ऊना/सुशील पंडित: केंद्र में तानाशाह सरकार चल रही है। संवेदनशील मामलों पर सरकार की चुपी के कारण दुनिया भर में देश की साख गिर रही है यह बात एक जारी प्रेस बयान में ऊना ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि देश भर में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही है। महिला वर्ग के साथ हो रही इन घटनाओं पर सरकार दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की बजाय अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि मणिपुर हो या कानपुर हो जिस राज्य में भी महिलाओं पर ऐसी शर्मसार घटनाएं हों सरकार को समय रहते दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों पर देश के प्रधानमंत्री की चुप रहना बहुत ही निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में जो वायदे कांग्रेस पार्टी ने किए हैं। वो कांग्रेस पार्टी की ही सरकार पूरा करेगी। इसलिए भाजपा नेताओं और नेत्रियों को पांच बर्ष सब्र रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता और नेत्रियों को अगर सच में प्रदेश के हित की चिंता है तो केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के विभिन्न विकास कार्यों के घटाए गए बजट मामले पर केंद्र सरकार के समक्ष आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां प्रदेश में मौसम के बदले अंदाज से बाढ़ और बादल फटने की घटनाओं में 4000 करोड़ रुपए से अधिक का नुक्सान हुआ है और 160 से भी अधिक लोगों की जाने चली गई। सैंकड़ों वाहन बाढ़ में बह गए और भवन गिरे। ऐसे आपदा के मौके पर भाजपा नेता प्रदेश वासियों और सरकार की मदद करने की बजाय राजनीतिक रोटियां सेंकने का मौका नहीं चूक रहे। उन्होंने कहा कि आपदा के हालात में भाजपा नेताओं को संयम रखना चाहिए।

Leave a Reply