Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: कार चालक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर

Jalandhar News: कार चालक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर

0
Jalandhar News: कार चालक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर

जालंधरः भार्गव कैंप के अड्डे के पास शनिवार देर रात को पैदल जा रहे व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद लोगों ने उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया। पीसीआर मुलाजिमों ने बताया कि कंट्रोल रूम से हादसे की सूचना मिली थी। घटना स्थल पर पहुंचकर चालक को काबू करके थाने ले जा रहे हैं। अगली कार्रवाई ड्यूटी ऑफिसर द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि घायल अस्पताल में उपचाराधीन है। फिलहाल अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here