Blog

  • वन विभाग की टीम ने तेंदुए की खाल के साथ 3 तस्करों को किया गिरफ्तार

    वन विभाग की टीम ने तेंदुए की खाल के साथ 3 तस्करों को किया गिरफ्तार

    नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सोमवार (27 नवंबर) को 3 लोगों को कथित तौर पर तेंदुए की दो खाल के साथ गिरफ्तार किया गया। इन खालों को आरोपी 15 लाख रुपये में बेचना चाहते थेवन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई सिवनी जिले की वन विभाग की टीम ने की और देर रात 2:30 बजे पकड़े गए आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए छिंदवाड़ा के अधिकारियों को सौंप दिया गया है

    सिवनी के संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) सुदेश महिलवाल ने कहा कि एक गुप्त सूचना के बाद एक टीम खरीदार बनकर तीनों आरोपियों के पास गई और उन्हें छिंदवाड़ा के बांका तिराहे से पकड़ लिया उन्होंने कहा उनके पास से एक तेंदुए और एक शावक की खाल जब्त की गई है आरोपियों की पहचान छिंदवाड़ा जिले के निवासी सुरेश इनपानी (53), सुखमन उइके (60) और गांधी भलावी के रूप में हुई है डीएफओ सुदेश महिलवाल ने कहा इन तेंदुओं का शिकार कहां किया गया था, इसकी जानकारी हासिल करने के लिए उनसे पूछताछ की जा रही है।

    आरोपी लगातार अपने बयान बदल रहे हैं वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आगे की जांच जारी है जानकारी के मुताबिक आरोपियों के संबंध में वन विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थीजिसके बाद विभाग की टीम ने आरोपियों की पकड़ने के लिए घेराबंदी कर दी, इसी दौरान तीनों आरोपी स्कूटी पर सवार होकर जाते हुए दिखाई पड़े जिसे विभाग की टीम ने जांच के बाद तीनों आरोपियो को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार कर लिया। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आरोपी तेंदुए की खाल पूजा पाठ के लिए ले जा रहे थे इसी दौरान वन विभाग की टीम ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

  • कैबिनेट मीटिंग में सरकार का बड़ा ऐलानः मरीजों को हर महीने मिलेंगे इतने हजार रुपए

    चंडीगढ़: हरियाणा कैबिनेट मीटिंग में विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीख पर सीएम ने अपने सहयोगियों के साथ चर्चा के बाद अंतिम फैसला किया। तय किया गया कि 15 दिसंबर से शीतकालीन सत्र की शुरुआत होगी। सत्र की कार्यवाही तीन दिन तक चलेगी। इसके साथ ही सरकार ने कैंसर रोग की थर्ड और फोर्थ स्टेज के मरीजों को वित्तीय सहायता देने के लिए फैसला लिया है। इसके तहत पात्र रोगियों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना की तर्ज पर तीन हजार रुपये मासिक भत्ता दिया जाएगा। वहीं, हरियाणा के लोगों को निकट भविष्य में इंटरनेट की बेहतर स्पीड मिल सकेगी। सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक में छह साल पुरानी ‘कम्युनिकेशन एंड कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर पॉलिसी’ में बदलाव को मंजूरी प्रदान कर दी है।

    विधानसभा सत्र में इस बार हुक्का बार पर शिकंजा कसने के लिए विधेयक लाया जा सकता है। विधेयक में गैर जमानती धारा के साथ लाखों रुपये के जुर्माने का प्रावधान किए जाने की संभावना है। सत्र में इसी बार हरियाणा मृत शरीर के सम्मान विधेयक के भी पेश होने की संभावना है। गृह विभाग की ओर से तैयार किए जा रहे इस विधेयक में कुछ खामियों के चलते अनिल विज ने इसमें संशोधन के निर्देश दिए हैं। शव के साथ सड़क जाम की घटनाएं बढ़ने और मृत शरीर के साथ खिलवाड़ होने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार यह विधेयक ला सकती है, जिसमें मृत शरीर के साथ सड़क जाम करने पर प्रतिबंध रहेगा।

    हरियाणा में नायक समुदाय को अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल करने की तैयारी है। हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग इसके लिए केंद्र सरकार को लेटर भेजेगा। भारत सरकार के निर्देशानुसार इस संबंध में आगे की कार्यवाही की जाएगी। कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया कि पिछड़ा वर्ग-ए में छह जातियों अहेरिया, अहेरी, हेरी, हरि, तुरी, थोरी और राय सिख को हटाया जाएगा। इसी तरह जंगम-जोगी शब्द को संशोधित कर जंगम कर दिया गया है। यह सभी जातियां पहले हरियाणा अनुसूचित जाति वर्ग सूची और हरियाणा पिछड़ा वर्ग ब्लॉक-ए सूची में शामिल थी। अब ये जातियां केवल हरियाणा अनुसूचित जाति वर्ग सूची में रह गई हैं।

    हरियाणा सरकार ने पानीपत रिफाइनरी के विस्तार के लिए तीन गांवों की ग्राम पंचायतों को अपनी 350.5 एकड़ जमीन बेचने की मंजूरी दी है। आइओसीएल पानीपत रिफाइनरी के पहले चरण के विस्तार के लिए तीन गांवों आसनकलां, बाल जाटान और खंडरा की ग्राम पंचायतों को 350.5 एकड़ पंचायती जमीन को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन पानीपत रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स पानीपत को बेचने की मंजूरी प्रदान की गई। हरियाणा के लोगों को निकट भविष्य में इंटरनेट की बेहतर स्पीड मिल सकेगी। राज्य सरकार ने छह साल पुरानी ‘कम्युनिकेशन एंड कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर पॉलिसी’ में बदलाव को मंजूरी दे दी है। इस पॉलिसी के तहत राज्य की टेलिकॉम से जुड़ी संचार व्यवस्थाओं को दुरुस्त और आधुनिक बनाते हुए उन्हें तेज गति वाला बनाया जाएगा, ताकि लोगों को सुविधा हो सके। अगर किसी कंपनी को फाइबर नेट बिछाने के लिए सरकार की अनुमति की जरूरत होती तो इसके लिए जिला उपायुक्तों को अधिकृत किया गया है। 

    संशोधित पॉलिसी में प्रावधान किया गया है कि अगर किसी जिला उपायुक्त की ओर से 45 दिनों के भीतर कार्य करने की अनुमति प्रदान नहीं की जाती या अनुमति नहीं देने का कोई ठोस कारण नहीं बताया जाता तो कंपनी को अनुमति प्रदान की गई मानी जाएगी। कैंसर रोग की थर्ड और फोर्थ स्टेज के मरीजों को वित्तीय सहायता देने के लिए वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना की तर्ज पर मासिक भत्ता दिया जाएगा। इस योजना के तहत पात्र कैंसर रोगियों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना की तर्ज पर 1 जनवरी 2024 से 3000 रुपये मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। ऐसे कैंसर के मरीज, जिनकी पारिवारिक सालाना आय अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की राशि को छोड़कर तीन लाख रुपये से कम है, वे पात्र होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य कैंसर की थर्ड और फोर्थ स्टेज के मरीजों के सामने आने वाले वित्तीय बोझ को कम करना है। इसके तहत कैंसर के गंभीर रोगियों की आवश्यकता, जीवन-यापन के खर्चों, बुनियादी जरूरतों, अप्रत्यक्ष लागत आदि के लिए मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

  • BJP नेता की हत्या मामले में 5 शार्प शूटर गिरफ्तार

    BJP नेता की हत्या मामले में 5 शार्प शूटर गिरफ्तार

    नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार को कनाडा स्थित खालिस्तान टेररिस्ट फ्रंट (केटीएफ) या अर्श दल्ला की अगुवाई वाले के-गैंग के 5 शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस स्पेशल टीम की दल्ला गैंग के दो आरोपी शार्पशूटरों के साथ मुठभेड़ भी हुई. मुठभेड़ के दौरान एक के दाहिने पैर में गोली लगीकेटीएफ से जुड़े दल्ला गैंग के सदस्यों की पहचान पंजाब निवासी राजप्रीत सिंह उर्फ राजा उर्फ बम्ब और वीरेंद्र सिंह उर्फ विम्मी, सचिन भाटी, अर्पित धनखड़ और सुशील प्रधान के रूप में हुई है एक दिन पहले राजप्रीत और वीरेंद्र को पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में गोलीबारी के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पकड़ लिया था. अधिकारी ने कहा कि परमजीत को खत्म करने के लिए अर्श ने राजप्रीत को टास्क दिया था अर्श के भाई की आत्महत्या का बदला लेने के लिए उसने दो अन्य व्यक्तियों की मदद से सफलतापूर्वक टास्क पूरा किया

    शार्प शूटरों पर बीजेपी नेता पर गोली चलाने का आरोप है

    दिल्ली पुलिस के अधिकारी के मुताबिक जुलाई 2023 में उन्हें एक व्यक्ति, हरिद्वार, उत्तराखंड के निवासी कविंद्र कुमार और एक स्थानीय भाजपा नेता पर गोली चलाने का काम सौंपा गया था क्योंकि वह जबरन वसूली के पैसे देने को तैयार नहीं था दूसरा काम एक गायक एली मंगत की हत्या करना था जिसे राजप्रीत और वीरेंद्र ने अक्टूबर में भटिंडा में करने का प्रयास किया था लेकिन लक्ष्य घर पर नहीं मिलने के कारण ऐसा करने में वो असफल रहे थे खालिस्तान टेररिस्ट फ्रंट (केटीएफ) या के-गैंग के नेता अर्श दल्ला द्वारा राजप्रीत को एक और काम सौंपा गया था, वह पंजाब के एक कुख्यात अपराधी नवदीप चट्टा को खत्म करना था जिसे मुक्तसर साहिब की अदालत में पेश होना था, लेकिन वह भाग गया. सोमवार तड़के गोलीबारी के बाद दोनों को मयूर विहार में समाचार अपार्टमेंट के सामने अक्षरधाम मंदिर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क से गिरफ्तार किया गया

    1 शार्प शूटर के पैर में लगी गोली 

    दिल्ली पुलिस के अधिकारी के अनुसार मुठभेड़ के दौरान आरोपी व्यक्तियों द्वारा पांच राउंड फायरिंग की गई जिसमें से दो राउंड पुलिस की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने आरोपी व्यक्तियों पर छह राउंड फायरिंग की आरोपियों में से एक वीरेंद्र के दाहिने पैर में गोली लगी है घटना के बाद दोनों आरोपियों को इलाज के लिए एलबीएस अस्पताल भेजा गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया. दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से एक रिवॉल्वर 6 जिंदा कारतूस  सहित 45 एमएम मय और 7 जिंदा कारतूस के साथ .30 मिमी पिस्तौल, एक हैंड ग्रेनेड और एक चोरी की बाइक बरामद की गई है

  • शादी समारोह में व्यक्ति की गोली मारकर ह’त्या, देखें वीडियो

    ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के एक फार्म हाउस में शादी समारोह के दौरान एक व्यक्ति को गोली मारने की खबर सामने आई है। यहां शादी समारोह के दौरान दुल्हन के पिता के दोस्त की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। घटना सोमवार रात की है। ग्रेटर नोएडा के कोतवाली बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत बिसरख गांव के पीछे वाली रोड पर अशोक फार्म हाउस में बेटी की शादी करने आए पिता के दोस्त को गोली मार दी गई है। अस्पताल ले जाते दौरान अशोक उर्फ बुद्धु प्रधान की रास्ते में मौत हो गयी।

    इत्तेफाक से फार्म हाउस के मालिक का नाम भी अशोक है। लेकिन मृतक अशोक यादव अलग है जिन्हें गोली मारी गयी है। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदेश कठेरिया ने बताया कि सोमवार को थाना बिसरख क्षेत्र में विनोद यादव की बेटी की शादी थी। जिसमें विनोद यादव का दोस्त अशोक यादव निवासी होशियारपुर, शादी समारोह में आया था। दूसरा पक्ष शेखर जो सिंभावली क्षेत्र के गांव रजवाड़ा का रहने वाला है वह भी शादी समारोह में आया हुआ था।

    अशोक यादव और शेखर दोनों आपस में समधि है, जिनका आपस में पारिवारिक विवाद चल रहा है। किसी बात को लेकर आज शेखर ने अशोक यादव को शादी समारोह में गोली मार दी। जिसकी मौके पर मृत्यु हो गई है। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा ने आगे बताया कि अशोक यादव होशियारपुर के रहने वाले हैं। इनके पुत्र के साथ आरोपी की बेटी की शादी हुई थी। जिसका आपस में विवाद चल रहा था। आरोपी मूलतः हापुड़ का रहने वाला है और वर्तमान में जनपद गाजियाबाद रह रहा है। एफआईआर दर्ज की जा रही है।

  • सुबह-सुबह भूकंप से झटकों से कांपी धरती

    सुबह-सुबह भूकंप से झटकों से कांपी धरती

    नई दिल्लीः बीते कुछ समय से भारत समेत दुनिया के कई देशों में भूकंप की घटनाओं ने लोगों के मन में डर पैदा कर दिया है। सभी को डर है कि ये घटनाएं किसी बड़ी तबाही की आहट तो नहीं है। इस बीच मंगलवार की सुबह-सुबह पाकिस्तान, चीन और न्यू गिनी के तट पर भयानक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी ने इन भूकंप के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। 

    मंगलवार की सुबह न्यू गिनी के उत्तरी तट के पास तेज भूकंप आया जिससे लोगों में खौफ फैल गया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया है कि न्यू गिनी के उत्तरी तट के पास आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.5 मापी गई है। भूकंप के झटके सुबह 3:16 बजे के आसपास महसूस किए गए और इसका केंद्र धरती से 10 किमी की गहराई पर था। 

    नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, मंगलवार की सुबह 3:38 बजे पाकिस्तान की धरती भूकंप से कांप उठी। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई है। सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र धरती से 10 किलोमीटर नीचे था।  इससे पहले सितंबर में पाकिस्तान में 10 किलोमीटर की गहराई पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था।

    मंगलवार को ही सुबह-सुबह तिब्बत जिसे चीन अब जिजैंग नाम से बुलाता है, में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि जिजैंग क्षेत्र में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.0 मापी गई है। ये भूकंप सुबह 3:45 बजे आया और इसका केंद्र धरती से 140 किमी की गहराई पर था। 

  • पंजाबः आज बदलेगा मौसम का मिजाज, कई शहरों में बारिश का अलर्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देने को मिला है। बीते दिन पंजाब के कई हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिन भर बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी। जिससे ठंडी बढ़ने के भी आसार है। लुधियाना, पटियाला, संगरूर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब में आज हल्की बारिश हो सकती है। इसी तरह हरियाणा के अंबाला, करनाल, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर और कैथल में भी हल्की बारिश की संभावना है।

    विशेषज्ञों के मुताबिक बारिश के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक स्तर में भी सुधार हो सकता है, क्योंकि इससे हवा में मौजूद बारीक धूल कण साफ हो जाएंगे। बारिश होने के बाद सभी जिलों में ठंड बढ़ जाएगी। पंजाब के रविवार से तापमान लगातार गिरता ही जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब का सबसे ज्यादा ठंगा जिला गुरदासपुर रिकॉर्ड किया गया है। जहां 22.5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद सबसे ज्यादा 23.7 डिग्री के साथ सबसे ज्यादा ठंडा लुधियाना रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। जिसकी वजह से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

  • बिजली गिरने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

    नई दिल्ली : मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश के बाद पिछले 24 घंटे में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने को यह जानकारी दी राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई अधिकारियों ने बताया कि धार जिले के उमरबन गांव में मोटरसाइकिल से घर लौटते समय एक दंपति और उनके नाबालिग बेटे पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी जिसमें पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई इस संबंध में उमरबन पुलिस चौकी के प्रभारी प्रकाश अलावा ने मीडिया को बताया कि बिजली की चपेट में आने से मुकेश (28) और उनकी पत्नी चंपा (27) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 10 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से झुलस गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    खेत में काम करते समय गिरी आसमानी बिजली

    इसी तरह का एक मामला प्रदेश के झाबुला जिले से आया है, जिसमें खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई इस हादसे को लेकर पेटलावद के पुलिस उपमंडल अधिकारी सौरभ तोमर ने बताया कि झाबुआ जिले में झावलिया गांव में अपने खेत में काम करते समय बिजली गिरने से लुंगजी कटारा नामक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई सिलावड पुलिस थाने के उपनिरीक्षक अयूब शेख ने बताया कि बड़वानी जिले के जुनाझिरा गांव में रविवार दोपहर बिजली गिरने से 48 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई

    भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है जिसके तहत सोमवार (27 नवंबर) को मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है इस बारिश से प्रदेश में ठंडक बढ़ने के आसार पैदा हो गए हैं बीते 24 घंटो में झाबुला जिले में सबसे अधिक 110.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है प्रदेश के प्रमुख शहर राजधानी भोपाल और इंदौर में भी बारिश हुई है

  • आज का राशिफल, 28 नवंबर 2023

    आज का राशिफल, 28 नवंबर 2023

    आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और मंगलवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 2 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 3 मिनट सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 6 मिनट तक द्विपुष्कर योग रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 1 बजकर 31 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आज अशून्य शयन द्वितीया व्रत किया जाएगा। साथ ही आज से मार्गशीर्ष का महीना शुरु हो गया है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि 

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है, आज आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें आपको सफलता जरुर मिलेगी। जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। लंबे समय से प्रमोशन में आ रही रुकावट आज दूर होगी। जिनकी जॉब अभी नई-नई शुरू हुई है, उनको ऑफिस में कलीग का सहयोग मिलेगा। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है, जल्द ही मेहनत का लाभ आपको मिलने वाला है।

    वृष राशि

    आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज परिवार के लोगों से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, खासकर आपके प्रति बड़ों का प्यार बना रहेगा। साथ ही बच्चे भी आपसे खुश रहेंगे। आज आप किसी नये बिजनेस को शुरू करने का विचार कर सकते हैं। आज किसी भी कार्य में सफलता आपके हाथ जरूर लगेगी। आज तरक्की के किसी भी अवसर को अपने हाथ से ना जाने दें, कोई भी छोटा चांस आपको मालामाल बना सकता है। आज कम मेहनत में ज्यादा फल पाने वाला दिन हैं, इसे आप अपने परिश्रम से और भी अच्छा बना सकते हैं।

    मिथुन राशि

    आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपकी मेहनत के मुताबिक ही आपको फल मिलेगा, इसलिए मेहनत जारी रखे। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दोगुनी मेहनत करने का दिन है। एक निर्धारित टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करेंगे तो आपकी सफलता के चांस बढ़ जाएंगे। जिन लोगों की जल्द ही शादी हुई है, वे आज एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। साथ ही कहीं घूमने का प्लान भी बनायेंगे। अगर आप लोन लेना चाहते हैं तो आज के दिन आवेदन कर सकते है। मार्केट में आज आपके कीमती समानों और मोबाइल का खास ख्याल रखें।

    कर्क राशि

    आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको आय के नए-नए स्त्रोत मिलेंगे, जिससे आपको अच्छी इनकम होगी। आज ऑफिस में किसी सीनियर का सहयोग मिलने से काम में आसानी होगी। आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता आयेगी। जॉगिंग पर जाने से दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज आपको पहले किये हुए किसी काम से अच्छा लाभ मिलेगा। आज किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको ज्यादा फायदा होगा। आज कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आ सकती है।

    सिंह राशि

    आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। कोई भी बड़ा काम शुरू करने से पहले उस क्षेत्र से जुड़े लोगों की राय जरुर ले लें। आज आपके व्यापार की गति अच्छी बनी रहेगी। आज आपको आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरुरत है, बदलते मौसम का असर हो सकता है। आज आपको ऑफिस के काम में किसी सहकर्मी का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में अच्छा ताल मेल बना रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा, कोई जरुरत का समान खरीदने के लिए कह सकते हैं।

    कन्या राशि

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज आप कोई ऐसी चीज हासिल कर पायेंगे, जिसकी आपको बहुत कम उम्मीद थी। आज आपके मन में नए-नए क्रिेएटिव आइडियाज आयेंगे, जिनका आप बखूबी इस्तेमाल भी करेंगे। ऑफिस में हर कोई आपके काम से खुश रहेगा। आपके जुनियर भी आपसे काम सिखने आएंगे। आज आप परिवार के साथ किसी दार्शनिक स्थल पर घूमने जा सकते है। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा।

    तुला राशि

    आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आज किसी पर भी तुरंत भरोसा ना करें, ये आपके लिये थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। बिजनेस में लेन-देन का ख्याल रखें, कोई भी बड़ी डील करने से पहले सब कुछ अच्छे से जांच परख कर लें। जो महिलाए गृह उद्योग शुरू करना चाहती हैं, उनको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। आज माता के स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। प्राइवेट जॉब  के लिए दिन ठीक रहेगा, बॉस आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। मोटर रिपेयरिंग का कार्य कर रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।

    वृश्चिक राशि

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपके घर पर कोई रिश्तेदार आ सकते है, घर में अच्छा माहौल बना रहेगा। अगर मन में कोई बात आपको परेशान कर रही है, तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करें, आपको अच्छा सलूशन मिल सकता है। एजुकेशन सेक्टर में काम कर रहे लोगों को आज अच्छा फायदा होगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, आपकी एक गलत बात आपके कार्यों में रूकावट डाल सकती है। आज आप किसी वृद्ध महिला का सहयोग करेंगे, आपका दिन अच्छा गुजरेगा। लवमेट्स एक दूसरे पर विश्वास बनाये रखें।

    धनु राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। आज आप किसी विशेष काम का हिस्सा बन सकते हैं। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आप खुद पर विश्वास बनाये रखें। आज आप किसी अजनबी से कुछ नया सीखेंगे जो आपके लिए काफी रोचक रहेगा। जो विद्यार्थी लॉ की पढाई पढ़ना चाहते हैं वो आज से तैयारी शुरू कर देंगे।

    मकर राशि

    आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपके अंदर कॉन्फिडेंस बना रहेगा। आज कारोबार से जुड़े कुछ जरूरी काम पूरे होंगे, आप नए काम पर पूरा फोकस करेंगे। आज आप बच्चों से कोई नई बात सीख सकते हैं। साथ ही जीवनसाथी की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। हर जगह से आपको काम के लिये ऑफर मिलते दिखायी देंगे। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिये लाभकारी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आएगी।

    कुंभ राशि

    आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। लंबे समय से चल रही कोई योजना आज पूरी हो जायेगी। आज आपका दिन पहले से ज्य़ादा बेहतर रहने वाला है। कोई नया काम शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं, दिन आपके लिये अच्छा है। जो लोग कला या संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आपको कोई बड़ा प्लैटफॉर्म या बड़े सिंगर का सहयोग मिल सकता है। करियर को बेहतर बनाने का प्रयास सफल होगा। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

    मीन राशि

    आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप अपने विवेक का इस्तेमाल करके रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। पिता का सहयोग मिलने से काम समय से पूरा हो जायेगा। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की प्लानिंग बना सकता है। आपको आस-पास की चीज़ों पर ध्यान रखना चाहिए। इस राशि के प्रोफेशर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज से लेक्चरार के लिए ऑफर आ सकता है। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए अच्छा रहने वाला है।

  • घर के बाहर खड़े व्यक्ति पर हमलावरों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, देखें CCTV

    हमलावर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल सचिन का बताया जा रहा साथी

    हरियाणा: भिवानी से सनसनीखेज घटना सामने आ रही है। जहा घर के बाहर खड़े एक व्यक्ति पर दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में युवक को तीन गोलियां लगी है। परिवार के लोग उसे नागरिक अस्पताल में ले गए। जहा डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक इलाज के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। मौके पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।

    जानकारी के अनुसार, तोशाम बाईपास की डॉबर कॉलोनी चारामंडी गेट के समीप हरिकिशन उर्फ हरिया सोमवार  अपने घर के बाहर था। इसी दौरान दो बाइकों पर चार से पांच हमालवर हथियारों से लैस होकर पहुंचे।  हरिया की जब तक कुछ समझ मेँ आता , तब तक उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चल चुकी थी। गोली  हरिया के बाजू, कुल्हे और पैर में लगी। उसने भागकर  घर के अंदर घुस कर  अपनी जान बचाई। घटना के अंजाम देने के बाद हमालवर फरार हो गए।

     घटना की सूचना मिलते ही अनाज मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज दीपक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।  पुलिस ने  घर के बाहर से कारतूस के खोल बरामद किए हैं‌। बताया जा रहा है कि यह मामला हरिकिशन उर्फ हरिया की पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है ।

     हरिकिशन पर हमला करने वाले बदमाश सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल भिवानी के सचिन के साथी बताए जा रहे हैं। सचिन फिलहाल पंजाब की जेल में बंद है। वहीं, हरिकिशन ने भी करीब एक वर्ष पहले रवि पहलवान की हत्या की थी। जिसमें हरिकिशन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वह कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया है। 

  • पंजाब : राजीनामे में चली गोली एक घायल, देखो वीडियो

    मोगा: गांव सिंघावाला में गोली चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो गुटों की पुरानी रंजिश के चलते एक गुट द्वारा दूसरे गुट के लोगो पर फायरिंग की गई। इस घटना में एक युवक की टांग पर गोली लगी है। जिसे मोगा के सरकारी हस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंच कर  पुलिस ने कारवाई शुरू कर दी है। गोली चलाने वाला युवक हरमन सिंह है और गोली के छर्रे सन्नी नाम के युवक के लगी है। घायल को डॉक्टरों ने फरीदकोट रेफर कर दिया है।

    एसपी डी अजय राज ने बताया की हरमन और जश्न दोनो के भाई एक ही स्कूल में पढ़ते है और उनके पुराने झगडे का राजीनामा करवाने के लिए हरमन ने जश्न को बुलाया था।  जश्न ने सन्नी को भी ढाबे पर बुला लिया। जब सन्नी वहा पहुंचा तो हरमन ने गोली चला दी। हरमन पर पहले भी मामले दर्ज है।  

    घायल के दोस्त जश्न ने बताया की उसके और हरमन के भाई दोनो एक ही स्कूल में पढ़ते है। उनका आपस में कोई झगड़ा था।  जिसको निपटाने के लिए मुझे  एक ढाबे पर बुलाया गया था। जब वह पहुंचे तो हरमन ने गोली चला दी और गोली सन्नी घायल हो गया।