Blog
-

”व्यवस्था परिवर्तन” के नाम पर “व्यवस्था का पतन”: ऊना में सुक्खू सरकार पर बरसे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर
आपदा की आड़ में लोकतंत्र से खिलवाड़: पंचायत चुनावों पर घेरा ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज ऊना प्रवास के दौरान प्रदेश की सुक्खू सरकार के विरुद्ध तीखा हमला बोला। अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए ठाकुर ने सरकार को कानून-व्यवस्था, आर्थिक कुप्रबंधन और लोकतांत्रिक मूल्यों के हनन जैसे मुद्दों पर जमकर घेरा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रदेश में आज “सुख की सरकार” के नारे के विपरीत कोई भी सुखी नहीं है और चारों ओर व्याप्त अराजकता “व्यवस्था पतन” की गवाही दे रही है। ऊना पार्टी आफिस में आयोजित प्रेस वार्ता की शुरुआत में जयराम ठाकुर ने मानवीय संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हाल ही में हुए दर्दनाक हादसों पर गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने ऊना के दौलतपुर में एक ही सड़क दुर्घटना में परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु को अत्यंत हृदयविदारक बताया। ठाकुर ने कहा कि पूरी भाजपा इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ी है। इसके साथ ही, उन्होंने सिरमौर के हरिपुर धार में हुए बस हादसे पर चिंता जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने सरकार से मांग की कि इन दोनों हादसों के प्रभावितों को तत्काल पर्याप्त आर्थिक सहायता और उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए। ठाकुर ने सुक्खू सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए कहा कि देवभूमि हिमाचल की शांति आज भंग हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में गोलीबारी और जघन्य अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि शासन-प्रशासन पर मुख्यमंत्री का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है।आर्थिक स्थिति पर चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश आज अपने इतिहास के सबसे बड़े वित्तीय संकट के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया, “सरकार प्रदेश को विकास की राह पर ले जाने के बजाय केवल भारी-भरकम कर्ज ले रही है। यह कर्ज विकास कार्यों के लिए नहीं, बल्कि सरकार की अपनी सुख-सुविधाओं और फिजूलखर्ची पर व्यय हो रहा है, जो राज्य के भविष्य को अंधकार में धकेल रहा है।” युवाओं के मुद्दे पर ठाकुर ने सरकार को चुनावी वादों की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले 5 लाख नौकरियों का सब्जबाग दिखाने वाली कांग्रेस आज युवाओं को भूल चुकी है। भर्ती प्रक्रियाएं पूरी तरह ठप हैं और प्रदेश का शिक्षित युवा अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरने को विवश है। वहीं, कर्मचारियों की स्थिति पर उन्होंने कहा कि हिमाचल के इतिहास में पहली बार कर्मचारियों को अपने जायज डीए और एरियर के लिए अदालतों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। नशे का जाल और प्रतिशोध की राजनीतिजयराम ठाकुर ने सीमावर्ती जिलों में बढ़ते ‘चिट्टे’ (सिंथेटिक ड्रग्स) के व्यापार पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार की ढुलमुल नीतियों के कारण नई पीढ़ी नशे की गर्त में जा रही है और पुलिस तंत्र मूकदर्शक बना हुआ है। इसके अलावा, उन्होंने भाजपा सरकार के समय जनहित में खोले गए संस्थानों को बंद करने के निर्णय को “प्रतिशोध की राजनीति” का निकृष्ट उदाहरण बताया। आपदा की आड़ में लोकतंत्र से खिलवाड़: पंचायत चुनावों पर घेरा प्रेस वार्ता के बाद, जयराम ठाकुर ने ऊना स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित पंचायती राज प्रकोष्ठ एवं प्रतिनिधियों की बैठक की अध्यक्षता की। यहाँ उन्होंने सरकार पर और भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सुक्खू सरकार ‘आपदा प्रबंधन अधिनियम’ का बहाना बनाकर जानबूझकर पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनावों को टाल रही है। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “यह बेहद विडंबनापूर्ण है कि एक तरफ सरकार आपदा का हवाला देकर चुनाव नहीं करवा रही, वहीं दूसरी ओर अपनी सरकार के तीन साल पूरे होने का जश्न मना रही है और बड़े-बड़े मेलों का आयोजन कर रही है। यह सरकार की दोहरी नीति और लोकतंत्र के प्रति संवेदनहीनता को दर्शाता है।” जयराम ठाकुर ने पंचायतीराज चुनावों के मामले में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा सरकार को लगाई गई फटकार का स्वागत किया। उन्होंने मांग की कि सरकार अब बिना किसी देरी के चुनाव प्रक्रिया शुरू करे ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य बाधित न हों और लोकतांत्रिक व्यवस्था सुचारू रूप से बहाल हो सके।कार्यक्रम के समापन पर जयराम ठाकुर ने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए समर्पित होकर कार्य करें। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जनविरोधी निर्णयों को वापस नहीं लिया गया और कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ, तो भाजपा जल्द ही पूरे प्रदेश में एक निर्णायक जन-आंदोलन शुरू करेगी। इस अवसर पर ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व विधायक बलबीर सिंह दविंदर भुट्टो, रामकुमार, चैतन्य शर्मा, राजेश ठाकुर, जिला अध्यक्ष श्याम मिन्हास,सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।ऊना पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष का हुआ भव्य स्वागत ऊना प्रवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय विधायकों पूर्व विधायकों पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत- अभिनंदन किया। जयराम ठाकुर ने भरपूर स्नेह और सम्मान देने के लिए सभी लोगों का आभार जताया। -

कल इस राज्य में बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की छुट्टियों की List
नई दिल्ली: जनवरी के महीने में बैंक से जुड़े काम करने वाले लोगों के लिए छुट्टियों की जानकारी लेना जरुरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस महीने अलग-अलग कारणों से बैंक बंद रहेंगे। इससे बैकिंग सेवाएं भी प्रभावित होगी। आज 11 जनवरी को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पहले से बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें यह साफ बताया गया है कि किस दिन और किस शहर में बैंक बंद रहेंगे। लिस्ट के अनुसार, कल यानी 12 जनवरी को छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में यदि आप बैंक ब्रांच में जाने की तैयार कर रहे हैं तो पहले अपने शहर में छुट्टियों की लिस्ट देख लें।पश्चिम बंगाल में बंद रहेंगे बैंक
आरबीआई की चुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, कल पश्चिम बंगाल में बैंक बंद करने का ऐलान किया गया है। ऐसे में राज्य के ग्राहकों को यह सलाह दी गई है कि वो बैंक से जुड़े सभी जरुरी काम किसी और दिन निपटाएं। पश्चिम बंगाल में कल बैंको में छुट्टी स्वामी विवेकानंद की जयंती को लेकर दी गई है। स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है।ऑनलाइन सेवाएं रहेगी चालू
बैंकों में भले ही कल छुट्टी है परंतु ग्राहकों के लिए ऑनलाइन सुविधाएं चलती रहेगी। नेट बेंकिंग, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम और ऑनलाइन फंड ट्रांसफर जैसी सेवाएं पहले के जैसे ही चलेगी इससे ग्राहक घर बैठे अपना काम आसानी से कर पाएंगे। सिर्फ वही काम प्रभावित होंगे जिसमें बैंक ब्रांच जाने की जरुरत होती है।14 से 18 जनवरी भी बंद रहेंगे बैंक
14 जनवरी को मकर संक्रांति और माघ बिहू के चलते गुजरात, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और असम में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 15 जनवरी को उत्तरायण पु्ण्यकाल, पौंगल, माघ संक्राति और मकर संक्रांति के चलते तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलांगना और सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे। 16 जनवरी को तमिलनाडु में थिरुवल्लुवर दिवस के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी, 17 जनवरी को तमिलनाडु में उझावर थिरुनाल के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी और 18 जनवरी को रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद होने पर छुट्टी रहेगी। -

भदसाली में ट्यूबल शेड जलकर राख,फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग
हरोली/सुशील पंडित: गांव भदसाली हार में आग लगने से टीन पोश ट्यूबल शेड जलकर राख हो गया है। आग को फायर ब्रिगेड ऊना की टीम ने बुझाया । प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि गांव भदसाली हार में कमल चंद के ट्यूबल शेड में अचानक आग लग गई । जैसे ही आग बारे में पता चला तो उन्होंने बुझाने के लिए दौड़े दिया।
इसी दौरान दमकल विभाग को भी सूचित कर दिया गया । फायर अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते दमकल विभाग की टीम ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व राजस्व विभाग ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
आग लगने के कारण ट्यूबल शेड में रखी मोटर, कृषि उपकरण वो अन्य समान जल गया । स्थानीय पंचायत उप प्रधान हितेंद्रपाल ने प्रशासन से पीड़ित को तत्काल आर्थिक सहायता दिए जाने की गुहार लगाई है।
-

इस देश में हिंदू युवक की गोली मारकर हत्या, मचा बवाल
CRIME NEWS: पाकिस्तान के सिंध प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां, एक 23 वर्षीय हिंदू किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने एक बार फिर पाकिस्तान में रह रहे हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
झोपड़ी बनाने पर हुआ विवाद, जमींदार ने मारी गोली
यह घटना सिंध के बदीन जिले के तल्हार गांव की है। यहां रहने वाला कैलाश कोहली अपने परिवार के लिए जमीन पर एक अस्थायी झोपड़ी बना रहा था। आरोप है कि जमीन के मालिक सरफराज निजामानी ने इसका विरोध किया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर जमींदार ने कैलाश पर गोली चला दी। गोली लगने से कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गया।अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत
गोली लगने के बाद परिजन कैलाश को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने इलाज की कोशिश की, लेकिन उसकी हालत ज्यादा नाजुक थी। इलाज के दौरान कैलाश ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद गांव और आसपास के इलाकों में तनाव फैल गया।घटना के बाद आरोपी फरार
हत्या के बाद आरोपी जमींदार मौके से फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। कैलाश के भाई पून कुमार कोहली की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज की। बाद में पुलिस ने हैदराबाद से आरोपी सरफराज निजामानी और उसके साथी जफरुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया।सड़कों पर उतरा हिंदू समुदाय
इस घटना से आक्रोशित हिंदू समुदाय के सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। लोगों ने धरना-प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय की मांग की। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे, लेकिन लोगों में गहरा गुस्सा और डर साफ दिखाई दिया।विरोध के दबाव में हुई गिरफ्तारी
सिंध में हिंदू अल्पसंख्यकों के लिए काम करने वाले वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्य शिवा काची ने कहा कि यह गिरफ्तारी समुदाय के लगातार विरोध और दबाव का नतीजा है। उन्होंने बताया कि जब सिंध के IG पुलिस जावेद अख्तर ओधो ने खुद पीड़ित पिता को फोन कर गिरफ्तारी की सूचना दी, तब जाकर प्रदर्शन खत्म हुए।निष्पक्ष न्याय की उम्मीद
शिवा काची ने उम्मीद जताई कि इस मामले में निष्पक्ष जांच और न्यायिक प्रक्रिया होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि हिंदू समुदाय खुद को सुरक्षित महसूस कर सके और उनका भरोसा प्रशासन पर बना रहे। -

सुपर संडे लीग में ओमेक्स टाइगर्स ने किया फाइनल में प्रवेश
अगले रविवार को रॉयल पंजाब से होगी खिताबी भिड़ंत
बद्दी/सचिन बैंसल: न्यू चंडीगढ़ कैंसर अस्पताल के नजदीक क्रिकेट ग्राउंड में चल रही सुपर संडे प्रतियोगिता में ओमेक्स टाइगर ने क्विक केप रॉयल्स को 126 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सुपर संडे प्रतियोगिता में कुल चार टीम में हिस्सा ले रही है। जिसमें ओमेक्स टाइगर और रॉयल पंजाब ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है आगामी रविवार को इन दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा ।
अंतिम लीग मैच में टॉस जीतकर क्विक केप रॉयल्स ने ओमेक्स टाइगर को बल्लेबाजी का न्योता दिया ।जिसमें ओमेक्स टाइगर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 277 रन बनाए। जिसमें नवीन ने धुआंधार पारी खेलते हुए 52 गेंद में 112 रन बनाएं ।वही सुनील ठाकुर ने 19 गेंद में ताबड़तोड़ 53 रनों की पारी खेली। क्विक केप रॉयल्स की तरफ से राहुल राणा रोहित व पंकज ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में 277 रन का पीछा करने उतरी क्विक केप रॉयल्स की टीम 20 ओवर में मात्र 151 रन ही बना पाई। जिसमें पंकज ने 40 गेंद में 69 रन की शानदार पाली खली ।ओमेक्स टाइगर की तरफ से घातक गेंदबाजी करते हुए गौरव कुमार ने 23 रन देकर 5 विकेट लिए और मुकाबला ओमेक्स टाइगर की झोली में डाल दिया । ओमेक्स टाइगर्स के कप्तान अंकुर गुलयानी ने बताया कि हर रविवार को सुपर संडे सीरीज के लीग मैच होते थे जिसमें आज उन्होंने यह मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है और आने वाले रविवार को उनका मुकाबला रॉयल पंजाब से होगा। इस मैच में शतकवीर नवीन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
-

Jalandhar पहुंचे गोल्डन हट के राणा का बेअदबी पर कानून बनने को लेकर आया बयान, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: हरियाणा के मशहूर गोल्डन हट के राणा नगर कीर्तन के साथ जालंधर पहुंचे। दरअसल, समाना से “गुरु की वहीर” (पैदल यात्रा) एक धार्मिक और ऐतिहासिक नगर कीर्तन का आयोजन किया गया, जोकि आज जालंधर पहुंचा है। जिसमें सिख श्रद्धालु समाना से अमृतसर तक गुरुओं के मार्ग पर पैदल चलकर जाएंगे। यह यात्रा गुरुओं के जीवन से जुड़ी यादों को ताजा करती है और धार्मिक आस्था का प्रतीक है, हाल ही में ऐसी एक यात्रा जनवरी 2026 में शुरु हुई थी, जोकि 15 जनवरी को अमृतसर पहुंचेंगी।
इस नगर कीर्तन को लेकर राणा ने कहा कि भाई गुरजीत सिंह खालसा 15 महीने पूरे हो चुके है। वह 12 अक्टूबर 2024 से 400 फीट ऊंचे टावर पर बैठे हुए है। उन्होंने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी ना हो और इसके लिए कानून बनाया जाए, इसी को लेकर वह टॉवर पर पिछले 15 महीनों से बैठे हुए है। राणा ने कहा कि यह नगर कीर्तन गुरु साहिब को लेकर ही निकाला जा रहा है।
राणा ने कहा कि जितने भी आज तक बेअदबी के मामले सामने आए है, उसके अधिकतर पंजाब से सामने आए है। शहीदों की धरती पर गुरु गोबिंद सिंह जी ने पूरे परिवार का बलिदान दे दिया, लेकिन आज पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाएं काफी बढ़ गई है। इस दौरान राणा ने कहा कि आज भाई गुरजीत सिंह को 15 माह पूरे हो गए है, ऐसे में 15 मिनट के लिए उसके साथ मिलकर गुरु साहिब को लेकर नारा लगाने में लोग सहयोग दें।
उन्होंने कहा कि हाल ही में पंजाब सरकार के स्पोक्स पर्सन बलतेज पन्नू ने बेअदबी को लेकर जल्द कानून बनाने का आश्वासन दिया है। ऐसे में पंजाब से इस कानून की शुरुआत होने जा रही है। राणा ने कहा कि हमारे गुरुओं ने परिवार का बलिदान दे दिया है, लेकिन कानून बनाने को लेकर 3 सरकारें दावे कर चुकी है और अभी तक किसी ने कानून नहीं बनाया। हालांकि उम्मीद है कि आप सरकार जल्द इस पर कानून बनाएंगी।
-

बसदेहड़ा की कशिश भारद्वाज बनीं वास्तुकला में स्नातक, जिले का नाम किया रोशन
ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल ऊना के बसदेहड़ा निवासी कशिश भारद्वाज ने वास्तुकला के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कशिश ने योजना एवम वास्तुकला विद्यालय, नई दिल्ली से बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर की डिग्री विशिष्ट श्रेणी में उत्तीर्ण की है।
कशिश भारद्वाज बसदेहड़ा गांव के राजेश भारद्वाज की सुपुत्री हैं। उन्होंने वर्ष 2020 में आयोजित जेईई (मेन) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश के शीर्ष छात्रों में स्थान प्राप्त किया था, जिसके आधार पर उन्हें भारत के प्रतिष्ठित वास्तुकला संस्थानों में से एक में प्रवेश मिला।
कशिश की इस उपलब्धि को लेकर परिवार व क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनके पिता राजेश भारद्वाज कुवैत में प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बेटी की सफलता पर गर्व व्यक्त किया, वहीं उनकी माता डॉ. राधिका भारद्वाज, जो वर्तमान में कुवैत स्थित एक प्रतिष्ठित अमेरिकन विश्वविद्यालय के कुवैत कैंपस में माइक्रोबायोलॉजी विभाग में कार्यरत हैं, ने इसे कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया।
कशिश भारद्वाज ने बताया कि उनका लक्ष्य वास्तुकला के क्षेत्र में और अधिक विशेषज्ञता हासिल करना है। इसके लिए उन्होंने जर्मनी स्थित एक विश्वविख्यात विश्वविद्यालय में मास्टर डिग्री के लिए आवश्यक ऑनलाइन औपचारिकताएं सफलतापूर्वक पूरी कर ली हैं। संभावना है कि वह फरवरी माह में जर्मनी जाकर उच्च शिक्षा हेतु प्रवेश लेंगी। अपनी सफलता के लिए वह अपने दादा पूर्व विधायक ओ पी रत्न के आशीर्वाद व मार्गदर्शन को मूल प्रेरणा मानती है। वही इसके लिए वह कड़ी मेहनत, अपने माता-पिता,शिक्षकों व परिजनों की शुभकामनाओं व मार्गदर्शन को श्रेय देती है। उसका सपना इसके उपरांत सिविल सेवा की परीक्षा उतीर्ण करना है।
क्षेत्र के शिक्षाविदों, समाजसेवियों व परिजनों ने कशिश की इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
-

Punjab News: सड़क हादसे में 33 वर्षीय नौजवान की मौत, देखें वीडियो
लुधियाना: ताजपुर रोड़ पुल पर आज दोपहर एक खतरनाक सड़क हादसे में 33 साल के युवक का निधन हो गया। मृतक की पहचान अर्जुन के तौर पर हुई है। मृतक टाटा कंपनी में काम करता था। यह हादसा आज दोपहर करीबन 1:30 बजे उस समय जब अर्जुन अपनी बाइक से समराला चौक की ओर जा रहा था।
अर्जुन के दोस्त ने बताया कि मैं अपनी एक्टिवा पर उसके साथ ही जा रहा था। सब कुछ काफी जल्दी हो गया संभालने का मौका भी नहीं मिला। अर्जुन छुट्टी वाले दिन अपनी बाइक को ठीक करवाने के लिए समराला चौक जा रहा था।
ताजपुर रोड़ पुल के ऊपर अर्जुन की बाइक पर जा रहा था। तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मारी और अर्जुन के सिर से ऊपर से गुजरा गया। इससे युवक की मौत हो गई। हादसे के समय पुलिस के द्वारा पुल के पास रॉन्ग साइड से आने वाले वाहनों का चालान काट रही थी।
जैसे ही पुलिस को एक्सीडेंट की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत ट्रक का पीछा करके चालक को हिरासत में लिया गया। आरोपी ड्राइवर और ट्रक थाना डिवीजन नंबर 7 को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के बाद कानूनी कार्रवाई पूरी करके शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।
-

मनरेगा में प्रभु राम के नाम से कांग्रेस को दिक्कत, इसलिए कर रही विरोध: अरुण
युवा भाजपा नेता अरुण कौशल ने कांग्रेस की मंशा पर उठाए सवाल
ऊना/सुशील पंडित: केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को नया नाम विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) देने के फैसले का विरोध कांग्रेस द्वारा किया जा रहा है। युवा भाजपा नेता अरूण कौशल ने इस विरोध की असली वजह पर प्रकाश डालते हुए कहा है कि कांग्रेस को मनरेगा में प्रभु राम के पवित्र नाम के जुड़ने से गहरी दिक्कत है, और यही कारण है कि वे इस बदलाव का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विरोध मनरेगा के नाम बदलाव से नहीं, बल्कि उसमें प्रभु राम के नाम के शामिल होने से है।
प्रभु राम का नाम सनातन संस्कृति, न्याय, समानता और रामराज्य के आदर्शों का प्रतीक है, लेकिन कांग्रेस इसे राजनीतिक चश्मे से देख रही है।यदि कांग्रेस को वास्तव में ग्रामीण भारत की चिंता होती, तो वे योजना की मूल भावना – गरीबों को रोजगार गारंटी – को मजबूत करने पर ध्यान देते, न कि नाम पर राजनीति करते।केंद्र सरकार का यह कदम विकसित भारत के संकल्प को सनातन मूल्यों से जोड़ता है, जो एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल है। लेकिन कांग्रेस की राम-विरोधी मानसिकता इस बदलाव को पचा नहीं पा रही है।
इतिहास गवाह है कि कांग्रेस ने हमेशा सनातन संस्कृति और राम के आदर्शों को दरकिनार करने की कोशिश की है, और यह विरोध उसी सोच का हिस्सा है। देश के करोड़ों रामभक्तों को कांग्रेस की इस राम-विरोधी राजनीति से गहरा दुख पहुंचा है। कौशल ने आगे कहा कि प्रभु राम का नाम किसी योजना में जोड़ना सम्मान की बात है, न कि विरोध का विषय।
-

Indion Idol सीजन-3 के विजेता Prashant Tamang का हुआ निधन
मनोरंजन: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बहुत ही बुरी खबर सामने आई है। इंडियन आइडयल 3 के विजेता रह चुके प्रशांत तमांग का 43 की उम्र में निधन हो गया है। सूत्रों की मानें तो प्रशांत का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है हालांकि अभी तक इस बात का कंफर्मेशन नहीं मिला है। उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।म्यूजिक पार्टनर ने किया कंफर्म
प्रशांत के म्यूजिक पार्टनर भावेन धनक ने इस बात की जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने दुख जताते हुए लिखा कि – ‘विश्वास नहीं होता है कि तुम चले गए मेरे भाई’। जानकारी के अनुसार, प्रशांत तमांग का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है। कार्डियक अरेस्ट आने के दौरान वो दिल्ली के जनकपुरी में स्थित अपने घर में ही थे। तबीयत बिगड़ने पर उनको तुरंत अस्पताल में ले जाया गया था। मगर वहां पर पहुंचने के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।View this post on Instagramछोटी उम्र में हुआ था पिता का निधन
प्रशांत का जन्म 4 फरवरी 1983 में हुआ था। वो दार्जिलिंग के पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। छोटी उम्र में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। पिता की मौत के बाद वो पढ़ाई छोड़कर अपने परिवार को संभालने के लिए पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी करने लगे थे। इसके बाद साल 2007 में प्रशांत ने सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 3’ में भी पार्टिसिपेट किया था। शो में उन्होंने अपनी गायकी से सबको दीवाना बना दिया था। इसके बाद घर-घर में लोग उनके फैन हो गए थे। अपने टैलेंट के दम पर प्रशांत ने ‘इंडियन आइडल सीजन-3’ का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद उनकी जिंदगी बदल गई। सिंगिंग के अलावा एक्टिंग में भी प्रशांत ने अपने लक अजमाया था। वो मशहूर सीरीज ‘पाताल लोक’ में भी दिखे थे। उनकी दमदार एक्टिंग फैंस को काफी पसंद भी आई थी। इसके अलावा वो कई रिजनल फिल्मों में भी नजर आ चुके थे।