Blog

  • पंजाबः 20 लाख की फिरौती के मामले में चली गोलियां, देखें वीडियो

    तरनतारनः नौशेरा पन्नूआं में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पवन शर्मा से 20 लाख की फिरौती मांगने के बाद गोपी नंबरदार और मोह ठट्ठी ने दिनदहाड़े गोलियां चलाकर दहशत का माहौल पैदा कर दिया। वहीं इस घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल बन गया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे एसएसपी अश्विनी कपूर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच में जुट गए। इस संबंध में पवन शर्मा ने कहा कि उन्हें फोन पर 20 लाख की फिरौती की धमकी मिली थी। जिसके बाद उन्हें धमकी मिली कि 2 लाख आज दे दें और बाकी रकम बाद में दे दें, नहीं तो तुम्हारे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा।

    जिसको लेकर उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी, जिसके बाद बीते दिन मोटरसाइकिल पर आए 3 लोगों ने उनकी दुकान पर 3 गोलियां चला दी। उन्होंने बताया कि धमकी देने वालों ने अपना नाम गोपी नंबरदार और मोह ठट्ठीया बताया था। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह संधू भी पहुंचे और उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्हें व्यापार करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं, लेकिन पंजाब में आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिसमें सरेआम फिरौती मांगी जा रही है। वहीं एसएसपी अश्विनी कपूर ने कहा कि उनके द्वारा मामले की जांच की जा रही है और उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जायेगी।

  • बड़ा हादसा : पिकअप वाहन पलटने से 14 की मौ’त, 21 घायल

    नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के डिंडोरी में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। डिंडोरी के बड़झर घाट पर एक पिकअप गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 14 लोगों की मौत हो गई और 21 घायल हो गए। घायलों का इलाज शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने की वजह से हादसा हुआ। मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिंडोरी जिले में हुई वाहन दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश की सरकार ने डिंडोरी सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा देने का एलान किया है।

    घटना में हताहत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी घायलों को समुचित उपचार के निर्देश दिए गए हैं मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना में हताहत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं मुख्यमंत्री के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके डिंडोरी पहुंच रहीं हैं

  • पंजाबः स्कूल पेपर देने जा रहे युवक के साथ हुआ हादसा, एक की मौत, देखें वीडियो

    अमृतसरः बाबा बकाला स्थित स्कूल से पेपर देने जा रहे स्टूडेंट के साथ हादसा हो गया। दरअसल, तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चला रहे युवक ने स्कूटर सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन के पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह नाम का छात्र 12वीं कक्षा का पेपर देनें जा रहा था। इस दौरान उसका दूसरा दोस्त अमितोज मोटरसाइकिल के पीछे बैठा था कि अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे स्कूटर के साथ उनकी टक्कर हो गई।

    हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में बाइक चला रहे छात्र अमृतपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके पीछे बैठा स्कूली छात्र और सामने की ओर से आ रहा स्कूटर सवार गोरा नामी व्यक्ति दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को गंभीर हालत में अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि मृतक युवक की दोनों बहनों का इकलौता भाई था।

  • करोड़ों के घोटाले का आरोपी गिरफ्तार

    नई दिल्ली :  करोड़ों के जीएसटी घोटाले में जमशेदपुर जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने कोलकाता में छापेमारी कर शिव कुमार देवड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। जीएसटी इंटेलिजेंस कई महीनों से शिव कुमार की तलाश कर रही थी। शिव की गिरफ्तारी के लिए जमशेदपुर जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम पिछले तीन दिनों से कोलकाता में कैंप कर रही थी। कोलकाता के जिस फ्लैट से उन्हें गिरफ्तार किया गया, उसकी कीमत 4 करोड़ रुपये आंकी गई है। बुधवार को टीम शिव को लेकर जमशेदपुर पहुंची, जहां एमजीएम अस्पताल में इलाज के बाद उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक हाल ही में पुलिस ने जीएसटी घोटाले में जुगसलाई निवासी विक्की भालोटिया को गिरफ्तार किया था. इस मामले में शिव कुमार का नाम सामने आया था। अकेले जमशेदपुर में शिव ने 130 करोड़ रुपये का जीएसटी घोटाला किया है।

    जांच के दौरान यह आंकड़ा 500 करोड़ रुपये के पार भी जा सकता है। शिव कुमार 20 से अधिक फर्जी कंपनियां बनाकर फर्जी लेनदेन करता था। जांच में 780 करोड़ रुपये के फर्जी लेनदेन का खुलासा हुआ है जो 2000 करोड़ रुपये तक जा सकता है. शिव कुमार ने जमशेदपुर के अलावा हैदराबाद, चेन्नई, विजयवाड़ा, दिल्ली और मुंबई समेत देश के अन्य शहरों में भी फर्जी कंपनियां खोली हैं. जांच में पता चला कि शिव कुमार महिलाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर उनके दस्तावेज अपने पास रख लेता था और उनका इस्तेमाल फर्जी कंपनी खोलने में करता था। सूचना मिलने पर जीएसटी इंटेलिजेंस डीजी राजीव रंजन ने एक टीम बनाई और फिर लगातार छापेमारी की।

  • जालंधरः नगर निगम की वार्डबंदी को लेकर आई अहम खबर

    जालंधर, ENS: नगर निगम चुनाव को लेकर पिछले काफी समय से कोर्ट में सुनवाई हो रही हैं। दरअसल, शहरी कांग्रेस के प्रधान राजिंदर बेरी ने पंजाब सरकार द्वारा की गई नई वार्डबंदी को लेकर हाईकोर्ट में दायर की हुई। वहीं कोर्ट में सुनवाई एक बार फिर से टल गई है। ऐसे में इस मामले को लेकर अब 4 अप्रैल को सुनवाई होनी है। कहा जा रहा है कि वार्डबंदी को लेकर कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 4 अप्रैल की तारीख दे दी है।

    ऐसे में अगर अगली सुनवाई में कोई फैसला आता है तो जालंधर निगम चुनाव का रास्ता साफ हो जाएगा जिसको लेकर विपक्ष के कांग्रेस से ज्यादा सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी के निगम चुनाव लड़ने वाले नेता बीते 23 महीने से नजर लगाए बैठे हैं। ऐसे में हाई कोर्ट का फैसला तय करेगा कि जालंधर निगम का चुनाव कब होगा। अब ये चुनाव लोकसभा चुनाव के बाद ही होगा। इससे खासकर जालंधर सिटी के चार हलके के सियासी गणित का फेरबदल बदलना भी निर्भर करता है।

  • पंजाब: शुभकरण की मौत मामले में FIR दर्ज

    चंडीगढ़ः पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर पुलिस टकराव में मारे गए बठिंडा के युवा किसान शुभकरण की मौत के मामले में पंजाब पुलिस ने पटियाला के पातड़ां थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और अपराध के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। किसानों और परिवार के लोगों के राजी होने के बाद रात 11 बजे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में शुभकरण के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम किया। गुरुवार सुबह शुभकरण का पार्थिव शरीर खनौरी बॉर्डर पर ले जाया जाएगा। वहां श्रद्धांजलि देने के बाद बठिंडा स्थिति पैतृक गांव में ही शव का अंतिम संस्कार होगा।

    किसानों की मांग थी कि हरियाणा पुलिस और गृह मंत्री अनिल विज पर एफआईआर दर्ज की जाए तब तक अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे। हालांकि, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। किसान नेता तेजवीर सिंह पंजोखड़ा व रनजीत सिंह राजू ने बताया कि युवा किसान शुभकरण के मामले में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को उनके परिवास से मिला था। इसमें सतनाम सिंह साहनी और जय सिंह बलहेड़ा शामिल थे। वहीं, बुधवार को दिन में शंभू बॉर्डर पर किसान मजदूर संघर्ष समिति और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) की संयुक्त बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि दिल्ली कूच का अंतिम फैसला वीरवार को लिया जाएगा।

    पत्रकार वार्ता में किसान नेताओं ने तेजवीर सिंह पंजोखड़ा व रनजीत सिंह राजू ने बताया कि दिल्ली कूच के बारे में गुरुवार को ही अंतिम एलान किया जाएगा। शंभू में किसानों का मोर्चा मजबूत हो रहा है।किसान नेताओं ने कहा कि अपने आप को किसानों की हितैषी कहने वाली मोदी सरकार किसानों को भूल कर अपनी कुर्सी बचाने व विपक्ष से कुर्सी खींचने में लगी है। गुजरात की बंदरगाह पर 3300 किलो ड्रग्स पकड़ी जाती है लेकिन मीडिया उसे बिल्कुल नहीं दिखाता। इंटरनेट सेवाएं बहाल नहीं की गई हैं। इस पर भी कोई बात नहीं कर रहा। इससे कारोबारियों को नुकसान हो रहा है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

  • अब दिल्ली कूच के लिए किसान संगठन लेंगे गाय का सहारा

    पटियालाः पिछले 16 दिनों से हरियाणा की सीमाओं पर जुटे पंजाब के किसान संगठनों ने दिल्ली कूच को लेकर नई रणनीति बनानी शुरू कर दी है। हरियाणा पुलिस के आंसू गैस के गोले दागने से बचने के लिए गायों को ढाल बनाने की तैयारी है। इसके लिए हरियाणा सीमा में प्रवेश के समय हर किसान अपने गोधन को आगे लेकर चलेगा। इससे पता चल जाएगा कि खुद को गोरक्षक कहलाने वाली हरियाणा की भाजपा सरकार क्या इन गोधन को भी रोकने के लिए उन पर गोलियां चलाती है कि नहीं। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के सिद्धूपुर गुट का दिल्ली कूच कार्यक्रम टालने का वीरवार को अंतिम दिन है।

    वहीं दूसरी ओर हिंसा और अराजकता फैलाने वाले किसानों के खिलाफ हरियाणा पुलिस सख्त कार्रवाई करने जा रही है। पुलिस ने उन तमाम किसानों के पासपोर्ट जब्त और वीजा कैंसिल करने का फैसला किया है जिन्होंने किसान आंदोलन में उपद्रव मचाया। मामले पर जानकारी देते हुए अंबाला के डीएसपी जोगिंदर शर्मा ने कहा कि पुलिस ने उन लोगों की पहचान कर ली है जो किसान आंदोलन के नाम पर पंजाब से हरियाणा में आए और हिंसा फैलाई। बुधवार को सिद्धूपुर गुट और किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के नेताओं की बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। किसान नेता अपनी रणनीति पर अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

    सूत्रों के मुताबिक, उनका मानना है कि एक बार हरियाणा में प्रवेश करने के बाद दिल्ली जाना उनके लिए मुश्किल नहीं होगा। उगराहां भाकियू (एकता उगराहां) के पंजाब अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने आरोप लगाया कि किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने किसानों के संघर्ष में विघ्न डालने की कोशिश की है। उगराहां ने कहा कि राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चे ने संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर संघर्ष कमेटी से तालमेल के लिए छह सदस्यी कमेटी का गठन किया।

    कमेटी में सरवन सिंह पंधेर, सतनाम सिंह साहनी, मांगट यूपी, काका सिंह कोटड़ा, सुरजीत सिंह फूल व सुखविंदर कौर को संघर्ष की संयुक्त योजना बनाने को कहा था, लेकिन पंधेर, सतनाम सिंह व मनजीत राय ने 27 फरवरी को प्रेस कान्फ्रेंस करके उनके संगठन सहित संयुक्त किसान मोर्चे के नेताओं के खिलाफ बेबुनियाद प्रचार किया। उन पर मोर्चे में शामिल होने के लिए दबाव बनाया गया। उधर, संगरूर के खनौरी में 21 फरवरी को मारे गए बठिंडा के युवा किसान शुभकरण के शव का आठवें दिन भी पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका। पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में किसान नेता डेरा जमाए बैठे हैं, ताकि पुलिस जबरन पोस्टमॉर्टम न करा सके। किसान संगठन इस मामले में हरियाणा सरकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े हुए हैं। इसको लेकर किसान बठिंडा में बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर सोमवार से धरना दे रहे हैं।

  • पहले मांगी 6 करोड़ की फिरौती, फिर की दोस्त की हत्या, 4 गिरफ्तार

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां चार लड़कों ने मिलकर अपने एक दोस्त की हत्या कर दी और फिर उसकी लाश को एक गहरे गड्ढे में गाढ़ दिया। दादरी थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के छात्र की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया और फिर उसकी निशानदेही पर एक 6 फुट गहरे गड्ढे से छात्र का शव निकाला। पुलिस इस मामले में मुठभेड़ के बाद घायल 3 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन एक अभी भी फरार है।   हैरानी की बात तो ये है कि युवक की हत्या के बाद आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक छात्र के फोन से लगातार फिरौती की मांग कर रहे थे।

    पुलिस ने छात्र का शव तिगरिया अमरोहा के जंगल के खेत में गढ़े एक गड्ढे में से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक का नाम यश मित्तल है और वह ग्रेटर नोएडा की एक नामी यूनिवर्सिटी में बीबीए का छात्र था। यश 26 फरवरी की रात से ही अपने हॉस्टल से गायब था। यश के पिता दीपक मित्तल की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। उन्होने अपने बेटे के गायब होने की गुमशुदगी की शिकायत दादरी थाने में लिखवाई थी।  इसी बीच यश के फोन से पिता के फोन पर बेटे को छोड़ने की एवज में 6 करोड़ की फिरौती की मांग की गई। इसकी तहरीर प्रदीप मित्तल द्वारा दादरी थाने में दी गई। डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए, कई टीमों का गठन कर जनपद गजरौला में ऑपरेशन सर्च ऑपरेशन चलाया गया और सर्विलांस की मदद से यश के दोस्त रचित को पकड़ा गया और उसकी निशानदेही पर यश का शव तिगरिया अमरोहा के जंगल के खेत बरामद किया गया। 

  • आज का राशिफल, 29 फरवरी 2024

    आज का राशिफल, 29 फरवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और गुरुवार का दिन है। पंचमी तिथि गुरुवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगी शाम 5 बजकर 55 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। उसके बाद स्वाती नक्षत्र लग जायेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 29 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज परिवार के लोगों से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा।  खासकर कि आपके प्रति बड़ों का प्यार बना रहेगा। साथ ही बच्चे आपसे खुश रहेंगे। आज आप किसी नये काम को शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। इस बात को लेकर आप अपने परिवार में भी बात करेंगे। परिवार के लोग आपका सपोर्ट करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट अपने गुरुजनों से कुछ नया सीखने के लिए उत्सुक रहेंगे। घर के कामों में आज जीवनसाथी का हाथ बटाओगे। साथ ही बच्चों के करियर के लिए उनके गुरु से परामर्श लेंगे।

    वृष राशि-

    आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको वह मिलेगा जिसकी इच्छा आपको कई दिनों से थी। आज आपका कोई बिगड़ता हुआ काम बन जाने से काम में निरंतरता बनी रहेगी, इससे आपको भविष्य में अच्छे लाभ के योग हैं। आज आप माता-पिता के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। आपके अंदर उत्साह देखने को मिलेगा। आपके पड़ोसी आपके अच्छे व्यव्हार की तारीफ़ करेंगे। इस राशि के जो लोग धर्म-कर्म के काम से जुड़े हैं, उन्हें आज किसी बड़े समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। वहां लोग आगे से चलकर आपका सम्मान करेंगे।

    मिथुन राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन आप किसी की सेवा करके पुण्य कमाएंगे। आज आपका दिन व्यस्तता से भरा हो सकता है। लेकिन शाम का समय आप शांति से बिताने के लिए किसी शांत जगह पर जायेंगे। आज किसी व्यक्ति से लिया उधार आप चुका देंगे जिससे आपकी टेंशन कम होगी। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस से जुडी हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। आपके द्वारा किये कार्यों की सराहना होगी। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। अपने स्वतंत्र विचारों को अभिव्यक्त कर दें। इस समय बेहतर यही होगा कि आप जिनके साथ रहते हैं उनके साथ विवादों में पड़ने की बजाय विवादों से दूर ही रहें।

    कर्क राशि-

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे उसे समय से पूरा कर लेंगे। आपके जूनियर आपकी कार्यकुशलता से कुछ नया सीखेंगे। स्टूडेंट का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं, वो पहले किसी एक्सपर्ट से राय लेंगे तो भविष्य में अच्छा लाभ होगा। आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिलने भी आ सकता है। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा आर्डर मिलेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। इस राशि के बिजनेस करने वाले आज एक ऐसी परियोजना के भागीदार बन सकते हैं। जिससे आपके करियर की दिशा परिवर्तित हो सकती है और काफी समय से आपको तलाश भी थी।

    सिंह राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप कुछ नया सामान खरीदने मार्केट जा सकते हैं। आज आपका मन किसी नए काम को करने को लेकर उत्साहित रहेगा। किसी भी काम को करने से पहले रूप रेखा तैयार करने से कार्यों को पूरा करने में आपको काफी आसानी होगी। ऑफिस में आज आपके अच्छे और मेहनती कामों की वजह से आपकी तारीफ होगी। छात्र अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे। जो महिलाएं वर्क फ्रॉम होम करती हैं, उनके लिए आज अच्छा दिन है। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा। भगवान को पंजीरी का प्रसाद चढ़ाएं, तो आपकी सेहत के लिये और भी अच्छा रहेगा।

    कन्या राशि-

    आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज शाम आप माता-पिता के साथ बैठकर भविष्य की कोई योजना बनायेंगे। आज आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे वह समय से पूरा हो जायेगा। आप काम करने के नए तरीकों पर विचार अपने सहयोगियों के साथ करेंगे। पिताजी आपको कोई महत्वपूर्ण काम करने को कहेंगे, आप उस काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करेंगे। आपके पिता जी को आप पर गर्व महसूस होगा। आज आपको पिछले कुछ समय से अपने करियर और निजी जीवन संबंधी किए गए प्रयासों का फल मिलने का समय है। आज आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।

    तुला राशि-

    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी से भी सहायता की उम्मीद ना रखकर खुद ही अपने काम निपटाने की कोशिश करेंगे। इससे आपको बेहतर नतीजे हासिल होंगे। आपकी बेहतरीन विचार शैली और दिनचर्या आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाएगी। किसी भी तरह का व्यवसायिक निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूए ले लें। आज आपका झुकाव कुछ हद तक आध्यात्मिकता की ओर रहेगा। आज आपका मन साहित्यिक चीज़ों को पढ़ने में लगेगा, जिससे आपको अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए कुछ नये विचार आ सकते हैं। आज आप अपने लक्ष्य से भ्रमित भी हो सकते है, किन्तु अपनो का साथ आपको सही दिशा में ले जाएगा।

    वृश्चिक राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज पारिवारिक जीवन में चल रहा कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है, अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में परिवार वालों की मदद भी मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आज आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। परिवार के किसी काम के लिये यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आज आपके द्वारा बढ़ाया गया एक कदम आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा।

    धनु राशि-

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज का दिन व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके मिल सकते हैं। नए विचार आपके सामने आते रहेंगे। आज योजना बनाने और फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज आप पूरा ध्यान अपनी जिम्मेदारी पर रखें। हर काम जोश से पूरा करने की कोशिश करें। आपकी कोशिशें जल्द ही रंग ला सकती हैं। आज आपकी किस्मत आपका सर्पोट करेगी।नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कम्पनी से जॉब का ऑफर आएगा। आज आप खुले मन से बात करेंगे और साथ ही दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

    मकर राशि-

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका मन कोई नया काम करने में लगेगा। बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आज अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से प्यार और सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कोई नई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हो। आज बिना वजह विवादों में फंसने से बचें। लकड़ी से जुड़ा व्यापार कर रहे लोगों को आज उम्मीद से अधिक मुनाफा होने वाला है। 

    कुम्भ राशि-

    आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आज ऑफिस में पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगे। आज रुठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट दे सकते हैं। आज कोई भी फैसला करने से पहले सोच–विचार कर लें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियाँ आयेंगी। दोस्तों के साथ पार्टी करने का मन बनायेंगे लवमेट्स से आज आपको मन पसंद उपहार मिल सकता है। आज आपके मन में नए-नए विचार आऐंगे। अगर आप किसी योजना की तैयारी बहुत पहले से सोच कर बैठे है। तो आज उस योजना की शुरुआत कर सकते है। साथ ही परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

    मीन राशि-

    आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप जिस भी व्यक्ति से मिलेंगे वह आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। वर्क प्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। बच्चों के साथ बाहर घूमने का प्लान बनेगा। दाम्पत्य जीवन में पहले से चल रही अनबन आपके पहल करने से समाप्त हो जायेगी। आज अपने खर्चों को कंट्रोल करें, ताकि आगे के लिए आप कुछ पैसा जोड़ पायें। आज रास्ते में जाते समय किसी पूराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

  • पंजाब: मंदिर मे हुए बेअदबी मामले मे आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    लुधियाना: थाना साहनेवाल के अधीन पड़ते एक गांव के मंदिर मे बेअदबी हुई थी। आरोपी ने मंदिर की मूर्तियों के साथ छेड़खानी की थी। इस घटना से इलाके के लोगो की धार्मिक भावनाओ को ठेस पंहुचा था। जिस पर करवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उसी गांव का रहने वाला है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।