Punjab News: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ससुरालियों पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः एक 26 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। ससुराल वालों पर युवती को मारने के आरोप लगे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी मुताबिक, अजनाला के दयाल भट्टी गांव में रमनदीप कौर की शादी करीब 2 महीने पहले मनमोहन सिंह से हुई थी। मनमोहन सिंह कनाडा से आया था। पीड़ितों का आरोप है कि शादी के कुछ देर बाद ही रमनदीप कौर के साथ ससुराल परिवार द्वारा मारपीट करनी शुरू कर दी गई थी, क्योंकि उसकी ननद हमेशा उससे झगड़ा करती थी। लड़की ने हमें पहले भी उसके साथ हो रहे दुर्व्यवहार के बारे में बताया था। अब आज उन्हें लड़की के ससुराल वालों ने फोन पर सूचना दी कि उनकी लड़की को कुछ हो गया है, जिसके बाद परिवार वाले जब उनके घर पहुंचे तो उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी।

इस दौरान उन्होंने देखा कि उनकी बेटी के गले पर चुनी या रस्सी जैसे निशान थे, जिसके बाद उन्हें शक हुआ कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। वहीं लड़की के परिजनों ने यह भी आरोप लगाए कि रमनदीप के पति मनमोहन सिंह ने खुद कहा है कि हां, उसने अपनी पत्नी की हत्या की है, जिसके बाद उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस मामले में जल्द से जल्द उचित कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए और आरोपियों को कड़ी सजा देनी चाहिए।

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि उन्होंने मनमोहन सिंह तथा लड़की की सास व ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है तथा मृतक लड़की का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *