Blog
-

कर्मचारी नेता महिमन चंद्र को हिमाचल प्रदेश इंटक के प्रदेशाध्यक्ष की कमान
बददी/सचिन बैंसल : राष्ट्रीय इंटक अध्यक्ष चन्द्रशेखर दूबे ने हिमाचल प्रदेश इंटक की तीन माह के लिए घोषित की गयी एडहोक कमेटी को भंग करके हिमाचल प्रदेश में इंटक की गतिविधियों में तेजी लाने के लिए हिमाचल प्रदेश इंटक की नयी कार्यकारिणी घोषित कर तेज तर्रार मजदूर व कर्मचारी नेता महिमन चन्द्र को हिमाचल प्रदेश इंटक की कमान सौंपी है । कुल्लू से महिमन चन्द्र को प्रदेशाध्यक्ष, लाहौल स्पिति से सुरेन्द्र शौण्डा को प्रदेश महामन्त्री, बिलासपुर से एडवोकेट भगत सिंह वर्मा तथा बद्दी से विक्रम सिंह ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है । इसके अतिरिक्त कुल्लू से संजय शर्मा, मण्डी से एटवोकेट प्रेम सिंह राणा, शिमला से राजेश कुमार परमार, हमीरपुर से अमित कुमार को उपाध्यक्ष, शिमला से जितेन्द्र बरागटा, सरकाघाट, मण्डी से शिव कुमार वर्मा रमेश शर्मा को महासचिव, कांगडा से मेहताब सिंह सह महासचिव, बिलासपुर से अब्दुल मजीद, मण्डी से राजीव सिंह रूपल को संगठन मन्त्री, बिलासपुर से कमलेश कुमार और सतपाल शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया है ।इसके अतिरिक्त कांगडा जिला से प्रसिद्ध समाज सेविका सारिका कटोच पंवर को प्रदेश महिला इंटक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । बद्दी सोलन से प्रसिद्ध पत्रकार ओम शर्मा को हिमाचल प्रदेश इंटक के आईटी सैल व मीडिया प्रभारी के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश इंटक का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है ।महिमन चन्द्र ने इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर दूबे, राष्ट्रीय महासचिव नागार्जुन, राष्ट्रीय सचिव कमल रंजन दूबे व हिमाचल के प्रभारी रिषीकेश मिश्रा के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय मजदूर व कर्मचारी हितैषी मुख्यमन्त्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को उनकी इस पद पर नियुक्ति के लिए हार्दिक धन्यावाद किया है ।प्रैस के नाम जारी विज्ञप्ति में महिमन चन्द्र ने कहा कि हिमाचल प्रदेश इंटक पूरजोर तरीके से मजदूरों, कर्मचारियों व समाज के विभिन्न वर्गों के मसलों को प्रमुखता से सरकार के समक्ष उठाकर उनकी समस्याओं के उन्मूलन के लिए कार्य करेगी । महिमन चन्द्र ने बताया कि पहले भी उनके नेतृत्व में इंटक ने प्रदेश स्तर पर मजदूरों, कर्मचारियो व आम जनमानस से जुड़े हुए मुद्दों को पुरजोर से सरकार के समक्ष उठाकर समस्याओं का निदान किया है । उन्होंने हिमाचल प्रदेश में विभिन्न भागों में लगी इंन्डस्ट्रीज व फैक्ट्रीज में कार्यरत मजदूरों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि उनकी मांगों को मालिकों के समक्ष पुरजोर तरीके से उठा कर उनका निराकरण किया जाएगा । दूसरी तरफ उन्होंने फैक्ट्री के मालिकों से अनुरोध किया है कि वे श्रम कानूनों का पालन करते हुए मजदूर हित को अधिमान दें। इंटक हमेशा मालिक और मजदूरों के बीच मधुर रिश्तों की पैरवी करती रही है और आगे भी करती रहेगी क्योंकि ये फैक्ट्रियां प्रदेश में रोजगार एवम् आय का मुख्य साधन के साथ साथ हिमाचल प्रदेश के विकास की रीढ़ हैं तथा इंटक कभी भी प्रदेश हित में इनके सुचारू रूप से संचालन में किसी किस्म की बाधा डालने के हक में नही रही है। -

हरोली में बेटी बचाओं बेटी पढाओ के अंर्तगत रैली का आयोजन
ऊना/सुशील पंडित : महिला एंव बाल विकास विभाग की और से सोमवार को परियोजना हरोली में बेटी बचाओं बेटी पढाओ के अंर्तगत खंड स्तरीय रैली का आयोजन किया गया। रैली को एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया रैली की अगुवाई वाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमति पूनम चौहान ने की । हरोली सर्कल की समस्त आंगनवाडी कार्यकर्त्ता महिलाए व किशोरियों ने भाग लिया जिसमे सलोगन के माध्यम से महिलाओं को भ्रूण हत्या वन्द करने वारे जागरूप व वेटियों को बचाने व पढ़ाने के वारे में भी जागरूप किया गया इस अवसर सुपरवाईजर नीलम सैनी, पुष्पा देवी, उमा देवी व ब्लाक कारडिनेटर ज्योति शर्मा व पंचायत की सभी आंगनवाडी कार्यकर्ताओ ने भी भाग लिया !
-

वशिष्ट पब्लिक स्कूल में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
ऊना/सुशील पंडित : वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।कक्षा पहली से चौथी तक के बच्चों ने ‘आत्मपरिचय प्रतियोगिता’ तथा कक्षा पांँचवी से दसवीं तक के बच्चों ने ‘स्लोगन लेखन प्रतियोगिता’ में भाग लिया।स्ट्राबेरी ग्रुप में कक्षा प्रथम में से काशवी भारद्वाज प्रथम, विवान द्वितीय तथा शिवाय ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दूसरी में से सानवी प्रथम,परमिंदर द्वितीय तथा आद्विक तृतीय स्थान पर रहे।
ग्रुप एप्पल में सनमीत, नव्या जैन प्रथम, इशिका द्वितीय, अबनीत तथा सीरत तृतीय स्थान पर रहे।ऑरेंज ग्रुप में मनमीत कौर प्रथम, रियांश ठाकुर द्वितीय, प्रगुण कौशल तथा अनिका तृतीय स्थान पर रहे।मैंगो ग्रुप में राधिका, हर्षदीप कौर प्रथम,भारती जैन,तथा श्रेयस धीमान द्वितीय तथा शगुन तृतीय स्थान पर रहे। मैलन ग्रुप में अश्लेषा प्रथम, आशीष तथा दिव्या शर्मा द्वितीय, मोहम्मद नोमान खान तृतीय स्थान पर रहे।स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ठ ने विजेता रहे छात्रों को सम्मानित किया।
-

पंजाबः सरकार ने 7 IPS अधिकारियों को किया प्रमोट, पढ़ें सूची
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने 1983 बैच के 7 आईपीएस अधिकारियों को डीजीपी प्रमोट कर दिया गया है। इनमें गुरप्रीत कौर दियो, वरिंदर कुमार, ईश्वर सिंह, जितेंद्र कुमार जैन, सतीश अस्थाना, शशिप्रभा द्विवेदी तथा राजिदंर मानदियो ढोके का नाम शामिल है।

-

पंजाबः पुलिस और तस्कर के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, हेरोइन और हथियारों सहित एक काबू
अमृतसर: शहर के अजनाला के गांव डब्बर में पंजाब पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई हैं। घटना दौरान पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया है। जिससे 7 करोड़ की हेरोइन और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। आरोपी की पहचान खानवाल निवासी सोनू मसीह के रूप में हुई है, जोकि मौजूदा सरपंच का बेटा बताया जा रहा है।
जानकारी मिली है कि वह कुछ समय पहले ही पैरोल पर जेल से बाहर आया था, लेकिन वापस जेल नहीं गया जिसके बाद पुलिस की उक्त आरोपी पर पैनी नजर थी। पुलिस ने काबू किए गए तस्कर से सोनू से 1 किलो हेरोइन व पिस्तौल भी बरामद की है। वहीं फरार अन्य तस्करों बारे पुलिस जांच जारी है। बता देंकि नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर पुलिस के द्वारा लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।
-

जालंधरः चौधरी संतोख के परिवार से दुख सांझा करने पहुंचे सुखबीर बादल, देखें वीडियो
जालंधर/हर्ष कुमारः कांग्रेस के दिवंगत सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन के बाद आज उनके घर पर दुःख व्यक्त करने के लिए पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने दिवंगत चौधरी की पत्नी और बेटे के साथ शोक व्यक्त किया। सुखबीर बादल ने कहा सासंद चौधरी एक अच्छे मित्र थे और उनका जाना हम सभी के लिए एक बड़ी क्षति है। मैं वाहेगुरू से प्रार्थना करता हूं कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें एवं परिवार को इस दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें। बता दें कि चौधरी संतोख सिंह का राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।
-

मछली खाने से पहले पढ़ें ये ख़बर, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारी
नई दिल्ली: मांसाहारी लोग मछलियों (Fish) के बहुत शौकीन होते हैं। मछली में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है। अपने दोस्तों के संग पार्टी से लेकर पिकनिक तक लोगों का पसंदीदा मांसाहार मछली होती है। लेकिन मछली खाने वालों को लेकर एक बुरी खबर आई है। हाल ही में एक रिसर्च में पाया गया है कि अब मछलियां भी जहरीली होने लगी हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक अमेरिकी एनवायरमेंटल एजेंसी के स्टडी में पाया गया कि अमेरिका की झीलों और नदियों का पानी इतना दूषित हो चुका है कि मछलियां भी अब जहरीली हो रही हैं।
मछलियों में खतरनाक रूप में पाया जा रहा PFAS
स्टडी में पाया गया कि मछलियों में खतरनाक रूप में PFAS पाया जा रहा है। इसे पर-एंड-पोलिफ्लोरोअल्काइल-सब्सटेंस कहते हैं। जिसका उपयोग 1950 के दशक से व्यापक रूप से उत्पादों को नॉनस्टिक और दाग, पानी और ग्रीस की क्षति के लिए प्रतिरोधी बनाने के लिए किया जाता है। ये मानव निर्मित रसायन हैं। इनका उपयोग नॉनस्टिक कुकवेयर, दाग प्रतिरोधी कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन आदि में किया जाता है। बहुत सारे अध्ययन में इसके खतरों के बारे में बताया गया है।
हर जगह दिखी मौजूदगी
खतरे की बात ये है कि जो जल स्त्रोत कारखानों या प्रदूषण रहित क्षेत्रों से दूर हैं उसमें भी PFAS पाया गया है। इसे फॉरएवर केमिकल भी कहा जाता है, क्योंकि यह कभी खत्म नहीं होता। स्टडी में पाया गया कि PFAS, सार्वजनिक जल प्रणालियों और निजी कुओं के माध्यम से देश के पीने के पानी में रिस गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि रसायन अब मछली, शंख, पशुधन, डेयरी जानवरों के शरीर में जमा होते जा रहे हैं जिन्हें लोग खाते हैं। डेटा का विश्लेषण करने वाले गैर-लाभकारी पर्यावरणीय स्वास्थ्य संगठन, एनवायरनमेंटल वर्किंग ग्रुप के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक डेविड एंड्रयूज ने कहा कि मीठे पानी की मछलियों में पाए जाने वाले पीएफओएस का स्तर अक्सर प्रति ट्रिलियन 8,000 भागों से अधिक हो जाता है। जबकि EPA ने देश के पीने के पानी में के प्रति ट्रिलियन के केवल 70 भागों की अनुमति दी है।
इसलिए है खतरनाक
PFAS के संपर्क में आने से कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इससे सीधा प्रभाव हार्मोनल क्षमता पर पड़ता है। इसके दुष्प्रभाव से बच्चों की विकासात्मक कमी, कोलेस्ट्रॉल के स्तर में वृद्धि और कुछ प्रकार के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। मछली में मिलने वाला प्रमुख रसायन, पीएफओएस, और पेरफ्लुओरोक्टेनोइक एसिड, या पीएफओए, को “लॉन्ग-चेन” पीएफएएस के रूप में जाना जाता है, जिसे 8-कार्बन श्रृंखला से बनाया गया है। अमेरिकी नदी-झीलों में 3 साल से अधिक तक किए गए स्टडी में पाया गया कि जीव जंतुओं में ये केमिकल थोड़ा नहीं बल्कि बहुत ज्यादा मात्रा में है। जीव-जंतुओं में यह करीब 2400 गुना ज्यादा मिले हैं। बताया गया कि अगर आप सी फूड की एक सर्विंग भी खाएंगे तो यह महीनेभर बैक्टीरिया से भरा दूषित पानी पीने के बराबर है।
-

होशियारपुरः यात्रियों से भरी बस हुई क्षतिग्रस्त, कई घायल, देखें वीडियो
होशियारपुर/सोनू थापर: तलवाड़ा में यात्रियों से भरी बस के साथ हादसा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर को तलवाड़ा के अंतर्गत आते अड्डा चीर का खूह के समीप खालसा कंपनी की बस नंबर (PB 07 AC7997) जो तलवाड़ा से दसूहा जा रही थी। इस दौरान यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।
इस हादसे में बस ड्राइवर, कंडक्टर सहित 10 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई है। राहगिरों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल मुकेरियां पहुंचाया गया। हादसा होने का कारण बस की कोई खराबी बताया जा रहा है। तलवाड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
-

आरटीओ राजेश कौंडल ने बंगाणा में चालकों को सिखाए यातायात नियम
दुर्घटनाओं पर अकुंश लगाने के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी :कौंडल
ऊना/सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के गाड़ी चालकों को जिला ऊना के आरटीओ राजेश कुमार कौंडल ने रोड़ सेफ्टी क्लब सप्ताह के चलते यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया ओर गाड़ी चलाते समय सतर्कता बरतने की हिदायत दी। आरटीओ राजेश कुमार कौंडल ने बताया कि टेक्सी यूनियन बंगाणा डुमखर एसडीएम ऑफिस बंगाणा में चालकों की बैठक करके उन्हें यातायात नियमों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दुर्घटनाओं को कम करने के लिए गाड़ी चालकों को जागरूक कर रही है। कि गाड़ी चलाते समय नशे का सेवन न करें। सीट बैल्ट लगाकर रखें।ओर यातायात के सभी नियमों का पालन करें।
जिससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है। कि रोजाना सड़कों पर हो रही दुर्घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही है उनमें अंकुश लगाया जा सके। आरटीओ राजेश कौंडल ने कहा कि सभी टैक्सी चालक समय पर अपनी गाड़ी की इंश्योरेंश टैक्स की अदायगी करें। ओर बिना पासिंग वह गाड़ी न चलाएं। उन्होंने कहा कि सरकार के आदेशों के अनुसार अब कोई भी चालक प्राइवेट या फिर निजी गाड़ियों को टेक्सी बनाकर सवारियां नहीं ले जा सकता हैं। और अगर कोई प्राइवेट या फिर निजी गाड़ी टैक्सी के रूप में पकड़ी जाती है। और उसमें सवारियां उपलब्ध हुई। तो उक्त गाड़ी को रजिट्रेशन के समय से लेकर मौजूदा समय तक जुर्माना पड़ेगा ।
आरटीओ राजेश कौंडल ने कहा कि उपमण्डल बंगाणा में बहुत जल्दी चार्जिंग गाड़ियों की आवाजाही शुरू होगी। और बंगाणा मुख्यालय हटली ओर डुमखर में तीन जगहों पर चार्ज़िंग डिपू बनाये जा रहे है। और इसी संदर्भ में हमने बंगाणा बिद्युत सव डिविजन में एसडीओ व अन्य कर्मचारियों से बैठक भी की है। ताकि जल्द से जल्द बंगाणा मुख्यालय पर चालकों को चार्जिंग गाड़ियों के डिपू उपलब्ध हो सकें। बहीं आरटीओ राजेश कौंडल ने उपमण्डल बंगाणा के कई जगहों पर खड़े होकर चालकों को यातायात नियमों के वारे में बताया । इस मौके पर कुटलैहड़ टैक्सी यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह राणा ,मुनीश शर्मा ,संजय राणा, दीपक शर्मा,राजेन्द्र सोनी, मुनीश ठाकुर व अन्य टैक्सी चालक मौजूद रहे।
-

कपूरथलाः DC ने 593 असला लाइसेंस Suspended करने के जारी किए आदेश, जाने मामला
कपूरथलाः पंजाब सरकार द्वारा गन कल्चर पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी आदेशों के तहत डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने जिले में 593 असला लाइसेंस निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है। इस मामले को लेकर डीसी ने बताया कि इन असला लाइसेंस धारकों ने समय पर अपने लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया। जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान उन्होंने यह भी आदेश दिया है कि जब तक इनके लाइसेंसों रिन्यू नहीं हो जाता, तब तक असला जमा करा दिए जाएं।
इस संबंध में संबंधित थान प्रमुख को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला टैकनीकल को-ऑर्डिनेटर द्वारा समाप्त हो चुके लाइसेंसों के संबंध में दी गई रिपोर्ट के आधार पर 593 ऐसे असला के लाइसेंसों को रद्द किया गया, जिन्होंने रिन्यू के लिए आवेदन नहीं किया था। उन्होंने कहा कि सभी 593 आग्नेयास्त्रों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए है और उक्त बन्दूक लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन करने के लिए 30 दिन का समय दिया गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि लाइसेंस धारक निर्धारित समय के भीतर रिन्यू आवेदन नहीं करते हैं, तो उनके लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे। बता दे की 593 निलंबित लायसेंस में पुलिस स्टेशन बेगोवाल के 15, भुलतथ के 34, सिटी कपूरथला के 69, सिटी फगवाड़ा के 44, ढिलवां के 43, फतूढींगा के 12, कबीरपुर के 41, कोतवाली कपूरथला के 43 रावलपिंडी 16, सदर फगवाड़ा के 59, सदर फगवाड़ा के 23, सतनामपुरा के 9, सुभानपुर के 30, सुल्तानपुर लोधी के 119 व थाना तलवंडी चौधरी के 36 लाइसेंस शामिल है।