Blog

  • पंजाब: शादीशुदा महिला से तंग आकर युवक ने निगला जहर, देखें वीडियो

    पंजाब: शादीशुदा महिला से तंग आकर युवक ने निगला जहर, देखें वीडियो

    पठानकोटः समाज में किसी लड़के द्वारा किसी लड़की को तंग परेशान करने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती है। जिस में ये घटनाएं भयंकर रूप धारण कर लेती है। लेकिन बहुत कम घटनाएं ऐसी देखने को मिलती है जिस में लड़की द्वारा लड़के को प्रताड़ित किया जा रहा हो। ऐसा ही एक मामला जिला पठानकोट के गांव सुजानपुर देहाती से देखने को मिला है। जहां एक युवक को शादीशुदा महिला द्वारा इतना प्रताड़ित किया गया कि अंत में युवक ने जहर निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, मृतक युवक का एक वीडियो भी सामने आ रहा है, जिसमें यह साबित होता है कि आखिर किस कदर उस लड़की द्वारा उसे प्रताड़ित किया गया होगा जिस वजह से उसे ये कदम उठाना पड़ा। 

    इस सबंधी जानकारी देते हुए मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि उनके बेटे ने किसी लड़की के दबाव में आ जहर निगल लिया। जिस वजह से उसकी जान चली गई। पुलिस द्वारा कोई भी कारवाई नही की जा रही। जिस वजह मृतक के परिवारिक सदस्य थाने के बाहर धरने पर बैठे हुए है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस अब भी कोई कारवाई नही करेगी तो उनके द्वारा अपने प्रदर्शन को ओर उग्र किया जाएगा।

    दूसरी तरफ जब इस सबंधी सबंधित पुलिस थाने के मुखी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जिस दिन उक्त शख्स की मौत हुई थी। उस वक्त धारा 174 के तहत कारवाई की गई थी, और आज ये कुछ वीडियो एविडेन्स के साथ आये है। जिस की जांच की जाएगी और जांच के बाद जो भी बनती कारवाई होगी उसे अमल में लाया जाएगा।

  • पंजाब: The White Medical College के  खिलाफ स्टूडेंट्स ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पंजाब: The White Medical College के खिलाफ स्टूडेंट्स ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पठानकोटः पठानकोट के “दी वाइट मैडिकल कॉलेज” में एम.बी.बी.एस कर रहें विद्यार्थियों ने कॉलेज में इंफ्रास्ट्रक्चर व जरूरत मन्द चीजों की कमी के कारण कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन कर रहें विद्यार्थियों ने बताया कि बरसात व उमस के मौसम में कॉलेज व होस्टल में बिजली की कम वोल्टेज के कारण पंखे भी सुचारू ढ़ंग से नही चलते। उन्होंने बताया कि लेक्चर हाल में ए.सी काम नही कर रहें, लाइब्रेरी में किताबे उपलब्ध नही हैं, कॉलेज में स्टाफ व अध्यापकों की भारी कमी हैं, प्रैक्टिकल के लिए किसी भी प्रकार का उपकरण उन्हें उपलब्ध नहीं करवाए जाते। जिसके कारण वह लोग व्यवहारिक अभ्यास  करने में असमर्थ हैं, इंटरनेट की सुविधा बन्द पड़ी रहती हैं। जिस कारण कारण उनकी पढ़ाई को नुकसान हो रहा हैं। उन्होंने बताया कि बरसात के कारण पूरे हस्पताल कॉलेज व होस्टल की ईमारत में जगह-जगह पानी का रिसाव हो रहा हैं जिस कारण दिन-रात ईमारत में उमस बनी रहती हैं। 

    विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने अपनी समस्याओं सम्बंधी कॉलेज प्रबन्धन को एक हफ्ता पहले लिख कर दिया था। परन्तु कॉलेज प्रबंधन ने उनकी समस्याओं का हल नहीं करवाया। जिस कारण आज उन्हें मजबूरन प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रदर्शन करना पड़ा।  अगर उनकी समस्याओं का हल जल्द नहीं किया गया। तो वह कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ उग्र रोष प्रदर्शन करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रबंधन की होगी।

  • मक्की की फ़सल को बर्बाद कर रहे कीट से बचाने हेतु किसानों को जागरूक किया

    मक्की की फ़सल को बर्बाद कर रहे कीट से बचाने हेतु किसानों को जागरूक किया

    कृषि विभाग के अधिकारियों ने भारी वारिश से हुए नुक्सान का निरीक्षण किया  

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की हटली ,जसाणा,करमाली,अरलू,टीहरा बुढवार सहित अन्य पंचायतों में कृषि विभाग बंगाणा के कृषि विषयवाद विशेषज्ञ डॉ सतपाल धीमान की अध्यक्षता में टीम सदस्यों ने क्षेत्र का दौरा किया तथा प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देश अनुसार किसानों की फसलों को भारी वारिश में हुए नुक्सान का जायजा लिया।बहीं पर विभिन्न पंचायतों में आज-कल मक्की की फ़सल को सुंडी रोग  फाल आर्मी वर्म नामक कीट जो कि मक्की की फ़सल को दिन प्रतिदिन बर्बाद करता चला जा रहा है। उससे फ़सल को बचाने हेतु जागरूक भी किया गया।
    बहीं पर दुसरी ओर कृषि विभाग बंगाणा के कृषि विशेषज्ञ डॉ सतपाल धीमान का कहना है कि उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के कृषि विभाग के कार्यालय में उचित दाम पर किसानों के लिए मक्की की फ़सल को फाल आर्मी वर्म नामक कीट से बचाने के लिए उपलब्ध करवाई जा रही है। किसान कार्यालय में उचित दाम पर यह दवाई ले सकते हैं।बहीं पर डॉ सतपाल धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दवाई का स्प्रे हर 15 दिन बाद करें तथा लगातार तीन बार इस दवाई का स्प्रे करें तथा हर पंप में इसकी 6एम मात्रा रखें और स्प्रे करें।
  • डीजल के दाम बढ़ाकर ने डाला जनता पर बोझ:विक्की सैनी

    डीजल के दाम बढ़ाकर ने डाला जनता पर बोझ:विक्की सैनी

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश आपदा और विपदा के दौर से गुजर रहा है, लेकिन कांग्रेस सरकार ने डीजल के दामों में तीन रुपए वृद्धि कर जनता पर आर्थिक बोझ डालने का काम किया है। यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा शहरी इकाई के मीडिया प्रभारी विक्की सैनी ने मंगलवार को जारी प्रेस बयान में कहीं। सरकार को आपदा के समय लोगों को राहत देनी चाहिए, लेकिन सरकार लोगों की परेशानी बढ़ाने का काम कर रही है। विक्की सैनी ने कहा कि पिछले सात महीनों में सरकार ने दो बार डीजल पर वैट बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय प्रदेश में डीजल वैट में 17 रुपए कटौती की गई थी। उस समय 4.40 रुपए डीजल पर वैट लगता था। अब दो बार वैट से जनता को डीजल पर 10.40 रुपए वैट देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी 10 गारंटियों को पूरा नहीं किया है। अभी तक आश्वासन ही दिखाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों से पहले पांच लाख युवाओं को नौकरी देने की बात कहीं थी, लेकिन अभी तक एक भी युवा को नौकरी नहीं दी गई। युवा वर्ग नौकरी के इंतजार में है। उन्होंने कहा कि महंगाई का रोना रोने वाली कांग्रेस सरकार ने महंगाई चरम पर पहुंचा दी है। आम आदमी को दो वक्त की रोटी के लाले पड़ गए है। उन्होंने कहा कि सुख की सरकार अब लोगों के लिए दुख की सरकार बन गई है।
  • सतीश शर्मा भारतीय अंडर-19 विश्व चैंपियनशिप के लिए कोच नियुक्त 

    सतीश शर्मा भारतीय अंडर-19 विश्व चैंपियनशिप के लिए कोच नियुक्त 

    ऊना/सुशील पंडित: इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में युवा सेवा एवं खेल विभाग में कार्यरत कोच सतीश शर्मा को भारतीय अंडर-19 (लडक़े) विश्व चैंपियनशिप के लिए कोच नियुक्त किया गया है। भारतीय टीम का प्रशिक्षण शिविर 15 से 30 जुलाई तक सरदार पटेल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्पोर्ट्स ऑर्थोरिटी ऑफ गुजरात भावनगर में शुरू हो गया है। उसके बाद भारतीय वॉलीबॉल टीम विश्व चैंपियनशिप के लिए सनजॉन अर्जेंटीना रवाना होगी। यह विश्व चैंपियनशिप 2 से 11 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।
    वॉलीबॉल कोच सतीश शर्मा ने बताया कि भारतीय टीम विश्व चैंपियनशिप से पदक लेकर लौटेगी। सतीश शर्मा के भारतीय वॉलीबॉल टीम के कोच बनने पर युवा सेवा एवं खेल विभाग के निदेशक राजीव कुमार, उपनिदेशक सुबोध रमोल, जिला खेल अधिकारी अनुराग वर्मा और विभाग के सभी प्रशिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है। सतीश शर्मा इससे पहले ऊना में 2007 से 2014 तक भी बतौर वॉलीबॉल कोच अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने करीब 250 युवाओं को नेशनल तथा इंटरनेशनल प्लेयर बनाया। लगभग इतने ही प्लेयर्स को सरकारी नौकरी में सेवा करने में मदद की। सतीश शर्मा ने बताया कि भारतीय टीम गुजरात में कड़ी मेहनत कर रही है। उन्हीं पूरी उम्मीद है कि लडक़ों की युवा और प्रतिभवान टीम पदक लेकर ही भारत लौटेगी।
  • मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया विपक्षी दलों के गठबंधन के नाम का ऐलान 

    मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया विपक्षी दलों के गठबंधन के नाम का ऐलान 

    बेंगलुरुः अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को कड़ी चुनौती देने के प्रयास में जुटे 26 विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नाम ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (INDIA)’ रखा है।

    बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हमारे गठबंधन का नाम ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)’ होगा। सभी ने एक स्वर में इस प्रस्ताव का समर्थन किया।’  उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन में 11 सदस्यों की एक समन्वय समिति बनाई जाएगी और महाराष्ट्र के मुंबई में होने वाली अगली बैठक में इसके सदस्यों के नामों की घोषणा की जाएगी।

    खड़गे ने इसके साथ ही बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव प्रचार के प्रबंधन के लिए दिल्ली में एक साझा सचिवालय बनाया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘देश और देश के लोगों को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए हमने आपसी मतभेदों को पीछे रखने का फैसला किया है।’ बेंगलुरु में आयोजित विपक्षी दलों की बैठक में शामिल टीएमसी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बेंगलुरु में विपक्षी गठबंधन की सराहना करते हुए 2024 में बीजेपी को उनका सामना करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा, ‘एनडीए, क्या आप INDIA को चैलेंज कर सकते हैं?’

    वहीं इस बैठक में शामिल हुए महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘यह आज हमारी दूसरी सफल बैठक थी। देश हमारा परिवार है और हम अपने परिवार को बचाने के लिए मिलकर लड़ रहे हैं। इस गठबंधन की अगली बैठक मुंबई में होगी।’

  • जालंधरः हेरोइन सहित आरोपी गिरफ़्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः हेरोइन सहित आरोपी गिरफ़्तार, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: देहात क्राइम ब्रांच की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ कीपा निवासी गांव पीरेवाल जिला कपूरथला के रूप में हुई है। बिहार क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि उनकी टीम के एसआई निर्मल सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान मकंसूदा करतारपुर से दयालपुर की तरफ जा रही थे, जहां सर्विस लाइन से पैदल चला आ रहा कुलदीप पुलिस को देख घास में लिफाफा फेक भागने की कोशिश करने लगा, वैसे उनकी टीम के एसआई निर्मल सिंह ने रोककर पर जब उसके फेंके हुए लिफाफे की तलाशी ली तो उसमें 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में दौरान सामने आया कि के खिलाफ पहले दो एनडीपीएस एक्ट और एक एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आरोपी को पुलिस अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है ताकि हेरोइन की सप्लाई को मुहैया करवाने वालो की गिरफ़्तारी दिखाई जा सके।

  • ताज महल तक पहुंचा यमुना का पानी, टूटा 45 साल का रिकॉर्ड

    ताज महल तक पहुंचा यमुना का पानी, टूटा 45 साल का रिकॉर्ड

    नई दिल्लीः यमुना के विकाराल रूप ने पूरी दिल्ली को डुबा दिया है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद दिल्ली के कई इलाके जलमग्न हो गए है। दिल्ली में तबाही मचाने के बाद अब यमुना आगरा पहुंच चुकी है। आगरा में यमुना नदी 495.8 फीट तक बढ़ गई, जो ‘निम्न बाढ़ स्तर’ के निशान को पार कर गई और सोमवार को ताज महल की दीवारों तक पहुंच गईष ऐसा 45 साल बाद हुआ जब यमुना का पानी ताज महल तक पहुंच गया।
    सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में साफ तौर पर देखआ जा सकता है कि यमुना के पानी को राजसी स्मारक के पीछे स्थित एक बगीचे को डूबते हुए देखा जा सकता है। आखिरी बार यमुना विश्व धरोहर स्थल के करीब 1978 की बाढ़ के दौरान पहुंची थी। जल स्तर 495 फीट के ‘निम्न-बाढ़ स्तर’ को पार करते हुए 497.9 फीट तक पहुंच गया था। जिसके बाद आज ये दृष्य 45 साल बाद देखने को मिल रहा है।

    हालांकि, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के संरक्षण सहायक का कहना है कि बाढ़ का पानी ताज महल के अंदर प्रवेश नहीं कर सकता। क्योंकि ताजमहल में स्थित मुख्य मकबरे को बाढ़ का सामना करने के लइए बनाया गया है। स्मारक की योजना सावधानीपूर्वक बनाई गई थी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भारी बाढ़ के दौरान भी पानी मुख्य संरचना में प्रवेश न कर सके। एहतियात के तौर पर, अधिकारियों ने बाढ़ से बचने के लिए सिकंदरा में कैलाश मंदिर से लेकर ताज महल के पास दशहरा घाट तक नदी घाटों पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं।  आगरा में बाढ़ जैसी स्थिति के बीच अधिकारियों ने राहत तैयारियां तेज कर दी हैं। जैसे ही नदी में उफान आनी शुरू हुआ, इसने आस-पास की सड़कों और ताजगंज में एक श्मशान में पानी भर दिया और एतमादुद्दौला स्मारक की दीवार को छू लिया। बाढ़ वाली नदी में गिरने वाले नालों के बैकफ्लो के कारण ताज महल की ओर जाने वाली यमुना किनारा रोड पर भी जलभराव हो गया है।

  • खालिस्तानी गुरपतवंत पन्नू की भारत को धमकी, जाने निज्जर की हत्या का किसे बताया दोषी

    खालिस्तानी गुरपतवंत पन्नू की भारत को धमकी, जाने निज्जर की हत्या का किसे बताया दोषी

    नई दिल्लीः आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस का मुखिया खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू आए दिन वीडियो जारी कर धमकी देता रहता है। वहीं आज पन्नू ने एक बार फिर भारत को धमकी दी है। पन्नू ने कहा है कि सिख अभी तक हथियार उठाना भूले नहीं हैं। इतना ही नहीं, पन्नू ने कनाडा में मारे गए आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और कनाडा में हाई कमिशनर संजय वर्मा को दोषी ठहराया है। पन्नू ने अमित शाह, एस जयशंकर और संजय वर्मा की फोटो लगाकर एक और पोस्टर जारी किया है। पोस्टर पर निज्जर की फोटो के नीचे तीनों की फोटो लगाकर वांटेड लिखा है। पन्नू ने कहा है कि इनकी सूचना देने वाले को 1.25 लाख डॉलर इनाम दिया जाएगा। साथ ही धमकी दी है कि यह तीनों खालिस्तानियों के निशाने पर हैं। उसने कहा कि गोली का जवाब गोली से दिया जाएगा।

  • पति बना हैवानः पत्नी सहित दो बच्चियों का किया कत्ल

    पति बना हैवानः पत्नी सहित दो बच्चियों का किया कत्ल

    महोबाः यूपी में एक शख्स ने महज खाने में मिली दाल पतली होने के कारण अपने पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया। मामला महोबा का बताया जा रहा है जहां ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। हैवानियत की हदें पार करते हुए सनकी शख्स ने अपनी दो मासूम बच्चियों सहित पत्नी की धारदार हथियार और ईंट से प्रहार कर नृशंस हत्या कर दी। आरोपी शख्स घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

    घटना महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के समद नगर मुहल्ले की है, जहां देवेंद्र नाम के शख्स ने अपनी पत्नी रामकुमारी और अपनी दो मासूम बेटियों आरुषि (9) और सोनाक्षी (6) की नृशंस हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी देवेंद्र मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलते ही एसपी अपर्णा गुप्ता सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया।

    पुलिस टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटना के अगले दिन ही रेलवे अंडरब्रिज के पास से हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। महोबा पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने बताया कि मृतक महिला का पति से आए दिन विवाद चला करता था। जिसको लेकर दोनों में काफी नोकझोंक हुआ करती थी। बीती रात्रि परिजनों ने बताया कि खाने में दाल पतली होने के चलते एक बार फिर दोनों में विवाद हुआ।

    पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ ये विवाद इतना गहरा गया कि हत्यारे पति देवेंद्र ने सिलवटे के पत्थर से कुचलकर अपनी दोनों मासूम बेटियों और पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। महोबा शहर कोतवाली इलाके के समदनगर मोहल्ले में हैवान पिता द्वारा अपनी पत्नी सहित दो मासूम बेटियों की नृशंश हत्याकांड के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी नशेबाज पति को गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।