Blog

  • पंजाबः दरगाह में गोलक से पैसे चोरी के मामले में व्यक्ति पर मामला दर्ज

    पंजाबः दरगाह में गोलक से पैसे चोरी के मामले में व्यक्ति पर मामला दर्ज

    संगरूरः भवानीगढ़ के गांव भराज में बाबा पीर की दरगाह से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गोलक में पैसे चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जानकारी देते हुए भराज गांव के पूर्व सरपंच जसवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके गांव में लाला वाले पीर की दरगाह है जहां कोई कमेटी नहीं बनी हुई, जिस कारण नगर की संगत द्वारा महीने बाद गोलक खोल कर पैसे दरगाह की बिल्डिंग में लगा दिए जाते है।

    शिकायतकर्त्ता ने बताया कि गत रात एक तारीख को जब दरगाह की गोलक को खोला गया तो उसमें  से 2 हजार रुपए निकले जबकि पहले करीब 40-50 हजार रुपए निकलते थे। जसवीर सिंह ने बताया कि जब उनकी तरफ से कैमरे चैक किए गए तो पता चला कि मनदीप सिंह निवासी नूरपूरा ने गोलक से पैसे निकाले। शिकायत संबंधित कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस ने उक्त मनदीप सिंह के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर अगली जांच शुरू कर दी है। 

  • जालंधरः इस मेन चौक के पास गहरे गड्ढे से लोग हो रहे हादसे का शिकार, देखें वीडियो

    जालंधरः इस मेन चौक के पास गहरे गड्ढे से लोग हो रहे हादसे का शिकार, देखें वीडियो

    दुकानदारों का आरोपः प्रशासन से शिकायत के बावजूद नहीं हो रही सुनवाई

    जालंधर, ENS: शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के प्रयास में भले ही निगम प्रशासन लगा हुआ है, लेकिन शहर की सड़कों में 2-2 फुट गहरे गड्ढे बने हुए है, जिसकी ओर निगम प्रशासन का कोई ध्यान नहीं जा रहा। ऐसा ही एक मामला शास्त्री मार्किट चौक से कमल पैलेस की ओर जाती सड़क पर बने गड्ढे का सामने आया है। जहां कई बार प्रशासन को शिकायत करने के बाद भी प्रशासन कुंभकरण की नींद सोया हुआ है। वहीं आज भी कई लोग इस गहरे गड्ढे में हादसे का शिकार होने से बच गए।

    इस मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार हरीश कुमार ने बताया कि रोजाना तीन से चार लोग घायल हो चुके है। शाम के समय में गड्ढा पानी से भरा होता है। जिसके कारण लोगों को गड्ढे का पता नहीं चल पाता और हादसे का शिकार हो रहे। हरीश ने बताया कि कई बार लोग प्रशासन को शिकायत कर चुके है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। वहीं हादसे का शिकार होते-होते बचे जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय से बात की गई तो उसने कहा कि यह गड्ढा कभी ठीक नहीं हो सकता। ऐसे में अब देखना यह है कि क्या प्रशासन कुंभकरण की नींद से जागकर इस गड्ढे को भरने का काम शुरू करवाता है या फिर किसी बड़े हादसे का शिकार होने का इंतजार इसी तरह से करता रहेंगा, यह तो आने वाला समय ही बता पाएगा।

  • पंजाबः CM मान पर भड़के नवजोत सिद्धू, जाने मामला

    पंजाबः CM मान पर भड़के नवजोत सिद्धू, जाने मामला

    चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा है। सिद्धू ने पंचायतें भंग करने का फैसला वापस लेने पर भगवंत मान सरकार पर सवाल उठाए हैं। सिद्धू ने ट्वीट में लिखा- सत्ता के लालच में चुनी हुई पंचायतों को तोड़ने का पंजाब सरकार का तानाशाही कदम उल्ट पड़ गया है। सिद्धू ने कहा- भगवंत मान, आपने पंचायतों को सरकार के मोहरे के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश की, लेकिन माननीय हाईकोर्ट ने आपके मुंह पर तमाचा मारी है।

    सिद्धू ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि अगर आपमें हिम्मत है तो लोकतांत्रिक तरीके से पंचायत चुनाव की घोषणा करें। यदि आपने सांसद और विधायकों को लोगों द्वारा चुना हैं, तो भारत के संविधान में निहित 73वें और 74वें संशोधन की भावना का अपमान करते हुए सरपंचों को नामजद किया जा रहा है और मोहरे के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। चुनाव कराओ और तुम्हारे घृणित तरीके बेकनाब हो जायेंगे। पंचायते ग्रामीणों के प्रति जवाबदेह होनी चाहिए, ना कि उनकों जो उन्हें सत्ता को केंद्रीकरण के लिए नामजद करते हैं।

    अपने ट्वीट में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंचायत संघ के सदस्यों ने मुझे धन्यवाद देने के लिए आज मेरे आवास पर मुलाकात की। मैंने दोहराया कि यह मेरा कर्तव्य था। विपक्ष के रूप में, हमारा कर्तव्य पंचायत से शुरू करके लोकतंत्र के जमीनी स्तर की रक्षा करना है। ये जीत 13000 गांवों और हमारे लोकतांत्रिक ढांचे की जीत है। बता दें कि पंचायतें भंग करने का फैसला वापस लेने के बाद सीएम भगवंत मान विपक्षी पार्टियों के निशाने पर हैं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग ने भी सीएम मान पर निशाना साधा है। उन्होंने पंचायतों को भंग करने के फैसले को वापस लेने को पंजाब सरकार के चेहरे पर तमाचा बताया। वाड़िंग ने कहा कि लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिश की गई लेकिन ऐसा नहीं किया जा सका।

  • जालंधरः पॉश इलाके में अधिकारी के घर को चोरों ने बनाया निशाना

    जालंधरः पॉश इलाके में अधिकारी के घर को चोरों ने बनाया निशाना

    लाखों रुपए और अन्य सामान लेकर चोर फरार

    जालंधर, ENS: शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं बीते दिन जालंधर के पॉश एरिया मॉडल में बड़े अधिकारी के घर से लाखों रूपए की नकदी और कीमती सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त अधिकारी किसी काम के सिलिसले से घर के बाहर गए हुए थे। इस दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम देकर घर से लगभग 4.5 लाख रूपए कैश व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। वारदात की सूचना तुरंत पुलिस में दी गई। सूचना मिलते ही थाना नम्बर 6 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त अधिकारी के सुरक्षा कर्मचारी दविन्द्र सिंह के ब्यानों पर थाना नंबर 6 में एफआईआर नंबर 179 दर्ज की गई है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਲੁਟੇਰੇ ਮਹਿਲਾ ਤੋਂ 6 ਤੋਲੇ ਗਹਿਣੇ ਲੈ ਕੇ ਹੋਏ ਫਰਾਰ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਲੁਟੇਰੇ ਮਹਿਲਾ ਤੋਂ 6 ਤੋਲੇ ਗਹਿਣੇ ਲੈ ਕੇ ਹੋਏ ਫਰਾਰ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਦੀਨਾਨਗਰ ‘ਚ ਅਵਾਂਖੀ ਗੇਟ ਦੇ ਕੋਲ ਰਾਯਲ ਪੈਲਸ ਸਥਿਤ ਮੰਦਿਰ ਨੇੜਿਉਂ ਇਕ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ 3 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਹਿਪਨੋਟਾਇਜ਼ ਕਰਕੇ ਉਸ ਦੇ ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਉਤਾਰ ਕੇ ਫ਼ਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਵਾਰਦਾਤ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਿਲ 2 ਵਿਅਕਤੀ ਤੇ ਇੱਕ ਮਹਿਲਾ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ‘ਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਏ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੀੜਿਤ ਮਹਿਲਾ ਸ਼ਵੇਤਾ ਮਹਾਜਨ ਵਾਸੀ ਦੀਨਾਨਗਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਦੁਪਹਿਰ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਦੀ ਰਸਮ ਪੱਗੜੀ ਤੇ ਰਾਯਲ ਪੈਲਸ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ ਤਾਂ ਰਾਯਲ ਪੈਲਸ ਦੇ ਬਾਹਰ ਹੀ ਰਸਤੇ ਵਿੱਚ ਹੀ ਇਕ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਸਵਾਰ 2 ਪਗੜੀ ਧਾਰੀ ਵਿਅਕਤੀ ਅਤੇ ਇੱਕ ਮਹਿਲਾ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਅਵਾਜ ਮਾਰ ਕੇ ਸ਼ਿਵ ਮੰਦਰ ਦਾ ਪਤਾ ਪੁੱਛਿਆ।

    ਇਸੇ ਦੌਰਾਨ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਉਸ ਨੂੰ ਹਿਪਨੋਟਾਇਜ਼ ਕਰਕੇ ਪੈਲਸ ਦੇ ਨਜਦੀਕ ਇਕ ਮੰਦਿਰ ਵਿਚ ਲੈ ਜਾ ਕੇ ਉਸ ਦੇ ਹੱਥ ਚ ਪਾਈਆਂ 2 ਸੋਨੇ ਦੀ ਚੂੜੀਆਂ ਅਤੇ 2 ਸੋਨੇ ਦੀਆਂ ਮੁੰਦਰੀਆਂ ਜਿਸਦਾ ਵਜ਼ਨ ਤਕਰੀਬਨ 6 ਤੋਲੇ ਸੀ, ਉਤਾਰ ਕੇ ਕਾਲੇ ਰੰਗ ਦੇ ਪਲਸਰ ਮੋਟਰਸਾਇਕਲਾਂ ਤੇ ਫ਼ਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਜਦ ਥੋੜੀ ਦੇਰ ਬਾਅਦ ਉਸ ਨੂੰ ਹੋਸ਼ ਆਈ ਤਾਂ ਉਸ ਨੇ ਦੇਖਿਆ ਕਿ ਉਹ ਪੈਲਸ ਦੀ ਥਾਂ ਮੰਦਿਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਖੜੀ ਸੀ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਸਾਰੇ ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਗਾਇਬ ਸਨ। ਉਹਨਾਂ ਇਸ ਘਟਨਾ ਸਬੰਧੀ ਪਹਿਲਾ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਬਰਾਂ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਇਸ ਘਟਨਾ ਸਬੰਧੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਦਿੱਤੀ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਘਟਨਾ ਵਾਲੀ ਥਾਂ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਮੰਦਿਰ ਤੇ ਉਸਦੇ ਆਸਪਾਸ ਲੱਗੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ‘ਚ ਉਕਤ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਦੀ ਫੁਟੇਜ ਲੈ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਭਾਲ ਸੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ।

  • पंजाबः ड्रग्स पर जागरूक करने को लेकर ASI ने अपनाया अनोखा तरीका, DGP ने की तारीफ, देखें वीडियो

    पंजाबः ड्रग्स पर जागरूक करने को लेकर ASI ने अपनाया अनोखा तरीका, DGP ने की तारीफ, देखें वीडियो

    मुक्तसर साहिबः पंजाब को नशा मुक्त बनाने की दिशा में पंजाब पुलिस के एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) ने लोक गायकी से लोगों को जागरूक किया। एएसआई नायब सिंह ने तुंबी बजाकर लोक गायकी से लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने पुलिस जवान की इस वीडियो को ट्वीट किया है। पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब के एक स्कूल में आयोजित जागरूकता सेशन के दौरान ASI नायब सिंह ने तुंबी बजाकर लोक तथ (लोक गायकी) से बताया कि कैसे नशा जिंदगी और परिवार बर्बाद कर देता है।

    उन्होंने एक बेबस महिला द्वारा नशेड़ी पति को समझाने-बुझाने के किस्से को बयां किया। उन्होंने कहा कि पति की मौत होने पर लोग उसकी विधवा पत्नी को उहलाने देकर उसकी जिंदगी दूभर बना देंगे। पति के बाद उसकी जिंदगी सूनी हो जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि इल्जाम लगाने वाले लोगों को मुंह भी नहीं पकड़ा जा सकेगा। बता दें कि पंजाब को ड्रग्स फ्री बनाने के मकसद से राज्य सरकार और पंजाब पुलिस विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल कर रही है। जिलावार प्रभावी पुलिसिंग के अलावा सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस संबंध में विभिन्न जगहों पर जागरूकता सेशन आयोजित किए जा रहे हैं।

  • नरेंद्र कुमार ने संभाला जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) ऊना का पदभार

    नरेंद्र कुमार ने संभाला जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) ऊना का पदभार

    ऊना/सुशील पंडित: महिला एवं बाल विकास विभाग ऊना में जिला कार्यक्रम अधिकारी के पद पर नरेंद्र कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार के माध्यम से विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना उनकी प्राथमिकता होगी ताकि सभी नीतियों और योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंच सके।
    उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा संचालित बेटी है अनमोल योजना, शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना तथा पोषण आभियान का लाभ आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग द्धारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की मानिटरिंग एवं उसका सही ढंग से संचालन के साथ ही कुपोषित बच्चों तथा गर्भवती व धात्री महिलाओं का ईलाज एवं उनके पोषण की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी।
    जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार को वर्ष 2018-19 में पोषण अभियान में सराहनीय कार्य करने के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इससे पहले उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारी से पद पर बिलासपुर  सदर, झंडुता और जिला हमीरपुर के विकासखंड  बिझड़ व भोरंज में अपनी सेवाएं दी हैं।  नरेंद्र कुमार  प्रधानमंत्री बंदना योजना के मास्टर ट्रेनर  भी रहे हैं। उन्होनें सरकार की विभिन्न नीतियों और योजनाओं का कार्यान्वयन करने का भरसक प्रयास किए है।
  • फगवाड़ा पहुंचे केंद्रिय मंत्री अनुराग ठाकुर और सोमप्रकाश, विपक्ष पर कसे तंज, देखें वीडियो

    फगवाड़ा पहुंचे केंद्रिय मंत्री अनुराग ठाकुर और सोमप्रकाश, विपक्ष पर कसे तंज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मेरी मिट्टी मेरा देश प्रोग्राम को लेकर आज केंद्रिय मंत्री अनुराग ठाकुर फगवाडा पहुंचे। जहां उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों से मुलाकात की। अनुराग ठाकुर ने फगवाड़ा में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया और लड़कों के साथ भांगड़ा डाला। इस दौरान अनुराग ठाकुर फगवाड़ा के हरबंसपुर गांव भी पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सोमप्रकाश के साथ राकेश राठौर मौजूद रहे। जहां केंद्रिय मंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस के इंडिया गठबंधन को लेकर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि सनातन की हसरत को कुचलने वाले कितने खाक हो गए, हिंदुओं को मिटाने के ख्वाब वाले कितने ही राख हो गए। सुनों घमंडियां गठबंधन के घमडिंयों तुम और तुम्हारे मित्र रहे ना रहे, सनातन था, सनातन है और सनातन रहेगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह बार-बार प्रयास घमंडियां गठबंधन एक के बाद दूसरे के नेता किया है। 

    हिंदुओ पर वार करने का चाहे वह शब्द से हो या बम से हो। इस दौरान उन्होंने कहा कि रामनवमी की शोभायात्रा अगर बंगाल में निकलती है तो वहां पर बम या गोली चलाई जाती है। बिहार में रामायण पर और सीता पर अपशब्द कहने वाले और यूपी में ये घमंडियां गठबंधन के कुछ कहने से नहीं थकते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें नहीं पता कि इनकी मंशा क्या है। केंद्रिय मंत्री ने कहा कि ये सनातन धर्म को खत्म करने की बात करेंगे, हिंदुओ को कुचलने की बात करेंगे। यह दिखाता है कि यह ध्रुवीकरण करके राजनीतिक लाभ उठाना चाहते है। केंद्रिय मंत्री ने कहा कि लेकिन देश की जनता इनका असली चेहरा जानती है, वह इनको सही ठिकाने पर पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे देश से और हिंदू समाज से इस गठबंधन के नेताओं को माफी मांगनी चाहिए। 

  • पंजाबः भाई ने बहन का कुल्हाड़ी मारकर किया कत्ल

    पंजाबः भाई ने बहन का कुल्हाड़ी मारकर किया कत्ल

    लुधियानाः जिले के बड्डेवाल रोड स्थित भाई दईया सिंह नगर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां चचेरे भाई ने नाबालिग बहन का कुल्हाड़ी मारकर कत्ल कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने खुद के गले में छुरा मार लिया। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं देर रात नाबालिग लड़की की मौत हो गई। मृतिका की पहचान संध्या के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रैफर कर दिया। घायल युवक की पहचान राकेश के रूप में हुई है। वह 3 साल से अपने चाचा राम सेवक के पास रह रहा था। 

    उधर, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को संध्या के कमरे से सिलेंडर समेत कुछ जले हुए कपड़े मिले। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि दोनों के बीच कपड़ों को लेकर कोई झगड़ा तो नहीं हुआ था। सराभा नगर के एसएचओ अमरेंद्र सिंह ने कहा कि मामला संदिग्ध है। मृतक संध्या के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा जा रहा है। हमलावर युवक राकेश पीजीआई में भर्ती है। स्थिति सामान्य होने के बाद उससे पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा।

  • जालंधरः फिर विवादों में आया KULHAD PIZZA कपल, लगे ये गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरः फिर विवादों में आया KULHAD PIZZA कपल, लगे ये गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वाल्मीकि चौंक से अबेंडकर चौंक की ओर जाते ओल्ड जीटी रोड़ के पास स्थित KULHAD PIZZA कपल एक बार फिर से विवादों में आ गए है। लेकिन इस बार वह खराब खाने परोसने के लेकर विवादों में आए है। दरअसल, KULHAD PIZZA पर फास्ट फूड खाने आए ग्राहन ने KULHAD PIZZA कपल पर खराब फूड देने के आरोप लगाए है। जिसके बाद ग्राहक और KULHAD PIZZA कपल के बीच जमकर हंगामा हुआ। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें KULHAD PIZZA कपल और ग्राहक में जमकर बहसबाजी हुई है। इस दौरान KULHAD PIZZA कपल ने कहा कि उनके दुकान पर काम करने वाले ने माफी मांग ली है और कहा कि खाने के ऊपर रखे 2 पीस निकालकर चेंज कर दिए है।

    हालांकि ग्राहक का कहना है कि खाने के ऊपर खराब 2 पीस क्यों रखे गए। जिसमें बाद KULHAD PIZZA कपल के साथ व्यक्ति मामले को खत्म करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान ग्राहक के साथ वीडियो बना रहे व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि शिकायत पहली बार नहीं आई है। पहले भी कई बार शिकायत के मामले आ चुके है। वहीं वीडियो बनाने वाला शख्स कह रहा है कि वह भी यहां फास्ट फूड खाने के लिए आया था लेकिन हंगामा होता देख वह खाने के लिए अब रूक गया। इस दौरान KULHAD PIZZA कपल पर वीडियो बनाने वाले शख्स ने ठगी के आरोप भी लगाए है। इस दौरान वीडियों में शख्स बता रहा है कि वह KULHAD PIZZA कपल ने 570 रुपए देकर जान छुड़वाई है। इस मामले को लेकर KULHAD PIZZA के संचालकों से संपर्क करना चाहा लेकिन कोई बात नहीं हो पाई, अगर वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

    बता देंकि इससे पहले भी कई बार KULHAD PIZZA कपल गन कल्चर को प्रमोट करने के साथ-साथ अपने पड़ोसियों के साथ हुए झगड़े के मामले में भी विवादों में आ चुका है। वहीं गन कल्चर प्रमोट करने को लेकर KULHAD PIZZA कपल के खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ था। जबकि पड़ोसियों के साथ हुए झगड़े के मामले में गालियां निकालने के मामले में भी थाना 4 में शिकायत दर्ज हुई थी। वहीं अब एक बार फिर KULHAD PIZZA कपल विवादों में घिर गया।