Blog

  • धुन्दला में “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली का आयोजन

    धुन्दला में “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दला में मंगलवार को “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष्य में एन.एस.एस. युनिट , फ्रेंड्स ईको क्लब व रैड क्रास क्लब तथा स्कूल ड्रग  निषेध समिति के सौजन्य से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें वालंटियर्स ने नारे लगा कर लोगों को धुम्रपान एवं तम्बाकू के सेवन को बंद करने का आह्वान किया |
     
    इसके पश्चात एन.एस.एस. युनिट की ओर से वालंटियर्स एवं अन्य बच्चों से पेंटिंग व नारा लेखन तथा भाषण प्रतियोगिता करवाई गयी | इन प्रतियोगिताओं में लगभग 70 बच्चों ने हिस्सा लिया | दो बच्चों द्वारा इस विषय पर कविता भी पढ़ी गयी | सभी बच्चों ने अपने विचार मौलिकता एवं निर्भीकता के साथ प्रस्तुत किये | इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरुस्कृत भी किया गया | मंच संचालन की जिम्मेदारी एन.एस.एस. वालंटियर कनिष्का , रितिका गुलेरिया व रितिका ने निभाई |
    सुषमा कुमारी प्रवक्ता जीवविज्ञान ने विषय विशेषज्ञ के रूप में अपना वक्तव्य रखते हुए कहा कि धुम्रपान करने वाला व्यक्ति न केवल अपने स्वास्थ्य से खिलवाड़ करता है बल्कि अपने आस पास के हर व्यक्ति को नुक्सान पहुंचाता है | तम्बाकू निषेध की शुरुआत हमें अपने घर से करनी होगी | 
    उप-प्रधानाचार्य डा. तरसेम ठाकुर ने वालंटियर्स को समाज को धुम्रपान मुक्त नहीं बल्कि नशा मुक्त बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए | उन्होंने एन.एस.एस. युनिट के इस सफल प्रयास को भी सराहा | इस अवसर पर एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी राज पाल कुटलैहड़िया, रीटा, रैड क्रास क्लब के इंचार्ज प्यारे लाल शर्मा , फ्रेंड्स ईको क्लब की इन्चार्ज चंपा शर्मा , ड्रग निषेध समिति की इंचार्ज पायल शर्मा , जितेन्द्र शर्मा , दीना नाथ , मनोज कलसी , सतीश डोगरा , पवना, नीता , रीटा शर्मा , देश राज , राजेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।
  • फगवाड़ाः क्रिकेट खेलते दौरान 13 वर्षीय युवक की हुई मौत

    फगवाड़ाः क्रिकेट खेलते दौरान 13 वर्षीय युवक की हुई मौत

    फगवाड़ाः जिला कपूरथला के अधीन आते फगवाड़ा के गावं चक पंडोरी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां स्कूल के मैदान में क्रिकेट खेलते दौरान करंट लगने से 13 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस घटना के दौरान घर में कोहराम मच गया। मृतक बच्चे की पहचान गौतम के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए गौतम के भाई तरुणवीर ने कहा कि उनका भाई बच्चों के साथ मैदान में खेल रहा था, तभी जमीन पर पड़े टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

    जिसके बाद गौतम को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गांव वासियों ने बताया कि 2-3 दिन पहले आंधी से बिजली का तार टूट गया था, जिसकी सूचना सरपंच को भी दी गई थी। लेकिन सरपंच की लापरवाही के कारण उक्त तार की मरम्मत नहीं की गई। उनका कहना है कि इस तरह के हादसे पहले भी कई बार हो चुके हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की मांग की है।

  • तीन दिवसीय पिपलू मेले की हुई शुरुआत

    तीन दिवसीय पिपलू मेले की हुई शुरुआत

    ऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा के तीन दिवसीय जिला स्तरीय पिपलू मेले के प्रथम दिवस कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो समर्थकों सहित मेले के शुभारम्भ पर मुख्यातिथि ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न व विधायक लखनपाल विधायक चैतन्य शर्मा को बैंड बाजों के साथ मन्दिर में पूजा अर्चना करवाने के बाद झंडा रस्म अदा करवाई। ओर विधायक भुट्टो कार्यक्रम का जायज़ा लेते नजर आए। एक तरफ बाजू के फ़्रैक्चर ओर दूसरी तरफ मेले की जिम्मेदारी निभाते हुए भुट्टो फ्रंट सीट पर बैठकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाते देखे गए। एक तरफ वारिश का कहर दूसरी तरफ मेले का प्रथम दिवस का आगाज़ बड़ी जिम्मेदारी कंधों पर निभाते नजर आए। तीन दिवसीय जिला स्तरीय पिपलू मेला हमीरपुर लोकसभा का ऐतिहासिक मेला है। वहीं दूसरी तरफ मेले में आने वाले मुख्यातिथियों ने मन्दिर में पूजा अर्चना फिर प्रभात फेरी उसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन करना फिर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ ओर  संस्कृत कार्यक्रम के साथ पहले दिन मेले का आगाज हुआ
    बीते करीब 20 दिनों ने कुटलैहड़ के भुट्टो प्रशासन के साथ पिपलू मेले की तैयारियों में जुटे थे। लेकिन पिपलू मेले के एक दिन पूर्व हुई मूसलाधार बारिश और मेले के प्रथम दिवस पर रुक रुक कर हो रही बारिश ने जनता के मन मे संदेह पैदा कर दिया और अधिकतर जनता पिपलू मेले में नहीं पहुंच सकी। लेकिन फिर भी अगर पिपलू मेले की तैयारियों को देखा जाए। तो उपमण्डल बंगाणा प्रशासन खास कर एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार मेला अधिकारी व तहसीलदार बंगाणा रोहित कँवर की पूरी टीम बधाई की पात्र है और इसका श्रेय कुटलैहड़ के विधायक भुट्टो को जाता है।राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के संयोजक एवं कुटलैहड़ चुनाव प्रभारी  सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि बीते एक माह से कुटलैहड़ के विधायक भुट्टो का बाजू फ्रेक्चर होने के बाबजूद तीन दिवसीय पिपलू मेले की तैयारियों को बारीकी से देखना और मेले के आगाज़ को महत्वपूर्ण बनानें पर विधायक भुट्टो बधाई के पात्र हैं। इस प्रकार अस्वस्थ होने के बावजूद पीपलू मेले को कामयाब बनाने के लिए हर समय प्रशासन के साथ तालमेल बिठाकर काम देख रहे हैं।शायद इसीलिए जनता ने उन्हें चुनकर विधानसभा भेजा है।
    कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता ने मुझे आशीर्वाद देकर शिमला भेजा है और अब कुटलैहड़ की जिम्मेदारी भी हमारी है। कुटलैहड़ के बड़े और एतिहासिक धरोहर पिपलू मेला जो हमारी पौराणिक धरोहर है। उंसे संजोए रखना हमारा धर्म है। पिपलू मेले को ओर ज्यादा ऐतिहासिक बनाने के लिए हमने काम किया है। लेकिन इंद्र देव कुछ ज्यादा मेहरबान हो चुके हैं। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की धरती बीर सुपूतों ओर देवताओं की धरती है इसे संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य भी है। 
  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल के 5 विद्यार्थियों ने तलवाड़ा में ओपन कराटे चैंपियनशिप  में भाग लिया

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल के 5 विद्यार्थियों ने तलवाड़ा में ओपन कराटे चैंपियनशिप  में भाग लिया

    ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना के 5 विद्यार्थियों ने शोतोकान कप, 2023 ओपन कराटे चैंपियनशिप तलवाड़ा में भाग लिया। जो कि शाइनिंग स्टार शोतोकान कराटे एसोसिएशन द्वारा करवाई गई। जिसमें वशिष्ट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 5 में से  3 विद्यार्थियों ने गोल्ड मेडल, एक विद्यार्थी ने रजत पदक तथा एक विद्यार्थी ने कांस्य पदक हासिल किया।कक्षा छठी की पलक ,कक्षा 5वी की नव्या जैन तथा आराध्या शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता ।कक्षा आठवीं के भावेश शर्मा ने रजत पदक तथा कक्षा सातवीं की अंशिका ने कांस्य पदक जीता। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने विजेता रहे छात्रों को सम्मानित किया। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने विजेता रहे छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी।
  • पंजाबः मामूली विवाद को लेकर निगम के ड्राइवर और बाइक सवार में हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    पंजाबः मामूली विवाद को लेकर निगम के ड्राइवर और बाइक सवार में हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    लुधियानाः बस स्टैंड के पास नगर निगम के गाड़ी चालक और बाइक सवार में विवाद हो गया। दरअसल, निगम के गाड़ी चालक ने ओवरटेक करने के लिए बाइक सवार को रुकने का इशारा किया था। जिसके बाद व्यक्ति ने बाइक आगे अड़ा दी। इस दौरान दोनों के बीच पहले तो काफी बहसबाजी हुई। इसके बाद दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। दोनों में जमकर लात-घूंसे चले, जिसकी वीडियो भी सामने आई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए विरसा सिंह ने बताया कि वह नगर निगम की तहबाजारी शाखा का ट्रक चलाता है।

    वह मंगलवार को वह जोन-बी जा रहा था। उसी दौरान बस स्टैंड के पास बाइक सवार ओवरटेक करते समय उसे गाली देने लगा। इस दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। बाइक सवार ने उसकी पगड़ी तक उतार दी। वहां मौजूद आसपास के लोगों ने मामला शांत कराया। ​​​​​​​बाद में व्यक्ति बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों का कहना है कि बाइक सवार की तलाश की जा रही है, जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा।

  • आपकी आवाज पटटा महलोग संस्था के अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

    आपकी आवाज पटटा महलोग संस्था के अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

    बददी/सचिन बैंसल: सामाजिक संस्था आपकी आवाज पटटा महलोग के संस्थापक राजकुमार शर्मा उर्फ राजू भाई पर सोमवार रात कुछ गुंडा तत्वों ने जान लेवा हमला कर उनको घायल कर दिया। इस हमले में राजू भाई बाल बाल बचे वरना कोई बडा हादसा हो सकता था। उनको तुरंत बददी के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां अब वह खतरे से बाहर हैं। राजू ने पुलिस को अपनी शिकायत दे दी है और पुलिस को आरोपियों की तलाश है। बताया गया कि कल रात पटटा एरिया में राजकुमार पर सुनियोजित तरीके से बाईक सवार कुछ युवकों ने हमला किया और उनको अध मरा कर फरार हो गए। उनको बददी के श्रीकांत मैमोरियल अस्पताल में दाखिल कराया गया है और अभी वो चलने फिरन में असमर्थ हैं।
    राजकुमार ने बताया कि शनिवार रात वो अपने घर के बाहर खडे थे तो अचानक छह सात लडक़े तीन बाईक पर आए और कहा कि आपसे कुछ बात करनी है। राजकुमार घर से बाहर रोड पर आए और इससे पहले कि कुछ समझ पाते तो गुंडातत्वों ने उन पर डंडो व अन्य हथियारों से जोरदार हमल कर दिया। राजू ने अपने आप को बचाने की कोशिश की लेकिन रात के अंधेरे में व अंधेरा होने की बजह से वो कुछ समझ नहीं पाए। कुछ समय बाद राजकुमार शर्मा की आवाजें व चीखें सुनकर स्थानीय लोग उनको पटटा के सरकारी अस्पताल ले गए लेकिन वहां पर रात्रि आपातकालीन व्यवस्था नहीं थी, परिणामस्वरुप उनको बददी के श्रीकांत मैमोरियल अस्तपाल लाया गया। गौरतलब है कि अपन संस्था के माध्यम से राजकुमार शर्मा पहाडी एरिया की समस्याएं उठाते रहते हैं और अपनी बेबाक वाणी के लिए जाने जाते हैं।
    अस्पताल के संचालक डा. अंशु शर्मा ने बताया कि राजकुमार शर्मा को गंभीर चोटे आई और उनको सामान्य होने में एक से दो सप्ताह लगेगें। चिकित्सक ने बताया कि उनको गंभीर चोटे आई हैं और एक्सरे के बाद ही पता चलेगा कि शरीर के किस किस भाग का क्या नुक्सान हुआ है। वहीं डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मैडीकल रिपोर्ट दर्ज करने के बाद ही अगली कार्यवाही होगी। गौरतलब है कि राजकुमार शर्मा दाडवा वार्ड से जिप चुनाव भी लड चुके हैं और तीसरे स्थान पर रहे थे। चुनाव परिणाम के बाद राजकुमार के हक में पडे कुछ बंडल कूडे के ढेर में मिले थे जिसके बाद राजकुमार ने कोर्ट में दस्तक दी थी और आज भी इस मामले पर फैसला आना बाकी है। सूत्रों ने यह भी बताया कि राजकुमार शर्मा के साथ आरोपियों की पुरानी खुन्नस थी और वह हमला करने की फिराक में थे और घात लगाकर बैठे थे।
     

  • दर्दनाक सड़क हादसे में 16 की मौत, 40 घायल, देखें वीडियो

    दर्दनाक सड़क हादसे में 16 की मौत, 40 घायल, देखें वीडियो

    घाना: घाना के मध्य क्षेत्र में अकरा-केप तट राजमार्ग पर गोमोआ ओकेरेको में हुई एक दुर्घटना में लगभग 16 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है. इस दौरान 40 के करीब लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना में लाइबेरिया से बुदुम्बुरम जा रही एक यूटोंग बस और तकोरादी की ओर जाने वाला एक ईंधन टैंकर क्षतिग्रस्त हो गए।

    मंगलवार 30 मई 2023 को सुबह 5 बजे के करीब दोनों वाहन आपस में टकरा गए। पीड़ितों को बचाने के लिए घटनास्थल पर मौजूद घाना नेशनल फायर सर्विस (जीएनएफएस) के अनुसार अभी तक इस एक्सीडेंट के होने का सटीक कारण साफ़ नहीं हो सका है।

    हालांकि, चश्मदीद गवाह बताते हैं कि यूटोंग बस चालक पूरी यात्रा के दौरान कभी-कभी अपनी लेन से भटक रहा था । विन्नेबा फायर सर्विस कमांडर डीओ II क्वेसी ह्यूजेस ने कहा, “टैंकर चालक यूटोंग की लेन में आ गया क्योंकि और उस समय यूटोंग चालक भी अपनी लेन में प्रवेश कर चुका था।” उन्होंने कहा, हमने घायलों को ट्रॉमा और स्पेशलिस्ट अस्पताल भेजा है।” इस मौके GNFS के साथ सहायता प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा और पुलिस सेवा भी साइट पर मौजूद थी

  • ऊना पुलिस ने पकड़ी 420 पेटी अवैध शराब 

    ऊना पुलिस ने पकड़ी 420 पेटी अवैध शराब 

    ऊना/सुशील पंडित: बीती 27 मई को मोहित राजपूत निवासी ऊना व अश्वनी कुमार निवासी नंगल को पुलिस ने 45 पेटी अवैध शराब सहित पकड़ा था। उन दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने मैहतपुर से ही 375 पेटी अवैध शराब और बरामद की थी। अब यह संख्या बढ़कर 420 पेटी अवैध शराब हो गई है। अब इस मामले में नया मोड़ आ रहा है जिस व्यक्ति से यह अवैध शराब खरीदी गई है उसका नाम गौरव मिन्हास उर्फ गोरु बताया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से की गई वार्ता के दौरान बताया कि नाकाबंदी में पकड़ी बोलैरो गाड़ी से वीआरवी मार्का देसी शराब की 45 पेट्टियां बरामद की गई थी। प्रारम्भिक जांच में गिरफ्तार किए गए व्यक्ति मोहित राजपूत ने बताया कि इसने शराब की 45 पेट्टियां गौरव मिन्हास ऊर्फ गोरू से खरीदी हैं। इस सूचना के आधार पर शराब की बोतलों पर लगे लेबल व होलोग्राम का सत्यापन जिला आबकारी एवं कराधान आयुक्त से करवाया गया जिन्होंने सत्यापित किया कि बोतलों पर लगे लेबल व होलोग्राम जाली हैं।
      पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पिछले दो सप्ताह पहले इन्होंने गौरव मिन्हास से 225 बोतल शराब खरीदी थी और उसे ऊना, मैहतपुर तथा हरोली क्षेत्र में 06 स्थानीय लोगों को वितरित किया था। इसी पूछताछ में अगले दिन यानी 28 मई को मोहित राजपूत तथा अशवनी की निशानदेही पर पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर के प्लॉट नं0 60 में बने एक गोदाम से 375 पेटी शराब बरामद कर ली। पुलिस ने जांच पड़ताल में गवाहों की उपस्थिति में वीआरवी मार्का देसी शराब की 375 अतिरिक्त पेट्टियां (प्रति पेटि 12 बोतल 750 मि0 ली0) बरामद की तथा उसी जगह पर होलोग्राम व वीआरवी उद्योग के लेबल लगे टेप जले हुए पाए गए।
     पुलिस जांच के दौरान यह भी पता चला कि उक्त गोदाम में 04 श्रमिक कार्य करते थे जो कि गायब पाए गए और उनके मोबाईल फोन भी बन्द पाए गए। जबकि उन्हें उसी दिन सुबह गोदाम के आस पास देखा गया था। गोदाम का रैन्ट एग्रीमैन्ट आरोपी अशवनी के नाम पर पाया गया जो कि गौरव मिन्हास की अनुशंसा पर किया गया था।ऊना पुलिस गौरव मिन्हास के घर उसे ढूंढने पहुंची तो वह घर पर न मिला। गौरव मिन्हास पर पुलिस थाना सुन्दरनगर जिला मण्डी में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामले दर्ज हैं तथा वह इस समय जमानत पर चल रहा है। वहीं कल क्षेत्रिय न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने उपरोक्त गोदाम का दौरा करके मौके का निरीक्षण किया।
    वहीं पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने लोगों से अपील की है कि नक़ली शराब पर मिले लोगो व लेवल को हुबहू बनाने की कोशिश की गई है जबकि इस पर क्यूआर कोड व मार्का नकली है। यह संतरा मार्का नकली शराब है उन्होंने लोगों से आवाहन किया कि यदि ऐसी शराब आपके आसपास कहीं देखने में आती है तो यह शराब नकली हो सकती है।सेवन न करें बल्कि इसकी शिकायत तुरंत पुलिस को करें।उन्होंने बताया कि जिले में नकली होलोग्राम और स्टिकर वाली शराब पकड़े जाने के बाद पुलिस और एक्साइज विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है वहीं इसको मंडी में हुई जहरीली शराब पीने से हुई मौतों से जोड़कर देखा जा रहा है। इस घटना में शामिल आरोपी का नाम सामने आने से समय रहते पुलिस ने यह कदम उठाया है नहीं तो ऊना में भी मंडी जैसी बड़ी घटना हो सकती थी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
  • जालंधरः पहली बार सरकारी बसों पर लगा लाखों रुपए का जुर्माना

    जालंधरः पहली बार सरकारी बसों पर लगा लाखों रुपए का जुर्माना

    जालंधर/वरुणः पंजाब में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब लेट टैक्स के लिए सरकारी बसों पर भी जुर्माना लगाया गया है। पंजाब रोडवेज बस डिपो होशियारपुर और जालंधर के डिपो 1 और 2 पर क्रमशः 17 लाख और 52.35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जो कुल मिलाकर 69 लाख रुपये से अधिक है। तीनों बस डिपो पर बसों की समय अनुसार पासिंग ना करवाने के कारण जुर्माने और टैक्स पर ब्याज का भुगतान किया गया है। आरोप है कि विभाग के निदेशक द्वारा समय पर टैक्स भरने के लिए बजट उपलब्ध कराने के कारण सिर्फ सरकारी बसों पर जुर्माना लगाया गया है।

    बता दें कि सरकारी बसों को भी हर साल पास करना पड़ता है और स्पेशल रोड टैक्स देना पड़ता है। यह टैक्स प्रति किलोमीटर तय होता है। ऐसा कभी नहीं हुआ कि सरकारी बसों से टैक्स न चुकाने पर जुर्माना और ब्याज वसूला गया हो। देरी से टेक्स अदायगी मामले में ट्रांसपोर्ट विभाग को यह टैक्स, जुर्माना और ब्याज का भुगतान करना पड़ा और इस संबंध में बसे भी नहीं चल पाई। जिसका फायदा प्राइवेट बसों को हुआ है। शहीद भगत सिंह नगर बस के डिपो प्रबंधक ने चंडीगढ़ स्थित निदेशक परिवहन सह प्रबंध निदेशक पनबस को बसों की पासिंग के लिए टैक्स भरने के लिए पत्र भेजा है। लेकिन चंडीगढ़ दफ्तर के द्वारा उसकी राशि का भुगतान नहीं किया गया। जिसके चलते रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी अर्थात आर.टी.ए. होशियारपुर में शहीद भगत सिंह नगर बस डिपो की उन बसों को चलने से रोक दिया गया जिनकी पासिंग नहीं हो पाई और न ही दिन का टैक्स अदा हो पाया। ऐसा भी नहीं कि टैक्स अदा करने में मामूली देर हुई हो बल्कि कई बसों का टैक्स तो 11 महीने तक नहीं अदा किया गया।

    जिस पर रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी होशियारपुर ने जुर्माने के साथ-साथ ब्याज भी लगाया। जुर्माने की राशि 16,79,897 रुपये थी और उस पर ब्याज 22,000 रुपए लगा और कुल राशि 17 लाख रुपये से अधिक की बन गई। इससे कुछ दिन पहले जालंधर के डिपो एक और दो की बसों की पासिंग वक्त पर न करवाने के चलते दोनों डिपो को बड़ा जुर्माना लगाया गया। जालंधर बस डिपो एक को 34.98 लाख रुपये और डिपो दो को 17.36 लाख रुपये, कुल मिला कर 52.35 लाख रुपये का जुर्माना और ब्याज लगाया गया। यूनियन के लोगों का आरोप है कि विभाग की डायरेक्टर हर बात को लटका देती है जिसके चलते अनेक मामले विचाराधीन पड़े हैं जबकि पहले अधिकारी देरी नहीं होने देते थे। इस संबंध में जब डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट अमनदीप कौर से संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि विभाग के पास बजट की व्यवस्था नहीं थी जिसके चलते टैक्स  नहीं भरा जा सका। सरकार का बजट आने के बाद ही विभाग को बजट मिला और फिर राशि अदा की गई।

  • पंजाबः पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग को जड़ा थप्पड़, किया जलील, वीडियो वायरल

    पंजाबः पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग को जड़ा थप्पड़, किया जलील, वीडियो वायरल

    पठानकोटः जिले के कोर्ट के बाहर से पुलिस कर्मी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल, कोर्ट के बाहर एक 64 वर्षीय बुजुर्ग गाड़ी को बैक कर रहा था। इस दौरान उसकी गाड़ी पुलिस कर्मी के साथ टच हो गई। जिसके बाद उक्त पुलिसकर्मी भड़क गया।

    इस दौरान बुजुर्ग ने पुलिसकर्मी से माफी भी मांगी, लेकिन गुस्साए पुलिसकर्मी ने भरे बाजार में बुजुर्ग को थप्पड़ जड़ दिए। इतना ही नहीं, पुलिस कर्मी ने बुजुर्ग को पैर छूने के लिए कहा। जिसके बाद बुजुर्ग ने पुलिस कर्मी के पैर भी छूए। पुलिस कर्मी एसआई पद पर तैनात अंग्रेज सिंह है। पुलिस कर्मी की उक्त गुंडागर्दी की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिसकर्मी द्वारा अभ्रद भाषा का इस्तेमाल भी किया गया है। अब देखना यह है कि उक्त एसआई के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक कोर्ट के अंदर पार्किंग की जगह फुल होने के कारण कार पार्किंग के व्यक्ति ने गाड़ी बाहर लगाने के लिए कहा था। जिसके बाद कार चालक की पुलिस के साथ यह विवाद हो गया।