Blog

  • पंजाबः लॉरेंस बिश्नोई के भाई के नाम से व्यक्ति को मिल रही जान से मारने की धमकियां

    पंजाबः लॉरेंस बिश्नोई के भाई के नाम से व्यक्ति को मिल रही जान से मारने की धमकियां

    कुछ समय पहले पीड़ित के भाई की हुई थी हत्या

    फरीदकोटः पंजाब में गैंगस्टरों के नाम से फोन कर धमकियां मिलने के मामले लगातार बढ़ रहे है। वहीं फरीदकोट के गांव पिंडी बलोचा से एक नया मामला सामने आया है। जहां गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई के नाम से एक किसान को धमकियां मिल रही है। पीड़ित का आरोप है कि उसे पिछले एक सप्ताह से परिवार सहित जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उक्त व्यक्ति गुरसेवक लाली ने बताया कि फोन पर धमकी देने वाला व्यक्ति खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भाई बता रहा है।

    फोन करके वह उसे एक केस के सिलसिले में राजीनामा करने के लिए कह रहा है और परिवार सहित जान से मारने की धमकी दे रहा है। किसान गुरसेवक सिंह लाली ने कहा कि कुछ समय पहले उसके भाई की राजस्थान में हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद उन्हें उक्त मामला वापस लेने और समझौता करने की धमकी दी गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि जिला फरीदकोट के डीआईजी और एसएसपी को भी लिखित शिकायत सौंपी गई है। पीड़ित का आरोप हैकि एसएसपी फरीदकोट ने कोई फैसला नहीं लिया है। व्यक्ति ने कहा कि वह एक साधारण परिवार से हैं और खेती करता हैं, इसलिए वह सीएम भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव से उनकी मदद करने का अनुरोध करता हैं।

    अगर उसे या उसके परिवार को कोई नुकसान होता है तो उसकी जिम्मेदारी पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस होगी। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर एसएसपी फरीदकोट से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गांव के बलूचों के गुरसेवक लाली ने एक शिकायत दी है। जिसमें हनुमानगढ़ राजस्थान से कोई उसे धमकी दे रहा है। इस संबंध में डीएसपी फरीदकोट ने जांच शुरू कर दी है और उस व्यक्ति की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इंडिया का नंबर है और राजस्थान में इस्तेमाल हो रहा है। जल्द ही जांच पूरी कर ली जाएगी।

  • पंजाबः Sidhu Moosewala की बॉयोग्राफी पर ‘Who is Moosewala’ किताब हुई लॉन्‍च

    पंजाबः Sidhu Moosewala की बॉयोग्राफी पर ‘Who is Moosewala’ किताब हुई लॉन्‍च

    चंडीगढ़ः पंजाबी दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला भले ही इस दुनियां में नहीं है। लेकिन मूसेवाला को उसके फैंस आज भी उतना ही चाहते है। जिसके चलते आए दिन मूसेवाला चर्चा में रहते है। वहीं मूसेवाला पर एक नई किताब लिखी गई है। इस किताब में सिद्धू की बॉयोग्राफी लिखी गई है। सिद्धू भले ही इस दुनिया से अलविदा कह गए हों लेकिन वह अपने फैंस के दिल में आज भी जिंदा हैं। इस किताब के माध्‍यम से उनके करोड़ों प्रशंसक उनकी निजी जिंदगी से अवगत होंगे। किताब का शीर्षक ‘हू इज मूसेवाला’ है। इसे आज ही मूसेवाला के माता-पिता की मौजूदगी में लॉन्‍च किया गया है। इस किताब को लेखक सुरजीत सिंह ने लिखा है। पुस्तक के विमोचन से पहले श्री सुखमनी साहिब का पाठ और कीर्तन हुआ। यह पुस्तक सिधू मूसेवाला के पंजाब समर्थक व्यक्तित्व को जानने और उनकी हत्या के रहस्यों को समझने के लिए अदारा खालसा फतेहनामा ने प्रकाशित की है।

    बुक लॉन्‍च के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए सिद्धू की माता और पिता ने लेखक सुरजीत सिंह जर्मनी के काम की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि सिद्धू को लगभग पूरा देश जानता है, लेकिन इस किताब के माध्‍यम से उसके असली रूप को जान पाएंगे। इस किताब में सिद्धू मूसेवाला की कहानी लिखी गई है, जिससे सरकारों को खतरा महसूस हुआ और जब उन्होंने ड्रग डीलरों, रंगदारी मांगने वालों और पूंजीपतियों से लड़ना शुरू किया तो उन्‍हें जान से मार दिया गया। सिद्धू मूसेवाला ने कनाडा छोड़कर पंजाब की धरती को चुना और खुद को ‘सन ऑफ द ड्यून्स’ कहलाने में गर्व महसूस किया। लेखक सुरजीत सिंह जर्मनी का कहना है कि ‘हू इज मूसेवाला’ नामक पुस्तक उनके व्यक्तित्व के साथ पूरा न्याय करेगी। बुक लॉन्‍च पर सिद्धू का पूरा परिवार शामिल हुआ।

  • पंजाबः आप पार्टी के सरपंच के घर पर बदमाशों ने किया हमला

    पंजाबः आप पार्टी के सरपंच के घर पर बदमाशों ने किया हमला

    अमृतसरः मजीठा हलके के गांव गलोवाली में आम आदमी पार्टी के सरपंच को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां बदमाशों ने देर रात सरपंच के घर हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार गांव गलोवाली के सरपंच को गांव में नशा बेचने का विरोध करना महंगा पड़ गया। बदमाश गांव में नशा बेचते थे जिसे सरपंच द्वारा रोका गया। उन्होंने सरपंच के घर पर हमला कर दिया। गांव का सरपंच दलित समाज से संबंधित है।मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित सरपंच ने बताया कि बदमाश तेजधार हथियारों के साथ उनके घर के अंदर घुस गए और सामान की तोड़फोड़ की। सरपंच का आरोप है कि बदमाश महिलाओं के साथ हाथापाई पर उतर आए और कपड़े फाड़े।

    उन्होंने कहा कि इस दौरान बदमाशों ने आधा दर्जनों वाहनों को नुकसान पहुंचाया है। बता देंकि पहले भी सरपंच पर हमला हो चुका है जिसकी शिकायत सरपंच ने पुलिस थाने में दी थी लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के चलते बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए। उन्होंने देर रात घर के अंदर घुस कर अटैक कर दिया। वहीं पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि वह सरपंच होने के नाते अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार जिन्होंने सरपंच के घर पर हमला किया है वह उनके जानकार ही हैं। 

    इस हमले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस सरपंच के घर पहुंची और जायजा लिया। देर रात भी पुलिस वहां पहुंची थी। पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। लेकिन इस मामले अभी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पूरे मामले की जांच चल रही है और सीसीटीवी. खंगाले जा रहे हैं। वहीं गुस्से में आए गांव के लोगों ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। लोगों ने कहा कि सरपंच पर पहले भी हमला हुआ लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसके चलते बदमाशों का आतंक इतना बढ़ गया कि वह अब घर के अंदर तक घुस गए।

  • बड़ी खबरः पंप पर पेट्रोल भरवाने आए 35 वर्षीय युवक पर चाकुओं से हमला, हालत गंभीर

    बड़ी खबरः पंप पर पेट्रोल भरवाने आए 35 वर्षीय युवक पर चाकुओं से हमला, हालत गंभीर

    चंडीगढ़ः सेक्टर-38 पर स्थित पेट्रोल पंप से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात पंप पर पेट्रोल भरवाने आए युवक पर 10 से 15 अज्ञात हमलावारों ने चाकुओं से हमला कर दिया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को ईलाज के लिए पीजीआई अस्पताल में भर्ती करवाया है। हादसे में घायल युवक की पहचान 35 वर्षीय बंटी निवासी ड्डूमाजरा के रूप में हुई है। पीड़ित पर हमला पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

    पीड़ित परिवार वालों ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने गया था और हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में उनकी कमर, पेट, पैर और हाथ पर चाकुओं से कई वार किए गए। बताया जा रहा है कि पेट पर चाकू से किए गए हमले से उनके शरीर के अंदर के कुछ हिस्से पर गहरी चोटे आई है। 

    घायल युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा अज्ञात हमलावारों को ढूढंने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने पेट्रोल पंप से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है लेकिन अभी तक पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस ने रात में कई चिन्हित आरोपियों के घर पर छापेमारी की थी, लेकिन आरोपी घर पर मौजूद नहीं थे।

  • ट्रैफिक से बचने के लिए चालक ने फुट ओवर ब्रिज पर चढ़ा दिया ऑटो, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    ट्रैफिक से बचने के लिए चालक ने फुट ओवर ब्रिज पर चढ़ा दिया ऑटो, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। इस वजह से कई रास्तों पर जाम लग जाता है। रविवार को एक ऑटो चालक जाम से बचने के लिए फुटओवर ब्रिज पर ऑटो चढ़ा दिया। पुलिस ने इस मामले में दो को गिरफ्तार किया है। रविवार को वायरल वीडियो में ऑटो चालक फुटओवर ब्रिज पर ऑटो चढ़ाता दिख रहा है। वीडियो दिल्ली के हमदर्द नगर लाल बत्ती के पास संगम विहार ट्रैफिक सर्किल का बताया जा रहा है।

    इसमें दिख रहा है कि ऑटो को एक शख्स धक्का भी दे रहा है। मिली जानकारी के अनुसार एमबी रोड पर काफी देर तक जाम लगने के बाद भी जब ऑटो नहीं निकल पाया तो उसने निकलने के लिए ऑटो को फुटओवर ब्रिज पर ही चढ़ा दिया। इसी बीच लोग फुटओवर ब्रिज से आवाजाही करते नजर आ रहे हैं। इस मामले में दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि, ऑटो चालक व धक्का लगाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर ऑटो को जब्त कर लिया गया है। ऑटो चालक की पहचान मुन्ना और धक्का लगाने वाले शख्स की पहचान अमित के रूप में हुई है।

    वायरल वीडियो में दिख रहा है कि, फुट ओवर ब्रिज पर ऑटो ड्राइवर ने दूसरी तरफ जाने की कोशिश में अपना ऑटो चढ़ा दिया था और ब्रिज पर मौजूद लोग उसे आश्‍चर्य से देख रहे थे। इधर, दिल्‍ली पुलिस ने बताया कि इस 15 सेकंड के वीडिया में साफ है ऑटो में दो लोग थे, ड्राइवर की मदद करने वाला अमित भी ऑटो में धक्‍का लगाने के बाद उसमें बैठ जाता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही दिल्‍ली पुलिस हरकत में आई और उसने ड्राइवर समेत 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही दिल्ली के संगम विहार के बताए जा रहे हैं और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

  • पंजाबः महिला से दुखी होकर व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, हुआ चौकाने वाला खुलासा

    पंजाबः महिला से दुखी होकर व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, हुआ चौकाने वाला खुलासा

    मोगाः जिले के निहाल सिंह वाला गांव से दुखद खबर सामने आई है। जहां व्यक्ति ने महिला से दुखी होकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक ने महिला से दुखी होकर कीटनाशक दवाई पी ली। मृतक मनप्रीत ने 5 साल पहले जान-पहचान वाली महिला से 50 हजार रुपए उधार लिए थे। इस दौरान उसने महिला के 30 हजार रुपए वापिस कर दिए थे। मृतक के परिजनों का आरोप है कि इसके बावजूद महिला द्वारा उसे 3 मरले जमीन की मांग की जा रही थी। महिला के लगातार दवाब बनाए जाने के कारण मृतक मनप्रीत ने कीटनाशक दवाई पीकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

    इस मामले को लेकर पुलिस ने महिला बिंदर कौर के खिलाफ थाना निहाल सिंह वाला में धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मधेके की रहने वाली संदीप कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पति मनप्रीत सिंह ने 5 साल पहले एक कार खरीदी थी, जिसकी किश्त भरने के लिए उसके पति ने एक पहचान वाली महिला से 50 हजार रुपये उधार लिए थे। बिंदर कौर से प्रति माह 6500 रुपये की किश्त देना तय हुआ था। 30 हजार रुपये महिला को उसके पति ने लौटा दिए थे, जबकि बाकी 20 हजार रुपये के बदले महिला बिंदर कौर अपने पति से 3 मरले जमीन की मांग कर रही थी।

    वह आए दिन उसे परेशान करने लगी। इससे दुखी होकर उसके पति ने कीटनाशक दवाई निगल लिया। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनके पति की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें बठिंडा के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात उनके पति की एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मामले की जानकारी पुलिस को देने पर महिला बिंदर कौर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी महिला बिंदर कौर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • पंजाबः इस रोड़ पर 4 गाड़ियों की भयानक टक्कर

    पंजाबः इस रोड़ पर 4 गाड़ियों की भयानक टक्कर

    लुधियानाः जिले के लुधियाना के दुगरी रोड से गिल्ला वाली नहर की ओर जाने वाले रास्ते पर 4 गाड़ियों का एक्सीडेंट होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी में छोटे बच्चे और महिलाएं भी थीं। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे के दौरान 3 से 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वहीं इस हादसे के दौरान वहां पर काफी हंगामा हो गया।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एबुलेंस पहुंच गई। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे का मुख्य कारण हरियाणा की गाड़ी आई 20 कार चालक ने शराब पी हुई थी बताया जा रहा है। हादसे के कारण गाड़ी में बैठे बच्चों और महिलाओं को भी चोटें आई हैं। हादसे के कारण आपस में मारपीट भी हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। 

  • जालंधरः इस इलाके में नहर में गिरी Thar, देखें वीडियो

    जालंधरः इस इलाके में नहर में गिरी Thar, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्तीबावा खेल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नहर की पुली ने थार गिर गई। हालांकि इस हादसे में थार चालक के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान नहर में बच्चे नहर में नहा रहे थे। हालांकि घटना के दौरान वह भी बाल-बाल बच गए। वहीं घटना संबंधी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। घटना के बाद वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। 

    जिसमें देखा जा सकता हैकि थार नहर में बुरी तरह से फंस गई है। वहीं थार को निकालने का प्रयास प्रशासन और स्थानीय लोगों द्वारा किया जा रहा है। कड़ी मशक्त के बाद जेसीबी की मशीन की मदद से थार को नहर से बाहर निकाला गया। वहीं बताया यह भी जा रहा है कि सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ ना मिलने के कारण थार चालक युवकों ने भावुक होकर नहर में गिरा दी। जिसके बाद वहां पर काफी हंगामा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि जेसीबी की मदद से थार को बाहर निकाल लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस अधिकारी ने मूसेवाला मामले को लेकर अभी कुछ भी नहीं कहा है। उन्होंने कहा कि गाड़ी को थाने ले जाया जा रहा है, थार चालक के मालिक को थाने में बुलाकर मामले के बारे में पूछताछ की जाएगी।

  • जालंधरः विवादो में घिरे गायक मास्टर सलीम, शिव सेना ने दर्ज करवाई शिकायत, देखें वीडियो

    जालंधरः विवादो में घिरे गायक मास्टर सलीम, शिव सेना ने दर्ज करवाई शिकायत, देखें वीडियो

    उधर, मामला गर्माता देख सलीम ने मांगी माफी 

    जालंधर, ENS: पंजाबी गायक मास्टर सलीम विवादों में घिर गए है। दरअसल, मास्टर सलीम के खिलाफ हिमाचल में मामला दर्ज हुई है। उनके खिलाफ शिव सेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के सदस्यों ने ऊना जिला के थाना भरवाई में शिकायत दर्ज करवाई थी। सलीम ने एक कार्यक्रम के दौरान टिप्पणी की थी। जिस पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी भड़क गए। इस बीच अब सलीम ने पुजारियों से माफी मांग ली है। वहीं चिंतपूर्णी मंदिर के पंडित रविंद्र कालिया ने कहा कि मास्टर सलीम पिछले 30 वर्षों से मां के दरबार में आ रहे हैं, लेकिन उन्होंने कुछ दिन पहले मुराद शाह जी के डेरे में पुजारियों का नाम लेकर जो टिप्पणी की वो सरासर झूठी है। उनकी कभी डेरा मुराद शाह जी के बारे में उनसे बात ही नहीं हुई।

    इस तरह की झूठी बातें बनाकर लोगों को भ्रमित नहीं करना चाहिए। ऐसी हरकतें करके किसी तरह की शोहरत हासिल नहीं हो सकती। इस तरह की हरकत करने से सलीम को मां जरूर दंड देंगी। पूरे पुजारी वर्ग में मास्टर सलीम के खिलाफ रोष है। रवींद्र कालिया के साथ पुजारी विक्की कालिया, गौरव कालिया, रितेश कालिया, सुमित कालिया, दीपक कालिया ने कहा कि मास्टर सलीम को अपनी गलती मान मां के दरबार में माफी मांगनी चाहिए।

    इस विवाद पर मास्टर सलीम ने माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि वह चिंतपूर्णी दरबार में गए थे। मां के आगे नतमस्तक होने के बाद उन्हें किसी पुजारी ने ये पूछा था कि साईं जी का क्या हाल है। सलीम ने कहा कि वह बाबा मुराद शाह और लाडी शाह जी को अपना पिता मानते हैं, क्योंकि वह उनके गुरु हैं। मैं शुरू से बाबा मुराद शाह जी को पिता कहता हूं तो मेरे मुंह से अचानक ये शब्द निकल गया।

    माता रानी के साथ किसी की तुलना कभी वह नहीं कर सकते। माता रानी पूरी दुनिया की मां है। साईं जी ने ही मुझे कहा था कि माता रानी का गुणगान किया करो। मां चिंतपूर्णी हमारे गुरुओं की भी मां है। हमारे कुछ भाइयों को मेरे इस तरह से बोलने पर एतराज था, जिस कारण मैं उनसे माफी मांगता हूं। गायक मास्टर सलीम ने कार्यक्रम में स्टेज पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारियों का नाम लेकर कहा था कि यहां के पूजारियों ने उनसे कहा था कि पिता बाबा मुराद शाह जी का क्या हाल है। सलीम के इस बयान के बाद अब वह विवादों से घिर गए हैं।

    शिव सेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के नेताओं का शिष्टमंडल पंजाब राज्य प्रमुख योगराज शर्मा व प्रदेश प्रवक्ता चन्द्रकान्त चड्ढा के नेतृत्व में थाना भरवाईं के SHO रोहिणी ठाकुर से मिला। उनके साथ माता चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारियों ने भी मोर्चा खोल। योगराज शर्मा व चन्द्रकान्त चड्ढा ने कहा कि गायक मास्टर सलीम द्वारा पर सनातन धर्म प्रेमियों की आस्था से खिलवाड़ करने, दो समुदायों में दंगे करवाने व हजारों की संख्या में जुटे लोगों को मां चिंतपूर्णी दरबार के पुजारियों का नाम लेकर झूठी अफवाह फैलाकर गुमराह किया है।

  • जालंधरः इस इलाके में युवकों ने तोड़े कार के शीशे, देखें CCTV

    जालंधरः इस इलाके में युवकों ने तोड़े कार के शीशे, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: थाना डिवीजन नंबर 2 के अंतर्गत आते चरणजीतपुरा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बीती रात वाहन पार्किंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान बाईक सवार युवकों द्वारा एक कार का शीशा तोड़े जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जिस संबंध में कार सवार चालक द्वारा पुलिस को शिकायत की गई है। मामले का जानकारी देते हुए चरणजीतपुरा निवासी  दीप मोहन गुप्ता ने बताया कि बीती रात को लगभग 11:00 के करीब वह अपनी कार रोजाना की तरह घर के पास स्थित पार्क के पास खड़ी करने गए थे।

    इस दौरान वहां पर 2 बाइक के पास 3 युवक खड़े थे। जब उन्होंने युवकों से कार पार्किंग की बात कही तो युवक वहां से चले गए। जिसके बाद वह कार पार्किंग करके वहां से चले गए। लेकिन कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि उनकी कार के शीशे तोड़े गए। जिसके बाद उन्होंने वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि युवकों द्वारा कार के शीशे तोड़े गए। जिसकी सीसीटीवी फुटेज उन्होंने पुलिस को सौंप दी है। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि उन्हें शिकायत मिल गई है। वह मामले की जांच कर रहे है। पुलिस का कहना है कि जो भी बनती कार्रवाई होगी वह की जाएगी।