Blog

  • आज का राशिफल,2 जुलाई 2023

    आज का राशिफल,2 जुलाई 2023

    आज का राशिफल,2 जुलाई 2023

    वृष: फालतू खर्च होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यावसायिक योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पाएगा। परिवार की चिंता रहेगी। आय से व्यय अधिक होंगे। अजनबियों पर विश्वास से हानि हो सकती है।
    मिथुन: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। जोखिम न लें। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें। पत्नी के बतलाए रास्ते पर चलने से लाभ की संभावना बनती है। यात्रा से लाभ। वाहन-मशीनरी खरीदी के योग हैं। व्यवसाय में अड़चनें आएंगी।
    कर्क: नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है। अधिकारी वर्ग विशेष सहयोग नहीं करेंगे। ऋण लेना पड़ सकता है। यात्रा आज नहीं करें। परिवार के कार्यों को प्राथमिकता दें। आपकी बुद्धिमत्ता सामाजिक सम्मान दिलाएगी।
    सिंह: धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बचें। कार्य-व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। सामाजिक समारोहों में भाग लेंगे। सुकर्मों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे।
    कन्या: जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। मितव्ययिता को ध्यान में रखें। कुटुंबियों से संबंध सुधरेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। खर्चों में कमी करें। सश्रम किए गए कार्य पूर्ण होंगे।
    तुला: भ्रम की स्थिति बन सकती है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हल हो सकेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें। रुका धन मिलेगा।
    वृश्चिक: भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता से हर्ष होगा। सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा। विचारों से सकारात्मकता बढ़ेगी। दुस्साहस न करें। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।
    धनु: स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी। नौकरी में पदोन्नाति के योग हैं। आलस्य से बचकर रहें। परिवार की मदद मिलेगी।
    मकर: कष्ट, भय, चिंता व बेचैनी का माहौल बन सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान की आशंका है। परिवार में तनाव रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा।
    कुंभ: पुराना रोग उभर सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। यात्रा का शुभ योग होने के साथ ही कठिन कार्य में भी सफलता मिल सकेगी। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद हो सकता है। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा।
    मीन: पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। मन में उत्साह रहेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। आपके कार्यों को समाज में प्रशंसा मिलेगी। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा।
  • जालंधरः लूटपाट के मामले में तीन गिरफ़्तार, एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद

    जालंधरः लूटपाट के मामले में तीन गिरफ़्तार, एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद

    जालंधरः थाना फिलौर की पुलिस ने नेशनल हाईवे पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्ज़े से एक पिस्तौल प्वाइंट 32 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक कार और दो तेज़धार हथियार बरामद किए हैं। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान अमनदीप उर्फ अमना निवासी महीमपुर, राजप्रीत उर्फ सूरज निवासी बेगोवाल और सतनाम उर्फ सती निवासी शहीद भगत सिंह नगर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 26 जून को जगरोह थाना काहनवा निवासी संजीव कुमार ने उनकी टीम को शिकायत दी थी कि वह अपनी गाडी को लेकर लुधियाना की तरफ जा रहा था उसी दौरान हाईवे पर कार सवार तीन लुटेरों तेज़धार हथियार दिखाकर उसके पैसे छीन कर फरार हो गए है, शिकायत के बाद उनकी टीम के एएसआई बाबा सिंह के मामला दर्ज कर तीनों आरोपितों को गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि उनके गिरोह में और कौन कौन लोग शामिल है और यह कहां कहां वारदातों को अंजाम दे चुके है।

  • जालंधरः नशीले पदार्थ सहित एक गिरफ्तार

    जालंधरः नशीले पदार्थ सहित एक गिरफ्तार

    जालंधरः थाना पतारा की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से दस ग्राम हेरोइन को बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान बख्तावर सिंह निवासी तहलन थाना पताका के रूप में हुई है। थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एसआई हरप्रीत सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी दौरान सैमी रोड से गांव तहलन के पास से आरोपित बख्तावर सिंह से 10 ग्राम हेरोइन बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • विधायक अचानक पहुंचे थानाकलां अस्पताल, अनियमिताओं के चलते लगी स्टाफ की क्लास

    विधायक अचानक पहुंचे थानाकलां अस्पताल, अनियमिताओं के चलते लगी स्टाफ की क्लास

    कुटलैहड़ की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए हूँ बचनबद्ध: देवेन्द्र भुट्टो 
    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने थानाकलां अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल में कुछ अनियमिताओं के चलते  विधायक भड़क गए और सीधे सीएमओ उना से सम्पर्क करके करवाई करने के आदेश दिए। दरसल थानाकलां अस्तपाल में असुविधाओं व डॉक्टर और स्टाफ की मनमानी की शिकायतें विधायक के पास पहुंच रही थी। दो माह पूर्व आधी रात को भी विधायक थानाकलां अस्पताल में औपचारिक निरीक्षण के लिए पंहुँचे थे और स्टाफ को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए कड़े आदेश दिए थे। लेकिन थानाकलां अस्पताल में व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो पाया। जनता की शिकायतें फिर विधायक के पास पहुंची तो शनिबार को एक बार फिर अचानक भुट्टो थानाकलां अस्पताल में औपचारिक निरीक्षण करने पहुंच गए। अव सीधे सीएमओ से सम्पर्क करके थानाकलां अस्पताल में व्यवस्था को सुचारू रूप करने और जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने और कोताही करने बाले स्टाफ पर कार्यवाही करने के आदेश दिए। 
    विधायक ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए हम बचनबद्ध है और किसी भी सरकारी अस्पताल में स्टाफ़ की कोई मनमानी नही चलेगी। भुट्टो ने कहा कि जो बीते 5 बर्षो में केवल बन्द कमरों में बैठकर समय काटते रहे हैं अव हमारा फोकस कुटलैहड़ विस क्षेत्र के अस्पतालों पर है कि किस प्रकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों। 
    उन्होंने कहा कि बंगाणा का अस्पताल एक मॉडल और बेहतर अस्पताल बनने जा रहा है और बंगाणा में 14 डॉक्टरों की टीम जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगी।उसी प्रकार हमने थानाकलां अस्पताल को भी अपग्रेट करना है। लेकिन अगर थानाकलां अस्पताल के स्टाफ का यही रवैया रहा तो जनता अपना विश्वास खो देगी। 
    भुट्टो ने कहा कि अपने काम मे कोताही बरतने वाले सभी अधिकारीयों व कर्मचारियों पर कानूनी चाबुक चलेगा। भुटटो ने कहा कि बेहतर है कि सभी अधिकारी कर्मचारी अपना काम ईमानदारी से करें। इस मौके पर पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा,दलजीत शर्मा, महासचिव अजय शर्मा  उपस्थित रहे।
  • रोटरी क्लब द्वारा अन्नपूर्णा दिवस पर क्षेत्रीय अस्पताल में लंगर का आयोजन

    रोटरी क्लब द्वारा अन्नपूर्णा दिवस पर क्षेत्रीय अस्पताल में लंगर का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: रोटरी क्लब ऊना ने रोटरी सिग्रेचर प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा दिवस के उपलक्ष में शनिवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लंगर का आयोजन किया। क्लब के प्रधान जगदीश चंद,सचिव संजीब पुरी,सहायक गवर्नर रोटरी जिला 3070 ई.संजीब अग्निहोत्री,पूर्व प्रधान एचएन चीटू,बलजिंद्र सिंह गोल्डी,कृष्ण ठाकुर व अन्य ने अस्पताल परिसर में रोगियों व उनके साथ आए तीमारदारों के लिए लंगर का आयोजन किया। गुरू का लंगर सेवा समिति के सहयोग से आयोजित लंगर में 500 के करीब रोगियों व तीमारदारों ने प्रसाद ग्रहण किया। रोटरी क्लब प्रधान जगदीश राव ने कहा कि रोटरी क्लब ऊना की नव गठित टीम वर्ष भर के दौरान विभिन्न सामाजिक कार्यो में अपनी सहभागिता दर्ज करवाएगी। उन्होंने कहा कि क्लब के सिग्रेचर प्रोजेक्टस के अलावा स्थानीय स्तर पर भी रोटरी क्लब विभिन्न समाज सेवा के कार्यो को करेगी तथा जनसहयोग से रोटरी मूवमेंट को आगे बढ़ाएगी। 
  • सनराईज अस्पताल में डॉक्टर्स-डे पर कार्यक्रम आयोजित

    सनराईज अस्पताल में डॉक्टर्स-डे पर कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: इन्नर व्हील क्लब ऊना ने शनिवार को जिला ऊना मुख्यालय पर डीआरजी कांप्लैक्स में सनराईज अस्पताल में डॉक्टर्स-डे के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले सरकारी और निजी क्षेत्र में सेवाएं देने वाले चार चिकित्सकों को  पौधे व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इन चिकित्सकों ने अपने सेवाकाल में अनमोल जिंदगियों को बचाने में अहम भूमिका अदा की। इस अवसर पर इन्न्रव्हील क्लब ऊना की प्रधान सीमा वशिष्ठ ने कहा कि चिकित्सक लोगों की अनमोल जिंदगी को बचाने में अहम भूमिका अदा करते है। उन्होंने कहा कि सरकारी के साथ-साथ निजी क्षेत्र में प्रैक्टिस कर रहे चिकित्सकों ने बेहतरीन सेवाएं प्रदान करते हुए इस क्षेत्र के अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए भी एक मिसाल कायम की है। उन्होंने डॉक्टर्स डे की सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि मानव जीवन को बचाने में सभी चिकित्सक अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान सुनिश्चित करें।
    यह चिक्तिसक हुए सम्मानित
    कार्यक्रम में डा.सुमित दुबे,डा.अंशुल सौंखला,डा.सुभाष शर्मा,डा.प्रिया को स्वास्थय क्षेत्र में उनकी अनुकरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
    इस अवसर पर मुकेश बस्सी,स्वास्थय कर्मी ज्योति,अमन,मनीषा,बीना,राज,इन्नरव्हील क्लब की सचिव रमा कंवर,पूर्व प्रधान सुमन पुरी,कोषाध्यक्ष रेखा शर्मा,आईएसएस अमरजीत बबली,रंजना बख्शी,कमला कंवर व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
  • उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी कार्यालय में मनाया जीएसटी दिवस

    उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी कार्यालय में मनाया जीएसटी दिवस

    ऊना/सुशील पंडितः उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी कार्यालय ऊना में जीएसटी दिवस मनाया गया। इस दौरान राज्य कर एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों सहित जिला ऊना के विभिन्न व्यापार मण्डल/संगठनों के प्रतिनिधि तथा कराधान सलाहकार/अकाउंटेंट उपस्थित रहे। 

    उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी ऊना विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि जीएसटी दिवस के अवसर पर प्रतिनिधियों को जीएसटी अधिनियम में हुए नवीनतम संशोधनों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इन संशोधनों के फलस्वरूप जहाँ व्यापारी वर्ग को पेश आने वाली दिक्कतों का समाधान हुआ है तो वहीं सरकारी राजस्व में भी वृद्धि हो रही है। जोकि देश व प्रदेश के विकास के लिए बेहतर है। इस दौरान व्यापारियों से समय पर अपनी जीएसटी रिटर्न फाइल करने का भी आग्रह किया गया। इसके अतिरिक्त व्यापारियों को आ रही दिक्कतों पर भी चर्चा की गई तथा विभागीय अधिकारियों द्वारा उचित कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया गया।

  • रेल गाड़ी के नीचे आने से 65 साल के बुजुर्ग की हुई दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

    रेल गाड़ी के नीचे आने से 65 साल के बुजुर्ग की हुई दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

    कोटकपूरा: कोटकपूरा के फरीदकोट रोड पर रेलवे पुल के करीब रेल गाड़ी के नीचे आने से 65 साल के बुजुर्ग की हुई दर्दनाक मौत जीआरपी इंचार्ज कोटकपूरा से मिली जानकारी के अनुसार करीब 1बजे फिरोजपुर से बठिंडा जाने वाली ट्रेन के नीचे आने से एक बुजुर्ग की मौत हुई जिसकी पुष्टि ना होने के कारण डेड बॉडी को सिविल हॉस्पिटल में 72 घंटे के लिए भेज दिया गया जेब से कोई भी आईडी प्रूफ नहीं मिला एक पर्स मिला है।

  • किसानों को प्रेरणा दे रहे राज कुमार शर्मा

    किसानों को प्रेरणा दे रहे राज कुमार शर्मा

    ऊना/ सुशील पंडितः उपमंडल अम्व के अंतर्गत आते गांव टकारला में रहने वाले राजकुमार शर्मा जो कि लुमिनस उद्योग के महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं। शर्मा अपने आवास पर सेब की खेती को बढ़ावा दे रहे हैं। वह न केवल अपने व्यवसाय में कामयाबी हासिल कर रहे हैं, बल्कि उनकी प्रगति के साथ ही वे अपने गांव टकारला के साथी लोगों को भी प्रेरित कर रहे हैं। उनके द्वारा शुरू की गई इस सेब की खेती से वहां के किसानों को नई और सुगम विकास के रास्ते मिल रहे हैं। राज कुमार शर्मा ने अपने व्यवसायिक तालमेल को सुरक्षित रखते हुए खेती के लिए प्राकृतिक तरीकों का उपयोग किया है।

    उन्होंने उच्च गुणवत्ता वाले सीधे बीजों का उपयोग किया है, साथ ही सेब की खेती के लिए पूर्णता वाले पानी और ऊर्जा का उपयोग कर रहे हैं। यह प्रेरणादायक कदम साबित हो रहा है कि न केवल व्यापारिक मामलों में सफलता प्राप्त की जा सकती है, बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर भी सामरिकता का विकास किया जा सकता है। राज कुमार शर्मा जैसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों ने हमेशा अपनी समुद्री मंज़िल की तलाश में उच्चतम स्तर पर प्रेरित किया है। हम उनके सफलता की दिशा में स्वयं को प्रेरित करते हैं और उनके जीवन के इस उदाहरण को और व्यापक रूप से जागृति देने की आवश्यकता है।”उन्होंने जिला के किसानों को सेब की खेती करने के लिए प्रेरित करते हुए अच्छे मुनाफे वाली फसल बताया तथा किसानों को उत्तम किस्म के सेब के बाग लगाने का आह्वान किया जिससे अच्छी आय के स्रोत उत्पन्न होंगे।

  • जालंधरः ट्रैवल एजेंटों पर शिकंजा कसने के लिए डीसी ने टीम का गठन, जारी किए ये निर्देश 

    जालंधरः ट्रैवल एजेंटों पर शिकंजा कसने के लिए डीसी ने टीम का गठन, जारी किए ये निर्देश 

    जालंधर, ENS: डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने पद संभालते ही अपने दफ्तर में सारा स्टाफ बदल दिया था। जिसके बाद अब डीसी ने ट्रैवल एजेंटों पर शिकंसा कसने की तैयारी कर ली है। दरअसल, जिले में अलग-अलग स्थानों पर लोगों के साथ ठगी करने वालों पर शिकंजा कसने ने लिए डीसी ने टीमों का गठन किया है। यह टीमें अलग-अलग स्थानों पर इमिग्रेशन कंपनियों के दफ्तरों में जाकर चैकिंग करेंगी। डीसी ने गठित टीमों को बड़े स्पष्ट आदेश और निर्देश दिए हैं कि वह दफ्तर में बैठकर इमिग्रेशन कंपनी की चैकिंग नहीं डालेंगे। बल्कि गठित टीमों के सदस्य खुद इमिग्रेशन कंपनी के दफ्तर में फिजिकली जाकर चैकिंग करेंगे। उनका सारा रिकार्ड लाइसेंस भी चैक करेंगे और और इमिग्रेशन कंपनी से संबंधित जो भी उनके पास शिकायतें है उनका भी निवारण करेंगे।

    डीसी ने इमिग्रेशन कंपनी के दफ्तरों की जांच के लिए जो टीमें गठित की है। वह पंजाब सरकार के आदेश पर बनाई गई हैं। पंजाब सरकार ने इमिग्रेशन कंपनियों की चैकिंग के बाद उनकी रिपोर्ट तलब की है। डीसी ने इस कार्य को टाइम बॉन्ड कर दिया है। डीसी ने जो टीमें इस कार्य के लिए गठित की हैं उन्हें हर सूरत में 10 जुलाई तक अपनी जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा है। इमिग्रेशन कंपनियों के दफ्तरों में रिकार्ड चैक करने और अन्य शिकायतों की जांच के लिए 4 सदस्यों पर आधारित टीम का गठन किया गया है। जो टीमें बनाई हैं उनमें टीम का मुखिया एसडीएम रहेगा। जबकि उनके साथ तीन सदस्यों के रूप में सब डिवीजन का डीएसपी, संबंधित थाने का एसएचओ और उस इलाके का तहसीलदार रहेगा। यह चारों इमिग्रेशन कंपनी के दफ्तर खुद जाकर चैकिंग करेंगे।