पंजाब : व्यापारी के घर में हुई चोरी के मामले में हुआ बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

पठानकोट :एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख के दिशा निर्देशों पर पुलिस ने इलाके की बड़ी चोरी को ट्रैस करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह चोरी शहर के एक बड़े व्यापारी  के घर दो महीने पहले हुई थी। एसएसपी खख ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त आरोपियों ने अपने 3 साथियो सहित इस घटना को अंजाम दिया था।  इस गिरोह के सदस्यों ने दिल्ली, यु.पी और बैंगलोर में कई चोरी की वारदाते कर चुके है।

पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को बैंगलोर  से काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों से  56 लाख 41 हजार रुपये , एक पिस्तौल और सोने के आभूषण बरामद किए है। पुलिस इस गिरोह के सदस्यों की गिरफ़्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *