Blog

  • 9 माह पहले कनाडा गए युवक की मौत 

    9 माह पहले कनाडा गए युवक की मौत 

    सरीः कनाडा के राज्य ब्रिटिश कोलंबिया के शहर सरी से दुखःद खबर सामने आई है।  दरअसल, 9 महीने पहले कनाडा के राज्य ब्रिटिश कोलंबियां में गए एक पंजाबी युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक की पहचान शमशेर गिल उर्फ शैरी निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। उक्त युवक शमशेर गिल यहां अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रह रहा था। बता दें कि शमशेर का 2019 में विवाह हुआ था और पंजाब से वह मुल्लापुर दाखा जिला लुधियाना से संबंधित है।

  • जालंधरः आप नेता की दुकान से सामान लेकर फरार चोर, देखें CCTV

    जालंधरः आप नेता की दुकान से सामान लेकर फरार चोर, देखें CCTV

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): महानगर मे पुलिस की चौकसी के बावजूद चोरी की घटनाएं लगातार जारी हैं। वहीं चोरों ने वार्ड नंबर 62 से आम आदमी पार्टी के नेता बंटी अरोड़ा की दुकान को निशाना बनाया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें देखा जा सकता है कि 3 चोर बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने राड से ताला तोड़ा और दुकान से चोरी कर भाग गए। तीनों चोरों ने अपने चेहरों को मास्क से ढक रखा था। चोर ताला तोड़ने के लिए हाथ में सिर्फ लोहे की राड लेकर ही नहीं आए थे।

    बल्कि चोरों के हाथ में तेजधार हथियार भी थे। जिससे साफ है कि वह पूरी तैयारी में थे कि यदि कोई उन्हें चोरी करते देख लेता और मौके पर पहुंचता तो वह तेजधार हथियारों से हमला भी कर सकते थे। तीनों ने बड़ी बेफिक्री के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने चोरी की वारदात को सुबह करीब चार बजे अंजाम दिया।

    सीसीटीवी की फुटेज में समय सुबह का आ रहा है। सीसीटीवी के अनुसार तीनों चोर मोटरसाइकिल पर आते हैं। इसके बाद दो चोर दुकान पर जाकर पहले ताले इत्यादि देखते हैं। फिर वह बाइक पर बैठे तीसरे चोर को बताते हैं। इसके बाद तीनों राड के साथ दुकान का ताला तोड़ते हैं। बड़े आराम से चोरी करने के बाद दुकान का दरवाजा लगा कर बाइक पर चले जाते हैं।

  • जालंधरः क्यूरो मॉल से चोर बाइक लेकर हुआ फरार, देखें CCTV 

    जालंधरः क्यूरो मॉल से चोर बाइक लेकर हुआ फरार, देखें CCTV 

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): महानगर में चोरी की वारदाते लगातार बढ़ रही है। वहीं ऐसा ही एक मामला क्यूरो मॉल से सामने आया है। जहां चोरों ने क्यूरो मॉल में रिलासंय स्मार्ट पॉइंट के बाहर खड़ी बाइक को निशाना बनाया। चोरी की वारदात वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हाे गई। बाइक के मालिक बलविंदर सिंह ने बताया कि वह ख़रीददारी करने के लिए मॉल आया हुआ था। उसने अपनी बाइक रिलायंस स्मार्ट पॉइंट के बाहर खड़ी हुई थी। लेकिन जब वह वापस आया तो बाइक वहां नहीं थी।

    जिसके बाद उसने वहां पर सीसीटीवी फुटेज को चेक करवाया। जिसमें उन्होंने देखा कि एक युवक ने पहले वहां पार्किंग पर रेकी की। जब कोई आसपास दिखाई नहीं दिया तो उसकी बाइक नंबर पीबी-07एवी-7213 को स्टार्ट कर फरार हो गया। जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दे दी है। गौर हो कि क्यूरो मॉल में चोरी से पहले कुछ दिन पहले नकोदर रोड पर आरके ढाबा के बाहर पार्किंग में खड़ी एक बाइक पर चोर हाथ साफ कर गया था।

    इस चोरी की भी सीसीटीवी सामने आई थी। दोनों जगह हुई चोरी का तरीका एक जैसा ही सामने आया है। वहां पर भी चोर कान पर फोन लगाकर पार्किंग में घुसा था। पहले फोन सुनता रहा उसके बाद मौका पाकर पार्किंग से बाइक ले उड़ा था। अब वही चोरी का तरीका क्यूुरो माल में भी देखने को मिला है।

  • आज का राशिफल, 04 जनवरी 2023

    आज का राशिफल, 04 जनवरी 2023

    मेष राशिफल। आज के दिन आपका परोपकार के कार्य को करने के लिए रहेगा। सामाजिक संस्थान से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाने में कामयाब रहेंगे और आपके अंदर दया का भाव जागृत रहेगा, लेकिन आज आप काम को कारण ज्यादा तनाव ले सकते हैं, जो आपके लिए समस्या बन सकती है। जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं, उनकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ सकती है, जिससे उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन विद्यार्थियों को आज लापरवाही करने से बचना होगा व इधर उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाएं।

    वृष राशिफल। आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। भविष्य को लेकर कुछ योजनाएं बनाएंगे, लेकिन आपको अपना पूरा ध्यान उन योजनाओं पर लगाना होगा, नहीं तो आपके कुछ विरोधी इसका फायदा उठा सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता की सेवा में आप दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे, लेकिन आपको आज किसी पिछले गलती से सबक लेना होगा। आप किसी को धन उधार देने से बचें।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारियों से किसी समस्या के लिए बातचीत करनी होगी। आप अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में कार्य का बोझ बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। जीवनसाथी सहयोग भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन बना रहेगा, जिसके कारण लोग आपके स्वभाव से परेशान रहेंगे। आप आज कुछ करने की कोशिश में लगे रहेंगे।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए अत्यधिक मेहनत भरा रहने वाला है। आज आपको ज्यादा लाभ कमाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। भाई बहनों से सहयोग से आपके सभी काम आसानी से बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम के लिए ज्यादा टेंशन ले सकते हैं, जिसका असर आपके बाकी कामों पर पड़ेगा। आपको किसी परिजन की सलाह पर चलने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको कोई सलाह दे सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, उसके परिणाम आ सकते हैं, जिसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।  माता पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम आसानी से बन जाएगा। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। फिर भी आपको यह सोचना होगा कि किसे पहले करुं और किसे बाद में।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है, जो लोग अपने धन का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उन्हें आज बहुत ही सोचविचार कर लगाना होगा, नहीं तो आपको कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी, जिसके लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, लेकिन आपको उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जाचना होगा, नही तो समस्या हो सकती है। आप अपने कुछ जरूरी कामों को लेकर अपने माता-पिता से बातचीत कर सकते हैं।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आप अपने रुके हुए कामों के समय से कोई ना होने के कारण तनाव में रहेंगे, लेकिन आप अपने माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें, नहीं तो उनको कोई पुराना रोग उभर सकता है, जो उनके लिए कोई बड़ी समस्या लेकर आ सकता है। आप अपने किसी मित्र से अपने मन की बातों पर बातचीत कर सकते हैं। आपका माताजी से किसी बात को लेकर वैचारिक मतभेद हो सकता है, जिससे आप परेशान रहेंगे।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में अच्छा रहने वाला है। यदि आपको पहले से कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उसमें आज सुधार होगा और आप आगे बढ़ेंगे। व्यवसाय की कुछ योजनाओं की ओर आप पूरा ध्यान लगाएंगे, इसलिए आप एक लक्ष्य को पकड़कर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। अपने भोजन को पौष्टिक आहार रहने दे व तले भोले भजन से परिचय रखें। घर परिवार में यदि कोई अनबन चल रही है, तो आप उसे बातचीत के जरिए समाप्त करने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपको दोनों पक्षों की बात सुनकर ही निर्णय लेना होगा।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आप किसी मामले में आस्था और विश्वास बनाए रखें। आपकी अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ सकती है,लेकिन आपको लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिन्हे पहचान कर आप उन पर चल कर अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आप अपने मित्रों और सहकर्मियों का पूरा साथ देंगे। वरिष्ठ सदस्यों से आपको प्रेम व स्नेह मिलता रहेगा। आप भाग्य के भरोसे यदि किसी काम को छोड़ेंगे,तो उसमें आप सफलता हासिल करेंगे। आपकी किसी पुरानी गलती के लिए आज आपको डांट खानी पड़ सकती है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको परिवार के किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला वरिष्ठ सदस्यों की मदद से लेना होगा। शीध्रता व भावुकता में कोई निर्णय ना लें। किसी भी विपरीत परिस्थिति में भी आपको क्रोध करने से बचना होगा। आज आप अपनी परंपराओं पर पूरा ध्यान देंगे। अपने परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपको कुछ आवश्यक कार्यों को समय रहते पूरा करना होगा,नहीं तो बाद में आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है।

    कुंभ राशिफल। आज आपके स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। साझेदारी में किसी काम को करना आज आपके लिए नुकसान दे सकता है। आपको किसी भूमि व वाहन के मामले में अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। आपके कुछ घर परिवार में चल रहे लड़ाई झगड़े से आपको छुटकारा मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है,जिससे आपका खर्च बढेगा। किसी संपत्ति से आपको लाभ मिल सकता है। आपको किसी काम में बड़प्पन दिखाते हुए आगे बढ़ना होगा।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों भरा रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी के प्रति नीरस का भाव रखेंगे, लेकिन उनकी रूचि आपके प्रति कम रहेगी, जिसे देखकर आपको हराने होगी और आपका मन भी कुछ परेशान रहेगा। आपको अपने किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप किसी से अपने मन में चल रही सारी बातो को किसी से शेयर ना करें, जो विद्यार्थी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उन्हे अपने गुरुजनों से बात करनी होगी।

  • पंजाबः सेवा केंद्र का सीनियर मुलाज़िम व्यक्ति सहित गिरफ्तार

    पंजाबः सेवा केंद्र का सीनियर मुलाज़िम व्यक्ति सहित गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई मुहिम के दौरान मंगलवार को सेवा केंद्र बरनाला का सीनियर ऑपरेटर अरविन्द चक्षु और एक प्राईवेट व्यक्ति सतविन्दर सिंह उर्फ सतपाल सिंह को 15,000 रुपए की रिश्वत मांगते और लेते हुए रंगे हाथों को काबू कर लिया। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त दोनों मुलजिमों को शिकायतकर्ता गुरमेल सिंह की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।

    अन्य विवरण देते हुये उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया है कि उसके एक परिचित का मौत का सर्टिफिकेट देने के बदले उक्त सीनियर कर्मचारी और उसका साथी एक प्राईवेट व्यक्ति उससे 15000 रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे हैं। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दोनों मुलजिमों अरविन्द चक्षु और सतविन्दर सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 15000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों मुलजिमों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में मुकदमा दर्ज करके आगे कार्यवाही आरंभ कर दी है।

  • सिंगा ब बीटन पंचायत में महिला सशक्तिकरण की बैठक हुई 

    सिंगा ब बीटन पंचायत में महिला सशक्तिकरण की बैठक हुई 

    ऊना/सुशील पंडित : बाल विकास परियोजना उपमंडल हरोली के अंतर्गत आने वाले पर्यवेक्षक वृत बाथड़ी पंचायत सिंगा ब बीटन पंचायत में महिला सशक्त सशक्तिकरण की बैठक की गई। जिसमें सुपरवाइजर नीलम सैनी मुख्यरूप से उपस्थित रहे  नीलम सैनी जी ने भ्रूण हत्या घरेलू हिंसा महिलाओं के अधिकार और विभाग की विभिन्न स्कीमों के बारे में विस्तार रूप से जानकरी महिलाओं के साथ साँझा की। इस अवसर पर महिला मंडल सदस्य सुनीता देवी,आशा वर्कर रजनी बाला,  अंजना देवी, आशा देवी उषा देवी,निशा देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजकुमारी, सुषमा देवी रजनी वाला, कमलेश देवी  एमएससी प्रधान सरोज वाला सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे
  • जालंधरः चाइना डोर खरीदने और बेचने पर लगी पाबंदी

    जालंधरः चाइना डोर खरीदने और बेचने पर लगी पाबंदी

    जालंधर/वरुणः पंजाब में चाईना डोर से हो रही घटनाओं को लेकर पंजाब पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए है। वहीं आज डिप्टी कमिश्नर पुलिस लॉ एंड ऑर्डर अंकुर गुप्ता ने दंड संहिता की धारा 144 अधीन अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए कमिश्नरेट जालंधर के थानों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में पतंग उड़ाने में इस्तेमाल होने वाली चाइना डोर की बिक्री, भंडारण, खरीद, आपूर्ति और आयात पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। ये आदेश 02.06.2023 तक जारी रहेंगे।

  • जालंधरः हेरोइन की सप्लाई देने जा रहा व्यक्ति गिरफ्तार

    जालंधरः हेरोइन की सप्लाई देने जा रहा व्यक्ति गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमारः थाना रामामंडी के अंतर्गत आती दकोहा चौकी की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी गांव भैरोवाल तरनतारन के रूप में हुई है। थाना रामामंडी के प्रभारी अजैब सिंह औजला ने बताया दकोहा चौकी के इंचार्ज एसआई मदन सिंह अपनी पुलिस पार्टी सहित गणेश नगर मौजूद थे।

    उसी दौरान उन्हें एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर घबरा कर पीछे भागने की कोशिश करने लगा। मौके पर तैनात एएसआई मदन सिंह ने अपनी पुलिस पार्टी के सहित उसे रोककर जब उसकी तलाशी ली, तो उसके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि और खुलासे हो सके।

  • 6.70 ग्राम चिट्टे सहित दो युवक काबू

    6.70 ग्राम चिट्टे सहित दो युवक काबू

    ऊना/सुशील पंडित :  जिला ऊना के पीरनिगाह रोड़ पर रेलवे फाटक के पास पुलिस ने चिट्टे सहित दो युवकों को काबू किया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात  पुलिस पीरनिगाह रोड के रेलवे फाटक के समीप गश्त कर रही थी। इसी दौरान दो युवक पैदल पीरनिगाह की ओर जा रहे थे जो पुलिस को देख भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने दोनों को कुछ दूरी पर काबू कर लिया। 

    तलाशी लेने पर युवकों से 6.70 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपित युवकों की पहचान कृष्ण गोपाल व जसविंदर सिंह के रूप में हुई। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने दोनों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • पंजाबः नए साल पर मान सरकार ने NOC को लेकर दी बड़ी राहत

    पंजाबः नए साल पर मान सरकार ने NOC को लेकर दी बड़ी राहत

    चंडीगढ़ः पंजाब आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग ने सूबे के 22 जिलों में 5773 गांवों को नए साल पर बड़ी राहत दी है। इन इलाकों के लोगों को अब जमीनों की रजिस्ट्री करवाने के लिए एनओसी के लिए धक्के नहीं खाने पडे़ंगे। सरकार ने इन्हें एनओसी से राहत दे दी है। हालांकि विभाग की सूची में मोहाली जिले का एक भी गांव नहीं है। सरकार ने सोमवार को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 

    गांवों में बिना किसी रुकावट के होंगी जमीनों की रजिस्ट्रीः अमन अरोड़ा

    आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि अब उक्त गांवों में बिना किसी रुकावट जमीनों की रजिस्ट्री हो पाएगी। इससे जहां लोगों को फायदा होगा, वहीं सरकार को राजस्व हासिल होगा। गैरकानूनी कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राजस्व विभाग की तरफ से कुछ समय पहले विकास अथॉरिटी या लोकल बॉडी के अधिकार क्षेत्र के अधीन आने वाली संपत्तियों की रजिस्ट्री के लिए एनओसी जरूरी कर दिया था। यह फैसला गांवों की रेवेन्यू लैंड पर भी लागू हो गया था, जिससे जमीन मालिकों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की रजिस्ट्री करवाने से पहले एनओसी जरूरी हो गया था। 

    जारी किया गया नोटिफिकेशन

    दूसरी तरफ पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन एक्ट (पापरा) 1995 के विभिन्न सेक्शनों में कहा गया है कि रजिस्ट्रेशन एक्ट 1908 के उपबंधों के अधीन कोई भी रजिस्ट्रार या सब-रजिस्ट्रार कॉलोनी की जमीन या प्लॉट या इमारत की बिक्री संबंधी सेल डीड या कोई अन्य दस्तावेज रजिस्टर नहीं करेगा, जिस संबंधी समर्थ अथॉरिटी से एनओसी प्राप्त न की गई हो। प्रमुख सचिव आवास निर्माण और शहरी विकास अजोए कुमार सिन्हा ने कहा कि इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

    एनओसी से इन जिलों को मिली राहत

    एनओसी से जिला अमृतसर ( 385 गांव), बठिंडा ( 94), होशियारपुर ( 902), जालंधर ( 359), मानसा ( 137), एसबीएस नगर ( 152), लुधियाना ( 346), तरनतारन ( 260), मोगा ( 120), पठानकोट ( 191), फतेहगढ़ साहिब ( 268), बरनाला (66), संगरूर (172), मालेरकोटला ( 69), फाजिल्का (221), कपूरथला (305), श्री मुक्तसर साहिब (118), फरीदकोट (113), रूपनगर (257), गुरदासपुर (479), पटियाला (507), फिरोजपुर (252 गांव) को राहत मिली है।