Blog

  • Khalistani संगठन बब्बर खालसा ने ली पुलिस चौकी में ग्रेनेड अटैक की जिम्मेदारी

    Khalistani संगठन बब्बर खालसा ने ली पुलिस चौकी में ग्रेनेड अटैक की जिम्मेदारी

    जीनगढ़: खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा की ओर जीनगढ़ में स्थित पुलिस चौकी में ग्रेनेड अटैक की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके ली है। दरअसल, खालिस्तानी आतंकवादियों ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर दावा किया है कि उन्होंने हरियाणा की पुलिस चौकी में ग्रेनेड अटैक करवाया है।

    पोस्ट में बताया गया है कि वह चौकी हरियाणा के जीनगढ़ में है। हालांकि, इस कथित जगह और ब्लास्ट की कहीं से कोई पुष्टि नहीं हुई है। पोस्ट में खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा की ओर से कहा गया है कि पंजाब में सिखों पर जुल्म हो रहा है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा केंद्र सरकार को भी धमकी भरे शब्दों में कहा गया है-दिल्ली तगड़ी हो जा, सिख आ रहे हैं।

  • Punjab News: Governor Gulab Chand Kataria ने इस इलाके से किया मार्च को रवाना, देखें वीडियो

    Punjab News: Governor Gulab Chand Kataria ने इस इलाके से किया मार्च को रवाना, देखें वीडियो

    अमृतसरः नशे के खिलाफ शुरू किए अभियान को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पैदल मार्च के माध्यम से आगे बढ़ा रहे है, ताकि लोगों को नशे के खिलाफ जंग के प्रति जागरूक किया जा सके। आज के मार्च में स्कूली बच्चों सहित लोगों में नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के लिए अमृतसर के मझपुरा गांव से चेतनपुरा तक एक मार्च निकाला गया।

    मार्च में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि पंजाब और केंद्र सरकार ने सीमा पार से तस्करी किए जा रहे नशीले पदार्थों को रोकने के लिए एंटीडोट्स और सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रयास किए हैं। नशे को पंजाब से खत्म करने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध है। जिसको लेकर पंजाब सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने लोगों से भी पंजाब सरकार की शुरू की मुहिम में अपना सहयोग देने की अपील की, ताकि जल्द से जल्द नशे को जड़ से खत्म किया जा सके।

  • विदेश में भारतीय मूल का जज हुआ गिरफ्तार, जाने मामला

    विदेश में भारतीय मूल का जज हुआ गिरफ्तार, जाने मामला

    नई दिल्ली : अमेरिका में भारतीय मूल के एक जज को मनी लांड्रिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार फोर्ट बेंड काउंटी में भारतीय मूल के न्यायाधीश के.पी.जॉर्ज को ‘वायर धोखाधड़ी’ और ‘चुनावी वित्तीय रिपोर्ट’ के फर्जीवाड़े से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया है। डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े जॉर्ज वर्ष 2018 से काउंटी के न्यायाधीश के रूप में कार्यरत है, अमेरिका पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।

    जिसके बाद काउंटी की एक जेल भेजा गया और 20,000 अमेरिकी डॉलर की जमानत राशि का भुगतान करने के बाद रिहा कर दिया गया। एक बयान में जॉर्ज ने कहा कि मुझे न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है और मैं खुद को निर्दोष साबित करने के लिए लड़ूंगा। अदालती रिकॉर्ड और फोर्ट बेंड काउंटी जिला अटॉर्नी कार्यालय के अनुसार जॉर्ज पर 30,000 से 1,50,000 अमेरिकी डॉलर तक के धन शोधन का आरोप है।

    मनी लांड्रिंग का आरोप लगने के बाद जज से इस्तीफे की मांग भी होने लगी है। हालांकि जज ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। फोर्ट बेंड काउंटी में कार्यरत बिल रिकर्ट ने सार्वजनिक रूप से जॉर्ज से इस्तीफे की मांग की है। जिला अटॉर्नी कार्यालय ने कहा है कि मामले की जांच अभी जारी है।

  • बार-बार गड़बड़ा रहा है पेट, तो आज ही अजमाएं ये नुस्खा

    बार-बार गड़बड़ा रहा है पेट, तो आज ही अजमाएं ये नुस्खा

    हेल्थः गर्मियां शुरू हो चुकी है ऐसे में पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ना आम है। अपच और गैस जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से अगर आप भी परेशान हो रहे है तो कुछ घरेलू उपाए है जो आपको राहत दे सकते हैं। दही का इस्तेमाल आपके पेट के लिए रामबाण इलाज हो सकता है। दही में पाए जाने वाले तत्व आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सबसे पहले एक कटोरी में दही निकाल लीजिए। जिसके बाद तवे पर थोड़ा सा जीरा डालकर इसे अच्छी तरह से भूने। इसके बाद अगर आप चाहें तो भुने हुए जीरे को अच्छी तरह से पीस सकते हैं। पिसे हुए भुने जीरे को दही में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर ले। दही और जीरे का मिक्सचर आपकी गट हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकता है।

    अगर आपको सीने में जलन महसूस हो रही है, तो इस तरह से दही-भुने जीरे को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना लीजिए। दही और भुने जीरे में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व पेट दर्द की समस्या से राहत दिलाने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दही और भुने हुए जीरे के मिक्सचर को आंखों की रोशनी के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

    दही और भुने हुए जीरे को मिलाकर कंज्यूम करने से आपका खाना तेजी से डाइजेस्ट हो पाएगा। इसके अलावा अगर आप गर्मियों में पेट से जुड़ी समस्याओं का शिकार बनने से बचना चाहते हैं, तो ध्यान रहे कि आपको ज्यादा तला-भुना खाना नहीं खाना चाहिए। बाहर का अनहेल्दी खाना आपकी गट हेल्थ को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है।

    डिस्क्लेमर: ये लेख आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का नुस्खा अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

  • Punjab News: स्कूटी सवार दंपति से लूट का प्रयास, देखें CCTV

    Punjab News: स्कूटी सवार दंपति से लूट का प्रयास, देखें CCTV

    मोहालीः जिले में चोरी और छीने झपटी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लुटेरे शरेआम दिन दहाड़े लोगों को अपने वारदात का शिकार बनाते हुए नजर आते हैं। कई चोर सीसीटीवी में भी कैद हो जाते हैं, लेकिन फिर भी पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। ऐसा ही मामला खरड़-लांडरां हाईवे पर मां शीतला कांप्लेक्स से सामने आया है जिसमें 2 मोटरसाइकिल सवारों ने स्कूटी सवार दंपती से छीना झपटी करने का प्रयास किया। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गईं जिसमें लड़की को झपटमारों के साथ लड़ाई करते हुए देखा जा सकता है।

    जानकारी मुताबिक, पति-पत्नी रामायण का पाठ सुनकर घर लौट रहे थे। जब वे मां शीतला कांप्लेक्स में पहुंचे तो 2 मोटरसाइकिल सवार, जो काफी समय से उनका पीछा कर रहे थे और जिनके चेहरे ढके हुए थे, स्कूटर के ठीक बगल में आ गए। तभी एक झपटमार मोटरसाइकिल से उतर गया और दूसरा उनकी स्कूटर के चारों ओर चक्कर लगाने लगा। फिर एक लुटेरे ने अचानक दीपा श्री निवास के गले से चेन खींचने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने तुरंत अपना सिर नीचे झुका लिया, जिससे लुटेरा उनकी चेन नहीं खींच सका। इस दौरान पीड़ितों की स्कूटी का बैलंस बिगड़ गया और वह नीचे गिर गए और उन्होंने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया जिससे लोगों को इकट्ठा होता देख लुटेरे मौके से फरार हो गए।

  • पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, 2 को लगी गोलियां

    पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, 2 को लगी गोलियां

    वाराणसीः बड़ागांव थाने के पूरबपुर पोखरे के पास अल सुबह पुलिस, SOG और बदमाशों में मुठभेड़ का मामला सामने आया है। अहरक में किसी घटना को अंजाम देने आ रहे बदमाशों की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस और एसओजी टीम ने भी फायरिंग की जिसमें 2 बदमाश घायल हुए हैं। घटना पर डीसीपी गोमती प्रमोद कुमार, एडीसीपी गोमती सहित आला अधिकारी मौजूद हैं। वहीं घायल बदमाशों को अस्पताल भेजा गया है। बदमाशों की पहचान गोलू यादव और विकास यादव के रूप में हुई है।

    डीसीपी गोमती प्रमोद कुमार ने बताया कि बड़ागांव थानाक्षेत्र में 9 मार्च को सर्राफा व्यवसायी पिता-पुत्र को गोली मारकर अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में एसओजी प्रभारी SOG और बड़ागांव पुलिस लगातार अपराधियों की धर-पकड़ में लगी हुई थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि कुछ बदमाश अहरक गांव में बड़ी वारदात करने की फिराक में आने वाले हैं। इसपर पूरबपुर पोखरे के पास बैरकेडिंग लगाकर चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान सातो महुआ की तरफ से एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। जिन्हें रुकने का इशारा किया गया पर वो बाइक घुमाकर भागने लगे। इसपर उन्हें रुकने को कहा गया तो। पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

    पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए जवाबी फायरिंग की जिसमे दो बदमाश घायल हुए हैं। विकास यादव निवासी घोघवा रामपुर, थाना खानपुर, गाजीपुर और गोलू उर्फ आशीष निवासी​​​​​​​ लठवा, थाना चौबेपुर के रहने वाले हैं। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया है। इस दौरान उनके पास से तमंचा भी बरामद हुआ है।

  • 12वीं की छात्रा ने किया Suicide, मैथ और फिजिक्स Subject बना मौत का कारण

    12वीं की छात्रा ने किया Suicide, मैथ और फिजिक्स Subject बना मौत का कारण

    भिलाईः 12वीं कक्षा की छात्रा द्वारा घर में फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता आनंद कराब CSEB नेहरू नगर में जेई हैं। परिजनों के मुताबिक एरिना 12वीं में एक बार पहले भी फेल हो चुकी है। इस बार भी पेपर अच्छे नहीं गए, जिसे लेकर वह परेशान थी।

    आनंद कराब ने बताया कि उनकी बेटी एरिना पढ़ने में काफी अच्छी थी। पहले वो हिंदी मीडियम से पढ़ रही थी। 10वीं में उसे इंग्लिश मीडियम स्कूल में डाला गया। उसने 10वीं में 89 प्रतिशत नंबर लाकर फर्स्ट क्लास पास किया। जैसे ही वो 11वीं में गई और उसने मैथ, फिजिक्स और केमेस्ट्री सब्जेक्ट लेकर पढ़ाई शुरू की, तो उसके नंबर कम आने लगे।

    अंजली रात दिन पढ़ाई करती थी, लेकिन उसे समझ में ही नहीं आता था। इसके चलते 11वीं में उसने 3 बार सप्लीमेंट्री दी और पास हुई। इसके बाद 12वीं में वह फेल हो गई। पिता ने उसे कई बार समझाया कि अगर समझ नहीं आ रहा तो टेंशन मत लो सब्जेक्ट चेंज कर दो या जितना समझ में आता है, उतना पढ़ो, लेकिन अंजली कम नंबर की बात मन में बैठाते चली जा रही थी। इसी के चलते 4 अप्रैल को दोपहर आनंद रोज की तरह नेहरू नगर ऑफिस ड्यूटी चले गए। इधर उनकी पत्नी अपने बड़े बेटे रितेश को लेकर छोटी बेटी हिमांशी का चेकअप कराने हॉस्पिटल चली गई। वे लोग दोपहर 12 बजे घर से गए और सवा एक बजे वास आए तो देखा घर का दरवाजा बाहर से बंद है।

    आनंद की वाइफ ने पीछे के रास्ते से किचन का दरवाजा खोला तो वो खुल गया। अंदर जाकर देखी तो कमरे में उनकी बेटी केबल के वायर के सहारे फंदे पर झूल रही थी। जब तक उसे नीचे उतारा गया, उसकी सांसें थम चुकी थी। उसे सुपेला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 5 अप्रैल को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि खुदकुशी का कारण जानने के लिए वो परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं। अंजली के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला, जिससे खुदकुशी का कारण स्पष्ट हो सके।

  • Punjab News: Trailer और Car की आमने-सामने टक्कर, 2 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Trailer और Car की आमने-सामने टक्कर, 2 की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः कार और ट्रेलर के बीच दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजपुर के सिविल अस्पताल लाया गया। कार में सवार दोनों लोग फिरोजपुर से कोट फत्ता माथा टेकने जा रहे थे। जीरा की ओर से आ रहे ट्रक ट्रेलर ने कार को सामने से टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। लोगों ने बड़ी मुश्किल से मृतकों के शवों को कार से बाहर निकाला। पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार फिरोजपुर से दो परिवार के सदस्य अमृतसर के निकट गांव कोटफत्ता में खीर का प्रसाद चढ़ाने जा रहे थे और जीरा की तरफ से आ रहे ट्रक-ट्रेलर के साथ उनकी कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों कार सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Cricket खेलते हुए B.Tech के छात्र की मौत, देखें CCTV

    Cricket खेलते हुए B.Tech के छात्र की मौत, देखें CCTV

    हैदराबाद: भारत में इन दिनों आईपीएल 2025 का क्रेज चल रहा है। अब तक हुए मैचों में दर्शकों को भरपूर रोमांच देखने को मिला है। इस बीच खेल के मैदान से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर सभी के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। दरअसल, एक क्रिकेट मैच दौरान खेलते हुए एक खिलाड़ी की मौत हो गई। वीडियो मुताबिक, बॉलर जैसे ही बॉल डालता है, बल्लेबाज शॉट मारकर रन लेने दौड़ने लगता है। लेकिन दूसरी ओर एक अन्य खिलाड़ी जो फिल्डिंग कर रहा होता है अचानक मैदान में गिर जाता है। खिलाड़ी के मैदान में गिरते ही हड़कंप मच जाता है और प्रबंधन के लोग मैदान में पहुंचते हैं। प्रबंधन की ओर से आनन-फानन में खिलाड़ी को अस्पताल लेकर जाया जाता हैं, लेकिन डॉक्टर उसे मृत घोषित कर देते हैं। इस सारी घटना के बाद से इलाके में शोक का माहौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से सामने आया है, जहां शनिवार को 21 वर्षीय बीटेक छात्र विनय कुमार की क्रिकेट खेलते समय हार्ट अटैक से अचानक मौत हो गई। बताया गया कि सीएमआर इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडचल में एक क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान यह घटना घटी। मृतक छात्र विनय कुमार खम्मम जिले के रहने वाले थे। फील्डिंग करते समय अचानक गिर पड़े। क्रिकेट खेलते समय छात्र को हार्ट अटैक का दौरा पड़ने का वीडियो वहां लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विनय मैदान पर किसी को इशारा कर रहे थे और फिर कुछ ही पलों में जमीन पर गिर पड़े।
  • Jalandhar News: बेखौफ चोर थाने के बाहर से बाइक लेकर फरार

    Jalandhar News: बेखौफ चोर थाने के बाहर से बाइक लेकर फरार

    जालंधर: महानगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। हालत यह हो गए है कि अब बेखौफ चोर थानों के बाहर से वाहनों को चुराने लग गए हैं। वहीं पुलिस लाइन के पास महिला थाने के बाहर एक युवक का मोटरसाइकिल चोरी हो गया। जानकारी देते पीड़ित सूरज ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ महिला थाने आए थे।

    उसका अपनी पत्नी के साथ झगड़ा था, जिसको सुलझाने के लिए मौके पर पहुंचे थे। आधे घंटे बाद जब बाहर आए तो उनका मोटरसाइकिल गायब था। जब आसपास ढूंढा तो बाइक नहीं मिली, उसके बाद पुलिस को फोन कर सूचना दी। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि शिकायत के एक घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।