Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, लगा जाम, देखें वीडियो

Jalandhar News: नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, लगा जाम, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, लगा जाम, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गोराया में नेशनल हाइवे-44 पर बस और कार की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं घटना में कार में सवार परिवार घायल हो गया। हादसे के बाद सड़क पर भारी जाम लग गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पर पुलिस टीमों के ना आने के कारण लोगों ने खुद ही काफी कोशिशों के बाद जाम खोला। जिसके बाद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। लोगों का कहना है कि दुर्घटना स्थल पर काफी देर बाद पुलिस पहुंची है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए कार मालिक हरदीप सिंह निवासी गांव अट्टी ने बताया कि वह अपने परिवार सहित अट्टी गांव से जालंधर दवा लेने जा रहा था। जब वह गोराया के गांव अट्टा नहर से थोड़ी पीछे खड़ा था, तभी लुधियाना साइड से गोरायां की ओर आ रही एक निजी कंपनी की तेज रफ्तार बस ने उसकी खड़ी गाड़ी से जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसे चोटें आईं, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि बस काफी तेज गति से जा रही थी।

यात्रियों ने बस ड्राइवर से कई बार बस धीमी करने को कहा, लेकिन यात्रियों की भीड़ की वजह से बस धीमी नहीं की गई। उन्होंने बताया कि इससे पहले बस ने एक कार में टक्कर मारने की कोशिश की थी, लेकिन बचाव हो गया, नहीं तो जानी नुकसान हो सकता था। वहीं बस में सवार यात्री संदीप ने कहा कि वह फिल्लौर से बस में बैठा था। यात्री के अनुसार बस चालक गोली की तरह बस चला रहा था। इस दौरान पीछे भी दो वाहनों को टक्कर लगने से बची। यात्रियों द्वारा कई बार बस चालक को बस धीरे चलाने के लिए कहा गया। संदीप ने कहा कि बस चालक ने बस धीरे नहीं की।

जिसके बाद कार के साथ बस चालक ने टक्कर मार दी। घटना के दौरान अगर दूसरी गाड़ी में टक्कर होती तो परिवार की जान को खतरा हो सकता था। यात्री ने कहा कि कार चालक के साथ इंसाफ होना चाहिए। घटना में कार में सवार बच्चों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। बस ड्राइवर सरबजीत सिंह ने कहा कि वह लुधियाना से गोरायां सर्विस लाइन पर उतर रहा था। एक कार गलत पास से यू-टर्न लेकर हाईवे पर चढ़ने लगी, जिसे उसने काफी हद तक टाला। उसके बाद यह दूसरी गाड़ी दूसरे साइड से ऊपर चढ़ने लगी, जिससे यह हादसा हुआ। मौके पर पहुंचे थाना गोरायां के एएसआई सुरिंदर मोहन ने कहा कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है और दोनों पक्षों की बात सुनी जा रही है, उसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here