Blog

  • पाकिस्तान ने टेस्ट में रचा इतिहास, तोड़ डाले ये 3 बड़े रिकॉर्ड

    पाकिस्तान ने टेस्ट में रचा इतिहास, तोड़ डाले ये 3 बड़े रिकॉर्ड

    नई दिल्लीः पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका को दूसरे टेस्ट में भी हरा दिया। कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने सरेंडर ही कर दिया। ये टीम पारी और 222 रनों से हारी। बता दें श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 166 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तानी टीम ने पहली पारी में 576 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर पारी घोषित कर दी। इसके बाद श्रीलंका ने दूसरी पारी में भी निराश करते हुए सिर्फ 188 रन ही बनाए और उसे पारी की हार झेलनी पड़ी। बता दें श्रीलंका को हराते ही पाकिस्तान ने इतिहास रच दिया है। बता दें पाकिस्तानी टीम की ये विदेशी सरजमीं पर सबसे बड़ी जीत है। पाकिस्तान ने पहली बार पारी और 200 प्लस रनों से टेस्ट मैच जीता है। पाकिस्तानी टीम श्रीलंका में सबसे ज्यादा टेस्ट सीरीज जीतने वाली टीम बन गई है। श्रीलंका में ये पाकिस्तान की पांचवीं टेस्ट सीरीज जीत है। यही नहीं पाकिस्तान ने पहली बार किसी विदेशी टेस्ट सीरीज में 4 रन प्रति ओवर से ज्यादा के रेट से रन बनाए हैं।

    गौर हो कि पाकिस्तान की जीत का हीरो अब्दुल्लाह शफीक को चुना गया। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पहली पारी में शानदार दोहरा शतक लगाया। शफीक के बल्ले से 201 रन निकले। वहीं प्लेयर ऑफ द सीरीज आगा सलमान को चुना गया। इस खिलाड़ी ने सीरीज में 221 रन बनाने के साथ 3 विकेट भी हासिल किए। सबसे ज्यादा रन सऊद शकील ने बनाए। उनके बल्ले से कुल 295 रन निकले।

    कहते हैं टेस्ट मैच तब तक नहीं जीता जाता जब तक आपके गेंदबाज 20 विकेट ना चटकाएं और पाकिस्तानी गेंदबाजों ने इस सीरीज में खुद को साबित किया। पाकिस्तान के लिए इस सीरीज में सबसे ज्यादा 10-10 विकेट नौमान अली और अबरार अहमद ने लिए। नसीम शाह ने 9 विकेट चटकाए। बाबर आजम ने इस जीत का श्रेय टीम की भूख और सपोर्ट स्टाफ को दिया। बाबर ने कहा कि उनकी टीम इस सीरीज को जीतने के लिए भूखी थी। सपोर्ट स्टाफ ने काफी मेहनत की। हमारे पास प्लान था और हम सकरात्मक क्रिकेट खेलना चाहते थे। मैं बहुत खुश हूं कि बल्लेबाजों ने अपना योगदान दिया। हम हर सीरीज में अपना बेस्ट करने की कोशिश करेंगे।

  • भारोत्तोलक राधिका कटोच का राजकीय महाविद्यालय ऊना पहुंचने पर सम्मान समारोह

    भारोत्तोलक राधिका कटोच का राजकीय महाविद्यालय ऊना पहुंचने पर सम्मान समारोह

    ऊना/सुशील पंडित:हाल ही में राष्ट्रीय पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करने वाली भारोत्तोलक राधिका कटोच के राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना पहुंचने पर एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें राधिका कटोच को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश कुमार बंसल ने शाल व पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया। राधिका कटोच ने विगत दिनों हुई खेलो इंडिया युनिवर्सिटी गेम्स में 81 किलोग्राम भार वर्ग में भारत की सर्वश्रेष्ठ 8 भारोत्तोलकों में शामिल होने के बाद उसने 178 किलोग्राम भार उठाकर दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीतने में सफलता प्राप्त कर प्रदेश का नाम रौशन किया है। 
    राधिका कटोच हिमाचल प्रदेश वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन की तरफ से गौतम बुद्धा यूनिवर्सिटी दिल्ली स्थित नोएडा में खेले गए खेलों में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। इससे पहले भी राधिका राज्य व राष्ट्रीय स्तर की भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं में अपना जौहर दिखा चुकी है। वहीं वह ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत की सुपर 8 भारोत्तोलकों में चयनित हुई थी और पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया है।इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ सतीश कुमार बंसल, शारीरिक शिक्षा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ राज कुमार व अन्य प्राध्यापक ने उसकी उपलब्धि पर उसे व उसके परिवार को बधाई व भविष्य के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
  • देश भर में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही: सीमा शर्मा 

    देश भर में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही: सीमा शर्मा 

    ऊना/सुशील पंडित: केंद्र में तानाशाह सरकार चल रही है। संवेदनशील मामलों पर सरकार की चुपी के कारण दुनिया भर में देश की साख गिर रही है यह बात एक जारी प्रेस बयान में ऊना ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि देश भर में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही है। महिला वर्ग के साथ हो रही इन घटनाओं पर सरकार दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की बजाय अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि मणिपुर हो या कानपुर हो जिस राज्य में भी महिलाओं पर ऐसी शर्मसार घटनाएं हों सरकार को समय रहते दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों पर देश के प्रधानमंत्री की चुप रहना बहुत ही निंदनीय है। 
    उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में जो वायदे कांग्रेस पार्टी ने किए हैं। वो कांग्रेस पार्टी की ही सरकार पूरा करेगी। इसलिए भाजपा नेताओं और नेत्रियों को पांच बर्ष सब्र रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता और नेत्रियों को अगर सच में प्रदेश के हित की चिंता है तो केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के विभिन्न विकास कार्यों के घटाए गए बजट मामले पर केंद्र सरकार के समक्ष आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां प्रदेश में मौसम के बदले अंदाज से बाढ़ और बादल फटने की घटनाओं में 4000 करोड़ रुपए से अधिक का नुक्सान हुआ है और 160 से भी अधिक लोगों की जाने चली गई। सैंकड़ों वाहन बाढ़ में बह गए और भवन गिरे। ऐसे आपदा के मौके पर भाजपा नेता प्रदेश वासियों और सरकार की मदद करने की बजाय राजनीतिक रोटियां सेंकने का मौका नहीं चूक रहे। उन्होंने कहा कि आपदा के हालात में भाजपा नेताओं को संयम रखना चाहिए।
  • जालंधरः अटारी बाजार में बिजली की तारों में हुए धमाके, देखें वीडियो

    जालंधरः अटारी बाजार में बिजली की तारों में हुए धमाके, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: बरसात के मौसम में बिजली की तारों से शार्ट सर्कट के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला अटारी बाजार से सामने आया है। जहां दीवाली के पटाखों की तरह बिजली की तारों में धमाके हुए। धमाकों की आवाज सुनते ही दुकानदारों घबरा गए और तुरंत दुकानों से बाहर आ गए। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक तारों में शार्ट सर्कट के कारण ट्रांसफार्म में धमाके हुए है। यह घटना चावला जनरल स्टोर के पास हुई है। घटना की सूचना बिजली विभाग और स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। बता दें कि इससे पहले शेखां बाजार में तारों में शार्ट सर्कट होने से दीवाली के पटाखों की तरह धमाके हुए थे। लेकिन आज यह मामला अटारी बाजार से सामने आया है। 

  • जालंधरः टोल प्लाजा के मैनेजेर से हुई लूट का मामले में हथियारों सहित 2 गिरफ्तार 

    जालंधरः टोल प्लाजा के मैनेजेर से हुई लूट का मामले में हथियारों सहित 2 गिरफ्तार 

    जालंधर,ENS: फिल्लौर लाडोवाल टोल प्लाजा के ड्राइवर और कैशियर के साथ मारपीट कर उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ करीब 23 लाख 50 हजार रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने मनप्रीत सल्लन निवासी गांव मेहरमपुर वतौली थाना सदंर बंगा और  गुरजीत सिंह उर्फ विक्की निवासी गांव लोहारा थाना गोरायां को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से 2 लाख रुपये बरामद किए थे और इस गिरोह के फ़रार चल रहे तीन आरोपियों में से पुलिस ने विपन कुमार के पंजे से 8 लाख 10 हज़ार रुपए और 30 नशीली टीके और सन्नी बगड़ के कब्जे से 5,24,500 रुपए और 500 सौ ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है।

    एसएसपी मुखबिदर सिंह भुल्लर ने बताया कि सुधाकर सिंह निवासी लुधियाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति उसके साथ मारपीट कर 23 लाख 50 हजार रुपये छीनकर फ़रार हो गए हैं। जिसके बाद थाना फ़्लोर के प्रभारी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान आरोपी मनप्रीत के कब्जे से 1,05,000 रुपये और आरोपी गुरजीत के कब्जे से 95 हज़ार रुपए बरामद किए हैं और फ़रार चल रहे विपन कुमार और सन्नी बगड़ को उनकी टीम ने गिरफ़्तार कर लिया है।

    पुलिस जांच में सामने आया कि इस घटना का मास्टरमाइंड विपन कुमार, धर्मेंद्र और गुरप्रीत थे, जिन्होंने मिलकर गिरोह बनाया था और प्लाज़ा के मैनेजर की गाड़ी के आगे गाड़ी लगाकर उसे हथियारों डराकर पैसों से भरा बैग छीना था, जिसके बाद आरोपी मनप्रीत और गुरजीत को वह दो लाख रुपए दे बाक़ी के सारे पैसे ले कर फरार हो गए। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना का मास्टरमाइंड विपन कुमार टोल प्लाज़ा पर एम्बुलेंस चलाता था और उसे पता था कि टोल प्लाज़ा के मैनेजर का कब पैसों को लेकर निकलता है जिसके बाद उसने गिरोह बनाकर सारी घटना को अंजाम दिया था।

  • कपूरथलाः निगम कर्मचारियों का घड़ा तोड़ प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया ऐलान, देखें वीडियो

    कपूरथलाः निगम कर्मचारियों का घड़ा तोड़ प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया ऐलान, देखें वीडियो

    कपूरथलाः नगर निगम कर्मचारियों ने प्रशासन की गैर जिम्मेदाराना नीतियों तथा अपनी 11 मांगों को लेकर आज से अनिश्चितकालीन तक हड़ताल शुरू कर दी है। निगम कमिश्नर के दफ्तर के बाहर बैठे एम्पलाई यूनियन के पंजाब प्रधान सरदारी लाल शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। जिसके बाद कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए शहर के विभिन्न बाज़ारो से होते हुए कचहरी चौंक पर निगम प्रशासन का घड़ा तोडा पदर्शन भी किया गया।   

    वही धरने पर बैठे सभी कर्मिओ की उपस्तिथि को सम्बोधन करते हुए प्रदेश उपप्रधान गोपाल थापर ने कहा कि शहर के 29 वार्डो को बढ़ाकर 50 वार्ड करते हुए निगम का दर्जा कपूरथला को जरूर मिल गया है। लेकिन कई वर्षों से सीवरमैन और अन्य स्टाफ की कमी को पूरा नहीं किया जा रहा है।   

    उन्होंने यह भी कहा कि निगम प्रशासन द्वारा एक कर्मचारी का PF फंड समय से जारी नहीं किया गया। जिसके चलते उक्त कर्मचारी का बीमारी दौरान देहांत हो गया है। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन काफी समय से कर्मचारियों की भर्ती के लिए सिर्फ कागजी कार्यवाही ही कर रहा है। और सफाई कर्मिओ और स्टाफ की कमी जैसे कारणों से शहर में कई जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। शहर का यह हाल निगम अधिकारियों के लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना नीतियों के कारण ही हो रहा है।  

    यूनियन नेताओं ने कहा कि उनकी 11 मांगों को जब तक पूरा नहीं किया जाता तब तक कर्मिओ की हड़ताल जारी रहेगी। वहीं उन्होंने कहा कि जिस कर्मी का देहांत निगम प्रशासन द्वारा PF की रकम न मिलने के कारण हुआ है।  उसके परिवार को 25 लाख रूपए मुआवजा दिया जाए। और जिस अधिकारी की लापरवाही के कारण PF की रकम अदायगी नहीं हुई है उस पर भी कार्रवाई की जाए।

  • पंजाबः SBI Bank से पैसे लेकर लौट रही मां-बेटी से लुटेरों ने छीनी नगदी, गिरफ्तार

    पंजाबः SBI Bank से पैसे लेकर लौट रही मां-बेटी से लुटेरों ने छीनी नगदी, गिरफ्तार

    लुधियाना : शहर में लूटपाट की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं बीते दिन एसबीआई बैंक से पैसे निकलवा कर एक्टिवा पर जा रही मां-बेटी से बदमाश नकदी लूट फरार हो गए। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी मदद से आज पुलिस ने लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक 2 बदमाश बिना नम्बर प्लेट की बाइक पर आए और चाकू की नोक पर 31 हजार 500 की नकदी लूटकर फरार हो गए। जिसके कुछ समय में ही बदमाशों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बाद थाना हैबोवाल पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से लूटी 20 हजार की नकदी व चाकू बरामद किया है।

    जानकारी देते एसएचओ इंस्पैक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान ऋषभ निवासी हैदर कालोनी और रजित निवासी न्यू विजय नगर के रुप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में सटेवी निवासी रणजोत पार्क हैबोवाल ने बताया कि वह बीते दिन एक्टिवा पर मां कोमल कोचर के साथ दंडी स्वामी एसबीआई बैंक गई थी। जहां से 30 हजार रुपए निकलवाए जब दोनों एक्टिवा पर वापिस आ रही थी तो घर के पास मां के हाथ पकड़ा लिफाफा छिनकर कर आरोपी फरार हो गए। लिफाफे में 30 हजार रुपए, 2 बैंक की कापिया, एक रुमाल में बांधे हुए 1500 रु सहित अन्य सामान था।

  • पंजाब के AAP मंत्री की गाड़ी पर हमला, तोड़े शीशे 

    पंजाब के AAP मंत्री की गाड़ी पर हमला, तोड़े शीशे 

    खंडवाः मध्य प्रदेश के खंडवा में अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार को लेकर पहुंचे आम आदमी पार्टी पंजाब के राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त और शुगरफेड के चेयरमैन नवदीप सिंह जिंदा के शासकीय वाहन पर देर रात हमला हो गया। गनीमत रही कि राज्यमंत्री जिंदा उस वक्त अपनी गाड़ी से उतर कर होटल के अंदर जा चुके थे। बता दें कि हमले के पहले रेस्टोरेंट में खाना खाते समय युवकों से उनके गनमेन का विवाद भी हुआ था। लेकिन देर रात हमलावरों ने उनके वाहन को क्षतिग्रस्त कर तोड़फोड़ कर दी। बताया जा रहा है कि कुल 4 युवकों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है। राज्य मंत्री नवदीप सिंह का आरोप है कि वे पिछले 5-6 दिनों से खंडवा में पार्टी का प्रचार करने में लगे हुए थे। इस दौरान कुछ युवक लगातार उनकी रेकी कर रहे थे। बीती देर रात उन युवकों ने गाड़ी पर हमला कर गाड़ी में रखे उनके बैग को भी साथ ले गए।

    राज्यमंत्री जिंदा ने घटना के संबंध में सीधे-सीधे सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी के साथ ही प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थकों पर इस हमले का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मोदी और बीजेपी उनकी पार्टी के प्रचार प्रसार से डरे हुए हैं। इसलिए उन्होंने इस तरह की हरकत करवाई है। खंडवा में अपनी पार्टी के समर्थन में प्रचार प्रसार करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के पंजाब राज्य के राज्य मंत्री और शुगरफेड के चेयरमैन नवदीप सिंह जिंदा के शासकीय वाहन पर देर रात हमला हो गया। हमला उस वक्त हुआ जब राज्यमंत्री अपनी मीटिंग खत्म कर वापस होटल के अपने कमरे में जा रहे थे। हालांकि गनीमत रही कि हमले के वक्त राज्यमंत्री अपने वाहन से उतर कर होटल के अंदर जा चुके थे। इस दौरान कुछ शराबी युवकों ने राज्यमंत्री के गनमैन पर हमला कर दिया। साथ ही राज्यमंत्री जिंदा के वाहन को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। जिसमें उनकी गाड़ी के शीशे भी टूट गए। साथ ही हमलावर युवक गाड़ी में रखा राज्यमंत्री का बैग जिसमें उनके कपड़े और कुछ रुपए रखे थे वह भी उठाकर साथ ले गए। हमले को लेकर राज्यमंत्री नवदीप सिंह जिंदा ने बताया कि उनकी आम आदमी पार्टी नेशनल पार्टी बन चुकी है। इसके प्रचार प्रसार को लेकर वे खंडवा पिछले 5 दिनों से आए हुए हैं। इस दौरान लगातार कुछ युवक उनके रेकी कर रहे थे। हालांकि उन्होंने पहले तो समझा कि ये शराबी युवक होंगे। लेकिन देर रात उन युवकों ने पहले उनके गनमैन से विवाद कर उस पर हमला कर दिया। जिसके बाद उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इतना ही नहीं उनकी गाड़ी में रखा उनका एक बैग जिसमें उनके कपड़े सहित कुछ रुपए और सामान रखा था वह भी हमलावर युवक साथ ले गए हैं। इधर खंडवा पुलिस अधीक्षक सतेंद्र शुक्ल ने बताया कि पंजाब सरकार के सुगरफेड में चेयरमैन मेरे पास आए थे। उन्होंने एक रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कल रात लगभग 11 बजे जब वह किसी रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे तब कुछ लोगों ने उनके गनमैन से विवाद किया था। उसी के बाद दूसरा घटनाक्रम हुआ रात 2 बजे के करीब उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। उनकी रिपोर्ट के आधार पर हमने केस दर्ज कर लिया है। चार आरोपियों को चिन्हित किया गया है जिसमें से दो को हमने अभिरक्षा में ले लिया है। इसमें से एक आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड है।

  • जालंधर पहुंचे राज्यपाल, जानें बाढ़ से नुकसान की सर्वे रिपोर्ट को लेकर क्या कहा, देखे वीडियो

    जालंधर पहुंचे राज्यपाल, जानें बाढ़ से नुकसान की सर्वे रिपोर्ट को लेकर क्या कहा, देखे वीडियो

    जालंधर,ENS: पंजाब के राज्यपाल ने कहा है कि बाढ़ से हुए नुकसान की सर्वे रिपोर्ट आते ही मुआवजा वितरण के लिए प्रशासन को तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से भारी नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई अति शीघ्र करनी जरूरी है। राज्यपाल ने जिला एवं पुलिस प्रशासन की तरफ से बाढ़ के दौरान किए गए बचाव एवं राहत कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि जालंधर में 20000 एकड़ में खड़ी फसल का बाढ़ की वजह से नुकसान हुआ है। राज्यपाल ने बाढ़ प्रबंधन में पंजाब सरकार की तरफ से दिए गए प्रबंधों पर संतोष प्रकट किया है।

    बाढ़ पीड़ित इलाकों का दौरा करने आए राज्यपाल ने जालंधर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज जालंधर में बाढ़ पीड़ित इलाकों का दौरा करने आए थे।  उन्होंने कहा कि बरसात से एस्टीमेट 20000 एकड़ फसल तबाह हुई है।  जालंधर प्रशासन की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि जालंधर के एसएसपी और डीसी ने अच्छा काम किया है और इसके साथ आर्मी की भी मदद ली गई है।  जल्द ही इनको  रिपोर्ट बनाकर मुआवजा दे दिया जाएगा।  फिर भी इसको 15 दिन का समय लगेगा। राहत के लिए एक पत्र मैंने लिख दिया है और रिपोर्ट आने के बाद एक पत्र और लिख दूंगा।

    बाढ़ आने से पहले हुई प्रशासन के द्वारा हुई चूक के सवाल पर उन्होंने बोला कि हां चूक तो हुई है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के उस बयान पर जिस पर उन्होंने बोला कि देश को चलाने के लिए 28 राजपाल और नरेंद्र मोदी और अमित शाह चला ले पर उन्होंने बोला कि कहीं भी आपने मेरा कोई रोल देखा कहां इंटरफेयर किया। जहां कानून का उलंघन हुआ है वहां पर ही मैंने बोला है। कानून के बाहर जो काम करता है वहां पर मैं बोलता हूं।

    विधानसभा सेशन को गैरकानूनी कहने के मामले पर बोलते हुए कहा कि यदि मैंने कहा है कि विधान सभा सेशन गैरकानूनी है तो वह मैं कोशिश कानून के हिसाब से ही बोल रहा हूं। सेक्शन 167 में लिखा है कोई भी मुख्यमंत्री राज्यपाल को जवाब देने के लिए बाध्य हैं। उन्होंने भगवंत मान पर गलत टिप्पणी करने पर बोला कि वह लिखते हैं लव लेटर लिखने की आदत है क्या यह राज्यपाल के बारे में लिखना सही है।

    चैलेंज करके बोलता हूं कि कभी भी एक भी गलती नहीं की। सब कानून के दायरे के अंदर ही किया है। लेकिन जो कानून से बाहर जाएगा, उस पर मैं जरूर बोलूंगा। अंत में उन्होंने कहा कि जो मुख्यमंत्री मेरे लिए बोलते हैं कि मैं नागपुर से हूं या नागालैंड से आया हूं यह गलत है। पंजाब की संस्कृति बहुत रिच है लेकिन वह फिर भी मेरे बेटे समान है। इसलिए मैं कुछ नहीं कहता।

  • पंजाबः 17 किलो हेरोइन सहित इंटरनेशनल ड्रग रैकेट से जुड़े 3 तस्कर गिफ्तार

    पंजाबः 17 किलो हेरोइन सहित इंटरनेशनल ड्रग रैकेट से जुड़े 3 तस्कर गिफ्तार

    गुरदासपुर: जिले की दीनानगर पुलिस ने इंटरनेशनल रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 18 किलो ड्रग्स 125 करोड़ की हेरोइन की खेप पकड़ी है। साथ ही इंटरनेशनल ड्रग रैकेट से जुड़े 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है, जिनकी पहचान बिक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी गांव जखेपाल जिला संगरूर, उसकी दोस्त संदीप कौर उर्फ हरमन पत्नी परमिंदर कौर निवासी गांव मीमसा जिला संगरूर और कुलदीप सिंह उर्फ काला पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव गुड़दी जिला मानसा के रूप में हुई है। वह अमेरिका में बैठे ड्रग तस्कर मनदीप सिंह धालीवाल के कहने पर श्रीनगर से हेरोइन की खेप लेकर आ रहे थे।
    मिली जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट डिजायर कार नंबर PBQ-1679 से 17 पैकेट मिले, जिनमें करीब 125 करोड़ की 17.960 किलोग्राम हेरोइन मिली। आरोपी बिक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की और कुलदीप सिंह उर्फ काला ने वर्ष 2017 में लुधियाना में एक शराब की फर्म में हिस्सेदारी डाल काम करना शुरू किया गया था और संगरूर में शराब सप्लाई करते थे। इस दौरान बिक्रमजीत सिंह की संदीप कौर से मुलाकात हुई, जाे दोस्ती में बदल गई। कुछ समय बाद बिक्रमजीत सिंह की फेसबुक के जरिए जिला मोगा के अमेरिका में बसे मनदीप सिंह से फ्रेंडशिप हो गई और आपस में व्हाट्सएप के जरिए बातचीत होती रही।

    बताया जा रहा है कि मनदीप सिंह ने बिक्रमजीत सिंह से श्रीनगर घूमने की कई बार बात कही। उसने बिक्रमजीत को कोई बड़ा काम और ज्यादा पैसे दिलाने की बात करके अपने जाल में फंसा लिया। कुछ दिन पहले मनदीप सिंह ने बिक्रमजीत सिंह को श्रीनगर जाने के लिए कहा। वह 23 जुलाई को अपने साथी कुलदीप सिंह के साथ उसकी स्विफ्ट कार में श्रीनगर जाने के लिए रवाना हुए। कुलदीप सिंह ने जाते समय अपनी दोस्त संदीप कौर को भी साथ ले लिया। रात जम्मू में गुजारने के बाद अगले दिन वह श्रीनगर पहुंचे। 25 जुलाई को मनदीप सिंह ने अमेरिका से बिक्रमजीत सिंह को व्हाट्सएप कॉल किया।

    मनदीप ने बिक्रम को बताया कि उसका आदमी उनसे मिलने आएगा। वह जो कहे, उसे फॉलो करना। दोपहर को एक व्यक्ति मनदीप सिंह का हवाला देकर उनकी स्विफ्ट कार ले गया और 2 घंटे बाद कार वापस लौटा गया। 26 जुलाई की सुबह वे तीनों श्रीनगर से वापस रवाना हुए। जब पठानकोट के पास पहुंचे तो मनदीप सिंह ने उन्हें फिर कॉल करके जालंधर की बजाय अमृतसर पहुंचने के लिए कहा। अमृतसर जाते समय जब वह बुधवार रात को दीनानगर में पनियाड़ शुगर मिल के पास पहुंचे तो वहां SSP डॉ. आदित्य वॉरियर, NDPS व नारकोटिक्स DSP सुखपाल सिंह नाके पर मिले। पुलिस नाके पर उन्हें चैकिंग के लिए रोका गया। चैकिंग के दौरान कार से 17 पैकेट हेरोइन बरामद हुई। SSP गुरदासपुर हरीश ओम प्रकाश दयामा ने बताया कि इस ड्रग रैकेट का सरगना मनदीप सिंह धालीवाल अमेरिका से ड्रग रैकेट चला रहा है। अब पुलिस आरोपियों का रिमांड लेकर पूरे मामले की तफ्तीश करेगी।