Blog

  • पंजाब भर में हड़ताल पर गए 108 Ambulance services के कर्मचारी, जाने मामला

    पंजाब भर में हड़ताल पर गए 108 Ambulance services के कर्मचारी, जाने मामला

    चंडीगढ़: आपात स्थिति में मरीजों को स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाने वाली 108 एंबुलेंस सेवा कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है। कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने को लेकर प्रेस नोट भी जारी किया है। जिसमें उन्होंने अनिश्चित काल के लिए हड़ताल पर जाने का कहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मरीजों को आने वाली परेशानी की जिम्मेदारी पंजाब सरकार और सेहत विभाग की होगी।  


    गौर हो कि कुछ दिन पहले ही कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था। इस संबंध में 108 एंबुलेंस कर्मचारी एसोसिएशन का आरोप लगाया था कि कंपनी ने उनकी जायज मांगों को हर समय अनदेखा किया है, जिससे मजबूर होकर वह सख्त कदम उठाएंगे। कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से मांग कर रहे थे कि सरकार उनकी सेवाएं अपने अधीन ले, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

    उन्होंने कहा कि 2013 से उनका इंक्रीमेंट रुका हुआ है और कंपनी इसके भुगतान को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि नियुक्ति के समय तय हुआ था कि 108 कर्मचारियों का ट्रांसफर दूर दराज नहीं किया जाएगा, लेकिन अब कंपनी कर्मचारियों का 200 से 300 किलोमीटर ट्रांसफर कर रही है। जिससे उनका जीवन आर्थिक और सामाजिक रूप से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि 108 कर्मचारियों का चिकित्सा व् दुर्घटना बीमा कराया जाए तथा कोविड काल में बंद अवकाशों को बहाल किया जाए।

    उन्होंने मांग की कि अपने हक के लिए आवाज उठाने वाले बर्खास्त कर्मचारियों को बहाल किया जाए और एंबुलेंस चालक को नियमानुसार 12 की जगह 8 घंटे की ड्यूटी दी जाए। कर्मचारियों ने कंपनी को 72 घंटे का अल्टीमेटम दे रहे हैं। अगर फिर भी कंपनी ने 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की मांगें ना मानी, तो मज़बूर होकर 108 की सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। उन्होंने मांग की, कि कंपनी के ठेके रद्द कर सरकार तत्काल 108 कर्मचारियों को अपने अधीन ले ताकि लोगों को आपातकालीन सहायता प्रदान करने वाले इन कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हो सके।

  • कहीं आप भी तो नहीं पिला रहे बच्चों को यह कफ सिरप, WHO ने जारी किया अलर्ट

    कहीं आप भी तो नहीं पिला रहे बच्चों को यह कफ सिरप, WHO ने जारी किया अलर्ट

    नई दिल्ली: WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) ने कहा है कि नोएडा की कंपनी मैरियन बायोटेक द्वारा बनाए गए दो कफ सिरप बच्चों को नहीं दिए जाने चाहिए। डब्ल्यूएचओ ने एक बयान में कहा, भारत के मैरियन बायोटेक द्वारा बनाए गए कफ सिरप का इस्तेमाल बच्चों के लिए नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि दवा के तार उज्बेकिस्तान में 19 मौतों से जुड़े थे। उन्होंने कहा है कि दो उत्पाद AMBRONOL सिरप और DOK-1 मैक्स सिरप हैं। दोनों उत्पादों के घोषित निर्माता Marion Biotech  हैं।

    प्रयोगशाला विश्लेषण में पाया गया कि दोनों उत्पादों में डायथिलीन ग्लाइकोल और एथिलीन की अस्वीकार्य मात्रा थी। दिसंबर में, उज्बेकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया कि एक भारतीय दवा कंपनी द्वारा निर्मित दवाओं का सेवन करने के बाद देश में कम से कम 18 बच्चों की जान चली गई है।  डब्ल्यूएचओ ने अपनी वेबसाइट पर जारी अलर्ट में कहा है कि यह डब्ल्यूएचओ मेडिकल प्रोडक्ट अलर्ट दो घटिया उत्पादों को संदर्भित करता है। उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने उज्बेकिस्तान में 18 बच्चों की मौत से जुड़ी मैरियन बायोटेक कंपनी का उत्पादन लाइसेंस निलंबित कर दिया है। 

  • जालंधरः निगम की LED-लाइट घोटाले पर बैठक फिर स्थगित, जाने कब होगी मीटिंग 

    जालंधरः निगम की LED-लाइट घोटाले पर बैठक फिर स्थगित, जाने कब होगी मीटिंग 

    जालंधर/वरुणः शहर में लगाई गई एलईडी-लाइट में हुए घोटाले को लेकर नगर निगम की बैठक एक बार फिर से स्थगित कर दी गई है। पहले इस बैठक का समय कल का रखा गया था लेकिन रिपोर्ट पेश ना किए जाने के कारण यह बैठक आज की रखी गई थी। आज उसी पर निगम हाउस मीटिंग में चर्चा होनी थी लेकिन अब नगर निगम की बैठक को एक बार फिर से स्थगित कर दिया गया है। अब निगम द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक यह बैठक 18 जनवरी को दोपहर 3 बजे डॉक्टर बीआर अंबेडकर प्रशासनिक कंप्लैक्स, नेहरू गार्डन, नगर निगम की दूसरी मंजिल पर स्थित मीटिंग में निश्चित की गई है।

    बता दें कि नगर निगम में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगी एलईडी-लाइट को लेकर हुए हेरफेर का मामला पांच सालों से चलता आ रहा है, लेकिन अभी तक इसका कोई नतीजा सामने नहीं आया है। शहर में लगाई गई एलईडी-लाइट में हुए घोटाले को लेकर नगर निगम हाउस ने पार्षदों की कमेटी बनाकर इसकी जांच करवाई थी। रिपोर्ट तत्कालीन निगम कमिश्नर दविंदर सिंह को सौंपी थी, लेकिन अभी तक उस पर क्या कार्रवाई हुई कुछ पता नहीं है। इस मामले को विजिलेंस ने भी अपने रडार पर ले रखा है और इसकी जांच चल रही है। 

  • आप सरकार को बड़ा झटकाः 10 दिन में ₹164 करोड़ जमा कराने का नोटिस जारी, नहीं तो संपत्तियां होंगी कुर्क

    आप सरकार को बड़ा झटकाः 10 दिन में ₹164 करोड़ जमा कराने का नोटिस जारी, नहीं तो संपत्तियां होंगी कुर्क

    नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार की एक और मुसीबत बढ़ती दिख रही है। अरविंद केजरीवाल को अपनी ही सरकार से एक बड़ा झटका लगा है। दिल्ली सरकार के ही डीआईपी यानी डायरेक्टरेट ऑफ इनफॉर्मेशन एंड पब्लिसिटी सचिव ने अरविंद केजरीवाल को करीब 164 करोड़ रुपए का रिकवरी नोटिस जारी किया है, जिसे 10 दिनों के भीतर जमा करने को कहा गया है। दरअसल, आम आदमी पार्टी को कथित तौर पर सरकारी विज्ञापनों की आड़ में उसके राजनीतिक विज्ञापनों को प्रकाशित करवाने के लिए कुल 163.62 करोड़ रुपये का वसूली नोटिस जारी किया गया है।

    दरअसल, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव को सरकारी विज्ञापनों की आड़ में प्रकाशित राजनीतिक विज्ञापनों के लिए आम आदमी पार्टी से 97 करोड़ रुपये वसूलने का निर्देश दिया था, जिसके एक महीने बाद यह घटनाक्रम देखने को मिला है। उपराज्यपाल के निर्देश के बाद दिल्ली सरकार के सूचना और प्रचार निदेशालय ने यह नोटिस जारी किया है।

    सूत्रों ने कहा कि सूचना एवं प्रचार निदेशालय (डीआईपी) द्वारा जारी वसूली नोटिस में राशि पर लगा ब्याज भी शामिल है और दिल्ली में सत्तारूढ़ ‘आप’ के लिए 10 दिन के अंदर पूरी राशि का भुगतान करना अनिवार्य है। एक सूत्र ने कहा, ‘अगर आम आदमी पार्टी के संयोजक ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो दिल्ली के उपराज्यपाल के पिछले आदेश के अनुसार समयबद्ध तरीके से सभी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें पार्टी की संपत्तियां कुर्क किया जाना भी शामिल है।’

    बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली एलजी विनय कुमार सक्सेना ने आम आदमी पार्टी और सरकार को कई झटके दिए हैं। केजरीवाल सरकार की एक्साइज पॉलिसी की न केवल सीबीआई जांच, बल्कि एलजी ने बिजली सब्सिडी की भी जांच की सिफारिश की थी। वहीं, सिंगापुर सरकार ने अरविंद केजरीवाल को अगस्त के पहले सप्ताह में होने वाले ‘वर्ल्ड सिटीज’ शिखर सम्मेलन में शामिल होने का न्योता दिया था, मगर उस दौरे के लिए भी एलजी ने मंजूरी नहीं दी थी।

  • बड़ा हादसा: घर में सिलिंडर फटने से लगी आग, दंपती और चार बच्चे जिंदा जले

    बड़ा हादसा: घर में सिलिंडर फटने से लगी आग, दंपती और चार बच्चे जिंदा जले

    बिचपड़ी: पानीपत के गांव बिचपड़ी में वीरवार सुबह सात बजे गली नंबर चार में एक घर में सिलिंडर फट गया। इससे आग लग गई और एक ही परिवार के 6 लोगों की जलने से मौत हो गई। मरने वालों में दंपती समेत उनकी दो बेटी और दो बेटे शामिल हैं। मृतकों की पहचान अब्दुल करीम (50), उसकी पत्नी अफरोजा (46), बड़ी बेटी इशरत खातुन (17), रेशमा(16), अब्दुल शकूर (10) और अफान (7) के तौर पर हुई है। सभी मृतक उत्तर दिनाजपुर वेस्ट बंगाल के मूल निवासी थे। फिलहाल वे बधावा राम कॉलोनी, केसी चौक, गली नंबर 4 में रह रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू करवाया।

  • आज का राशिफल, 12 जनवरी 2023

    आज का राशिफल, 12 जनवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए खर्चो भरा रहने वाला है। परिवार के सदस्य और दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ किसी रोमांटिक डिनर डेट को प्लान कर सकते हैं। आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता सता सकती है। अक्समात आपके सामने कुछ ऐसी समस्या आएगी, जिसमें आपको अपने भाइयों से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप उसे किसी काम को निपटाने में लगाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपने गुस्से से कोई निर्णय लिया, तो इसमे आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपकी नौकरी में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा और आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय की प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ तनावग्रस्त रहने वाला है। संतान के करियर को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे और कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है। आप अपने कामों में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आपकी अपने किसी मित्र से पुराने समय बाद मुलाकात होगी। यदि आप बिजनेस की किसी रुकी हुई डील को फाइनल करें, तो उसमें बहुत ही सावधानी बरतें।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको अपने किसी परिवार के सदस्य की बात का बुरा लग सकता है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसमें सुधार हो सकता है, लेकिन आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर आपके मन में चिंता बनी रहेगी, इसलिए आप अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाएं। संतान को किसी पुरस्कार के मिलने से परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा और किसी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कोई ऐसी बात होगी, जिससे आपके मान सम्मान को ठेस पहुंच सकती है, जिसके बाद आप परेशान रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कामों के सिलसिले में भागदौड़ करनी होगी, तभी आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको आपके निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा और आपकी किसी नई वस्तु को खरीदने की इच्छा भी आज पूरी हो सकती है।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने रुके हुए कार्यों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिनके लिए आप अपने मित्रों से बातचीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके साथ कोई धोखा कर सकता है, जिनसे आपको सावधान रहना होगा और आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपको समस्या हो सकती है। आपके किसी पूर्व में लिए गए निर्णय के लिए आपको पछतावा होगा। परिवार में वरिष्ठ सदस्य यदि आपको कोई राह दिखाएं, तो आपको उस पर चलना बेहतर रहेगा।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे और उनके मन की बातों को जानेंगे व समझेंगे। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आप अपने पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें, नहीं तो उनको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके कुछ जिम ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ा सकते हैं।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए बेहतर रहने वाला है, लेकिन आप साझेदारी में किसी काम की शुरुआत ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपके उस धन के वापस मिलने की संभावना बहुत कम है।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। यदि आप किसी नये बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन बेहतर रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आप लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बनाएंगे और उनके साथ चल रहे वाद विवाद को समाप्त करेंगे। आपकी अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसकी प्रतीक्षा आप कर रहे थे, आपको किसी योजना का भरपूर फायदा मिल सकता है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आप कुछ घरेलू मुद्दों को लेकर परेशान रहेंगे, जिनके लिए आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। यदि आप किसी बड़े निवेश की योजना बना रहे थे, तो उसमें आप दिल खोलकर निवेश सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में आज किसी अच्छे काम को करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। आपको किसी छोटी मोटी बात के लिए तनाव बना रहेगा, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे और आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा, उनके कुछ कामों में उनके साथी विघ्न डाल सकते हैं, जिससे वह परेशान रहेंगे और आपको अपने घर परिवार में किसी नए मेहमान के आने के संकेत मिल सकते हैं, जिससे खुशियां बनी रहेंगी और भाई बहनों से चल रही अनबन भी आज बातचीत के जरिए समाप्त होगी। आप अपने किसी मित्र के साथ घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आप माता-पिता से पूछकर जाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

    मीन राशिफल। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। यदि उन्होंने किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं, जिससे उन्हें प्रसन्नता होगी। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। आपको अपने एनर्जी जी को अच्छे कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, इसे इधर-उधर बैठकर व्यर्थ ना करें और आपकी कुछ सामाजिक कार्यों के प्रति भी रुचि बढ़ेगी। माता जी से आपका किसी बात पर वाद विवाद हो सकता है, जिसमें आपको उनसे बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

  • जालंधर: अलग-अलग मामलों में दो वांछित भगोड़े गिरफ्तार

    जालंधर: अलग-अलग मामलों में दो वांछित भगोड़े गिरफ्तार

    जालंधर/ हर्ष कुमार: पीओ स्टाफ की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चल रहे दो वांछित भगोड़ो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सुरेंद्र पाल उर्फ बब्बू पुत्र बलदेव राज निवासी गांव ताजपुर और विनोद कुमार उर्फ हीरा पुत्र चरणदास हीरा निवासी न्यूज़ जोगिंदर नगर रामा मंडी के रूप में हुई है।

    पीओ स्टाफ के प्रभारी ने सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि 24 दिसंबर 2009 को थाना नंबर 4 में मुकदमा नंबर 403 आईपीसी धारा 304ए, 279, 427 के तहत दर्ज किया गया था जिसमें अदालत ने आरोपी सुरेंद्र पाल को 13 जनवरी 2015 को भगोड़ा करार कर दिया था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर उसे घर से दबोचा गया। इसी तरह थाना नवी बारादरी में 14 फरवरी 2020 को मुकदमा नंबर 24 आईपीसी धारा 174A के तहत दर्ज किया गया था जिसमें अदालत में आरोपी विनोद को 4 जनवरी 2023 को भगोड़ा करार कर दिया था जिसे पीओ स्टाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने अपनी टीम के साथ घर से काबू किया।

  • जालंधरः करियाना दुकान की आड़ में करता था चाइना डोर की सप्लाई, चढ़ा पुलिस के हत्थे

    जालंधरः करियाना दुकान की आड़ में करता था चाइना डोर की सप्लाई, चढ़ा पुलिस के हत्थे

    जालंधर (हर्ष कुमार)। थाना रामामंडी की पुलिस ने किराना दुकान की आड़ में चाइना डोर बेचने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 281 चाइना के डोर के गट्टू बरामद किए हैं। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अशोक कुमार गुप्ता निवासी किशनपुरा के रूप में हुई है।

    थाना प्रभारी अजायब सिंह औजला ने बताया कि उनकी टीम के एसआई सुखवंत सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान उपकार नगर के पास मौजूद थे। उसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना की अशोक कुमार अपने किराने की दुकान की आड़ में चाइना डोर को बेच रहा है। मौके पर एसआई सुखवंत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित तैयार कर उसके दुकान और गोदाम में रेड की तो उसके कब्जे से 281 गट्टू चाइना डोर के बरामद हुए। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।

  • इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने आज स्थापना दिवस मनाया

    इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने आज स्थापना दिवस मनाया

    ऊना/ सुशील पंडित : इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने आज बड़े ही हर्षोल्लास से 99वा स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष मैडम अनुराधा वर्मा ने बताया कि महिलाओं को समाज से जोड़ने में इनरव्हील क्लब का खास योगदान है। उन्होंने कहा कि इनरव्हील क्लब पूरे विश्व में बेहतरीन कार्य कर रहा है, जिससे सामाजिक समस्याओं के साथ-साथ जागरूकता लाने व जरूरतमंदों की सेवा करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम अपनी संस्कृति से भी जुड़े रहे, इसके लिए क्लब के माध्यम से विभिन्न त्योहारों का आयोजन किया जाता है।

    उन्होंने कहा है कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भूमिका अदा कर रही है और वर्तमान में सामाजिक क्षेत्र में भी महिलाओं को आगे बढ़ते देखा जा सकता है।  इस अवसर पर इनरव्हील ऊना उमंग क्लब की सेक्रेटरी सांची दीपिका बस्सी, डॉ मीनाक्षी नाथ, श्रुति जुनेजा, सोनू शर्मा, साधना चड्ढा, सुषमा लठ, निधी शर्मा, परमिंदर कौर, जसलीन कौर, एकता जैतक आदि मौजूद रहीं।

  • जांलधरः Kotak Mahindra Bank में लाखों की लूट की CCTV आई सामने

    जांलधरः Kotak Mahindra Bank में लाखों की लूट की CCTV आई सामने

    जालंधर/वरुण/हर्ष: जिले के होशियारपुर रोड पर स्थित हजारा गांव में 2 लुटेरों ने शाम 5 बजे के करीब कोटक मोहिंद्रा बैंक में वारदात को अंजाम दिया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। फुटेज में आप देख सकते है कि 2 लुटेरे बैंक में शाम करीब 5 बजे 2 लुटेरे बैंक के अंदर आते है और आते ही कैश काउंटर पर बैठी लड़की के पास जाता है और कैश इकट्ठा करना शुरू कर देता है। वहीं दूसरा लड़का रिवाल्वर हाथ में लेकर वहां पर खड़ा हो जाता है।

    सूत्रों के अनुसार दहशत फैलाने के लिए लुटेरों ने हवाई फायरिंग भी की है। बताया जा रहा है कैश काऊंटर से लुटेरे करीब 9 लाख रुपए की नकदी उड़ाकर फरार हो गए। वहीं मामले की जानकारी देते हुए बैंक कर्मियों का कहना है कि इस घटना दौरान बैंक तथा इलाके के लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।