लेकर गई, बल्कि जांच में शामिल होने के लिए 3 अगस्त को दिल्ली बुलाया है।

  • पंजाब सरकार पर जमकर बरसे भाजपा प्रधान सुनील जाखड़, देखें वीडियो

    पंजाब सरकार पर जमकर बरसे भाजपा प्रधान सुनील जाखड़, देखें वीडियो

    फ़िरोज़पुरः भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ आज फिरोपुर पहुंचे, जहां प्रैस वार्ता के दौरान वह पंजाब सरकार पर खूब बरसे। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की बाढ़ की ओर ध्यान ना होकर सीएम भगवंत मान का ध्यान दूसरे राज्यों में चल रहे चुनावों में था। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने बाढ़ से निपटने के लिए किसी तरह की पहले मीटिंग नहीं की थी। इस दौरान भाजपा प्रधान ने उनका एक वीडियो दिखा कर कहा कि पहले तो भगवंत मान कहते थे कि ख़ुदा ना खास्ता अगर पंजाब में किसानो की फ़सलो का नुक़सान होता है तो बिना काग़ज़ी कारवाई के किसानो का मुआवज़ा उनके खाते में होगा। अब कहां है पंजाब के सीएम मान। भाजपा प्रधान ने कहा कि सरकार के कुछ मंत्री कह रहे है कि पंजाब को केंद्र सरकार से 1500 करोड़ का राहत फंड चाहिए और कभी कह रहे है कि उनको राहत फंड की ज़रूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों और विधायकों के ऊपर पंजाब सरकार के अधिकारियों ने ब्लैकमेल कर धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में जल्द केंद्र सरकार के केंद्री मंत्री आ रहे है और पीजीआई फ़िरोज़पुर का नींव पत्थर रखा जायेगा। भाजपा प्रधान ने कहा कि अमित शाह पंजाब के ज़िला फ़िरोज़पुर में पीजीआई का नींव पत्थर रखने के लिए आ रहे थे, लेकिन पंजाब में बाढ़ की स्थिति के कारण वो नहीं आ सके। क्योंकि बाढ़ ग्रस्त लोगों और किसानो को राहत मिलना पहल का काम है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਨੌਕਰੀਆਂ ਤੋਂ ਬਰਖ਼ਾਸਤ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੇ RSD ਮੁੱਖ ਇੰਜੀਨੀਅਰ ਦਾ ਘੇਰਿਆ ਦਫ਼ਤਰ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਨੌਕਰੀਆਂ ਤੋਂ ਬਰਖ਼ਾਸਤ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੇ RSD ਮੁੱਖ ਇੰਜੀਨੀਅਰ ਦਾ ਘੇਰਿਆ ਦਫ਼ਤਰ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ/ਅਨਮੋਲ: ਰਣਜੀਤ ਸਾਗਰ ਡੈਮ ਅਤੇ ਸ਼ਾਹਪੁਰ ਕੰਡੀ ਡੈਮ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰੀ ਨੌਕਰੀਆਂ ਤੋਂ ਬਰਖ਼ਾਸਤ ਕੀਤੇ ਔਸਤੀ ਕੋਟੇ ਦੇ 32 ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਆਪਣੀਆਂ ਨੌਕਰੀਆਂ ਦੀ ਬਹਾਲੀ ਲਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ 91ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਪੁੱਜ ਗਈ । ਅੱਜ ਸੀਟੀਯੂ ਸ਼ਾਹਪੁਰਕੰਡੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਕਾਮਰੇਡ ਜਸਵੰਤ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ ਨੇ ਬਰਖ਼ਾਸਤ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਅਦਿਆਲ, ਦੇਵ ਸਿੰਘ ਰਾਜਪੁਰਾ, ਵਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਰਾਜਪੁਰਾ, ਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਜੈਨੀ ਉਪਰਲੀ ਅਤੇ ਗੁਲਾਮ ਨਵੀ ਡੂੰਗ ਨੂੰ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਤੇ ਬੈਠਾਇਆ ਗਿਆ।

    ਅੱਜ ਬਰਖ਼ਾਸਤ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੇ ਡੈਮ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਕੋਈ ਸਾਰ ਨਾ ਲੈਂਦੇ ਦੇਖ ਅਤੇ ਬਰਖ਼ਾਸਤ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਡੈਮ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਦਿੱਤੇ 15 ਦਿਨਾਂ ਦੇ ਅਲਟੀਮੇਟਮ ਦੇ ਖ਼ਤਮ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਦ ਮਜਬੂਰ ਹੋ ਕੇ ਮੁੱਖ ਇੰਜੀਨੀਅਰ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਲਈ ਉਸਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਗਏ ਪਰ ਮੁੱਖ ਇੰਜੀਨੀਅਰ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਮਨ੍ਹਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਾਰੇ ਬਰਖ਼ਾਸਤ ਔਸਤੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਅਤੇ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂ ਸਮੇਤ ਮੁੱਖ ਇੰਜੀਨੀਅਰ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਨੂੰ ਘੇਰ ਲਿਆ ਤੇ ਜੰਮਕੇ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕਰਨੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ । ਆਪਣੇ ਵਿਰੁੱਧ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਹੁੰਦੇ ਦੇਖ ਕਰੀਬ ਇੱਕ ਘੰਟੇ ਬਾਦ ਮੁੱਖ ਇੰਜੀਨੀਅਰ ਨੇ ਪੰਜ ਬਰਖ਼ਾਸਤ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਅਤੇ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਲਈ ਆਪਣੇ ਦਫ਼ਤਰ ਬੁਲਾ ਲਿਆ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬਰਖ਼ਾਸਤ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦਫ਼ਤਰ ਮੂਹਰੇ ਉੱਠ ਕੇ ਆਪਣੀ ਧਰਨੇ ਵਾਲੀ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਆ ਗਏ। ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂ ਕਾਮਰੇਡ ਜਸਵੰਤ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੁੱਖ ਇੰਜੀਨੀਅਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਤੁਸੀਂ ਮੈਨੂੰ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਅਤੇ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਸਬੰਧੀ ਇੱਕ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਬਣਾ ਕੇ ਮੈਨੂੰ ਦੇ ਦਿਓ ਜੋਕਿ ਮੈਂ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਭੇਜ ਦੇਵਾਂਗਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸ਼ਕੁੰਤਲਾ ਦੇਵੀ, ਸੰਯੋਗੀਤਾ ਦੇਵੀ ,ਜਸਬੀਰ ਕੌਰ, ਸੰਤੋਸ਼ ਦੇਵੀ, ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਕੌਰ, ਸਤਿੰਦਰ ਕੌਰ, ਪਰਵਿੰਦਰ ਕੌਰ, ਜਸਵਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ,ਮਨਜੀਤ ਕੌਰ, ਸੰਤੋਸ਼ ਕੁਮਾਰੀ, ਸੰਤੋਖ ਕੌਰ, ਕਰਤਾਰ ਕੌਰ,ਤੇਜ਼ਵੀਰ ਕੌਰ, ਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਜਰਨੈਲ ਸਿੰਘ, ਬੋਧ ਸਿੰਘ ,ਸੁੱਚਾ ਸਿੰਘ ,ਜਸਵਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ, ਰਿਸ਼ੂ ਕੁਮਾਰ, ਸੋਹਣ ਸਿੰਘ, ਨਰੇਸ਼ ਸਿੰਘ, ਮੋਹਨ ਸਿੰਘ, ਸੁਸ਼ੀਲ ਕੁਮਾਰ, ਜਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਗਣੀ, ਭੀਖਮ ਸਿੰਘ ,ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ, ਸੋਨੂ ,ਨਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ,ਲਿਆਕਤ ਅਲੀ ,ਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਮਨਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਆਦਿ ਮੌਜੂਦ ਸਨ।

  • पंजाबः सिंगर के दोस्त के घर NIA ने दी दबिश

    पंजाबः सिंगर के दोस्त के घर NIA ने दी दबिश

    तरनतारनः पंजाब के कई जिलों में एनआईए की टीम ने दबिश दी है। वहीं अब ताजा मामला मास्टर कॉलोनी से सामने आया है, जहां एनआईए की ओर से छापेमारी की गई है। इस छापेमारी के दौरान घर में मौजूद दंपति से करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गई है। गौरतलब है कि जिस घर में छापा मारा गया है, उस घर में दो साल पहले गायक सोनी मान, जो घर के मालिक कंवर रणबीर सिंह बाठ के दोस्त हैं। बता दें कि उन पर कुछ लोगों ने गोलियों से हमला किया था।

    जानकारी के मुताबिक एनआईए एक विशेष टीम स्थानीय शहर और सीआईए स्टाफ की पुलिस सहित स्थानीय मास्टर कॉलोनी में मौजूद लखवीर सिंह बाठ के घर पर सुबह 6 बजे अचानक छापेमारी की गई। लखबीर सिंह का एक बेटा कंवर रणबीर सिंह बाठ जो गाने तैयार करने के लिए स्टूडियो चलाता है जिसकी गायक सोनी मान से दोस्ती भी है। एनआईए द्वारा की गई छापेमारी में विदेश से बैंक खाते में भेजी गई रकम बताई जा रही है। टीम ने कंवर रणबीर सिंह बाठ के माता-पिता के बैंक खाते, मोबाइल फोन और घर में मौजूद कंप्यूटर का सारा रिकॉर्ड जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा टीम द्वारा मोहाली और खरड़ में लिए गए फ्लैटों की जानकारी भी हासिल की गई है। कंवल रणबीर सिंह बाठ का एक भाई  पिछले आठ साल से इंग्लैंड में रह रहा है।

    बता दें कि करीब 2 साल पहले जब गायक सोनी मान अपने दोस्त बाठ के साथ तरनतारन स्थित घर पहुंचे तो कुछ लोगों ने घर पर सरेआम गोलियां चलाकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की थी, जिस मामले में थाना सिटी तरनतारन में केस भी दर्ज किया गया था।

  • ਪੰਜਾਬ: ਅੰਤਰਰਾਸਟਰੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ‘ਚ Gold Medal ਜਿੱਤਣ ਵਾਲੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਆਪ ਵਿਧਾਇਕ ਨੇ ਕੀਤਾ ਸਨਮਾਨਿਤ , ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਅੰਤਰਰਾਸਟਰੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ‘ਚ Gold Medal ਜਿੱਤਣ ਵਾਲੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਆਪ ਵਿਧਾਇਕ ਨੇ ਕੀਤਾ ਸਨਮਾਨਿਤ , ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਫਰੀਦਕੋਟ : ਬੀਤੇ ਦਿਨੀ ਦੁਬਈ ਵਿਚ ਹੋਏ ਪਾਵਰ ਲਿਫਟਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਿਆਂ ਵਿਚ ਭਾਰਤ ਦੀ ਮੇਜਬਾਨੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਫਰੀਦਕੋਟ ਜਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਹਲਕਾ ਜੈਤੋ ਦੇ ਪਿੰਡ ਪੰਜਗਰਾਂਈ ਕਲਾਂ ਦੇ 2 ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਤੀਰਕਰਨ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਅਤੇ ਹੁਸ਼ਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਚੰਗੀ ਕਾਰਗੁਜਾਰੀ ਅਤੇ ਵਿਦੇਸ਼ ਦੀ ਧਰਤੀ ਤੇ ਜਾ ਕੇ ਦੇਸ਼ ਦਾ ਨਾਮ ਰੌਸਨ ਕਰਨ ਤੇ ਹਲਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਅਮੋਲਕ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ 51-51 ਸੌ ਰੁਪੈ ਨਕਦ ਦੇ ਕੇ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਸੂਬੇ ਦੇ ਹੋਰ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਅਜਿਹੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਤੋਂ ਸੇਧ ਲੈਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਹਲਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਅਮੋਲਕ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਜੋ ਦੁਬਾਈ ਵਿਚ 12 ਦੇਸ਼ਾਂ ਦੇ ਪਾਵਰ ਲਿਫਟਿੰਗ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਦਾ ਮੁਕਾਬਲਾ ਹੋਇਆ ਸੀ ਜਿਸ ਵਿਚ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਹਲਕੇ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਪੰਜਗਰਾਂਈ ਕਲਾਂ ਦੇ 2 ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਗੋਲਡ ਮੈਡਲ ਜਿੱਤ ਕੇ  ਸੂਬੇ ਦਾ ਨਾਮ ਰੌਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਹੈ।ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੂਬੇ ਦੇ ਉਹ ਨੌਜਵਾਨ ਜੋ ਬੁਰੀਆਂ ਅਲਾਮਤਾ ਦਾ ਸਿਖਾਰ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਅਜਿਹੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਤੋਂ ਸੇਧ ਲੈਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਅਜਿਹੇ ਕੰਮ ਕਰਨੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ ਜਿਸ ਨਾਲ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਮਾਪਿਆ ਦਾ ਨਾਮ ਰੌਸਨ ਹੋਵੇ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਵੱਡੀ ਪ੍ਰਾਪਤੀ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਇਹਨਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਹੋਰ ਨੌਜਵਾਨ ਵੀ ਉਤਸਾਹਿਤ ਹੋਣ ਅਤੇ ਇਸਵਾਰ ਇਹ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨ ਗੋਲਡ ਮੈਡਲ ਲੈ ਕੇ ਆਏ ਹਨ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿਚ ਇਹਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਹੋਰ ਵੀ ਨੌਜਵਾਨ ਗੋਲਡ ਮੈਡਲ ਜਿੱਤ ਕੇ ਆਉਣ। 

  • जालंधरः St Soldier स्कूल के छात्रों में खूनी झड़प, देखें Live

    जालंधरः St Soldier स्कूल के छात्रों में खूनी झड़प, देखें Live

    जालंधर, ENS: मॉडल हाउस में स्थित St Soldier स्कूल के छात्रों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। इस दौरान एक छात्र की सिर फाड़ दिया गया। जिसका सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि उसे 10 से 15 छात्रों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए आशीष शर्मा ने बताया कि वहीं 11वीं कक्षा का छात्र है। उस पर स्कूल के छात्रों ने तेजधार हथियारों से हमला किया।

    इस हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसने बताया जैसे ही वह स्कूल ने निकला। इस दौरान छात्र बाइक पर उसके पीछे आ गए। आशीष ने बताया 12वीं के छात्र ने उसका अपने साथियों के साथ मिलकर घेराव किया। इस दौरान उसकी कक्षा के छात्र भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि उक्त छात्रों ने जानबूझकर उसके साथ झगड़ा किया। पीड़ित ने बताया कि जब उसके चोट के बारे में प्रिंसीपल अनुराधा को पता चला तो उन्होंने उसे यह कहा कि बच्चों के परिजनों को बुलाकर बातचीत की जाएगी।

    आशीष ने बताया कि उक्त छात्रों ने उसकी एक्टिवा भी बुरी तरह से तोड़ दी। पीड़ित ने आरोप लगाए स्कूल के कुछ दूरी पर राजा बेकरी है। उक्त बेकरी का संचालक इस हमले में शामिल है। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त छात्रों ने बेकरी से खंडा सहित अन्य हथियार निकाले और उस पर हमला कर दिया। पीड़ित को सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने अरमान अस्पाल रैफर कर दिया है। 

  • पंजाबः 4 विधायकों पर सीएम मान कर सकते हैं कार्रवाई!

    पंजाबः 4 विधायकों पर सीएम मान कर सकते हैं कार्रवाई!

    लुधियानाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फिरोजपुर रोड स्थित होटल हयात रीजेंसी में रुके हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच कल देर रात से ही मुख्यमंत्री महानगर में पार्टी की लीडरशिप से मीटिंग कर रहे हैं। यह मीटिंग लोक सभा चुनाव और निगम चुनाव के मद्देनजर हो रही है। बताया जा रहा हैकि इस मीटिंग में कोई विधायक शामिल नहीं है। 4 दिन पहले सर्किट हाउस में दिल्ली से आई आम आदमी पार्टी की हाईकमान टीम ने ब्लॉक प्रधानों और पूर्व ब्लॉक प्रधानों के साथ बैठक की। सूत्रों के मुताबिक उस बैठक में 4 विधायकों का ब्लॉक प्रधानों द्वारा नेगेटिव फीडबैक दिया गया। बताया जा रहा है कि इसकी रिपोर्ट सीएम भगवंत मान और दिल्ली हाईकमान तक पहुंच गई है। बताया जा रहा हैकि आज सीएम मान जमीनी स्तर के वर्करों व नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। 

    ​​​​​सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग में पूर्व ब्लॉक प्रधानों ने कहा कि दूसरी पार्टी से आकर आप से विधायक बने कुछ नेता सहयोग नहीं कर रहे। उन्होंने पार्टी के पुराने ब्लॉक प्रधान बदल दिए। इससे उनके बीच तालमेल नहीं हो रहा। विधानसभा सीटों में गलियां तक नहीं बन रहीं। वे जब पार्टी स्तर पर मामला विधायक के पास ले जाते हैं तो वह नजरअंदाज कर देते हैं। गली-मोहल्लों में इसका जवाब उन्हें देना पड़ता है। इससे पार्टी की बदनामी हो रही है।
    सूत्रों के मुताबिक, टीम ने इन ब्लॉक प्रधानों को कहा कि चारों विधायकों की पूरी रिपोर्ट दिल्ली भेजी जाएगी। निगम और लोकसभा चुनाव में पार्टी की छवि को सुधारने के लिए इन पर बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। मीटिंग में यह भी सामने आया कि लुधियाना से जुड़ी करीब 80 फाइलें सीएम भगवंत मान तक पहुंच चुकी हैं, जिस पर कभी भी एक्शन हो सकता है।

  • पंजाबः फिल्मी स्टाइल में गहने और लाखों का कैश लेकर लुटेरे हुए फरार

    पंजाबः फिल्मी स्टाइल में गहने और लाखों का कैश लेकर लुटेरे हुए फरार

    मालेरकोटाः पंजाब में हत्या, चोरी से जुड़ी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला मालेरकोटला से सामने आया है, जहां इंकम टैक्स के अधिकारी बताकर फिल्मी स्टाइल में लुटेरों ने एक घर में लूटपाट की। इस घटना की तस्वीरें सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी देखकर आरोपियों के स्कैच तैयार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
    बता दें कि यह मामला मालेरकोटला जिले के रोड़ीवाल गांव में हुआ है। स्थानीय जानकारी के मुताबिक 3 लुटेरे फिल्मी स्टाइल में सोना, चांदी और कैश लेकर रफूचक्कर हो गए हैं। गौरतलब है कि सदर थाना अहमदगढ़ के अधीन गांव रोड़ीवाल में एक घर में महिलाएं और बच्चे थे। इस दौरान 3 लुटेरे बाहर से घर में आते है और खुद को इंकम टैक्स विभाग की ओर से जांच के बारे में कहने लगे। इसके बाद उन्होंने सभी को इकट्ठा किया और सभी के फोन ले लिए ताकि कोई फोन न कर सके। जिसके बाद उन्होंने जांच के लिए घर की अलमारियों और तिजोरियों की चाबियां मांगी। इस दौरान लुटेरों द्वारा परिवार को खूब डराया गया। जिसके बाद वे 10 तोला सोना, 10 तोला चांदी और 3 लाख कैश लेकर भाग गए। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, सीसीटीवी देखने के बाद आरोपियों के स्केच तैयार कर सार्वजनिक कर दिए हैं, ताकि मामले का पता चल सके और पुलिस ने उचित इनाम देने की भी बात कही है।

  • बड़ी खबरः Axis बैंक से 1.16 करोड़ लूटकर लुटेरे फरार, मचा हड़कंप

    बड़ी खबरः Axis बैंक से 1.16 करोड़ लूटकर लुटेरे फरार, मचा हड़कंप

    वैशाली: बिहार के वैशाली जिले में बड़ी बैंक लूट हुई है। वैशाली जिले के लालगंज में मंगलवार को लुटेरों ने एक्सिस बैंक की शाखा से 1.16 करोड़ रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। हाफ पैंट पहने हुए पांच लुटेरे दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे। सुबह करीब 11.30 बजे उन्होंने बैंक से भारी कैश लूटकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लूट की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। डीएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी बैंक शाखा पहुंचे। गेट बंद कर सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। लालगंज के तिनपुलवा चौक स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में यह वारदात हुई।

    बिहार में बैंक लूट की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते कुछ महीनों के भीतर विभिन्न जिलों में ऐसी दर्जनों वारदात हो चुकी हैं। बीते 18 जुलाई को नालंदा के अस्थावां में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक से 14 लाख रुपये लूटकर भाग गए, विरोध करने पर अपराधियों ने एक ग्राहक को चाकू भी मार दिया। इससे पहले मुजफ्फरपुर जिले में भी उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा से करीब साढ़े 9 लाख रुपये की लूट हो गई।