घर के बाहर खड़े व्यक्ति पर हमलावरों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, देखें CCTV

हमलावर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल सचिन का बताया जा रहा साथी

हरियाणा: भिवानी से सनसनीखेज घटना सामने आ रही है। जहा घर के बाहर खड़े एक व्यक्ति पर दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में युवक को तीन गोलियां लगी है। परिवार के लोग उसे नागरिक अस्पताल में ले गए। जहा डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक इलाज के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। मौके पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, तोशाम बाईपास की डॉबर कॉलोनी चारामंडी गेट के समीप हरिकिशन उर्फ हरिया सोमवार  अपने घर के बाहर था। इसी दौरान दो बाइकों पर चार से पांच हमालवर हथियारों से लैस होकर पहुंचे।  हरिया की जब तक कुछ समझ मेँ आता , तब तक उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चल चुकी थी। गोली  हरिया के बाजू, कुल्हे और पैर में लगी। उसने भागकर  घर के अंदर घुस कर  अपनी जान बचाई। घटना के अंजाम देने के बाद हमालवर फरार हो गए।

 घटना की सूचना मिलते ही अनाज मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज दीपक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।  पुलिस ने  घर के बाहर से कारतूस के खोल बरामद किए हैं‌। बताया जा रहा है कि यह मामला हरिकिशन उर्फ हरिया की पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है ।

 हरिकिशन पर हमला करने वाले बदमाश सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल भिवानी के सचिन के साथी बताए जा रहे हैं। सचिन फिलहाल पंजाब की जेल में बंद है। वहीं, हरिकिशन ने भी करीब एक वर्ष पहले रवि पहलवान की हत्या की थी। जिसमें हरिकिशन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वह कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *