Blog

  • पंजाब : टिप्पर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में एक की मौत

    पंजाब : टिप्पर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में एक की मौत

    होशियारपुर : पंजाब के होशियारपुर स्थित गढ़शंकर-नंगल मुख्य मार्ग पर गांव शाहपुर घाटा के पास एक तेज रफ्तार टिप्पर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सुखदेव सिंह (22) पुत्र जसवंत सिंह निवासी भंगलां खेडा जिला रूपनगर बिना नंबर ट्रैक्टर ट्रॉली पर रेत लादकर गढ़शंकर की ओर आ रहा था। जब वह शाहपुर घाटा से नीचे उतर रहा था, तब पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टिप्पर (PB 10FV 9587) ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत हो गई।

    हादसे के बाद घुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटनास्थल से टिप्पर चालक टिप्पर समेत भाग निकला, जिसे पुलिस व लोगों ने नवांशहर रोड पर काबू किया। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। टिप्परों का नंगल रोड पर पूरी तरह आतंक है। गढ़शंकर पुलिस ने आरोपी टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

  • होशियारपुर : पुलिस कस्टडी से 2 शराब तस्कर हुए फरार, देखें वीडियो

    होशियारपुर : पुलिस कस्टडी से 2 शराब तस्कर हुए फरार, देखें वीडियो

    होशियारपुर/सोनू थापर : दसूहा पुलिस की कस्टडी से 2 शराब तस्कर फरार हो गए। पुलिस दोनों आरोपियों को होशियारपुर जेल में छोड़ने के लिए ले जा रही थी। दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा टीमें गठित कर छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार दसूहा पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों से गश्त के दौरान 2.10 लाख मिलीलीटर शराब के साथ 2 तस्करों को पकड़ा गया था। जिन्हें आज कोर्ट में पेश कर होशियारपुर जेल में छोड़ा जाना था। जेल ले जाते समय जैसे ही गाड़ी होशियारपुर के पास पड़ते गांव कूका के पास पहुंची तो ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण वहां रुक गई।

    जिसका फायदा उठाते हुए दोनों आरोपी गाड़ी का दरवाजा खोलकर भागने में सफल हो गए। जानकारी के अनुसार आरोपी हथकड़ी सहित फरार हुआ हैं। जिसकी सूचना उच्च अधिकारियों को देने के बाद एरिया पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश करने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। आरोपियों की पहचान अजय पाल सिंह उर्फ लब्बा पुत्र नरिंदर सिंह निवासी दशमेश नगर दसूहा और अजय पुत्र किसन लाल निवासी वार्ड नंबर 8 धर्मपुरा मोहल्ला दसूहा के रूप में हुई है। 

  • 17 साल बाद एक साथ बड़े पर्दें पर नजर आएंगे अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान

    17 साल बाद एक साथ बड़े पर्दें पर नजर आएंगे अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान

    मुंबई : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और सुपरस्टार शाहरुख़ खान एक बार फिर बड़े पर्दें पर एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों दिग्गज एक नए प्रोजेक्ट के लिए 17 साल बाद स्क्रीन पर एक साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बिग बी और शाहरुख आखिरी बार 2006 में करण जौहर द्वारा लिखित और निर्देशित रोमांटिक फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ में नजर आए थे। फिल्म में अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा और किरण खेर भी थे। सूत्र के मुताबिक, ”एक दिलचस्प प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है जिसमें अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान एक बार फिर साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। इस प्रोजेक्ट से संबंधित बहुत सी खबरें अभी तक सामने नहीं आई हैं, लेकिन जल्द ही और अधिक अपडेट और समाचार सामने आएंगे।” यह जोड़ी इससे पहले ‘मोहब्बतें’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘वीर जारा’ जैसी आइकोनिक फिल्मों में स्क्रीन साझा कर चुकी है।

    शाहरुख खान को एक्शन एडवेंचर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र : पार्ट वन शिवा’ में नासा के पूर्व वैज्ञानिक ‘मोहन भार्गव’ के रोल में कैमियो में देखा गया था। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अमिताभ ब्रह्मांश के गुरु रघु की अहम भूमिका में नजर आए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ वर्तमान में क्विज-बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 15वें सीजन की मेजबानी कर रहे हैं। उनके पास पाइपलाइन में ‘गणपथ’, ‘द उमेश क्रॉनिकल्स’, ‘कल्कि 2898 एडी’ और ‘बटरफ्लाई’ हैं। शाहरुख अपनी एक्शन थ्रिलर ‘जवान’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति भी हैं, जबकि दीपिका पादुकोण और सान्या मल्होत्रा एक स्पेशल भूमिका में नजर आएंगी। वह सलमान खान स्टारर फिल्म ‘टाइगर 3’ में एक कैमियो भूमिका में भी दिखाई देंगे। शाहरुख की झोली में ‘डंकी’ भी है।

  • आज का राशिफल 27, अगस्त 2023

    आज का राशिफल 27, अगस्त 2023

    मेष: आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। घर-बाहर कुछ तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।
    वृष: पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता रहेगी।
    मिथुन:वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लाभ होगा। दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
    कर्क: मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
    सिंह: मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी। प्रसन्नता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं।
    कन्या: घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
    तुला: आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें।
    वृश्चिक: आय में निश्चितता रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। थकान महसूस होगी। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
    धनु: सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे। जोखिम न उठाएं। नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।
    मकर: ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। हितैषी सहयोग करेंगे। धनार्जन संभव है।
    कुंभ: किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। चोट व दुर्घटना से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। विवाद से बचें। धन प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें।
    मीन: व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधी सहायता करेंगे। आय बनी रहेगी। जोखिम न लें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है।
  • पंजाब : व्यापारी के घर में हुई चोरी के मामले में हुआ बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

    पंजाब : व्यापारी के घर में हुई चोरी के मामले में हुआ बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

    पठानकोट :एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख के दिशा निर्देशों पर पुलिस ने इलाके की बड़ी चोरी को ट्रैस करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह चोरी शहर के एक बड़े व्यापारी  के घर दो महीने पहले हुई थी। एसएसपी खख ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त आरोपियों ने अपने 3 साथियो सहित इस घटना को अंजाम दिया था।  इस गिरोह के सदस्यों ने दिल्ली, यु.पी और बैंगलोर में कई चोरी की वारदाते कर चुके है।

    पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को बैंगलोर  से काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों से  56 लाख 41 हजार रुपये , एक पिस्तौल और सोने के आभूषण बरामद किए है। पुलिस इस गिरोह के सदस्यों की गिरफ़्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। 

  • जालंधरः अलग अलग मामलों में दो वांछित भगोड़े गिरफ्तार

    जालंधर,ENS: थाना लोहिया की पुलिस ने अलग-अलग मामले में चल रहे वांछित भगोड़ों को गिरफ़्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलविंदर सिंह राजू निवासी मोगा और ऋषि के रूप में हुई है। थाना प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि थाना लोहिया में 6 नवंबर 2018 को मुकदमां नम्बर 116 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। जिसमें आरोपी बलविंदर सिंह उर्फ राजू को कोर्ट में पेश न होने पर भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। जिसे गुप्त सूचना के अधीर पर उनकी टीम के एएसआई बलविंदर सिंह ने गिरफ्तार कर लिया गया।

    इसी तरह 08 मार्च 2018 को मुक़दमा नंबर 18 एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया गया था। जिसमे मुख्य आरोपी मोगा निवासी ऋषि को अदालत में पेश ना होने पर भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। जिसे उनकी टीम के एएसआई कश्मीर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर ऋषि को गिरफ्तार कर लिया है।

  • जालंधरः अलग अलग मामलों में दो वांछित भगोड़े गिरफ्तार

    जालंधरः अलग अलग मामलों में दो वांछित भगोड़े गिरफ्तार

    जालंधर,ENS: थाना लोहिया की पुलिस ने अलग-अलग मामले में चल रहे वांछित भगोड़ों को गिरफ़्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलविंदर सिंह राजू निवासी मोगा और ऋषि के रूप में हुई है। थाना प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि थाना लोहिया में 6 नवंबर 2018 को मुकदमां नम्बर 116 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। जिसमें आरोपी बलविंदर सिंह उर्फ राजू को कोर्ट में पेश न होने पर भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। जिसे गुप्त सूचना के अधीर पर उनकी टीम के एएसआई बलविंदर सिंह ने गिरफ्तार कर लिया गया।

    इसी तरह 08 मार्च 2018 को मुक़दमा नंबर 18 एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया गया था। जिसमे मुख्य आरोपी मोगा निवासी ऋषि को अदालत में पेश ना होने पर भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। जिसे उनकी टीम के एएसआई कश्मीर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर ऋषि को गिरफ्तार कर लिया है।

  • जालंधरः चोरी के मामले में एक गिरफ़्तार, दो मोटरसाइकिल बरामद

    जालंधरः चोरी के मामले में एक गिरफ़्तार, दो मोटरसाइकिल बरामद

    जालंधर, ENS: थाना फिल्लौर की पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए हुए दो मोटरसाइकिल बरामद किए है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान की अमनदीप सिंह उर्फ मन्ना निवासी गोराया के रूप में हुई है। थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि एएसआई जसविंदर सिंह ने स्पेशल ऑपरेशन दौरान आरोपी अमनदीप सिंह उर्फ मन्ना को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए हुए दो मोटरसाइकिल बरामद किए है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित के खिलाफ पहले चोरी और लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं। उनकी टीम आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि और वारदातें ट्रेस हो सके।

  • चिट्टे के तीन आरोपी 9 तारीख तक रिमांड पर

    चिट्टे के तीन आरोपी 9 तारीख तक रिमांड पर

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्ब और एस आई यू टीम ऊना ने बीते मंगलवार मुवारिकपुर में चिट्टे सहित पकड़े गए होशियारपुर के युवक को अम्ब अदालत से मिले चार दिन के रिमांड के दौरान कड़ी पूछताछ की और आरोपित युवक से कई जानकारियां प्राप्त हुई। पुलिस ने इस मामले में वीरवार को तीसरी गिरफ्तारी की। 
    अम्ब से गांव कलरुही के रास्ते में मोटरसाइकिल रिपेयर की दुकान चलाने वाले भाग मल उर्फ बब्बू को गिरफ्तार किया गया है।  आरोपित अमनदीप पाल होशियारपुर से बस में चिट्टा लेकर आता था और भाग मल उर्फ बब्बू की दुकान पर देता था। अमनदीप पाल ने रिमांड के दौरान पुलिस को बताया कि अनिल ठाकुर उर्फ कालू और भाग मल उर्फ बब्बू के लिए होशियारपुर से चिट्टा सप्लाई करता था। अम्ब में चिट्टे के असली आरोपित अनिल ठाकुर उर्फ कालू और भाग मल उर्फ बब्बू ही हैं। वह सिर्फ चिट्टा लाता था। वह काफी समय से चिट्टे का कारोबार कर रहे थे। कालू और बव्वू
    अमनदीप के खाते में आनलाइन पैसे डालते थे जिसके पुख्ता सबूत भी पुलिस को मिलें है जिस दिन अमनदीप पाल को गिरफ्तार किया था उस दिन कालू ने अमनदीप को चिट्टे की खेप अम्ब पहुंचाने के लिए 9100 रुपये और इससे पहले बव्वू ने भी अमनदीप को 5500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। आरोपियों की पहचान मनदीप पाल, भाग मल उर्फ बब्बू एलाहाबाद डाकघर बस्सी पुरानी तहसील होशियारपुर पंजाब और अनिल कुमार निवासी चक जिला ऊना हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अम्ब गौरव भरद्वाज ने बताया चिट्टे सहित गिरफ़्तार किए गए आरोपी ने रिमांड के दौरान कई अहम खुलासे किए हैं। आरोपित होशियारपुर से कालू और बव्वू के लिए चिट्टा सप्लाई करता था। पुलिस ने इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश करने पर नौ तारीख तक रिमांड प्राप्त किया गया है।
  • न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा जवान बेटे का बेबस पिता

    न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा जवान बेटे का बेबस पिता

    सड़क हादसे में हुई मौत की जांच सीबीआई से करवाने की मांग…. 
    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में कुछ महीने पहले सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई थी यह हादसा ऊना के साथ लगते गांव में कार के खंबे से टकराने के कारण पुलिस द्वारा बताए गया था। इस हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई थी लेकिन अब इस मामले में  पुलिस जांच से नाखुश मृतक राजन जसवाल के पिता कुलदीप जसवाल ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाए है। जिला के विश्राम-गृह ऊना में पत्रकार वार्ता करते हुए कुलदीप जसवाल ने सड़क हादसे की जांच सीबीआई या जुडिशल मजिस्ट्रेट से करवाने की गुहार लगाई है। मृतक के पिता कुलदीप जसवाल ने इसे हादसा नहीं एक हत्या बताया है और यह एक साजिश के तहत किए जाने का आरोप लगाया है।
    उन्होंने अपने बेटे से हादसे से एक दिन पहले अनेकों फोन किए जाने की जानकारी उसके फोन डिटेल भी मीडिया के सामने रखी है साथ ही उन्होंने अपने बेटे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में  भी जो तथ्य अंकित हैं उससे हत्या किए जाने की आशंका साफ नजर आने की बात कही है। उन्होंने इस मामले में उचित कार्रवाई किए जाने को लेकर पुलिस के बड़े अधिकारियों को भी पत्र लिखा लेकिन इस मामले में भी कोई उचित करवाई नहीं हो पाई जिस कारण उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से इस पूरे मामले की जांच किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी से करवाए जाने की गुहार लगाई है ताकि बेटे की मौत का सच सामने आ सके और परिजनों को न्याय मिल सके।