Blog

  • CM भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब को बाल विवाह मुक्त बनाने की मुहिम तेज

    CM भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब को बाल विवाह मुक्त बनाने की मुहिम तेज

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा राज्य से बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को पूरी तरह समाप्त करने के लिए निरंतर, सशक्त और परिणामोन्मुखी प्रयास किए जा रहे हैं। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने सरकार की बाल-केंद्रित और नीतिगत दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए साझा की। इस संबंध में विवरण देते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान बच्चों की सुरक्षा और हितों को सुरक्षित रखने के लिए समय पर हस्तक्षेप सुनिश्चित करते हुए पंजाब सरकार की कार्रवाई से बाल विवाह के 64 मामलों को सफलतापूर्वक रोका गया है। उन्होंने कहा, “ये हस्तक्षेप मान सरकार के बच्चों के अधिकारों और उनके भविष्य पर मंडराते खतरों से निपटने के लिए त्वरित और निर्णायक कार्रवाई के दृढ़ संकल्प को दर्शाते हैं।”

    इस सामाजिक अभियान में आम लोगों की सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए मंत्री ने कहा, “बाल विवाह की किसी भी घटना की जानकारी बिना किसी झिझक के नजदीकी बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी से संपर्क करके या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर कॉल करके दी जा सकती है, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित कर बच्चों की सुरक्षा की जा सके।” मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आगे बताया कि पंजाब में बाल विवाह रोकथाम के लिए नियुक्त सभी अधिकारियों का विवरण भारत सरकार के राष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन पोर्टल पर अपलोड किया गया है, जिससे पारदर्शिता और जनता की आसान पहुंच सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा, “इससे लोग संबंधित अधिकारियों तक शीघ्र और प्रभावी ढंग से पहुंच बना सकते हैं।”

    राज्य द्वारा किए गए प्रशासनिक उपायों पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने कहा कि बच्चों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने और बाल विवाह को पूरी तरह समाप्त करने के उद्देश्य से पूरे पंजाब में जिला एवं ब्लॉक स्तर पर 2,076 बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा, “ये अधिकारी सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और इस सामाजिक बुराई को रोकने के लिए जमीनी स्तर पर पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं।”

    उन्होंने यह भी बताया कि सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधीन सभी जिलों के बाल विकास परियोजना अधिकारियों तथा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के प्रिंसिपलों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। डॉ. बलजीत कौर ने कहा, “यह विस्तृत नेटवर्क स्थानीय स्तर पर सतर्कता सुनिश्चित करता है और प्रारंभिक चरण में ही हस्तक्षेप करने की हमारी रणनीति को मजबूत करता है।” सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मंत्री ने कहा, “पंजाब सरकार बच्चों के अधिकारों की रक्षा, उनके भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने तथा समयबद्ध और परिणामोन्मुखी उपायों के माध्यम से राज्य को बाल विवाह से पूर्णतः मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह सक्रिय और प्रतिबद्ध है।

  • कांग्रेस सरकार का असली चेहरा उजागर — ऊना में माफिया राज, गरीबों पर अत्याचार और लोकतंत्र की खुलेआम हत्या

    कांग्रेस सरकार का असली चेहरा उजागर — ऊना में माफिया राज, गरीबों पर अत्याचार और लोकतंत्र की खुलेआम हत्या

    ऊना /सुशील पंडित: पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष विनोद पुरी, पूर्व पार्षद जनक राज खजांची, नवदीप कश्यप, पुष्प देवी, प्रवीन पुरी बॉबी, खामोश जैतिक ने संयुक्त प्रेर विज्ञप्ति जारी करते हुए सरकार और प्रशासन पर कड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में कांग्रेस सरकार और उसके प्रशासन ने अब संविधान, कानून और लोकतंत्र तीनों को रौंद दिया है। जिस तरह से गरीब दुकानदारों, रेहड़ी-फड़ी वालों और मेहनतकश लोगों पर बुलडोज़र रूपी कार्रवाई की जा रही है, आम जनता को चालान से त्रस्त किया है वह साफ़ दिखाता है कि यह सरकार जनता की नहीं, माफियाओं की रखैल बन चुकी है।

    माननीय विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने जब कांग्रेस समर्थित अवैध माफिया के खिलाफ आवाज़ उठाई, तो सत्ता के नशे में चूर कांग्रेस सरकार व कांग्रेस नेता तिलमिला गए। नतीजा यह हुआ कि प्रशासन को आगे कर जनप्रतिनिधि को, बदनाम करने और जनता की आवाज को कुचलने की साजिश शुरू कर दी गई।

    आज ऊना में हालात यह हैं कि भूमि माफिया खुलेआम लोगों की भूमि पर अवैध कब्जे कर रहे हैं कांग्रेस नेताओं के इशारे पर काले धंधे फल-फूल रहे हैं प्रशासन गरीबों की दुकानों पर अपनी “सख्ती” दिखा रहा है यह सख्ती नहीं, कायरता है। यह कानून नहीं, कांग्रेस की गुंडागर्दी है।

    हम प्रशासन से पूछना चाहते हैं क्या बड़े अवैध निर्माणों पर कभी बुलडोज़र चला? क्या कांग्रेस नेताओं के संरक्षण में पल रहे माफियाओं को कभी नोटिस दिया गया? या कानून सिर्फ गरीब, कमजोर और आवाज उठाने वालों के लिए ही बना है?कांग्रेस सरकार ने ऊना को माफियाओं की मंडी और प्रशासन को कांग्रेस का निजी नौकर बना दिया है। जो अधिकारी आज गरीबों पर कार्रवाई कर रहे हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि कुर्सी स्थायी नहीं होती और इतिहास सबका हिसाब रखता है।

    हम दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हैं जनप्रतिनिधियों को डराने की हर कोशिश का जवाब मिलेगा गरीबों पर हो रहा अत्याचार तुरंत बंद किया जाए कांग्रेस समर्थित माफिया पर सख्त कार्रवाई की जाए अगर यह जनविरोधी कार्रवाई नहीं रुकी, तो भाजपा और जनता मिलकर ऐसा जनआंदोलन खड़ा करेंगी कि कांग्रेस सरकार की नींव हिल जाएगी और प्रशासन को जनता के सामने झुकना पड़ेगा। उन्हें कहा यह डरने वाली जनता नहीं है, यह अन्याय सहने का समय नहीं है।अब या तो कांग्रेस सुधरे,

    या जनता उसे सत्ता से उखाड़ फेंके। इस लिए अब जनता को आप ज्यादा देर मूर्ख नहीं बना सकते जनता समझदार हे और उसे पता हे कांग्रेस नेता ने ऊना को हाशिए पर पहुंचा दिया हे कांग्रेस नेता और कांग्रेस सरकार के कारण कई घर उजड़ गए हैं और कई युवा पुलिस से छुप के भाग रहे हैं सबको पता हे कौनसा नेता ऊना के युवा को गलत मार्ग पर ले जा रहा है अब कांग्रेस नेता की चालाकियां ज्यादा देर नहीं चलने वाली

  • Punjab कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, इन मंत्रियों को मिला ये विभाग

    Punjab कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, इन मंत्रियों को मिला ये विभाग

    चंडीगढ़। पंजाब कैबिनेट मंत्रियों के विभागों में गुरुवार को फेरबदल किया गया है। संजीव अरोड़ा को लोकल गवर्नमेंट डिपार्टमेंट मिला है। वहीं, डॉ. रवजोत को NRI डिपार्टमेंट दिया गया है। दोनों मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया गया है। पहले NRI डिपार्टमेंट संजीव अरोड़ा के पास था और लोकल गवर्नमेंट डिपार्टमेंट डॉ. रवजोत के पास था। दोनों विभागों में फेरबदल किया गया है।

    डॉ. रवजोत को मिला NRI विभाग का जिम्मा
    2024 से लेकर अबतक डॉ. रवजोत पंजाब के लोकल बॉडीज विभाग को संभाल रहे थे, लेकिन अब उन्हें NRI (नॉन-रेजिडेंट इंडियन) विभाग सौंपा गया है। यह विभाग विदेशों में रहने वाले पंजाबी लोगों से संबंधित मुद्दों को देखता है।

    संजीव अरोड़ा बने पावरफुल मंत्री
    संजीव अरोड़ा को पंजाब सरकार का सबसे महत्वपूर्ण विभाग, यानी लोकल बॉडीज विभाग सौंपा गया है। पहले यह विभाग डॉ. रवजोत के पास था, लेकिन अब संजीव अरोड़ा के पास यह जिम्मेदारी है। उनके प्रमोशन का कारण यह भी है कि वे शहरी क्षेत्रों से आते हैं और उन्हें शहरी मुद्दों की अच्छी समझ है।

    नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए फेरबदल
    यह फेरबदल खासतौर पर नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए किया गया है। पंजाब सरकार चाहती है कि आने वाले दिनों में पार्टी शहरी क्षेत्रों में अपनी स्थिति मजबूत करे। संजीव अरोड़ा की नियुक्ति इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि वे शहरी क्षेत्रों से हैं और वहां के मुद्दों को अच्छे से समझते हैं।

  • Punjab News: एक IAS व 2 PCS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

    Punjab News: एक IAS व 2 PCS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

    पंजाब डेस्कः पंजाब सरकार ने IAS व PCS अफसरों का फेरबदल किया है। सरकार द्वारा एक IAS और 2 PCS अधिकारियों के तबादले किए गये हैं।

    अक्षिता गुप्ता को मिली नई जिम्मेदारी
    आईएएस अधिकारी अक्षिता गुप्ता, जो अब तक नगर निगम फगवाड़ा की कमिश्नर के पद पर तैनात थीं, उन्हें अब निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (Information & Public Relations) के पद पर नियुक्त किया गया है।
    इस पद पर पहले आईएएस अधिकारी विमल कुमार सेतिया तैनात थे।

    नवनीत कौर बल को फगवाड़ा नगर निगम का अतिरिक्त प्रभार
    कपूरथला की एडिशनल डिप्टी कमिश्नर नवनीत कौर बल को फगवाड़ा नगर निगम कमिश्नर का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। इस पद पर पहले अक्षिता गुप्ता कार्यरत थीं।

    पीसीएस अधिकारी दिपांकर गर्ग को अतिरिक्त जिम्मेदारी
    सरकार ने पीसीएस अधिकारी दिपांकर गर्ग को भी नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक (Managing Director) का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

     

    जिनकी सूची इस प्रकार है–

     

  • दुलैहड़ में जूट उत्पाद उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न

    दुलैहड़ में जूट उत्पाद उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न

    ऊना/सुशील पंडित: पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (पीएनबी आरसेटी) ऊना एवं संबंधित कार्यालय द्वारा ग्राम पंचायत दुलैहड़ में आयोजित “बेसिक्स ऑफ जूट प्रोडक्ट उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम” सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

    इस अवसर पर पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना के निदेशक सुधीर कुमार शर्मा ने प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे शीघ्र ही अपना स्वयं का व्यवसाय आरंभ करें, आत्मनिर्भर बनें तथा आवश्यकता पड़ने पर बैंक ऋण सुविधाओं का भी लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है।
    इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित भारतीय रिजर्व बैंक के वित्तीय साक्षरता सलाहकार राजकुमार डोगरा ने प्रतिभागियों को बैंकिंग एवं वित्तीय साक्षरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

    कार्यक्रम में पीएनबी आईसीटी ऊना के कार्यक्रम संचालक एवं संकाय सदस्य आकाश भारद्वाज, ग्राम पंचायत दुलैहड़ के प्रधान नंद लाल, उप-प्रधान पवन कुमार, वार्ड पंच पूनम देवी, पूर्व वार्ड पंच एवं समाजसेवी सुनीता रानी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

  • Punjab News: अब इस जिले में कोर्ट परिसर करवाया गया खाली, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    Punjab News: अब इस जिले में कोर्ट परिसर करवाया गया खाली, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब के फिरोजपुर, रोपड़, मोगा, फरीदकोट और लुधियाना की कोर्ट को धमकी भरे ई-मेल मिलने से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। जिसके बाद राज्य के अलग-अलग जिलों की कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। वहीं पंजाब के विभिन्न जिलों में अदालतों को बम से उड़ाने की मिली धमकी की कॉल के बाद मोहाली पुलिस हाई अलर्ट पर नजर आई।

    इस दौरान पुलिस ने मोहाली के कोर्ट परिसर को खाली करा दिया है। मोहाली कोर्ट के अंदर मौजूद वकील और पेशी पर आए लोग भी कोर्ट से बाहर निकाल दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस की अलग-अलग टीमें मोहाली कोर्ट में तलाशी ले रही हैं। डॉग स्क्वॉड भी मौके पर बुलाया गया है।

  • Punjab News: इस इलाके में बाल सुरक्षा विभाग का एक्शन, 7 बच्चों का किया रेस्क्यू, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में बाल सुरक्षा विभाग का एक्शन, 7 बच्चों का किया रेस्क्यू, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में जीवनज्योत परियोजना के तहत जिला बाल सुरक्षा विभाग द्वारा शहर में बच्चों की भीख मांगने के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला बाल सुरक्षा विभाग के अधिकारी तरुणजीत सिंह ने बताया कि बाल सुरक्षा कानून के तहत टीमों द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में रेड की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नर द्वारा मिली शिकायत के आधार पर रंजीत एवेन्यू क्षेत्र में खास कार्रवाई की गई, जहां बच्चों द्वारा भीख मांगने की सूचनाएं मिल रही थीं। अक्सर ये बच्चे अधिकारियों को देखकर भाग जाते थे, लेकिन आज की योजनाबद्ध कार्रवाई के दौरान कुल 7 बच्चों को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया गया।

    अधिकारी तरुणजीत सिंह ने कहा कि रेस्क्यू किए गए बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया जाएगा। साथ ही दावा किया जाने वाले माता-पिता के आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेजों की जांच की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चे वास्तव में उन्हीं के हैं या नहीं। यदि जरूरत पड़ी तो डीएनए टेस्ट भी कराए जाएंगे और गलत पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों को भीख मांगना उनका भविष्य बर्बाद कर देता है। ये बच्चे पढ़ाई की उम्र में हैं, मांगने की नहीं।

    सरकार द्वारा उपलब्ध योजनाओं के तहत उन्हें स्कूलों से जोड़ने का काम किया जाएगा और 4000 रुपये स्पॉन्सरशिप समेत अन्य सहायता भी दी जाएंगी। उन्होंने शहर वासियों से अपील की कि सड़कों पर मांगने वाले बच्चों को पैसे न दिए जाएं, बल्कि इस संबंध में प्रशासन को जानकारी दी जाए, ताकि अमृतसर को बाल भीखिया मुक्त बनाया जा सके। समाजसेवी सोनो जंडियाला द्वारा इस संबंध में डीसी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद बाल विकास विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अचानक छापेमारी कर 7 बच्चों को रेस्क्यू कर लिया। कार्रवाई के दौरान बच्चों के माता-पिता भी मौके पर पहुंचे और अपने बच्चों को साथ ले जाने की मांग की।

    इस पर प्रशासन ने कहा कि माता-पिता डीसी कार्यालय में पहचान पत्र दिखाकर ही अपने बच्चों को ले जा सकेंगे। समाजसेवी सोनो जंडियाला का कहना है कि पुलिस टीम को देखकर कई बच्चे भागने की कोशिश कर रहे थे, जिससे स्पष्ट होता है कि उन्हें कार्रवाई की पूरी जानकारी थी। उन्होंने मांग की कि रेस्क्यू किए गए बच्चों की पूरी जांच की जाए और डीएनए टेस्ट के जरिए यह पता लगाया जाए कि बच्चे अमृतसर के हैं या किसी अन्य प्रदेश से लाए गए हैं।

  • Punjab News: श्री अकाल तख्त में CM Mann के Live टेलिकॉस्ट मामले में MLA धालीवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री अकाल तख्त में CM Mann के Live टेलिकॉस्ट मामले में MLA धालीवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को 15 जनवरी को श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने पेश होने के आदेश जारी किए है। वहीं मुख्यमंत्री ने भी इसे स्वीकार किया है। इस दौरान आज मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए अपील की कि 15 जनवरी को जब वह अकाल तख्त पर पेश हों तो सभी चैनलों पर उसका लाइव टेलीकास्ट किया जाए।

    दूसरी ओर सीएम मान के लाइव टेलिकॉस्ट मामले को लेकर विधायक कुलदीप धालीवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को लाइव टेलिकॉस्ट को लेकर अनुमति देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश विदेश में बैठे सभी लोगों द्वारा मांग की गई है कि इस मामले को लेकर लाइव टेलिकॉस्ट करवाया जाएं।

    उन्होंने कहा कि सीएम मान को ही नहीं बल्कि उन्हें भी विदेशों से लाइव टेलिकॉस्ट करवाने के लिए फोन आए है। धालीवाल ने कहा कि यह हमारी मांग नहीं है, बल्कि सिख संगत की मांग है और इस दौरान दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। धालीवाल ने कहाकि वह भी जत्थेदार से लाइव टेलिकॉस्ट करवाने के लिए अनुमति देने की अपील करते हैं ताकि इस गंभीर मुद्दे पर देश विदेश में बैठ लोग लाइव टेलिकॉस्ट देख सकें।

  • Punjab News: 3 बच्चों की मां को लेकर नौजवान फरार, शरारती अनंसरों ने घर में लगाई आग, देकें वीडियो

    Punjab News: 3 बच्चों की मां को लेकर नौजवान फरार, शरारती अनंसरों ने घर में लगाई आग, देकें वीडियो

    अमृतसरः अजनाला के गांव तलवंडी रायदादू में उस समय हड़कंप मच गया, जब जब एक घर में कुछ शरारती तत्वों ने आग लगा दी। इस घटना में घर में शादी का सारा सामान जल कर राख हो गया। घटना में पूरा घर आग की चपेट में आ गया। वहीं, शरारती तत्वों ने एक नौजवान को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल भी कर दिया। जानकारी के मुताबिक, तलवंडी रायदादू का नौजवान 3 बच्चों की मां को घर से ले कर फरार हो गया था।

    जिसके बाद महिला के रिश्तेदारों ने लड़के के घर आकर आग लगा दी। इस मौके पर लड़के के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि जल्दी से जल्दी दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, जिन लोगों ने उनके घर आकर आग लगाई है। उन्होंने कहा कि आग लगाने से उनका घर का सारा सामान जल कर राख हो गया।

    इस संबंध में जांच अधिकारी रशपाल सिंह ने बताया कि उन्हें फोन कॉल आई थी, उसके बाद वे मौके पर गए और देखा कि घर में पूरा सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में विरोधी दल की तरफ से रांझा ने कहा कि उन पर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं और उन्हें जानबूझ कर परेशान किया जा रहा है।

  • Punjab News: AAP Party का केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन, PM का फूंका पुतला, देखें वीडियो

    Punjab News: AAP Party का केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन, PM का फूंका पुतला, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में आम आदमी पार्टी की एससी विंग द्वारा भंडारी पुल पर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। इसके दौरान प्रदर्शनकारियों ने मोदी सरकार का पुतला जला कर नारेबाज़ी की और मनरेगा योजना में छेड़छाड़ का विरोध किया। मीडिया से बात करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता रविंदर हंस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने पहले किसानों के खिलाफ 3 काले कानून लाए, जिनका किसानों ने लंबे संघर्ष के बाद विरोध किया।

    उन्होंने कहा कि अब केंद्र सरकार मजदूर वर्ग पर हमला कर रही है और मनरेगा जैसी लोकहितैषी योजना को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। आप नेता रविंदर हंस ने आरोप लगाया कि मनरेगा में केंद्र सरकार अपना हिस्सा घटाकर राज्यों पर 40 प्रतिशत वित्तीय भार डालना चाहती है, जबकि पहले यह ज़िम्मेदारी मुख्यतः केंद्र की थी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन हाज़री और काम की चयन प्रक्रिया केंद्र द्वारा करने से गांवों के गरीब मज़दूरों को बड़ी मुश्किल होगी, क्योंकि कई लोगों के पास स्मार्टफोन तक नहीं हैं।

    उन्होंने साफ़ किया कि आम आदमी पार्टी किसी धार्मिक विवाद में नहीं पड़ना चाहती, बल्कि मजदूरों और किसानों के हकों के लिए संघर्ष कर रही है। इस मौके पर मझा जोन के अन्य नेताओं ने कहा कि मनरेगा को खत्म करने की केंद्र सरकार की सोच गरीबों की रोज़ी-रोटी पर सीधा हमला है। उन्होंने बताया कि इसके विरोध में पूरे पंजाब के हर जिले और हर ज़ोन में लगातार धरने और प्रदर्शन किए जा रहे हैं और जब तक ये फ़ैसले वापस नहीं लिए जाते, संघर्ष जारी रहेगा।