Blog

  • पंजाब : चोरों ने शोरुम को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब में क्राइम की वारदातें कम होने का नाम नही ले रही है। आए दिन चोरी और लूट की वारदातें सामने आती रहती है। ऐसा ही मामला लुधियाना के शिवपुरी चौक में चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार चोरों ने एक शोरूम को निशाना बनाया। चोरों ने शिवपुरी चौक में पीएस डेकोर स्टोर की टिन की छत तोड़ दी और अंदर घुसकर दुकान के अंदर रखा सामान और 15 मोबाइल फोन चोरी कर ले गए।

    चोर काफी देर तक स्टोर रूम में घटना को अंजाम दे रहे थे। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शोरूम मालिक ने बताया कि चोर काफी देर से दुकान के अंदर घूम रहे थे। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दे दी है।

  • पंजाबः IPS अधिकारी जितेंद्र सिंह औलख बनेंगे PPSC के नए चेयरमैन

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने पंजाब कॉडर के सेवानिवृत्त IPS अधिकारी जितेंद्र सिंह औलख को पंजाब पब्लिक सर्विस कमिशन (PPSC) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। बता दें कि चेयरमैन पद के लिए IPS अधिकारी जितेंद्र सिंह औलख की फाइल कैबिनेट में अप्रूव करने के बाद पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के पास भेजी थी।

    बताया जा रहा है कि इस फाइल पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने अपनी स्वीकृति की मुहर लगा दी है। गौर हो कि पंजाब पब्लिक सर्विस कमिशन में चेयरमैन का पद पिछले साल सितंबर महीने से खाली पड़ा हुआ था। चेयरमाैन का पद रिक्त होने से सरकार को नियुक्तियां करने में दिक्कत आ ही थी।

  • पंजाब : घर मेंं लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : बटाला के नजदीकी शहर कादिया के मोहल्ला धर्मपुरा में उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। जब एक घर में अचानक आग लग गई। घर की मालकिन सुमन ने बताया कि मेरे पति काम पर गए हुए थे और मैं सब्जी खरीदने के लिए घर के पास एक दुकान पर गई। जिसके बाद लोगों ने मुझे बताया कि आपके घर में आग लग गई है। जब वह घर पहुंची तो घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

    सुमन ने बताया कि पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन सारा सामान किश्तों में लिया था, अभी किस्तें पूरी भी नहीं हुई थीं। आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार आग घर में लगी एलसीडी के शॉर्ट सर्किट से लगी है।

  • Air India पर लगा 1.10 करोड़ रुपए का जुर्माना, जाने मामला

    नई दिल्लीः डीजीसीए ने कुछ लंबी दूरी के महत्वपूर्ण मार्गों पर एयर इंडिया की ओर से संचालित उड़ानों में सुरक्षा उल्लंघन के आरोपों पर प्रवर्तन कार्रवाई शुरू की है। विमानन नियामक ने एयर इंडिया पर 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। डीजीसीए ने यह जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रेग्यूलेटरी बॉडी को एयरलाइन्स के एक कर्मचारी द्वारा कुछ मार्गों पर सुरक्षा उल्लंघनों का आरोप लगाते हुए एक सुरक्षा रिपोर्ट मिली थी, जिस पर कार्रवाई की गई है।

    डीजीसीए ने कहा, “एक एयरलाइन कर्मचारी से एक स्वैच्छिक सुरक्षा रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद, जिसमें एयर इंडिया द्वारा कुछ लंबी दूरी के महत्वपूर्ण मार्गों पर संचालित उड़ानों में सुरक्षा उल्लंघन का आरोप लगाया गया है, कथित उल्लंघनों की एक व्यापक जांच की गई।” रिपोर्ट में कहा गया है कि टाटा समूह द्वारा संचालित एयर इंडिया के खिलाफ मिली शिकायत की जब डीजीसीए ने जांच की तो प्रथम दृष्टया एयरलाइन्स को सुरक्षा मानकों के अनुपालन में दोषी पाया गया है।

    जांच रिपोर्ट के आधार पर नियामक ने एयरलाइन्स मैनेजमेंट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीजीसीए ने कहा है कि चूंकि पट्टे पर दिए गए विमानों का संचालन नियामक मानदंडों के साथ-साथ विमान निर्माता द्वारा सुझाई गई प्रदर्शन सीमाओं के अनुरूप नहीं था,इसलिए डीजीसीए ने प्रवर्तन कार्रवाई शुरू की है और एयर इंडिया पर 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। हाल ही में DGCA ने इंडिगो एयरलाइंस पर भी 1.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था। क्योंकि उसकी एक फ्लाइट के यात्री रनवे की सड़क पर आकर खाना खाने लगे थे। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी और कहा था कि यह किसी भी सूरत-ए-हाल में स्वीकार्य नहीं है।

  • पंजाब : विदेश में पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौ’त, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : बटाला के नजदीक गांव डूडीपुर के एक और पंजाबी की अमेरिका में भयानक सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक बेहतर भविष्य के लिए 3 साल पहले अमेरिका गया था। मृतक की पहचान गुरविंदर सिंह (30) के तौर पर हुई है। वह अपनी विधवा मां का इकलौता बेटा था और उसके पिता की एक साल पहले मौत हो गई थी। मृतक अपने परिवार में विधवा मां, बहन, पत्नी और 2 बेटियां छोड़ गया है। मृतक का पिता पंजाब रोडवेज में ड्राइवर के पद से सेवानिवृत्त थे और उन्होंने अपने बेटे गुरविंदर को बेहतर भविष्य के लिए कर्ज लेकर अमेरिका भेजा था। इसके बाद उनके पिता की मृत्यु हो गई।

    ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने बताया कि गुरविंदर बहुत ही अच्छे स्वभाव का था और उसने अपने परिवार के बारे में बहुत कुछ सोच रखा था , जो शायद भगवान को मंजूर नहीं था।  मृतक की पत्नी और मां ने बताया कि गुरविंदर से उनकी रोज फोन पर बात होती थी। इस घटना से एक दिन पहले गुरविंदर ने परिवार से फोन पर बात की थी। फिलहाल परिवार ने सरकार से अपील की है कि गुरविंदर का शव जल्द से जल्द परिवार के पास लाया जाए ताकि वे अपने बेटे को आखिरी बार देख सकें और अपने हाथों से उसका अंतिम संस्कार कर सकें।

  • राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, इस दिन होगा भारत बंद, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आगामी 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। उन्होंने किसानों और दुकानदारों से भी अपील की है। उन्होंने कहा कि MSP, नौकरी, अग्निवीर, पेंशन के मुद्दे उठाए जाएंगे। मीडिया को जानकारी देते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया गया है, जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा के साथ और भी बहुत सारे संगठन हैं। किसान 16 फरवरी को खेत में काम न करें।

    उन्होंने कहा, ‘हमने साथ ही दुकानों को भी बंद रखने का अनुरोध किया है। इस प्रदर्शन में एमएसपी, बेरोजगारी, अग्निवीर, पेंशन आदि मुद्दे उठाए जाएंगे। ये प्रदर्शन मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और राष्ट्र विरोधी नीतियों के खिलाफ है।’ राकेश टिकैत ने ट्रांसपोर्टर्स से भी एक दिन के लिए बंद रखने और अन्य संगठन से भी इसमें साथ देने की अपील की है।

    भाकियू नेता ने कहा कि 16 फरवरी को भारत बंद है। उसमें बहुत से यूनियन शामिल हैं। उस दिन किसान भी अपने खेत में न जाएं, एक दिन काम न करें। पहले भी अमावस्या जब होती थी तो हम एक दिन काम नहीं करते थे। 16 फरवरी किसान के लिए अमावस्या ही है। एग्रीकल्चर हड़ताल देश में रखें तो इससे एक बड़ा मैसेज जाएगा।

    इन मुद्दों पर भारत बंद

    • टिकैत ने दुकानदारों से अपील की है कि वह दुकान न खोलें। एक दिन किसान और मजदूर के नाम। इसमें बेरोजगारी, पेंशन, सरीखे मुद्दे शामिल हैं।
    • उन्होंने कहा कि हमारी दुकानदारों और किसानों से अपील है कि 16 फरवरी को खरीददारी न करें. मुद्दों के बारे में राकेश टिकैत ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून, पेंशन, अग्निवीर,बेरोजगारी का मुद्दा है।
    • उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टर्स से भी कहा है कि एक दिन के लिए बंद रखें. अन्य संगठन भी इसमें शामिल होंगे।
  • धुंध का कहर जारी : 119 फ्लाइट्स लेट, कई ट्रेनें रद्द

    नई दिल्ली :  भीषण ठंड और कोहरे का कहर जारी है। जिसका असर ट्रेनों और विमान सेवाओं पर दिखाई दे रहा है। कई ट्रेनें रद्द की गई हैं और कई लेट चल रही हैं। वहीं फ्लाइट्स पर भी मौसम का असर देखा जा रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट को घने कोहरे और प्रतिकूल मौसम की वजह से उड़ान संबंधी महत्वपूर्ण व्यवधानों का सामना करना पड़ रहा है। 22 अंतर्राष्ट्रीय प्रस्थान, 20 अंतर्राष्ट्रीय आगमन, 31 घरेलू आगमन और 46 घरेलू प्रस्थान में देरी हुई है।’ दिल्ली में एक रेल यात्री ने बताया हमारी ट्रेन बहुत लेट है। मैंने भोपाल एक्सप्रेस को रात 8.30 बजे के लिए बुक किया था।

    फिर इसे सुबह 3 बजे के लिए री-शेड्यूल किया। जब हम सुबह 3 बजे स्टेशन पहुंचे, तो हमें पता चला कि ट्रेन नहीं चल रही है। हम लगातार इंतजार कर रहे हैं। उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के राज्यों में अगले 2 दिनों तक कोल्ड डे की हालत रह सकती है। यूपी, बिहार, पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में अगले 5 दिनों तक घना कोहरा पड़ सकता है।

  • पंजाबः लोकसभा चुनाव, AAP अकेले लड़ेगी चुनाव !

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब की सभी 13 सीटों पर आप पार्टी अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी। मिली जानकारी के अनुसार पार्टी की ओर से इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। 13 लोकसभा सीटों पर 39 नामों की लिस्ट भी तैयार कर ली गई है। आप से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले दिल्ली में हुई मीटिंग में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस फैसले को हरी झंडी दे दी है।

    इस मीटिंग में आप के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान और कई सीनियर नेता मौजूद थे। आप पार्टी के इस फैसले को विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की मीटिंग में भी रखेगी। पंजाब सीएम भगवंत मान पहले ही 13-0 से जीतने की बात कह चुके हैं। वह लगातार अलग चुनाव लड़ने की पैरवी कर रहे हैं।

    सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने प्रत्येक सीट से कैंडिडेट के 3 विकल्प चुने हैं। अब इन उम्मीदवारों को लेकर पार्टी अपना सर्वे करवाएगी। साथ ही जो उम्मीदवार लोगों की पसंद हैं, उन्हें टिकट दी जाएगी। सूत्रों से पता चला है कि राज्य सरकार कुछ मंत्रियों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को संसदीय चुनाव लड़ने के लिए कह सकती है। साथ ही युवाओं और महिलाओं को चुनाव में महत्व दिया जाएगा। हालांकि जालंधर से लोकसभा सांसद सुशील रिंकू की टिकट पक्की मानी जा रही है।

  • पंजाबः इलाज के दौरान डॉक्टर की लापरवाही आई सामने, NGO ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री गुरु नानक देव हॉस्पिटल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां मेडिसिन वार्ड 2 में देर डॉक्टर की लापरवाही के चलते एनजीओ द्वारा हंगामा किया गया। एनजीओ का कहना है कि हॉस्पिटल के डॉक्टर्स की ओर से एक मरीज का पैर काटने के बाद उसे बहते खून के साथ ही वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। जिसके बाद मौके पर एनजीओ के सदस्य बीजेपी के जिला प्रधान को लेकर पहुंचे।मिली जानकारी के अनुसार एक मरीज को इलाज के लिए एनजीओ जस्ट सेवा सोसाइटी की ओर से उसकी मदद कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    उनका कहना हैकि मरीज का शुगर के कारण पैर काटना पड़ा। इस दौरान पैर की सर्जरी के बाद हॉस्पिटल के डॉक्टर्स उसे बहते खून के साथ ही वार्ड में लिटा गए। अटेंडेंट की ओर से कहा भी गया कि उन्हें कुछ देर ओटी में ही रहने दे लेकिन किसी ने नहीं सुनी। उनका कहना हैकि जब खून ज्यादा बहना शुरू हो गया तो अटेंडेंट ने खुद साफ किया और उसकी वीडियो एनजीओ के एडवोकेट हरसिमरन सिंह को भेज दी है। एनजीओ ने कहा कि शोर मचाने के बाद नर्स आकर मरीज की पट्टी की गई। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एडवोकेट हरसिमरन सिंह बीजेपी के जिला प्रधान हरविंदर सिंह संधू को साथ लेकर अस्पताल पहुंचे।

    जहां उन्होंने मरीज का हाल चाल पूछने के बाद मौके पर मौजूद डॉक्टर से मुलाकात की। उनका आरोप है कि वहां पर मौजूद डॉक्टर ने पहले उन्हें बाहर जाने के लिए कहा। लेकिन जब सभी ने मेडिकल सुपरिनटैंडैंट का नंबर मांगा तो फिर अन्य मौजूद डॉक्टर ने नंबर दिया। इस घटना को लेकर उन्होंने सीनियर डॉक्टर से फोन पर बात की गई और मौजूद डॉक्टर से भी बात कराई गई। वहीं दूसरी ओर डॉक्टर का कहना है कि सबने आकर हंगामा करना शुरू कर दिया था, जिसके कारण उन्होंने उन्हें बाहर जाने के लिए कहा था। वहीं एडवोकेट हरसिमरन सिंह ने कहा कि जनता के टैक्स से अस्पताल चलता है और वो उन सबका अस्पताल है ऐसे में वो बिना जाने नहीं जायेंगे। ऐसी लापरवाही मरीज की जान भी ले सकती थी। 

  • गणतंत्र दिवस से पहले आंतकी पन्नू ने नई वीडियो जारी कर दी धमकी

    लुधियाना :  खालिस्तानी आतंकी एवं सिख फॉर जस्टिस प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब लुधियाना में पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (PAU) में पढ़ रहे छात्रों और प्रोफेसरों को उकसाना शुरू कर दिया है। पन्नू ने कहा कि PAU ने दुनिया में बहुत नाम कमाया है, क्योंकि वहां रिसर्च होती है। साथ ही यहां से खालिस्तान की लहर चलती थी। यहां सीएम भगवंत मान का स्वागत न किया जाए। पन्नू पहले ही पंजाब सीएम को धमकी दे चुका है। विदेश में छिपे आतंकी पन्नू ने एक नया वीडियो जारी किया है। इसमें उसने कहा है कि 1990 में मैं भी इस कैंपस में रहा हूं। पन्नू ने दावा किया है कि PAU कैंपस से खालिस्तान की लहर चलती थी।

    वीडियो में PAU के वाइस चांसलर सतबीर सिंह गोयल की फोटो लगाकर ये संदेश छात्रों को दिया है। पन्नू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का स्वागत नहीं, विरोध करना चाहिए, क्योंकि मान चुटकले सुनाने वाले हैं। आतंकी ने वीडियो में भगवंत मान को नशा का व्यापारी तक कहा है।  उन्होंने CM मान को धमकी देते हुए कहा कि दिलावर सिंह के रास्ते पर चलने वाले कुछ लोग खाकी वर्दी भी पहनते हैं। वह लोग आज भी जिंदा हैं।