Blog

  • पंजाबः ब्यास दरिया का जलस्तर बढ़ने से गांवों में अलर्ट जारी

    पंजाबः ब्यास दरिया का जलस्तर बढ़ने से गांवों में अलर्ट जारी

    अमृतसरः ब्यास दरिया का जलस्तर बढ़ने लगा है। जिला प्रशासन ने आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार दरिया में पानी का स्तर 740 गेज के साथ येलो अलर्ट पर पहुंच गया है। दरिया में इस समय 90 हजार क्यूसिक पानी है। पिछले एक सप्ताह से ब्यास में जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग के गेज रीडर उमेद सिंह का कहना है कि ब्यास दरिया में शुक्रवार को जल स्तर 739.80 गेज के साथ 85400 क्यूसिक, शनिवार को 739.90 गेज के साथ 87700 क्यूसिक और रविवार को सुबह 8 बजे से 740 गेज के साथ येलो अलर्ट पर पहुंचकर 90000 क्यूसिक चल रह रहा है। सोमवार को भी गेज 741 रिकॉर्ड किया गया। इससे निचले इलाकों में पानी घुसने का खतरा बढ़ रहा है।

    दरिया रावी से भी अजनाला के कई गांवों में पानी आने का खतरा है। रावी का जलस्तर अधिक होने के कारण दरिया पार के गांव पहले ही खाली करवाए जा चुके है। मंत्री कुलदीप धारीवाल ने शनिवार को इलाकों का दौरा किया और लोगों से मुलाकात भी की। उन्होंने 15 अगस्त तक सभी बाढ़ग्रस्त इलाकों की गिरदावरी करवाने के आदेश दिए हैं।

  • पंजाबः डयूटी पर जा रहे होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत

    पंजाबः डयूटी पर जा रहे होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत

    तरनतारनः जिले के स्थानीय गांव संगवां के पास मोटरसाइकिल पर ड्यूटी पर जा रहे पंजाब होम गार्ड के एक कर्मचारी को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। घायल कर्मचारी को गंभीर हालत में पट्टी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, सदर पट्टी थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। गांव सैदो निवासी गुरबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता परसन सिंह पंजाब होम गार्ड में नौकरी करते हैं और थाना हरिके में तैनात थे।

    रोजाना की तरह आज सुबह करीब साढ़े दस बजे ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी संगवां-हरिके रोड पर प्रिंगडी गांव की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसके पिता में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे सब-इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले मोटरसाइकिल चालक की पहचान इंद्रजीत सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी गांव रूड़िया चोहला साहिब के रूप में हुई है। जिसे नामजद कर उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया गया है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਪਤੀ ਨੇ ਗਲੇ ਵਿੱਚ ਰੱਸੀ ਪਾ ਕੇ ਗਰਭਵਤੀ ਪਤਨੀ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਕੁਟਮਾਰ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਪਤੀ ਨੇ ਗਲੇ ਵਿੱਚ ਰੱਸੀ ਪਾ ਕੇ ਗਰਭਵਤੀ ਪਤਨੀ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਕੁਟਮਾਰ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਮੁਰਗੀ ਮੁਹੱਲੇ ਦੀ ਗਰਭਵਤੀ ਔਰਤ ਦੀ ਮਾਰ ਕੁਟਾਈ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਆਇਆ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਗਰਭਵਤੀ ਔਰਤ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਦੇ ਰੂਪ ਚ ਹੋਈ ਹੈ। ਮਹਿਲਾ ਨੇ ਇਲਜਾਮ ਲਗਾਂਦੇ ਹੋਏ ਦਸਿਆ ਕੀ ਉਹ 5 ਮਹੀਨੇ ਦੀ ਗਰਭਵਤੀ ਹੈ। ਦੇਰ ਰਾਤ ਉਸਦਾ ਪਤੀ ਘਰ ਆਇਆ ਅਤੇ ਉਸਨੂੰ ਛੱਤ ਤੇ ਲਿਜਾਕੇ ਉਸ ਨਾਲ ਮਾਰ ਕੁਟਾਈ ਕਰਨ ਲਗਾ ਤੇ ਉਸਦੇ ਗਲੇ ਵਿੱਚ ਰੱਸੀ ਪਾਕੇ ਉਸ ਨਾਲ ਕੁਟਮਾਰ ਕੀਤੀ। ਮਹਿਲਾ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਸਾਡੀ ਲੜਾਈ ਦਾ ਕਾਰਨ ਉਸਾ ਸੁਹਰਾ ਹੈ। ਜੋ ਕਿ ਉਸ ਨਾਲ ਕਈ ਸਾਲ ਤੋਂ ਬਲਾਤਕਾਰ ਕਰਦਾ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਜਿਸਦਾ ਉਸਨੇ ਸੁਹਰੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਵਾਇਆ ਸੀ ਤੇ ਉਹ ਹੁਣ ਜੇਲ ਵਿੱਚ ਹੈ। ਮਹਿਲਾ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਸਦਾ ਪਤੀ ਉਸਤੇ ਦਬਾਵ ਬਣਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਉਸਦੇ ਪਿਤਾ ਦਾ ਕੇਸ ਵਾਪਸ ਲੈ ਲਵੇ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਉਹ ਅਕਸਰ ਉਸ ਨਾਲ ਮਾਰ ਕੁਟਾਈ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਦੀ ਬੇਟੀ ਨੇ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਰਾਤ ਪਾਪਾ ਆਏ ਸੀ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਮਾਂ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਮਾਰਿਆ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਭਰਤੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਇਲਾਜ ਕਰ ਰਹੀ ਡਾਕਟਰ ਸਵਾਤੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਔਰਤ ਗਰਭਵਤੀ ਹੈ ਤੇ ਇਸਦੇ ਪਤੀ ਨੇ ਇਸਨੂੰ ਮਾਰਿਆ ਹੈ। ਅਸੀ ਇਸਦਾ ਇਲਾਜ ਕਰਵਾਕੇ ਮਾਮਲਾ ਵੀ ਦਰਜ ਕਰਵਾਵਾਂਗੇ।

  • नशा तस्करी मामले में पंजाब पुलिस के ASI के बेटे समेत 2 गिरफ्तार

    नशा तस्करी मामले में पंजाब पुलिस के ASI के बेटे समेत 2 गिरफ्तार

    चंडीगढ़: क्राइम ब्रांच की टीम ने नशे की तस्करी में लिप्त पंजाब पुलिस के जवान के बेटे सहित एक अन्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फिरोजपुर निवासी पुनित (24) के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से एक .32 बोर पिस्तौल, 5 कारतूस, 108 ग्राम आईस और 70 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। बता दें कि चंडीगढ़ पुलिस की एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स टीम ने चंडीगढ़ के आसपास के इलाके में नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया था। इसी दौरान फिरोजपुर में पंजाब पुलिस में एएसआई चौकी पर तैनात कर्मचारी के बेटे समेत 2 को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुनित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। क्राइम ब्रांच की टीम पकड़े गए दोनों ड्रग तस्करों से ड्रग रैकेट के बारे में पूछताछ कर रही है।

    एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के इंस्पैक्टर सतविंदर के नेतृत्व में एसआई सुमेर सिंह सैक्टर 45 में गश्त कर रहा था। इस दौरान सामने से संदिगध व्यक्ति आता दिखाई दिया। व्यक्ति पुलिस को देखकर वापिस जाने लगा। पुलिस टीम ने व्यक्ति का पीछा कर उसे थोड़ी दूर जाकर दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी बुडै़ल निवासी शुभम जैन उर्फ गौरव के पास 08 ग्राम एंफेटामाइन और 70 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। क्राइम ब्रांच ने पकड़े गए तस्कर शुभम जैन से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह नशीला पदार्थ फिरोजपुर के मुख्य ड्रगतस्कर पुनीत से लेकर आता हूं। क्राइम ब्रांच ने शुभम जैन का पुलिस रिमांड हासिल कर उसकी निशानदेही पर फिरोजपुर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को पता चला कि पुनीत बचने के लिए अपना सिम कार्ड बदल लिया था। हालांकि पुलिस ने उसकी जानकारी जुटाते हुए उसे फिरोजपुर कैंट की एक दुकान के पास से उसे पिस्टल और कारतूस समेत गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि पुनीत का पिता फिरोजपुर में एएसआई तैनात है। टास्क फोर्स की जांच में सामने आया कि आरोपी पुनीत पाकिस्तान से ड्रग मंगवाता था।

    पुलिस जांच में सामने आयाकि पुनीत और शुभम जैन पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हो रखे है। पुनीत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं शुभम पिछले ढाई साल से नशे की सप्लाई कर रहा था और उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस के दो मामले दर्ज हैं जिनमें एक मामला चंडीगढ़ पुलिस की जिला अपराध शाखा की टीम ने 60 ग्राम हेरोइन और 3 ग्राम एंफेटामाइन कि बरामदगी को लेकर दर्ज किया था। वहीं दूसरा मामला मोहाली के एसटीएफ ने 170 ग्राम हेरोइन मिलने के चलते दर्ज किया था।

    क्राइम ब्रांच के सामने आयाकि ड्रग तस्कर शुभम और पुनीत अंतर्राष्ट्रीय व्हाट्सएप नंबर से एक दूसरे से बात करते थे और बाकी काम के लिए एक अन्य नंबर रखा हुआ था। यह दोनों आपस में एक दूसरे से बात करने में परहेज करते थे और अपने ग्राहकों से भी व्हाट्सएप पर बात करते थे। शुभम कुछ स्थानीय नशेड़ियों को नशा सप्लाई करता था वहीं पुनीत बड़े नशा तस्करों के साथ संपर्क में था जो पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाते थे।

  • होशियापुर: बंदूक के बल पर प्राइवेट कंपनी कर्मी से लुटेरों ने छीने 18.40 लाख

    होशियापुर: बंदूक के बल पर प्राइवेट कंपनी कर्मी से लुटेरों ने छीने 18.40 लाख

    कर्मी का आरोपः फिर 20 लाख के सोने का पार्सल लेकर ज्वेलर का बेटा भागा

    होशियारपुरः दसूहा के कंडी क्षेत्र के रामपुर हलेड गांव से बड़ी खबर सामने आई है। जहां अज्ञात लुटेरों ने बंदूक दिखाकर एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी से 18.40 लाख रुपये लूट लिए। मिली जानकारी के मुताबिक कर्मचारी ने होशियारपुर में पार्सल देकर वहां 18.40 लाख की नगदी ली थी। इसके बाद उसे दूसरी डिलीवरी तलवाड़ा में देनी थी। तलवाड़ा जाते समय स्कूटी सवार दो युवकों ने उसके साथ मारपीट कर नकदी छीन ली। कर्मचारी भरत सैनी निवासी खेलड़ा थाना पलानी जिला झुंझुनूं (राजस्थान) का रहने वाला है और चंडीगढ़ की मां भवानी लॉजिस्टिक्स कंपनी में कार्यरत है।

    वह चंडीगढ़ से तीन पार्सल लेकर होशियापुर के लिए निकला था। जहां उसने पहला पार्सल होशियारपुर स्थित एक निजी कंपनी के मैनेजर को दिया गया, जहां से उसने 18.40 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद बचे दो पार्सल कर्मी ने तलवाड़ा के विजय सहदेव ज्वेलर को डिलीवर करने थे। इसके बाद उसने सहदेव ज्वेलर से संपर्क साधा। इस दौरान विजय ज्वेलर्स का बेटा अतुल वर्मा उसे लेने के लिए होशियारपुर पहुंचा। जहां से वह भरत सैनी को गाड़ी में बैठाकर तलवाड़ा के लिए रवाना हुआ।

    जंगल के क्षेत्र में ज्वेलर के बेटे ने गाड़ी कस्बा हरियाणा के लिंक रोड से ले जाते समय फ्रेश होने के लिए गांव रामपुर हलेड के पास गाड़ी रोक दी। इस दौरान पीछे से आ रहे स्कूटी सवार दो लोगों ने कर्मचारी से मारपीट की और बंदूक दिखा कर उससे 18.40 लाख रुपये छीन लिए और फरार हो गए। कर्मी का आरोप है कि वहीं, एक बचा हुआ पार्सल अतुल वर्मा लेकर भाग गया। इसमें 20 लाख रुपये की ज्वेलरी थी। डीएसपी दसूहा बलवीर सिंह व थाना प्रमुख बलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए स्पेशल टीमें बनाई गई हैं। इलाके में छापेमारी की जा रही है। 

  • नातिन ने नाना-नानी की मैगी में नींद की गोलियां मिलाकर  दिया घटना को अंजाम

    नातिन ने नाना-नानी की मैगी में नींद की गोलियां मिलाकर दिया घटना को अंजाम

    ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती अपने प्रेमी के साथ जिंदगी बिताने की हसरत में नाना नानी और मामा को जान से मार डालने की कोशिश की है। उसने तीनों के नाश्ते में नींद की गोलियां डाल दी। जिसे खाने के बाद से तीनों बेहोश हो गए। इसके बाद युवती घर से 25 हजार रुपए नकद और गहने लेकर प्रेमी से साथ रफूचक्कर हो गई। इसके बाद पुलिस ने तीनों को दिल्ली से पकड़ा इस दौरान युवती ने भी नींद की गोलियां खा ली। इधर पुलिस ने युवती के परिजनों को अस्पताल में भर्ती कराया और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

    दरअसल यह पूरा मामला जिले के सिरोल थानाक्षेत्र के हरिखेड़ा गांव का है। यहां 60 साल के किशनलाल संखवार उनकी 58 साल की पत्नी कंठश्री और 22 साल के बेटे सोनू के लिए नातिन दुश्मन बन गई। काजल मुरैना की रहने वाली है। 15 साल से नाना किशनलाल के पास रह रही है। युवती का प्रेम प्रसंग बंटी सखवार के साथ चल रहा था। देर रात उसने नाना, नानी और मामा को मैगी में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाई। तादात से ज्यादा गोलियां खाने से किशनलाल और उनकी पत्नी और बेटा तीनो बेहोश हो गए। सोनू को सुबह होश आया। तब तक युवती अपने प्रेमी के साथ गायब हो गई। युवती ने घर से 25 हजार रूपए, और गहने भी ले गई। युवती नाना और नानी नींद की गोलियां का ओवर डोज नहीं झेल पाए हैं। बुजुर्ग दंपत्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक है।

    पुलिस ने बताया कि युवती की मुरैना निवासी बंटी सखंवार से प्रेम प्रसंग चल रहा है और इस बात से परिवार को एतराज है। दोनों ने भागने का प्लान बनाया। इसलिए बंटी ने नींद की गोलियां ला कर युवती को दे दी थी जिसे खाने में मिलाना था। शाम को उसने मैगी बनाई और उसमें मात्रा से ज्यादा गोलियां डाल दी थी जिसके बाद यह दोनों भाग निकले थे। सोनू ने जब इसकी शिकायत थाने पर की तो तत्काल पुलिस ने दोनों को तलाशा किया उनकी लोकेशन दिल्ली में मिली। जहां पुलिस की एक टीम बनाकर दिल्ली भेजा गया और युवती और उसके प्रेमी बंटी को पुलिस ने दिल्ली में दबोच लिया। लेकिन युवती ने हरकत कर दी। पुलिस को देखकर वह भी नींद की गोलियां खा गईं। हालत बिगड़ने पर उसे सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रात को उसकी हालत में सुधार होने पर पुलिस उसे लेकर रवाना हुई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले कोर्ट पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री Nora Fatehi

    200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले कोर्ट पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री Nora Fatehi

    मुबंई: बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं। इससे पहले नोरा ने खुद दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के पास पहुंचकर इस मामले में अपना बयान दर्ज करवाया था। ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची नोरा जल्दबाजी में दिखाई दीं। एक्ट्रेस इन दौरान ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। इस दौरान उनके साथ कुछ और लोग भी दिखे। नोरा सीधे कोर्ट में चली गईं।


    बता दें कि ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा भी नोरा फतेही से कई बार पूछताछ की जा चुकी है, इस दौरान नोरा ने खुलासा किया था कि कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने उनके जीजा बॉबी को लगभग 65 लाख रुपए की BMW कार गिफ्ट की थी। एक्ट्रेस के मुताबिक वे  ​सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी के चेन्नई में बने एक स्टूडियो के इवेंट में गेस्ट थीं। इस इवेंट में आने के बदले सुकेश ने नोरा को फीस की जगह BMW जैसी लग्जरी कार गिफ्ट की थी। एक्ट्रेस के मुताबिक वे व्हाट्सऐप के जरिए सुकेश से बातचीत करती थीं लेकिन बाद में बार-बार फोन करके परेशान करने के बाद नोरा ने सुकेश से कॉन्टेक्ट खत्म कर दिए थे।

    200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुकेश चंद्रशेखर मुख्य आरोपी है और वह फिलहाल दिल्ली की जेल में बंद है। सुकेश बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को महंगे तोहफे और लग्जरी सामान दिया करता था। सुकेश पर आरोप है कि उसने कई लोगों के साथ ठगी की है। 17 अगस्त को ईडी ने चार्जशीट दाखिल की थी इसमें एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को भी 200 करोड़ के वसूली केस में आरोपी पाया गया था। हालांकि इस मामले में जैकलीन को जमानत मिल गई थी।

  • पंजाबः नशेड़ी पति ने पत्नी पर किया तेजधार हथियार से हमला, सिर पर लगे 90 टांके

    पंजाबः नशेड़ी पति ने पत्नी पर किया तेजधार हथियार से हमला, सिर पर लगे 90 टांके

    मोगाः जिले में नशेड़ी पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित महिला के अनुसार व्यक्ति ने कापे से उस पर हमला किया। इस घटना में घायल महिला के सिर में 90 टांके लगे हैं। पुलिस को दी शिकायत में गांव लंडेके निवासी रमनदीप कौर ने बताया कि उसके पिता गुरजंट सिंह व माता रंजीत कौर की कई साल पहले मौत हो गई थी। रिश्तेदारों द्वारा उसकी शादी 15 साल की आयु में गांव मदोके निवासी अमनदीप सिंह के साथ कर दी गई थी। शादी के बाद 2 बच्चे हुए और पति0मजदूरी करता था। वह भी मजदूरी करने के अलावा ससुराल गांव के 1-2 घरों में कूड़ा कर्कट जमा करके कमाई कर रही थी।

    पति शादी के बाद से ही नशा करने लगा था। पहले तो वह अपनी कमाई से ही शराब पीता। नशीली गोलियां खाता और नशे का टीका लगाता था। अपनी कमाई से नशे की पूर्ति नहीं होने के चलते पिछले लगभग 6 साल से वह उसके मजदूरी के पैसों से नशा कर रहा है। रोजाना शाम को आकर वह रोज मिलने वाले 300 रुपए छीन कर ले जाता। रुपए नहीं देने के चलते उसके साथ मारपीट करता और जबरन उससे रुपए छीन कर ले जाता है।

    महिला का कहना है कि आधी रात के बाद लगभग 1:30 बजे नशे की हालत में पति घर आया तथा सोते हुए उसके सिर और बाजू पर कापे से प्रहार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर मचाने पर वह भाग गया। पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर पति के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज करके आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी।

  • जालंधरः आदमपुर एयरपोर्ट से फिर उड़ाने होगी शुरू

    जालंधरः आदमपुर एयरपोर्ट से फिर उड़ाने होगी शुरू

    जालंधर,ENS: दोआबा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक आदमपुर हवाई अड्डे से करीब 3 साल बाद बेंगलुरु, गोवा, कोलकाता, नांदेड़ और हिंडन के लिए सीधी उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले खोले गए टेंडर में स्पाइसजेट और स्टार एयर एयरलाइंस कंपनियों को आदमपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने का ठेका मिला है। इसको लेकर आदमपुर एयरपोर्ट पर सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। अगले 4 महीने में यहां से उड़ानें शुरू हो सकती हैं।

    बता दें कि आदमपुर में 110 करोड़ रुपये की लागत से नया टर्मिनल तैयार किया गया है। जालंधर से लोकसभा सदस्य सुशील रिंकू ने कहा कि उन्हें पता चला है कि आदमपुर घरेलू हवाई अड्डे के पुन: संचालन के लिए सभी आधिकारिक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। यह दोआबा वासियों के लिए बड़ी राहत होगी। इसके साथ ही हलवारा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से इस साल के अंत तक उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है। इससे मालवा क्षेत्र को बहुत लाभ होगा।

    अभी मालवा क्षेत्र के लोगों को हवाई यात्रा के लिए अमृतसर, चंडीगढ़ या दिल्ली जाना पड़ता है। मिली जानकारी के मुताबिक हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसके चलते इस साल के अंत तक हवाई उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है। टर्मिनल के निर्माण कार्य को अंतिम रूप देने में जुटी कंपनी के अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि सरकार द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर 31 जुलाई तक टर्मिनल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

  • गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से व्यापारी से 30 लाख की मांगी फिरौती, देखें वीडियो

    गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से व्यापारी से 30 लाख की मांगी फिरौती, देखें वीडियो

    अलवरः जिले के एक व्यापारी को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से गुर्गो के द्वारा 30 लाख रंगदारी मांगी गई है। लॉरेंस के गुर्गो के द्वारा वाट्सएप कॉलिंग कर रंगदारी मांगी गई है। व्यापारी ओमप्रकाश गुप्ता की टाइल्स की एजेंसी है। लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने व्यापारी के मकान प्रतिष्ठानों के फोटो डालकर धमकाया की उनकी सभी डिटेल्स है। उनकी डिमांड को जल्द पूरा नहीं किया गया तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। पीड़ित व्यापारी ने इस मामले की रिपोर्ट एनईबी थाने में दर्ज करवाया है।

    मामले की जांच कर रहे प्रशिक्षु आईपीएस अमित जैन नें बताया की मामले की जांच की जा रही है। अलवर एनईबी थाना क्षेत्र से दो सौ फीट रोड स्थित रुद्राक्ष मार्बल कंपनी के मैनेजर ओमप्रकाश गुप्ता को लॉरेंस ग्रुप का मेंबर बनकर वॉट्सऐप कॉल कर धमकी दी गई। बदमाश ने खुद को लॉरेंस ग्रुप का मेंबर बताकर 30 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। ऐसे में उसने मजाक समझकर फोन काट दिया तो उसने वॉट्सऐप पर उसके मकान, शोरूम और हथियारों की फोटो के साथ एक वीडियो भेजा।

    दावा किया कि वीडियो में लॉरेंस गैंग के मेंबर हैं इसके बाद वह घबरा गया। उसने एसपी आनंद शर्मा को वे तस्वीरें, धमकी भरे मैसेज भेजे। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। साथ ही एनईबी थाने में मामला दर्ज कराया। पीड़ित एनईबी थाना इलाके के जवाहरनगर में किराए के मकान में रहता है। पत्नी और 3 बच्चे साथ रहता है। मूल रूप से डीग निवासी मैनेजर 6 साल से रुद्राक्ष मार्बल के अलवर आउटलेट में नौकरी कर रहा है उसने बताया कि कंपनी के मालिक यूपी के राजकुमार खंडेलवाल हैं। वे यूपी में ही रहते हैं। मेरी तो दुकान मकान सब किराए का है। पता नहीं बदमाशों को किसने गलत सूचना दे दी।

    डरे हुए मैनेजर ने पुलिस के कहने पर नंबर ब्लॉक कर दिया। मैनेजर ने कहा कि उसके बाद कोई कॉल या मैसेज नहीं आया। मैनेजर ने बताया कि रुद्राक्ष आउटलेट का दफ्तर नमन होटल के पास 200 फीट रोड पर है। थाने के आईपीएस अमित जैन ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। इसकी पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस टीम गंभीरता से मामले की जांच में लगी है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

    पीड़ित ओमप्रकाश ने बताया कि उसके मोबाइल पर वॉट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाले ने पूछा ओमप्रकाश बोल रहे हैं। मैने कहा बोल रहा हूं। तब उसने कहा कि 30 लाख रुपए का इंतजाम कर लो। मैं लॉरेंस ग्रुप से बोल रहा हूं। मैंने कहा- मैं इतनी रकम की व्यवस्था कहां से करूं। तो उनसे कहा यह तुम जानो कि कहां से व्यवस्था करोगे। मैंने किसी का मजाक समझकर कॉल कट कर दिया. इसके बाद उसने मेरे वॉट्सऐप नंबर पर मेरी, मेरे घर और दुकान की और एके 47 राइफलों के साथ कारतूसों की तस्वीर भेजना शुरू किया। एक वीडियो भी भेजा जिसमें दावा किया कि ये लॉरेंस ग्रुप के लोग हैं। इसके बाद ओमप्रकाश के वॉट्सऐप नंबर पर ये मैसेज आए कि ये देख लेना तेरा वाला डीपी है, ठीक है।