पंजाबः ड्रग्स पर जागरूक करने को लेकर ASI ने अपनाया अनोखा तरीका, DGP ने की तारीफ, देखें वीडियो

मुक्तसर साहिबः पंजाब को नशा मुक्त बनाने की दिशा में पंजाब पुलिस के एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) ने लोक गायकी से लोगों को जागरूक किया। एएसआई नायब सिंह ने तुंबी बजाकर लोक गायकी से लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने पुलिस जवान की इस वीडियो को ट्वीट किया है। पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब के एक स्कूल में आयोजित जागरूकता सेशन के दौरान ASI नायब सिंह ने तुंबी बजाकर लोक तथ (लोक गायकी) से बताया कि कैसे नशा जिंदगी और परिवार बर्बाद कर देता है।

उन्होंने एक बेबस महिला द्वारा नशेड़ी पति को समझाने-बुझाने के किस्से को बयां किया। उन्होंने कहा कि पति की मौत होने पर लोग उसकी विधवा पत्नी को उहलाने देकर उसकी जिंदगी दूभर बना देंगे। पति के बाद उसकी जिंदगी सूनी हो जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि इल्जाम लगाने वाले लोगों को मुंह भी नहीं पकड़ा जा सकेगा। बता दें कि पंजाब को ड्रग्स फ्री बनाने के मकसद से राज्य सरकार और पंजाब पुलिस विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल कर रही है। जिलावार प्रभावी पुलिसिंग के अलावा सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस संबंध में विभिन्न जगहों पर जागरूकता सेशन आयोजित किए जा रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *