Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Highway पर रेलिंग तोड़ता हवा में लटका ट्राला, लगा जाम, 3 क्रेन कर रही रेस्क्यू, देखें वीडियो

Jalandhar News: Highway पर रेलिंग तोड़ता हवा में लटका ट्राला, लगा जाम, 3 क्रेन कर रही रेस्क्यू, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: Highway पर रेलिंग तोड़ता हवा में लटका ट्राला, लगा जाम, 3 क्रेन कर रही रेस्क्यू, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर में अल सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, अल सुबह 5 बजे ड्राइवर की आंख लग गई और बड़ा ट्रैक्टर ट्राला हाईवे की रेलिंग को तोड़ता हुआ हवा में लटक गया। इस घटना के बाद ट्रैफिक जाम हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे में ड्राइवर बाल-बाल बच गया। हादसे की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा 3 क्रेन मंगवाकर हवा में लटके ट्रैक्टर ट्राले हो हटाने के लिए रेस्क्यू चलाया जा रहा है, लेकिन ट्रैक्टर ट्राले का वजन अधिक होने के कारण काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। मामले की जानकारी देते हुए क्रेन चालक अमरिंदर सिंह ने कहा कि ड्राइवर को नींद आ गई थी। नींद आने के कारण यह हादसा हुआ है। क्रेन चालक ने कहा कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। उन्हें 5.30 बजे हादसे की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गए।

वहीं बस ड्राइवर गुरजीत सिंह ने कहा कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है। जिसके बाद भारी ट्रैफिक जाम हो गया। हालांकि प्रशासन ट्रैफिक को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं 3 क्रेन मौके पर हवा में लटके ट्रैक्टर ट्राले को हटाने का प्रयास कर रही है। लेकिन ट्रैक्टर ट्राले का वजन अधिक होने के कारण मशीनें भार नहीं उठा पा रही, ऐसे में प्रशासन की क्या गलती है। घटना को लेकर व्यक्ति का कहना है कि 3 बजे यह हादसा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here