Blog

  • जेएनवी पेखुबेला में कक्षा 9वीं व 11वीं की प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी को

    जेएनवी पेखुबेला में कक्षा 9वीं व 11वीं की प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी को

    ऊना/सुशील पंडित: पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) पेखुबेला के प्राचार्य राज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नवमीं एवं कक्षा ग्यारहवीं की प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी को आयोजित की जा रही है।

    उन्होंने बताया कि कक्षा नवमीं की प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) आधिकारिक वेबसाइट https://cbseitms.nic.in/2025/nvsix_9 तथा ग्यारहवीं कक्षा  की प्रवेश परीक्षा के लिए वेबसाइट https://cbseitms.nic.in/2025/nvsxi_11 से डाउनलोड कर सकते हैं।
    प्राचार्य राज सिंह ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय पर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें तथा परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

  • Punjab News: विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, देखें वीडियो

    होशियारपुर। जिले से एक विवाहिता महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतिका की पहचान अनुराधा (35) गांव सैदौ पट्टी के रूप में हुई है। वहीं, मृतिका के परिजनों ने सुसारलियों पर हत्या का आरोप लगया है। जानकारी देते हुए महिला के भाई ने बताया कि उसे उनके परिजनों का फोन आया कि घर आओ, तुम्हारी बहन आत्महत्या करने वाली है। जब भाई घर गया तो अनुराधा लटकी हुई मिली।

    भाई ने बताया कि जब वह वहां पहुंचा तो उसकी बहन की लाश फंदे से लटकी थी, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने कहा कि ऐसा लग रहा है मानो उसकी बहन को उसके ससुराल वाले मारकर लटका गए हों। उन्होंने बताया कि महिला को उसका ससुराल—सास और पति—काफी लंबे समय से तंग कर रहे थे।

    महिला ने सरकारी नौकरी के लिए पेपर भी दिए थे। वहीं, पति की मां ने कहा कि हमारे घर में लड़कियां काम नहीं करतीं, इसलिए वह नौकरी नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि उसे मानसिक रूप से लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके बारे में लड़की ने कई बार अपने माता-पिता को बताया था। आखिरकार तंग आकर उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया।

    घटना बारे चब्बेवाल पुलिस स्टेशन के कर्मचारी दलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें कल सुबह खबर मिली थी कि गांव सैदो पट्टी में एक महिला ने फांसी लगा ली है। उसने अपनी जान दे दी है। इस बारे में उन्होंने आज पोस्टमॉर्टम के बाद बॉडी परिवार को सौंप दी है और महिला के भाई के बयानों पर FIR दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा।

  • Jalandhar News: नगर निगम का क्लर्क Karun Dhir रिश्वत लेते गिरफ्तार

    Jalandhar News: नगर निगम का क्लर्क Karun Dhir रिश्वत लेते गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: नगर निगम जालंधर की जल सप्लाई और सीवरेज शाखा में तैनात क्लर्क करुण धीर को विजिलेंस ब्यूरो ने 2000 रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई विजिलेंस ब्यूरो की जालंधर टीम ने की। आरोपी की गिरफ्तारी राम नगर, जालंधर निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर की गई। शिकायतकर्ता पिछले करीब 15 महीनों से दोआबा चौक के पास एक अहाता चला रहा था।

    कनेक्शन काटने की धमकी देकर मांगी रिश्वत
    शिकायतकर्ता के अनुसार, क्लर्क करुण धीर उसके अहाते पर पहुंचा और उस पर अवैध पानी कनेक्शन इस्तेमाल करने और गंदा पानी सीवरेज में डालने का आरोप लगाया। इसके बाद आरोपी ने पानी और सीवरेज कनेक्शन काटने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका पानी कनेक्शन करीब 15 साल से पूरी तरह वैध है, लेकिन इसके बावजूद आरोपी उसे लगातार डराता और परेशान करता रहा।

    2000 रूपये देने पर कनेक्शन न काटने की शर्त
    आरोपी क्लर्क ने कनेक्शन न काटने के बदले 2000 की रिश्वत की मांग की। लगातार धमकियों से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने आखिरकार विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया।

    रिश्वत मांगने की रिकॉर्डिंग आई सामने
    शिकायतकर्ता ने आरोपी द्वारा रिश्वत मांगने की बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया था और इसे सबूत के तौर पर विजिलेंस ब्यूरो को सौंपा। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी छोटे-छोटे कामों के बदले नियमित रूप से रिश्वत लेता था।

    जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा
    शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाया। दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को 2000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

    घर की तलाशी में 2.72 लाख नकद बरामद
    गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी के घर की तलाशी ली। इस दौरान वहां से 2.72 लाख नकद बरामद किए गए।

    भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत केस दर्ज
    इस मामले में विजिलेंस ब्यूरो थाना जालंधर में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत केस दर्ज किया गया है।

    आय और संपत्ति की होगी गहन जांच
    विजिलेंस ब्यूरो ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। आरोपी की आय, संपत्ति और पैसों के स्रोतों की भी जांच की जाएगी।

  • Jalandhar News: इस इलाके से NDPS Case में 2 राउंडअप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके से NDPS Case में 2 राउंडअप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जिले में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पूरे जिले में नशा बेचने वालों के खिलाफ धर-पकड़ अभियान चलाया जा रहा है, ताकि युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके।इस अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस ने महानगर के धानकियां मोहल्ला में कार्रवाई करते हुए NDPS केस के तहत दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    इलाके में मचा हड़कंप
    पुलिस की गाड़ियों और कार्रवाई को देखकर आसपास रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए। अचानक हुई छापेमारी से मोहल्ले में हड़कंप का माहौल बन गया और लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे।

    मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने पुलिस अधिकारियों से इस मामले को लेकर बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन वहां तैनात पुलिस कर्मचारियों ने किसी भी तरह की विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया। हालांकि पुलिस टीम ने सिर्फ इतना बताया कि NDPS एक्ट के तहत दो लोगों को राउंडअप किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

     

  • देश के आजादी से लेकर उठी सड़क निर्माण की मांग को पंचायत करेगी पूर्ण : प्रधान 

    देश के आजादी से लेकर उठी सड़क निर्माण की मांग को पंचायत करेगी पूर्ण : प्रधान 

    पंजावर में  निशानदेही का कार्य पूर्ण  जल्द शुरू करेंगे  कार्य: रणजीत राणा 

     ऊना/सुशील पंडित: हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव पंजावर के वार्ड नंबर सात में करीब 5 लाख की लागत से नई सड़क का निर्माण होगा ।ग्राम पंचायत की ओर कार्य को सिरे चढ़ाने के कार्य शुरू हो गया है ।  ये नई सड़क की मांग वार्डवासियों की देश आजादी से लेकर अब तक रही है लेकिन कुछ पेचीदगियों के चलते सड़क निर्माण का कार्य नहीं हो सका ।  इसी  समस्या को गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायत ने गुरुवार को सड़क बनाने की औपचारिकता पूर्ण करते हुए राजस्व विभाग की ओर से मौका पर निशानदेही करवाई गई।

    रास्ते निर्माण को चिन्हित किया गया ।  इस मौके पर  ग्राम पंचायत प्रतिनिधि व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे । ग्राम पंचायत प्रधान नीलम मनकोटिया ने बताया कि ग्राम पंचायत के वार्ड सात में ग्रामीणों को मोहल्ला के घरों में आने जाने की परेशानी होती रही है और वाहन भी घरों तक नहीं पहुंचता था । समस्या  पंचायत के ध्यान में आते ही सर्व प्रथम  निशानदेही का कार्य मुकम्मल किया गया है ।ग्राम पंचायत की ओर से  जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य कमला देवी के घर से लेकर दलजीत सिंह के घर तक करीब तीन सौ मीटर सड़क का निर्माण करीब 5 लाख से शुरू कर दिया जाएगा ।

    जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रणजीत राणा ने कहा कि वार्ड नंबर सात में लोगों को घरों को आने जाने के लिए सड़क नहीं थी ।  दशकों से ग्रामीण सड़क समस्या से जूझ रहे थे ।  जनसहयोग से  इस समस्या को पूर्ण किया जा रहा है। गांव के वार्ड 7 में देश की आजादी से अब तक ग्रामीण सड़क समस्या से जूझ रहे थे ।  अब ग्रामीणों के लिए ग्राम पंचायत की ओर से 300 मीटर पक्की सड़क का निर्माण पांच लाख की लागत से किया जाएगा । पंजावर में सड़को का कायाकल्प करना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहा है।

  • Jalandhar News: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को दिया जन्म, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को दिया जन्म, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कैंट रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 10 बजे एक महिला ने ट्रेन में ही बच्चे को जन्म दिया। जीआरपी एएसआइ अशोक कुमार, एएसआइ राजविंदर सिंह, एएसआइ आस मोहम्मद और लेडी सिपाही सुरेखा रानी प्लेटफार्म नंबर 2 व 3 पर चेकिंग के दौरान मौजूद थे। इस दौरान ट्रेन नंबर 15656 कामाख्या एक्सप्रेस स्टेशन पर आकर रुकी। ट्रेन के कोच नंबर बी पांच में महिला पुनीता देवी अपने पति राज कुमार और दो छोटे बच्चों के साथ श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से कप्तानगंज (उत्तर प्रदेश) सफ़र कर रही थी कि महिला की यात्रा के दौरान डिलीवरी हो गई है।

    सूचना मिलते ही रेलवे के डॉक्टर को मौके पर बुलाया गया। महिला, उसके पति और बच्चों को ट्रेन से उतारकर जच्चा-बच्चा को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद एंबुलेंस की व्यवस्था कर महिला और नवजात को इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में दाखिल करवाया गया। रेलवे पुलिस और आरपीएफ की तत्परता से जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

  • महाविद्यालय ऊना में चल रहे विशेष शिविर के छठे दिन के कार्यक्रम

    महाविद्यालय ऊना में चल रहे विशेष शिविर के छठे दिन के कार्यक्रम

    ऊना /सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन के कार्यक्रम का आयोजन हुआ । सुबह की शुरुआत स्वयंसेवियों ने प्रार्थना सभा से की और विशिष्ट अतिथि के रूप में कृष्ण कुमार लद्दाखी ने शिरकत की ।कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित करके की गई । कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी ।

    इस अवसर पर मुख्य वक्ता ने नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति पर एक व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि नैतिक मूल्य और भारतीय संस्कृति हमारे जीवन को दिशा देते हैं और हमें एक अच्छे इंसान बनाते हैं।नैतिक मूल्यों में सत्य, अहिंसा, और दया जैसे गुण शामिल हैं जो हमें अपने जीवन में अपनाने चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में परिवार, समाज, और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को महत्व दिया जाता । आज के समय में नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने की जरूरत है ताकि हम एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा में नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति को शामिल करना बहुत जरूरी है ।

    इसके बाद स्वयंसेवियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई और फिर इसके ऊपर एक रैली निकाली गई । इस विषय के ऊपर छात्रों ने एक नुक्कड़ नाटक करके लोगों को जागरुक किया । इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवित्र दुलारी व प्रो. मनजीत सिंह मान व डॉ मोनिका खन्ना उपस्थित रहे ।

  • विधायक सत्ती के नेतृत्व में ऊना विधानसभा क्षेत्र के दोनों मंडलों की बैठक आयोजित

    विधायक सत्ती के नेतृत्व में ऊना विधानसभा क्षेत्र के दोनों मंडलों की बैठक आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला मुख्यालय के भाजपा कार्यालय में वीरवार को विधायक सतपाल सिंह सत्ती के नेतृत्व में ऊना विधानसभा क्षेत्र के दोनों मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री तथा विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं महामंत्री की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती, मोर्चों व प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी गठन की प्रगति की समीक्षा और आगामी पंचायती राज प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप देना रहा। बैठक के दौरान बूथ स्तर पर गठित की जा रही मोर्चों और प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी को लेकर फीडबैक लिया गया।

    विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से लगभग सभी बूथों पर पार्टी सहित विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी का गठन हो चुका है। केवल 5 से 7 प्रतिशत बूथ ऐसे हैं, जहां अभी कमेटियों का गठन शेष है। इन बूथों को लेकर अध्यक्षों और महामंत्रियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई है और शीघ्र ही इस प्रक्रिया को भी पूरा कर लिया जाएगा। विधायक सत्ती ने जानकारी दी कि 11 जनवरी को  जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी के पंचायती राज प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी।

    इस बैठक में 12:00 बजे पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। बैठक के दौरान पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े विभिन्न जनप्रतिनिधियों के साथ अहम मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके। विधायक ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।

  • Punjab News: इस इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक घायल, देखें वीडियो

    अमृतसर। शहर के कैंट थाने की पुलिस की मीरा कोट के पास इलाके में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक शूटर को घायल कर दिया। मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। मीडिया से बात करते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि ऑर्गनाइज्ड क्राइम के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत अमृतसर पुलिस कमिश्नर की तरफ से लगातार स्पेशल ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।

    कैंट थाने के SHO को कॉन्फिडेंशियल जानकारी मिली थी कि कुछ लोग टारगेट किलिंग की प्लानिंग कर रहे हैं। इस जानकारी के आधार पर 7 तारीख को केस दर्ज किया गया था, जिसमें तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे, जबकि कुछ अन्य फरार थे। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने मीरा कोट इलाके में दो मोटरसाइकिल सवारों को रोकने की कोशिश की।

    इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की, जिससे पुलिस की गाड़ी भी डैमेज हो गई। पुलिस के चेतावनी देने के बावजूद फायरिंग जारी रही, जिसके बाद पुलिस ने भी सेल्फ डिफेंस में जवाबी फायरिंग की। इस ऑपरेशन के दौरान एक आरोपी मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गया, जबकि दूसरा शूटर आदित्य राज गोली लगने से घायल हो गया, जिसे तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि यह गैंग जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़ा है और इसे गैंग को सेकंड-इन-कमांड अमृत दलम और केशव शिवाला चला रहे थे, जो अभी विदेश से गैंग ऑपरेट कर रहे हैं। पुलिस ने मौके से एक सोफिस्टिकेटेड 9 mm पिस्टल, एक .32 बोर पिस्टल, एक मोटरसाइकिल, एक कार और दूसरे खतरनाक हथियार बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, यह मॉड्यूल एक बड़ी टारगेट किलिंग की तैयारी में था, जिसे समय पर एक्शन लेने की वजह से नाकाम कर दिया गया। आरोपियों से पूछताछ जारी है और और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

  • CM मान के सपने को साकार करने की दिशा में कदम, सरकारी स्कूलों को मिलेंगे आधुनिक संसाधन

    CM मान के सपने को साकार करने की दिशा में कदम, सरकारी स्कूलों को मिलेंगे आधुनिक संसाधन

    चंडीगढ़: विद्यार्थियों के लिए सीखने के माहौल को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के 852 सरकारी स्कूलों में नवीनीकरण कार्यों के लिए 17.44 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की गई है। इस कदम का उद्देश्य अकादमिक विकास के लिए विद्यार्थियों को रचनात्मक एवं उपयुक्त माहौल उपलब्ध करवाना है।

    यह जानकारी साझा करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि विभाग ने पूरे राज्य में फंडों के समान वितरण को यकीनी बनाया है। अमृतसर को 1.58 करोड़ रुपये, बरनाला को 44.64 लाख रुपये, बठिंडा को 76.02 लाख, फरीदकोट को 50.31 लाख, फतेहगढ़ साहिब को 23.22 लाख, फाजिल्का को 1.13 करोड़ रुपये, फिरोजपुर को 40.41 लाख, गुरदासपुर को 1.18 करोड़ से अधिक, होशियारपुर को 97.44 लाख, जालंधर को 97.41 लाख, कपूरथला को 20.52 लाख, लुधियाना को 1.50 करोड़, मालेरकोटला को 15.75 लाख, मानसा को 61.11 लाख, मोगा को 32.74 लाख, मुक्तसर को 46.47 लाख, पठानकोट को 37.11 लाख रुपये, पटियाला को 1.50 करोड़ रुपये, रूपनगर को 78.14 लाख रुपये, एस.बी.एस. नगर को 25.29 लाख, संगरूर को 2.45 करोड़, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) को 42.87 लाख रुपये तथा तरन तारन को 59.49 लाख रुपये जारी किए गए हैं।

    श्री बैंस ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (सेकेंडरी) को निर्देश दिए हैं कि वे यह रकम सीधी संबंधित स्कूल प्रबंधन कमेटियों (एस.एम.सी.) के बैंक खातों में ट्रांसफर करें ताकि इस प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं भाईचारे की भागीदारी यकीनी बनाई जा सके। इस पहल को मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के सभी स्कूलों में मानक बुनियादी ढांचा प्रदान करने के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए श्री बैंस ने कहा, ‘‘एक उज्ज्वल, साफ-सुथरा एवं संगठित स्कूल वातावरण बच्चों की एकाग्रता एवं सीखने-सामर्थ्य को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। हम अपने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयास कर रहे हैं तथा उम्मीद करते हैं कि सरकारी स्कूलों को शिक्षा के पुनरुद्धार का केंद्र बनाने में हम सफल होंगे।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘स्कूलों के बुनियादी ढांचे को आधुनिक विद्या मानकों के अनुकूल बनाकर हमारा लक्ष्य यह यकीनी बनाना है कि सरकारी स्कूल में आने वाला हर बच्चा खुद को उत्साहित, मूल्यवान एवं अच्छा शिक्षार्थी महसूस करे।’’