Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: पॉश इलाके में शातिर महिला ने शोरूम में दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

Jalandhar News: पॉश इलाके में शातिर महिला ने शोरूम में दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

0
Jalandhar News: पॉश इलाके में शातिर महिला ने शोरूम में दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

जालंधर, ENS: गुरु तेग बहादुर नगर के पास कपड़े के शोरूम से महिला द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार जीटीबी नगर गुरुद्वारे के पास स्थित कपड़े के शोरूम से महिला कपड़े लेकर फरार हो गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि पैदल आई महिला ने हाथ में थैला पकड़ा हुआ है और कपड़े के शोरूम में आती है और कपड़े खरीदने के लिए देखती है।

जहां पर अन्य महिला पहले से कपड़े खरीद रही होती है। इस दौरान उक्त महिला थैले में से सामान निकालती है और अन्य पॉलिथिन में डाल लेती है। जिसके बाद दुकान की महिला कर्मी उसे कपड़ा दिखाने लगती है। जैसे ही महिला कपड़ा दिखाने के बाद अन्य ग्राहक के साथ बात करने लग जाती है। जिसके बाद उसे पीले रंग का कपड़े दिखाने के लिए कहने लगती है। इस दौरान शातिर महिला कुछ आगे जाती है और कपड़े देखने लग जाती है।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला बड़ी चालाकी से थैले में कपड़े डाल लेती है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला सूट का पीस चुराने के दौरान दुकान मालिक की ओर देखने लगती है। जब महिला को लगा कि दुकानदार महिला ग्राहक में व्यस्त है तो वह जल्दी से सूट का पीस थैले में डालकर उसके बाद ऊपर पॉलिथिन रख देती है और थैले को बंद कर लेती है। वहीं पीड़ित दुकानदार महिला ने इस मामले को लेकर पुलिस के कार्रवाई करते हुए शातिर महिला को पकड़ने की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here