Blog

  • MBBS Student की विदेश में मौत, जानें वजह

    MBBS Student की विदेश में मौत, जानें वजह

    अलवरः MBBS कर रहे अलवर के उत्कर्ष शर्मा (21) की कजाकिस्थान में मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक्सरसाइज करने के बाद उनको हार्टअटैक आया था। इसके बाद उनको तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया जहां, उनकी मौत हो गई। घटना से करीब 3 घंटे पहले ही उत्कर्ष ने घर पर बात की थी। पिता सहित 3 लोग कजाकिस्तान के लिए रवाना हो गए हैं।

    उत्कर्ष अलवर शहर के काला कुआं विवेकानंद नगर के रहने वाले थे। उनके पिता डॉ. शैलेंद्र शर्मा अलवर जिला टीबी हॉस्पिटल में डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रामिंग ऑफिसर हैं। डॉ. शैलेंद्र शर्मा (के दोस्त अजय पूनिया ने बताया कि घटना 29 मार्च की रात करीब 11 बजे की है। उत्कर्ष पूरी तरह फिट थे। वह कजाकिस्तान के सिम-कैंट यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट थे। 29 मार्च को उनका सेकेंड सेमेस्टर का रिजल्ट आया था। उन्होंने घर वालों से बात की थी। रोज की तरह 29 मार्च को भी उत्कर्ष जिम गए थे। रात में जिम से वापस अपने कमरे पर लौट आए थे।

    रात करीब 9 बजे उनकी तबीयत बिगड़ी। उनकी सांसें तेज चल रही थीं। कमरे के सामने की बिल्डिंग में ही अलवर के बांबोली का स्टूडेंट रहता है। उत्कर्ष ने उसको कॉल किया। वह फौरन आया और उत्कर्ष को हॉस्पिटल लेकर गया लेकिन, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

  • Punjab News: एक्टिवा सवारों ने महिला के कानों की बालियां झपटी, देखें वीडियो

    Punjab News: एक्टिवा सवारों ने महिला के कानों की बालियां झपटी, देखें वीडियो

    अमृतसरः एक महिला से एक्टिवा सवार 2 लुटेरों द्वारा छीना झपटी करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें आरोपी महिला की कानों की बालियां झपटते हुए नजर आ रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन भी दिया है।

    लूट की शिकार हुई महिला के बेटे ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर लोगों से अपराधी को पकड़ने और उसकी पहचान करने की अपील की। युवक ने बताया कि मेरी मां गुरुद्वारा शहीदा साहिब जा रहे थे कि एक्टिवा सवार 2 युवकों ने बाजार में उन्हें लूट का शिकार बना लिया। आरोपियों में एक ने सफेद रुमाल बांधा था और दूसरे ने केसरी रंग की कमीज डाली हुई थी। आरोपियों ने उनके कान की बालियां उतार ली और उन्हें बुरी तरह घायल भी कर दिया है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि इस लुटेरे का वीडियो सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा शेयर किया जाए, ताकि इस अपराधी की पहचान कर उसे पुलिस के हवाले किया जा सके।

    एसीपी साउथ परवेश चोपड़ा ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि निजी काम से बाजार गई एक महिला की कान की बालियां छीनकर 2 युवक एक्टिवा पर फरार हो गए हैं। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों की तलाश की जा रही है। अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • सड़क पर पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा, सरेआम की पिटाई, देखें वीडियो

    सड़क पर पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा, सरेआम की पिटाई, देखें वीडियो

    बिजनौरः जिले के रोडवेज चौराहे पर पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जहां पत्नी ने पति को सरेआम सड़क पर पीटा। दोनों के हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई और इस घटना को वहां पर मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद करके वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पत्नी ने पति के मुंह पर थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान पत्नी से वह थाने या घर जाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन पत्नी नहीं मानी। जिसके बाद महिला को भीड़ ने समझाया और उसके बाद काफी देर तक चले हंगामे के बाद मामले को लेकर थाना कोतवाली में पहुंचे। घटना के दौरान महिला के साथ बच्ची भी मौजूद रही।
  • Punjab News: 12वीं के Student ने लगाया फंदा, देखें वीडियो

    Punjab News: 12वीं के Student ने लगाया फंदा, देखें वीडियो

    अमृतसरः महानगर के कटरा खजाना वाले गेट से एक 18 साल के युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक का नाम निखिल है और वह अपने भाई और मां के साथ घर में अकेला था। पिता दिल्ली गए हुए थे। पीड़ित परिवार ने बताया कि उनका लड़का निखिल निजी स्कूल में 12वीं की पढ़ाई कर रहा था। वह घर में अपने भाई के साथ बातें कर रहा था और भाई को खाना लाने के लिए बाहर भेज दिया। इसके बाद जब उसका भाई घर पहुंचा तो उसने देखा कि निखिल ने कमरे में आत्महत्या कर ली है।

    मृतक के परिवार के सदस्यों ने बताया कि मोबाइल पर कुछ चैटिंग और फोन कॉल्स भी आई थीं। जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। उसकी स्कूल में पढ़ने वाली लड़की के साथ उसकी दोस्ती थी और दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।

    पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। मामले में थाना-डी डिवीजन के पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक युवक निखिल द्वारा आत्महत्या की गई है, जिसके पिता दिल्ली गए हुए हैं। पिता के आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक युवक के मोबाइल को कब्जे में ले लिया है और जांच कर रहे हैं। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • 4 दोस्तों की कार को ट्राले ने मारी टक्कर, 2 फीट हवा में उछली गाड़ी

    4 दोस्तों की कार को ट्राले ने मारी टक्कर, 2 फीट हवा में उछली गाड़ी

    मुरादाबादः रॉन्ग साइड चल रही कार को कंटेनर द्वारा टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हादसे में 2 युवतियों की मौत हो गई। कार 2 फीट हवा में उछलकर दूर जा गिरी और कार के पखच्चे उड़ गए। गाड़ी के चारों गेट लॉक हो गए जिसके चलते एक घंटे तक चारों दोस्त अंदर तड़पते रहे। पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद गेट खोलकर सभी को बाहर निकाला। घटना में 2 युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं 2 युवक गंभीर रूप से घायल थे। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मरने वाली युवतियों की पहचान शिवानी (25) और सिमरन (26) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है। घायल युवक राहुल (27) पुत्र रमेश और संजू (26) पुत्र सुभाष हैं। ये दोनों भी रोहतक के रहने वाले हैं।

    जानकारी मुताबिक, हरियाणा के रोहतक के रहने वाले 4 दोस्त नैनीताल में बाबा नीम करोली के दर्शन करके घर लौट रहे थे। इस दौरान उनका मोबाइल में गूगल लोकेशन ऑन था जिससे आशंका जताई जा रही है कि कार गूगल मैप की लोकेशन पर ड्राइव हाे रही थी। गूगल मैप हाईवे के एक कट पर कार को रॉन्ग साइड ले गया जिसके चलते कार जीरो पॉइंट पर लखनऊ-दिल्ली हाईवे स्थित मूंढापांडे पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गई। कंटेनर में पुल निर्माण में काम आने वाले सीमेंट से बने बड़े-बड़े पाइप लदे थे। इस दौरान टायरों से भरा एक ट्रक भी टकराकर पलट गया।

    मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, टक्कर के बाद कार करीब 2 फीट तक हवा में उछली और फिर पुलिस चौकी के पास बने टीले पर जा गिरी। एक्सीडेंट के बाद कार के चारों दरवाजे लॉक हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। चौकी से पुलिस वाले भी दौड़कर तुरंत पहुंचे और क्रेन को कॉल किया गया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद लोहे की रॉड से कार के दरवाजे तोड़कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

    इसमें करीब एक घंटे का समय लग गया। कार में 2 युवक और दो युवतियां सवार थे। कार सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरी युवती ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घायल युवकों को जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

  • कोर्ट परिसर के बाहर बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, 2 घायल

    कोर्ट परिसर के बाहर बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, 2 घायल

    करनालः हरियाणा के करनाल में बुधवार को कोर्ट परिसर के बाहर फायरिंग हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दो युवक जब कोर्ट परिसर के बाहर फ्रूट चार्ट खा रहे थे, तभी स्प्लेंडर बाइक पर सवार 2 हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। इस हमले में दोनों युवक घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली के खोल बरामद कर लिए हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी जय भगवान और डीएसपी राजीव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच के लिए टीमों का गठन कर दिया है।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायलों में से एक युवक, जिसकी पहचान घरौंडा निवासी हैप्पी के रूप में हुई है, अपने साथी के साथ कोर्ट परिसर के बाहर फलों का चार्ट खा रहा था। तभी हेलमेट पहने दो युवक स्प्लेंडर बाइक पर आए और उन पर फायरिंग कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के पीछे की वजह आपसी रंजिश मानी जा रही है।

  • Punjab News: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ससुरालियों पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ससुरालियों पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः एक 26 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। ससुराल वालों पर युवती को मारने के आरोप लगे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    जानकारी मुताबिक, अजनाला के दयाल भट्टी गांव में रमनदीप कौर की शादी करीब 2 महीने पहले मनमोहन सिंह से हुई थी। मनमोहन सिंह कनाडा से आया था। पीड़ितों का आरोप है कि शादी के कुछ देर बाद ही रमनदीप कौर के साथ ससुराल परिवार द्वारा मारपीट करनी शुरू कर दी गई थी, क्योंकि उसकी ननद हमेशा उससे झगड़ा करती थी। लड़की ने हमें पहले भी उसके साथ हो रहे दुर्व्यवहार के बारे में बताया था। अब आज उन्हें लड़की के ससुराल वालों ने फोन पर सूचना दी कि उनकी लड़की को कुछ हो गया है, जिसके बाद परिवार वाले जब उनके घर पहुंचे तो उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी।

    इस दौरान उन्होंने देखा कि उनकी बेटी के गले पर चुनी या रस्सी जैसे निशान थे, जिसके बाद उन्हें शक हुआ कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। वहीं लड़की के परिजनों ने यह भी आरोप लगाए कि रमनदीप के पति मनमोहन सिंह ने खुद कहा है कि हां, उसने अपनी पत्नी की हत्या की है, जिसके बाद उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस मामले में जल्द से जल्द उचित कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए और आरोपियों को कड़ी सजा देनी चाहिए।

    इस संबंध में पुलिस ने बताया कि उन्होंने मनमोहन सिंह तथा लड़की की सास व ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है तथा मृतक लड़की का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: इराद-ए-कत्ल मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर जीरा को लेकर आया कोर्ट का फैसला

    Punjab News: इराद-ए-कत्ल मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर जीरा को लेकर आया कोर्ट का फैसला

    फिरोजपुरः कांग्रेस के पूर्व विधायक व जिला अध्यक्ष कुलबीर सिंह जीरा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इराद-ए-कत्ल मामले में कुलबीर जीरा और उनके रिश्तेदारों सहित 8 व्यक्तियों की आज फिरोजपुर कोर्ट सुनवाई हुई। जहां सुनवाई के दौरान माननीय जज ने कुलबीर सहित सभी को बरी कर दिया इस मौके पर कुलबीर सिंह जीरा ने इसे इंसाफ की जीत बताया है। बरी होने के अवसर पर कुलबीर सिंह जीरा के सैंकड़ों समर्थक फिरोजपुर कोर्ट में उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचे।

  • भूलकर भी ना करे नजरअंदाज, आज से ही सुधारे अपनी आदत

    भूलकर भी ना करे नजरअंदाज, आज से ही सुधारे अपनी आदत

    धर्मः अगर आप भी शादी या किसी पार्टी में जा रहे है और आप दोस्तों से उधार मांगे कपड़े पहनकर जा रहे है तो आपके थोड़ा सा सावधान होने की जरूरत है। अक्सर देखा जाता है कि लोगों में कपड़े मांगकर पहनने की आदत होती है। लेकिन आज से ऐसा भूलकर भी न करें। जिससे आपको कई बड़े नुक्सान पहुंच सकता है।

    ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति को भूलकर भी किसी और का पहना हुआ कपड़ा नहीं पहनना चाहिए। इससे आप अपना आभामंडल खुद ही खराब कर लेते हैं और आभा मंडल खराब होने से व्यक्ति को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। दरअसल, हर व्यक्ति का औरा व एक आभामंडल होता है और वही, उसे एक सुरक्षा प्रदान करता है। वह उसकी ऊर्जा होती है। ऐसे में अगर आप किसी का कपड़ा लेकर पहनते हैं, तो आप उस व्यक्ति का नकारात्मक उर्जा भी ले लेते हैं और आपकी सकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर देता है। जिससे आपको टेंशन, डिप्रेशन व चिंता जैसी चीज देखने को मिलेगी।

    इसके अलावा ऐसे व्यक्ति को नजर लगने की भी संभावना काफी अधिक होती है। कुछ व्यक्ति तो ऐसे होते हैं, जिनको कुछ भी कर दो नजर नहीं लगती। दरअसल, यह आभा मंडल का ही कमाल होता है। ऐसे में इसे मजबूत रखना बहुत ही जरूरी होता है। जिनका आभा मंडल कमजोर होगा। अगर वह किसी नकारात्मक चौक चौराहे से गुजर जाए, तो उनको नकारात्मक ऊर्जा या नजर लग जाएगी। ज्योतिष के अनुसार ऐसे में व्यक्ति को यह आदत आज से ही सुधार लेनी चाहिए, भले सामने वाले का कोई चीज कितनी भी सुंदर क्यों न पहन कर आया हो। लेकिन आपकी सकारात्मक ऊर्जा से अच्छा और कुछ नहीं हो सकता।

  • Punjab News: Bolero और Car में भीषण टक्कर, 2 महिलाओं सहित 3 घायल

    Punjab News: Bolero और Car में भीषण टक्कर, 2 महिलाओं सहित 3 घायल

    लुधियानाः जिले के गांव गगड़ा के पास लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर बोलेरो और कार में भीषण टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात जगराओं से लुधियाना जा रही दूध से भरी बोलेरो गाड़ी की कार से टक्कर होने पर 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बोलेरो में भरा दूध सड़क पर फैल गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा सड़क सुरक्षा फोर्स को दी गई।

    हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटाया। दूसरी ओर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद यातायात को सुचारू किया गया। हादसे में कार में सवार दो महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घायलों की पहचान तलवड़ी भाईका की दीपिका, रवि वर्मा और जलंधर की बिंदरजीत कौर के रूप में हुई है। वहीं डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए लुधियाना के अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया। सड़क सुरक्षा फोर्स ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।