Blog

  • Punjab News: कारोबारी के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हमलावर फरार

    Punjab News: कारोबारी के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हमलावर फरार

    लुधियानाः पंजाब में पिछले कुछ समय से गोलियां चलने की घटनाओं में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं जिले में एक बार फिर से गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां शाही मोहल्ला में देर रात 1.15 बजे टूर एंड ट्रैवल के कारोबारी के घर पर गोलियां चलाकर हमलावर फरार हो गए। इस घटना में कोई जानी नुकसान तो नहीं हआ है, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

    मिली जानकारी के अनुसार हमलावर गोलियां चलाने के बाद पत्थर फेंककर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित दीपक कुमार ने बताया कि देर रात घटना लगभग 1.15 बजे उसने गोलियों की आवाज सुनी।

    इस दौरान जब वह बाहर निकला, तो मेन गेट पर गोलियों के निशान देखकर दंग रह गया। घर के अंदर कांच के शीशे टूट गए थे और आंगन में गोलियों के अवशेष पड़े हुए थे। पीड़ित का कहना है कि उसे पड़ोसियों ने बताया कि करीब 10 नकाबपोश हमलावरों ने पत्थर मारे और अंधाधुंध फायरिंग की। पीड़ित ने बताया कि उसके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और उन्हें कभी कोई धमकी या फिरौती का फोन नहीं आया, जिससे उन्हें संदेह है कि हमला गलत पहचान का मामला हो सकता है।

     

     

  • श्राइन बोर्ड ने श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को लेकर जारी की एडवाइजरी

    श्राइन बोर्ड ने श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को लेकर जारी की एडवाइजरी

    जम्मूः श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अहम खबर है। दरअसल, श्रद्धालुओं को लेकर श्राइन बोर्ड ने एडवाइजरी जारी की है। श्राइन बोर्ड ने यात्रियों को श्री माता वैष्णो देवी की बुकिंग को लेकर सावधान किया है। दरअसल, हाल के दिनों में ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग से जुड़ी ऐसी कई ठगी सामने आई हैं, जिनके चलते यात्रियों को न सिर्फ परेशानी झेलनी पड़ी, बल्कि पैसों का नुकसान भी उठाना पड़ा है।

    ऐसे में माता के दरबार जाने से पहले इस बड़े अलर्ट को जानना बेहद जरूरी है, ताकि आपकी यात्रा सुरक्षित, सुगम और बिना किसी आर्थिक झटके के पूरी हो सके। श्राइन बोर्ड ने मिलती-जुलती वेबसाइट या किसी भी व्यक्ति द्वारा दर्शन के नाम पर पैसा मांगने वालों पर सख्ती दिखाते हुए आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, झूठा दावा करने वाले फर्जी संदेशों, फोन कॉल या व्हाट्सएप फॉरवर्ड के जवाब में कोई भी भुगतान न करें। उन्होंने कहा कि कृपया अनाधिकृत वेबसाइटों या व्यक्तियों द्वारा जारी किए गए धोखे वाले विज्ञापनों के झांसे में न आएं।

    कृपया अनधिकृत वेबसाइटों या व्यक्तियों द्वारा जारी किए गए धोखाधड़ी वाले विज्ञापनों के झांसे में न आएं। सभी बुकिंग केवल आधिकारिक वेबसाइट: http://maavaishnodevi.org के माध्यम से ही की जाती हैं। भुगतान करने से पहले पुष्टि करें। किसी भी संदेह की स्थिति में, कृपया श्राइन बोर्ड के हेल्प डेस्क से +91 9906019494 पर संपर्क करके पुष्टि करें। सतर्क रहें, सुरक्षित यात्रा करें। वैष्णो देवी यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्राइन बोर्ड की ओर से स्मार्ट लॉकर की व्यवस्था की गई है।

    यात्रियों के लिए यह सुविधा भवन में कमरा नंबर 04, वेटिंग हॉल (राम मंदिर), दुर्गा भवन, पार्वती भवन, गेट नंबर 03 और अधकुंवारी में उपलब्ध कराई गई है, जिससे श्रद्धालु अपने सामान को सुरक्षित रखकर निश्चिंत होकर दर्शन कर सकें। खास बात यह है कि भवन स्थित कमरा नंबर 04 में स्मार्ट लॉकर की सुविधा कुछ चुनिंदा यात्रियों के लिए पूरी तरह निशुल्क रखी गई है। जिन श्रद्धालुओं की SSVP, अटका आरती, नव चंडी पाठ, ग्रुप अटका, कटरा–पंछी हेलीकॉप्टर या जम्मू–भवन–जम्मू पैकेज की बुकिंग कन्फर्म है, वे इस सुविधा का मुफ्त लाभ उठा सकते हैं।

    हालांकि, निशुल्क स्मार्ट लॉकर सुविधा का लाभ लेने के लिए यात्रियों को अपनी बुकिंग रसीद पर कमरा नंबर 04 स्थित रिसेप्शन काउंटर से मुहर लगवाना अनिवार्य होगा। बिना मुहर लगी रसीद पर मुफ्त सुविधा मान्य नहीं होगी। श्राइन बोर्ड ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले इन नियमों की जानकारी जरूर लें, ताकि दर्शन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

  • Punjab News: घर के बाहर से भारी मात्रा में सरिया चुराने वाला काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: घर के बाहर से भारी मात्रा में सरिया चुराने वाला काबू, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः बीते दिन गांव हरदासपुर में घर के निर्माण के लिए रखा गया कई क्विंटल सरिया अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया था। जिसको पुलिस ने एक ही दिन में पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने सरिया और घटना में मौजूद ट्रक भी बरामद कर लिया है और आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।

    जानकारी देते एएसआई मंजीत सिंह ने बताया कि उन्हें बीते दिन बिंदर कुमार पुत्र निर्मल दास निवासी गांव हरदासपुर, फगवाड़ा ने शिकायत दी थी कि वह अपने घर का निर्माण कर रहे हैं। रात करीब 11:00 बजे वह सारा सामान देख पुराने घर चला गया था। सुबह करीब 7:30 बजे जब वह नए घर गया तो देखा कि घर के बाहर पड़ा सरिया गायब था और रात को कोई अज्ञात व्यक्ति भारी मात्रा में सरिया उठाकर फरार हो गया है जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी।

    पुलिस ने तुरंत मौके की जांच करते हुए कार्रवाई शुरु की जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो एक ट्रैक्टर गाड़ी नंबर पीवी 08 इएफ 4153 में एक व्यक्ति सरिया चुराकर गाड़ी में रख रहा है। जांच दौरान पता चला है कि उक्त गाड़ी का ड्राइवर नरेंद्र कुमार लाडी पुत्र तरसेमलाल गांव इंधना कलां निवासी है। पुलिस ने तुरंत नरेंद्र कुमार को पकड़कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत केस दर्ज किया। वहीं थाना सतनामपुरा पुलिस ने आरोपी नरेंद्र कुमार से सरिया भी बरामद किया है।

  • Punjab News: BJP ने सुशील रिंकू, मनोरंजन कालिया सहित इन नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी, देखें List

    Punjab News: BJP ने सुशील रिंकू, मनोरंजन कालिया सहित इन नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी, देखें List

    कपूरथलाः पंजाब में आगामी चुनावों को लेकर सियासत तेज हो गई है। सत्ता में रहने वाली आम आदमी पार्टी और विपक्षी दलों द्वारा विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की जा रही है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी पंजाब ने आगामी चुनावों की तैयारी के लिए विभिन्न नगर निगमों के लिए इंचार्ज और सह-इंचार्ज नियुक्त किए हैं। यह जानकारी भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव राकेश राठौर ने साझा की।

    जारी आदेशों के अनुसार, मोगा नगर निगम के लिए के.डी. भंडारी को इंचार्ज और जतिन्दर मित्तल को सह-इंचार्ज बनाया गया है। पठानकोट के लिए राजेश बाघा इंचार्ज और राजेश हनी सह-इंचार्ज होंगे। मोहाली में हरमिंदर जस्सी इंचार्ज और पुषपिंदर सिंघल सह-इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह बठिंडा के लिए जीवन गुप्ता इंचार्ज और मोना जायसवाल सह-इंचार्ज होंगे।

    होशियारपुर के लिए मनोरंजन कालिया इंचार्ज और सुशील शर्मा सह-इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। अबोहर के लिए मनजीत सिंह राय इंचार्ज और डी. पी. चंदन सह-इंचार्ज होंगे। कपूरथला में सुशील रिंकू इंचार्ज और अनिल सच्चर सह-इंचार्ज बनाए गए हैं। पार्टी ने कहा कि ये नियुक्तियाँ संगठन को मजबूत करने और चुनावों के लिए बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जमीन स्तर पर मजबूती देने के लिए पदाधिकारियों की नियुक्तियाँ की जा रही हैं।

  • Venezuela पर अमेरिकी कार्रवाई के बाद भारत के विदेश मंत्री का बयान, बोले – ‘सुरक्षा जरुरी है’

    Venezuela पर अमेरिकी कार्रवाई के बाद भारत के विदेश मंत्री का बयान, बोले – ‘सुरक्षा जरुरी है’

    नई दिल्ली: वेनेजुएला के मामले को लेकर दुनियाभर में कई देश अपनी चिंता व्यक्त कर रहे हैं। चीन समेत कई देशों ने अमेरिका के इस एक्शन की कड़ी निंदा भी की है। अब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य अभियानों और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी के बाद से पैदा हुए संकट के बीच में भारत की सबसे बड़ी चिंता इस समय वेनेजुएला के लोगों की सुरक्षा है।

    लोगों की भलाई के लिए निकालें समाधान

    लक्जमबर्ग में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए एस जयशंकर ने कहा कि वो एक साथ में बैठकर वेनेजुएला के लोगों के कल्याण के लिए एक समाधान पर आएं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि हमने कल एक बयान जारी किया था इसलिए मैं आपसे उसे देखने की अपील करुंगा। हम हाल ही में हुए इन घटनाक्रमों को लेकर काफी चिंतित हैं लेकिन हम सभी संबंधित पक्षों से भी अपील कर रहे हैं कि वो अब बैठकर वेनेजुएला के लोगों की भलाई और सुरक्षा के हित में कोई समाधान निकालें क्योंकि यही हमारी चिंता है।

    वेनेजुएला के साथ कैसे हैं भारत के रिश्ते

    एस जयशंकर ने कहा है कि हम वेनेजुएला को एक ऐसे देश के रुप में देखना चाहते हैं जिसके साथ हमारे कई सालों से बहुत अच्छे संबंध है। ऐसे में हम चाहते हैं कि घटनाक्रम चाहे जो भी हो वहां के लोग सुरक्षित रहें। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को हाल ही में एक ऑपरेशन के दौरान अमेरिका की सेना ने राजधानी कराकस से गिरफ्तार किया है। उन्हें अब अमेरिका में ले जाया गया है। अमेरिका में उन पर ड्रग्स तस्करी और अवैध हथियारों के मामले को लेकर मुकदमा चलाया जाएगा। विदेश मंत्रालय ने जारी किए एक बयान में कहा है कि – वेनेजुएला में हाल के घटनाक्रम बहुत ही चिंताजनक है। हम स्थिति पर बारीकी के साथ नजर रख रहे हैं। हम सभी संबंधित पक्षों से शांति और स्थिरता को बनाए रखने के लिए भी कह रहे हैं। कराकार में स्थित भारतीय दूतावास भारतीय समुदायों के संपर्क में हैं और हर संभव सहायता भी दी जाएगी।

    ऑपरेशन सिंदूर पर भी आया बयान

    वैश्विक राजनीति पर भी विदेश मंत्री ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि आज के समय में देश वही करेगा जिससे उन्हें सीधा फायदा होगा। वो आपको मुफ्त सलाह देंगे। यदि कुछ होता है तो वे कहेंगे, कृप्या ऐसा न करें। यदि तनाव होता है तो हमें चिंता होती है कभी-कभी आप लोगों को यह कहते हुए सुनते हैं जैसे कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुआ था। उन्होंने कहा कि यदि आप उनसे पूछे कि सच में उन्हें चिंता है तो वो अपने ही इलाके को क्यों नहीं देखते और खुद से क्यों नहीं पूछते हैं कि वहां हिंसा का स्तर क्या है जितना भी जोखिम उठाया गया है आप जो कर रहे हैं उससे हम बाकी लोगों को कितनी चिंता है परंतु दुनिया का यही स्वभाव है। लोग जो कहते हैं वह करते नहीं हमें इस भावना से स्वीकार करना ही होगा।            
  • मां की डांट से आहत होकर 11 वर्षीय बच्चे ने उठाया खौफनाक कदम

    मां की डांट से आहत होकर 11 वर्षीय बच्चे ने उठाया खौफनाक कदम

    मैहरः जिले के मुकुंदपुर के पास स्थित कोतर गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक 11 साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्चे की पहचान ऋतुराज द्विवेदी पुत्र चूड़ामणि द्विवेदी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चे ने मां की डांट से आहत होकर आत्महत्या का बड़ा कदम उठाया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

    जानकारी मुताबिक, मंगलवार को ऋतुराज स्कूल नहीं गया था और गांव में साइकिल चला रहा था। इसी दौरान जब उसकी मां ने उसे देखा तो उन्होंने ऋतुराज को डांट दिया। इसके कुछ समय बाद बालक भूसा रखने वाले कमरे में चला गया। जब काफी देर तक परिजनों को ऋतुराज नहीं मिला तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की, बाद में वह भूसा रखने वाले कमरे में गंभीर हालत में मिला।

    मृतक के पिता चूड़ामणि द्विवेदी ने बताया कि बालक ऋतुराज का स्वभाव पहले से ही चिड़चिड़ा था। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी वह डांट से आहत होकर इसी तरह के कदम उठा चुका था। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: आप पार्टी के वरिष्ठ नेता व हलका इंचार्ज ने दिया इस्तीफा

    Punjab News: आप पार्टी के वरिष्ठ नेता व हलका इंचार्ज ने दिया इस्तीफा

    होशियारपुरः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले आप पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र से आप पार्टी के हलका इंचार्ज और वरिष्ठ नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र से आप पार्टी के हलका इंचार्ज और वरिष्ठ नेता हरमिंदर सिंह संधू ने सोशल मीडिया के जरिए पर पोस्ट साझा कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की है।

    बता दें कि हरमिंदर सिंह संधू चब्बेवाल सीट से विधानसभा के चुनाव में मैदान में उतरे थे। हालांकि डॉक्टर राज कुमार ने विधानसभा चुनावों में उन्हें हराकर जीत हासिल की थी। बताया जा रहा है कि संधू आज किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल हो सकते हैं।

  • हिम Chandigarh Township का किसानों ने जताया विरोध, की ये मांग, देखें वीडियो

    हिम Chandigarh Township का किसानों ने जताया विरोध, की ये मांग, देखें वीडियो

    बद्दीः हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से बद्दी क्षेत्र में प्रस्तावित नए शहर हिम चंडीगढ़ का निर्माण शुरू किया जा रहा है। इस परियोजना से केंद्रीय शासित प्रदेश चंडीगढ़ के साथ-साथ पंजाब सरकार के तेजी से विकसित किए जा रहे न्यू चंडीगढ़ को बढ़ावा मिलेगा। वहीं दूसरी ओर हिम चंडीगढ़ टाउनशिप का ग्रामीणों द्वारा विरोध किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इस परियोजना को किसान विरोधी बताया है।

    शीतलपुर सामुदायिक भवन में इकट्ठे होकर किसानों ने इस टाउनशिप का विरोध किया। हरिपुर चंदौली पंचायत के पूर्व प्रधान भाग सिंह कुंड ने कहा कि उनकी पंचायत के लोगों का प्रमुख रोजगार खेतीबड़ी व दूध का व्यापार है। अगर उनकी जमीन टाउनशिप में चली जाएगी तो वे बेरोजगार हो जाएंगे। इसलिए सभी ग्रामीण इस हिम चंडीगढ़ टाउनशिप का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी पंचायत ने इस टाउनशिप के लिए सरकार को एनओसी नहीं दी है, लेकिन सरकार किसानों की जमीन को बेचने पर तुली है जो नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह सरकार से पूछना चाहते हैं कि क्या सरकार हिमाचल के वासियों को प्रवासी बनाकर बाहर निकालना चाहती तो
    उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी बात नहीं मानी तो वह कोर्ट का रास्ता भी अपना सकते हैं और कड़ा प्रदर्शन भी कर सकते हैं।

    इससे पहले भी सरकार ने बद्दी के भटोली कलां व मंडल में निंबुडा नाम से प्रोजेक्ट लाए हैं, लेकिन वह जो की तो पड़ी है। उन्होंने कहा सरकार को अगर बद्दी का विकास करना है तो बद्दी में बनी हुई कॉलोनी और सड़के मूलभूत सुविधाओं का विकास करें। पंचायत के साथ लगते कई इलाकों में कचरे का ढेर है जिसकी बदबू चारों ओर फैलती है ऐसे में वहां पर किस प्रकार शहर बस सकता है। इसलिए सरकार को पहले इलाके में मूलभूत सुविधाओं में सुधार करना चाहिए।

  • Punjab News: प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में फिर बढ़ी छुट्टियां, शिक्षा मंत्री ने जारी किए आदेश

    Punjab News: प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में फिर बढ़ी छुट्टियां, शिक्षा मंत्री ने जारी किए आदेश

    मोहालीः पंजाब में कोहरे और शीत लहर का कहर जारी है। वहीं राज्य में बढ़ रही ठंड में बच्चों की सेहत का ध्यान रखतें हुए शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने स्कूलों को लेकर नए आदेश जारी किए है। जारी किए गए आदेशों के अनुसार 13 जनवरी तक सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। ऐसे में 14 जनवरी को स्कूल खुलेंगे। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस संबंध में ट्वीट के जरिए जानकारी दी है।

    उन्होंने कहा कि यह निर्णय बढ़ती ठंड के कारण लिया गया है। उन्होंने बताया कि पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार, राज्य में लगातार बढ़ती ठंड और कोहरे को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। दरअसल, बच्चों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में 13 जनवरी तक छुट्टियां की जा रही हैं। ऐसे में अब 14 जनवरी को स्कूल खोलेंगे जाएंगे।

    बता दें कि राज्य में बढ़ रही सर्दी के कारण पंजाब सरकार की ओर से पहले 24 से 31 दिसंबर तक स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए थे और 1 जनवरी को स्कूल खुलने थे। जिसके बाद बच्चों की सेहत का ध्यान रखते हुए सरकार ने 7 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ा दी थी। लेकिन राज्य में बढ़ रही सर्दी को लेकर 8 जनवरी को स्कूल खुलने से एक दिन पहले सरकार ने एक बार फिर से छुट्टियां बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए है।

  • Punjab News: Chai Churi Restaurant के मालिक व पूर्व कांग्रेसी सरपंच गोली लगने से घायल, मामले में आया नया मोड़, देखें वीडियो

    Punjab News: Chai Churi Restaurant के मालिक व पूर्व कांग्रेसी सरपंच गोली लगने से घायल, मामले में आया नया मोड़, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः 5 जनवरी की रात गुरदासपुर-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चाय चूरी रेस्टोरेंट के मालिक और पूर्व कांग्रेसी सरपंच मनप्रीत सिंह गोली लगने से जख्मी हो गए थे। पुलिस का कहना था कि पूर्व सरपंच ने खुद को गोली मार ली थी। अब इस मामले में बड़ा मोड़ आया है। इलाज के बाद ठीक होने पर रेस्टोरेंट के मालिक और पूर्व कांग्रेसी सरपंच मनप्रीत सिंह ने पूरी घटना बताई। उन्होंने कहा कि गोली अचानक उसी समय चली जब वे काउंटर से अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल रहे थे।

    पिस्टल में लॉक था और उन्होंने खुद को गोली नहीं मारी। गौरतलब है कि सोमवार देर रात गुरदासपुर-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चाय चूरी रेस्टोरेंट के मालिक द्वारा खुद को गोली मार लेने की खबर सामने आई थी। गोली लगने की सूचना मिलने पर डीएसपी सिटी मोहन सिंह व एसएचओ सदर मौके पर पहुंचे और जख्मी को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई।

    जख्मी मनप्रीत सिंह गांव जीवनवाल बबरी के पूर्व सरपंच भी रह चुके हैं। घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी मोहन सिंह ने कहा था कि उन्हें सूचना मिली थी कि रेस्टोरेंट में गोली चली है। जब वे पहुंचे तो उन्होंने देखा कि रेस्टोरेंट के मालिक मनप्रीत सिंह के कंधे में गोली लगी थी। उन्हें जख्मी हालत में गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।