पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, 2 को लगी गोलियां

Written by

in

वाराणसीः बड़ागांव थाने के पूरबपुर पोखरे के पास अल सुबह पुलिस, SOG और बदमाशों में मुठभेड़ का मामला सामने आया है। अहरक में किसी घटना को अंजाम देने आ रहे बदमाशों की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस और एसओजी टीम ने भी फायरिंग की जिसमें 2 बदमाश घायल हुए हैं। घटना पर डीसीपी गोमती प्रमोद कुमार, एडीसीपी गोमती सहित आला अधिकारी मौजूद हैं। वहीं घायल बदमाशों को अस्पताल भेजा गया है। बदमाशों की पहचान गोलू यादव और विकास यादव के रूप में हुई है।

डीसीपी गोमती प्रमोद कुमार ने बताया कि बड़ागांव थानाक्षेत्र में 9 मार्च को सर्राफा व्यवसायी पिता-पुत्र को गोली मारकर अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में एसओजी प्रभारी SOG और बड़ागांव पुलिस लगातार अपराधियों की धर-पकड़ में लगी हुई थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि कुछ बदमाश अहरक गांव में बड़ी वारदात करने की फिराक में आने वाले हैं। इसपर पूरबपुर पोखरे के पास बैरकेडिंग लगाकर चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान सातो महुआ की तरफ से एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। जिन्हें रुकने का इशारा किया गया पर वो बाइक घुमाकर भागने लगे। इसपर उन्हें रुकने को कहा गया तो। पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए जवाबी फायरिंग की जिसमे दो बदमाश घायल हुए हैं। विकास यादव निवासी घोघवा रामपुर, थाना खानपुर, गाजीपुर और गोलू उर्फ आशीष निवासी​​​​​​​ लठवा, थाना चौबेपुर के रहने वाले हैं। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया है। इस दौरान उनके पास से तमंचा भी बरामद हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *