दर्दनाक सड़क हादसे में 16 की मौत, 40 घायल, देखें वीडियो

घाना: घाना के मध्य क्षेत्र में अकरा-केप तट राजमार्ग पर गोमोआ ओकेरेको में हुई एक दुर्घटना में लगभग 16 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है. इस दौरान 40 के करीब लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना में लाइबेरिया से बुदुम्बुरम जा रही एक यूटोंग बस और तकोरादी की ओर जाने वाला एक ईंधन टैंकर क्षतिग्रस्त हो गए।

मंगलवार 30 मई 2023 को सुबह 5 बजे के करीब दोनों वाहन आपस में टकरा गए। पीड़ितों को बचाने के लिए घटनास्थल पर मौजूद घाना नेशनल फायर सर्विस (जीएनएफएस) के अनुसार अभी तक इस एक्सीडेंट के होने का सटीक कारण साफ़ नहीं हो सका है।

हालांकि, चश्मदीद गवाह बताते हैं कि यूटोंग बस चालक पूरी यात्रा के दौरान कभी-कभी अपनी लेन से भटक रहा था । विन्नेबा फायर सर्विस कमांडर डीओ II क्वेसी ह्यूजेस ने कहा, “टैंकर चालक यूटोंग की लेन में आ गया क्योंकि और उस समय यूटोंग चालक भी अपनी लेन में प्रवेश कर चुका था।” उन्होंने कहा, हमने घायलों को ट्रॉमा और स्पेशलिस्ट अस्पताल भेजा है।” इस मौके GNFS के साथ सहायता प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा और पुलिस सेवा भी साइट पर मौजूद थी

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *