Blog

  • Attari Bazar में निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध 70 दुकानों पर चलाए हथौड़े! देखें वीडियो

    Attari Bazar में निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध 70 दुकानों पर चलाए हथौड़े! देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/अनिलः पंजाब में आम आदमी पार्टी द्वारा सत्ता संभालने के बाद जालन्धर नगर निगम ने अवैध इमारतों के खिलाफ आज सबसे बड़ा प्रहार अटारी बाजार में किया है जहां बोर्ड वाले चौंक के नजदीक कई रिहायशी मकानों को तोड़कर वहां दो मंजिला 70 दुकानों का निर्माण किया जा रहा था इस अवैध निर्माण को रोकने के लिए नगर निगम ने कई बार नोटिस जारी किए मगर न तो निर्माण रोका गया और न ही नोटिस का ज्वाब दिया जा रहा था मामले में कमिशनर अभीजीत कपिलेश तक शिकायतें पहुंचने के बाद एटीपी सुषमा दुग्गल को शौकास नोटिस जारी किया गया था। सुषमा दुग्गल ने कहा कि बिल्डर को कई बार काम बंद करने के लिए कहा गया था मगर वह नहीं रोक रहा था जिसकी रिपोर्ट एमटीपी नीरज भटटी को दी गई थी और कमिशनर के आदेशों के बाद आज डैमोलेशन की कारवाई की जा रही है।

    मिली जानकारी अनुसार आज दिन चढ़ते ही नगर निगम ने 25 मजदूरों को हल्टियों तथा हथौड़े देकर आटारी बाजार भेजा और टीम का नेतृत्व एटीपी सुषमा दुग्गल तथा एटीपी पूजा मान द्वारा किया जा रहा था मौके पर कोई विरोध न हो इसलिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। बता दें कि इस मामले में 2019 को भी काम रुकवाया गया था और विधानसभा कमेटी की और से इस मामले में तब बिल्डिंग इंस्पैकटर तथा एटीपी रहे अधिकारियों से चंडीगढ़ ले जा कर लंबी पूछताछ तक की थी। तब यह निर्माण कांग्रेस की सरकार सत्ता में रहने तक बंद रहा मगर सत्ता परिवर्तन होने के बाद यहां तेजी से काम शुरु कर दिया गया और खाली जगह को भी कवर कर ऊपरी मंजिलो को भी लैंटर से जोड़ लिया गया।

    इस मार्कट को आसपास की 4 मार्किटों का रास्ता लगता था जोकि अंदर ही अंदर एक दूसरी मार्किट के अंदर मिल जाती थी ज्यादातर इस मार्किट के साथ पुराने दुकानदारों ने यहां दुकाने बुक करवाई थी तांकि पुरानी दुकानों के साथ यहां गोदाम का स्टाक रखा जा सके। 


    अवैध निर्माण बिल्कुल बर्दाशत नहीं-अभिजीत कपिलेश

    इस मामले में नगर निगम कमिशनर अभिजीत कपिलेश ने कहा कि बिना नक्शा पास करवाए किए जा रहे सभी अवैध निर्माणों के खिलाफ अब सख्त कारवाई की जाएगी लोगों से अपील है कि वह अपनी बिल्डिंग का कानूनी ढंग से नक्शा पास करवाए और उसी अनुसार बनवाए।

  • CM मान ने एक और वादा किया पूर, स्कूलों को लेकर किया बड़ा ऐलान

    CM मान ने एक और वादा किया पूर, स्कूलों को लेकर किया बड़ा ऐलान

    चंडीगढ़: पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा पंजाबियों को दी एक और गारंटी को पूरा किया जा रहा है। सीएम मान स्कूलों को लेकर ऐलान किया था कि सरकारी स्कूलों के प्रिंसीपल को सिंगापुर ट्रेनिंग के लिए लेकर जाएंगे। जहां वह बच्चों को पढ़ने के नए तरीके सीखेंगे। इस दौरान आज सीएम मान ने उस वादे को पूरा कर दिया है। इस बारे खुद सीएम मान ने ट्वीट करके जानकारी दी है। मेगा पीटीएम और स्कूल ऑफ़ एमिनेंस के बाद अब, पंजाब के सरकारी स्कूलों के प्रिंसीपल 4 फरवरी को सिंगापुर जाएंगे।

    इस दौरान वह ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा होंगे, जहां सभी प्रिंसीपल बच्चों को पढ़ने के नए तरीके सीखेंगे। प्रिंसीपल का ट्रेनिंग प्रोग्राम 6 से 10 फरवरी तक चलेगा। जिसके बाद वह 11 फरवरी को चंडीगढ वापस पहुंचेंगे। बता दें कि चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब वासियों को अच्छी शिक्षा को लेकर गारंटी दी थी।

    भगवंत मान ने कहा कि इसी गारंटी के आधार पर सरकारी स्कूलों के 36 प्रिंसिपलों का पहला बैच 4 फरवरी को व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए सिंगापुर रवाना हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये प्रिंसीपल छह फरवरी से 10 फरवरी तक आयोजित होने वाले ‘पेशेवर शिक्षक प्रशिक्षण संगोष्ठी’ में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह बैच 11 फरवरी को संगोष्ठी में भाग लेकर वापस लौटेगा। भगवंत मान ने आशा व्यक्त की कि इस क्रांतिकारी कदम से राज्य के लाखों छात्रों को लाभ होगा क्योंकि सिंगापुर से अधिक विशेषज्ञता प्राप्त करने से राज्य में शिक्षा के स्तर में और सुधार होगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगापुर से लौटने के बाद ये प्रिंसीपल अपने साथी शिक्षकों और छात्रों से अपने अनुभव साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल से शिक्षक की विशेषज्ञता और पेशेवर क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलेगी ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सके। भगवंत मान ने उम्मीद जताई कि निश्चित रूप से यह कदम प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इन पहलों से पंजाब को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने में मदद मिलेगी।

  • रंजिश के चलते युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, अधमरा कर रेलवे लाइनों पर फेंका, देखें वीडियो

    रंजिश के चलते युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, अधमरा कर रेलवे लाइनों पर फेंका, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः  महानगर में क्राइम की वारदाते लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं रंजिश के चलते कुछ युवकों ने युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घायल युवक की पहचान गढ़ा निवासी दीपक के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक दीपक कॉलेज में छात्रों की प्रधानगी के लिए मीटिंग करने के लिए हेनरी पंप के पास आया था। वहां पर गली में वह टी-स्टॉल पर चाय पीने के लिए गया।

    इसी दौरान उसे रेलवे रोड पर हेनरी पंप के पास गली से गढ़ा के ही रहने वाले उत्सव, बासू और साथ आए लड़कों ने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। झगड़े दौरान वहां पर महिलाओं ने उसे छुड़ा दिया, उसके बाद दोमोरिया पुल (सिटी रेलवे स्टेशन) के पास लाइनों पर फेंकने से पहले भी बुरी तरह से पीटा दातरें मारी। जब वह बेहोश हो गया तो उसे लाइनों पर फेंक कर चले गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे उठाया और फोन पर परिजनों को सूचित किया। गनीमय यह रही कि जब युवक लाइनों पर पड़ा था उस वक्त कोई वहां से ट्रेन नहीं गुजरी।

    दीपक का कहना है कि युवकों ने उसकी डंडो और रॉड से पिटाई बुरी तरह पीटई की। जिससे उसकी हाथ की अंगुलियां टूट गई। इसके अलावा युवकों ने उसके सिर और टांगों पर दातर से वार किए गए। इस घटना में दीपक के सिर पर भी गहरी चोटें आई हैं। दीपक ने कहा कि जिन लड़कों की वह सपोर्ट कर रहे थे बासू और उत्सव की उससे बनती नहीं है। दीपक ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके एक अन्य दोस्त तरूण भगत को भी उन्होंने पीटा था, उसके सिर पर 16 टांके लगे थे। यह भी बताया कि उत्सव पर पहले भी मर्डर का केस चल रहा है और वह जमानत पर बाहर है।

  • शहर वासियों को बड़ी सौगात, अब बसों में भी मिलेगी लोकेशन की जानकारी

    शहर वासियों को बड़ी सौगात, अब बसों में भी मिलेगी लोकेशन की जानकारी

    कानपुर: कानपुर में में ई-बस का लोग बड़ी संख्या में फायदा उठा रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ी समस्या उन्हें बस की समय सारणी को लेकर बनी रहती है। लेकिन अब यह समस्या भी दूर होगी। उनकी बस कहां है और कब उन तक पहुंचेगी। इसकी जानकारी उन्हें अब ऐप के माध्यम से मिलेगी। इतना ही नहीं ऐप पर वह बसों के बारे में तो जानकारी पाएंगे ही इसके साथ ही वह अपनी टिकट भी उस ऐप के जरिए बुक कर सकेंगे।

    कानपुर महानगर के विभिन्न रूटों पर चलने वाली सभी एसी बसों के पल-पल की जानकारी अब यात्री अपने फोन पर पा सकेंगे। ई-बस के ऐप से अब यह मुमकिन हो पाएगा। जो बसों के पल पल की लोकेशन लोगों तक पहुंचाएगा। फरवरी में यह एप आम जनता के लिए लॉच कर दिया जाएगा। इसका ट्रायल शुरू हो गया है।

    ई-बस के डायरेक्टर डीबी सिंह ने बताया कि लोगों की हमेशा शिकायत रहती थी कि बसों के बारे में उनको जानकारी नहीं मिल पाती है। जिसे देखते हुए यह ऐप तैयार कराया गया है। इस ऐप के माध्यम से लोगों को ना सिर्फ बस की लोकेशन के बारे में जानकारी मिलेगी, बल्कि वहां से अपने टिकट भी बुक कर सकेंगे। 

  • हाईवे पर ट्रक चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, सड़क पर गिरा तेल, देखें वीडियो

    हाईवे पर ट्रक चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, सड़क पर गिरा तेल, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः फिल्लौर जीटी हाईवे पर ट्रक चालक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस दौरान टैंपो में इस्तेमाल किए जाने वाले तेल से भरे ट्रक से तेल हाइवे पर गिर गया। मामले की जानकारी देते हुए परगट सिंह ने बताया कि उक्त ड्राइवर ने कई वाहनों को टक्कर मारी, जिसके बाद उसकी गाड़ी से तेल लीक होना शुरू हो गया। इस हादसे में ड्राइवर को चोटे आई है। जिसे ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

    परगट सिंह का कहना है कि यह ट्रक जम्मू के लिए जाना था, जोकि क्षतिग्रस्त हो गया। गौर हो कि इस हादसे के बाद हाइवे पर करीब डेढ से दो किलोमीटर तक तेल ही तेल बिखरा दिखाई दे रहा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि हाइवे पर तेल बिखरने के बाद उन्होंने सड़क हादसों से बचने के लिए रूट को डायवर्ट करवा दिया है। दरअसल, उनका कहना है कि हाइवे पर तेल बिखरने से सड़क हादसे हो सकते है। इसलिए पुलिस अधिकारी खुद मौके पर पहुंच कर मामले का जायजा ले रहे है। 

  • ट्यूशन जा रहे स्टूटेंड पर लुटेरों ने किया तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    ट्यूशन जा रहे स्टूटेंड पर लुटेरों ने किया तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    फगवाड़ा, राजेश कुमारः शहर में सरेआम चोर लूटपाट की वारदात को अंजाम दे रहे है। वहीं फगवाड़ा चंडीगढ़ बाईपास पर ट्यूशन जा रहे विद्यार्थी पर लुटेरों ने हमला कर दिया। लुटेरों द्वारा हमले से युवक बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं स्टूडेंट पर हुए हमले की सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक की पहचान जसविंदर सिंह निवासी गांव बीडपुआद के रूप में हुई है।

    बताया जा रहा है कि जसविंदर ट्यूशन पढ़ने जा रहा था कि दो मोटरसाइकिल सवारों ने उसका फोन छीनने की कोशिश की। इस दौरान जसविंदर द्वारा फोन ना देने पर लुटेरों उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे जसविंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका सिविल अस्पताल में ईलाज चल रहा है। वहीं थाना सदर की पुलिस घायल जसविंदर के बयान दर्ज कर लुटेरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर शुरू कर दी है। 

  • हवा में पलटियां खाते हुए नहर में गिरी कार, देखें वीडियो 

    हवा में पलटियां खाते हुए नहर में गिरी कार, देखें वीडियो 

    लुधियानाः राड़ा साहिब नहर में स्विफ्ट कार के गिरने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार कार होने के कारण आगे तीखा मोड आने चालक से कार नहीं संभली। जिसके चलते नहर के किनारे पत्थर पड़ा था, जिससे गाड़ी उछल गई और हवा में पलटियां खाते हुए नहर में गिर गई।

    कार में सवार महिला और पुरुष पानी में डूबने लगे। चीखने चिल्लाने की आवाजों से लोग मौके पर इकट्‌ठे हो गए। राहगीरों ने डूबते दोनों लोगों को बाहर निकाला। लोगों ने पुलिस अधिकारियों और एंबुलेंस को सूचित किया। उन्हें तुरंत प्राथमिक सहायता देते हुए सिविल अस्पताल पायल भेजा दिया।

    घायल युवक का नाम धर्मवीर बताया जा रहा है। धर्मवीर गांव खटड़ा का रहने वाला है। उसके साथ जो महिला कार में बैठी थी वह गांव भीखी की रहने वाली है। महिला का नाम अभी पता नहीं चल पाया है। जानकारी देते हुए एसएचओ पायल कुलजिंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घायलों के होश में आने के बाद उनके बयान दर्ज कर दिए जाएंगे।

  • मशहूर पंजाबी गायक को मिल रही धमकियां! देखें वीडियो 

    मशहूर पंजाबी गायक को मिल रही धमकियां! देखें वीडियो 

    चंडीगढ़: किसान आंदोलन दौरान “किसान एंथम” गाने वाले पंजाबी गायक श्री बराड़ को जान से मारने की धमकियां मिल रही है। उक्त जानकारी श्री बराड़ ने खुद लाइव होकर दी है, जिसमें उन्होंने कई राजनेताओं पर भी आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि वह अपने कुत्तों-बिल्लों से फोन करवा कर उसे जान से मारने की धमकियां दिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं बता नहीं सकता कि मैं अपनी जिंदगी में किन-किन चीजों को सह रहा हूं.. किसान आंदोलन दौरान बहुत कुछ देखा और कई गुंडो के फोन आते थे और राजनेताओं से धमकियां मिलती थी.. जिनसे बचने के लिए पैसे देता हूं । 

    पंजाब के हक में बोलने का ये सिला मिल रहा है, इससे अच्छा कि मैं अपना जीवन खत्म कर लूं।  श्री बराड़ ने कहा कि जब मैंने “बेड़ियां” गाना निकाला तो उसके बाद भी मुझे बहुत कुछ कहा गया। बराड़ ने कहा कि आप हजार कलम मेरे खिलाफ चला लो, आपके पास एक ही हल है, आप मुझे किसी से गोली मरवा दो, मैं उस दिन टिक जाऊंगा, नहीं तो अपनी एक कलम से आपकी सभी की नींद उड़ा कर रखूंगा.. मैं पंजाब का दिया खाता हूं… पंजाब के लोगों को सब पता है।

  • आज का राशिफल. 02 फरवरी 2023

    आज का राशिफल. 02 फरवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जोड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने मे कामयाब रहेगे। आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय सूझबूझ कर लेना होगा और आप अपने जीवनसाथी को कोई सरप्राइज़ दे सकते हैं। यदि काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसमें  आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ जा सकते हैं और उन्हें उसमे सफलता अवश्य प्राप्त होगी, लेकिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।

    वृष राशिफल। आज आपको किसी जोखिम भरे काम को करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या आ सकती है और आपको अपने कामों में विनम्रता बनाए रखें। किसी निवेश संबंधी मामले में  आप सावधान रहे। किसी सरकारी काम में आज आप अधिकारियों से ना उलझे, नहीं तो  आपका वह काम लंबा लटक सकता है, जो लोग विदेश की यात्रा पर जाने की कोशिश में लगे हुए थे, तो उन्हें आज कोई मौका मिल सकता है। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है, जिससे आपको खुशी होगी और आप परिवार में किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपकी पद व प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। आज आपको लाभ के एक भी अवसर को हाथ से जाने नहीं देना है और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिसका आपको लंबे समय से भय सता रहा था। आपके कुछ मित्र आज आपके लिए मददगार रहेंगे और किसी महत्वपूर्ण काम के पूरा होने से आज आपको खुशी होगी, जिसके बाद आप आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको नेतृत्व क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन आप अपने रूटीन को बेहतर बनाए रखें, यदि आपने उसमें बदलाव किया, तो वह आपको परेशान होना पड़ सकता है। किसी कानूनी मामले में  आप टांग ना अड़ाएं, नहीं तो आपको उसके लिए कोई दंड भी मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से आप आज किसी काम के पूरा ना होने के कारण निराश रहेंगे, लेकिन फिर भी वह आपको मनाने में कामयाब रहेंगे और विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको किसी सरकारी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा और भाग्य के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी आज अपने कुछ सहयोगियों से किसी बात पर झड़प हो सकती है। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा और आपने यदि अपने किसी काम को कल पर टाला, तो बाद में उसमें समस्या आ सकती है।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आपको सेवा के क्षेत्र से जुड़ने का मौका मिलेगा और आपकी मेहनत और विश्वास आज रंग लाएगी। संतान से आज आप किसी बात पर बहस बाजी में ना पड़े। मामा पक्ष से  आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। कामकाज में आज दिन बेहतर रहने वाला है। आपकी किसी गलती से  पर्दा उठने के कारण आपको निराशा होगी और यदि अपने भविष्य के लिए कोई धन संचय किया था, तो आज आप उसका लाभ उठा सकते है।

    तुला राशिफल। आज आपको लेनदेन के मामले में सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि आज उन्हें किसी गलत योजना में ध्यान लगाना नुकसान दे सकता है। आप साझेदारी में किसी काम के लिए हां ना करें। आपने यदि किसी को धन उधार दिया, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। मित्रों व सहकर्मी  आज आपका पूरा साथ देंगे और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे ओर आपकी वह ईच्छा पूरी भी अवश्य होगी। आपके आज किसी नए मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है।

    वृश्चिक राशिफल। आज आप उत्साहित होकर किसी काम को करेंगे व नौकरी में कार्यरत लोगों कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके अच्छा नाम कमाएंगे। आपको अपने सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है, जिनसे आपको घबराना नहीं है। आप आज अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जो आपके लिए नुकसानदायक रहेंगे। माता-पिता की सेहत के प्रति सचेत रहें।

    धनु राशिफल। बिजनेस कर रहे लोगों को कार्य क्षेत्र में अपने कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा व उन्हें अपनी चतुर बुद्धि से मात देने के लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी को आप लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जा सकते हैं, उनके लिए कुछ उपहार भी लेकर आएंगे। आप दोनों के बीच यदि कुछ दुरियां थी, तो वह भी दूर होंगी और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आज आप आगे बढ़ेंगे। आपकी आप अपने किसी परिजन की ओर से घर में चल रही अनबन को लेकर बातचीत ना करें, नहीं तो वाद-विवाद बन सकता है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए अन्य लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और मेलजोल की भावना पर भी आप पूरा जोर देंगे। आप बड़ों का आदर व सम्मान बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप कुछ महत्वपूर्ण गतिविधियों में भी हिस्सा लेंगे। संतान से आज आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है, जिससे आप दोनों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी। आपका कोई मित्र  आपको यदि किसी निवेश संबंधी योजना के बारे में बताएं, तो आपको उसमें धन लगाने से बचना होगा।

    कुंभ राशिफल। कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज अपने कामों से जाने जाएंगे और उन्हें कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में भी सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपके कुछ धन संबंधित मामले आज तेज रहेंगे, क्योंकि यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो वह आज आपसे वापस मांग सकते हैं। आपको दान धर्म के कार्यों में भी बढ़ चढ.कर हिस्सा लेंगे। परिवार का कोई आज आप किसी बात को लेकर खरी-खोटी सुना सकते हैं।

    मीन राशिफल। मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंदमय रहने वाला है। आपकी रक्त संबंधी रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी और खुशियां बढेगी, लेकिन आप अपने अंदर विवेक व विनम्रता की भावना को बनाए रखें, नहीं तो आप किसी से बहुत कड़वा बोल सकते हैं। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और कार्यक्षेत्र में आप अपने कामों में बड़प्पन दिखाते हुए आगे बढ़ेंगे और छोटो की गलतियों को नजरअंदाज करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आप अच्छा प्रदर्शन करके अधिकारियों को हैरान कर सकते हैं।

  • करुणामूलक संघ नौकरियों के लिए फार्मूला तैयार करेगा:अजय कुमार 

    करुणामूलक संघ नौकरियों के लिए फार्मूला तैयार करेगा:अजय कुमार 

    ऊना में संघ की हुई अहम बैठक 

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के करुणामूलक संघ की अहम बैठक का आयोजन जिला ऊना के विश्राम गृह में किया गया। बैठक में संघ के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार ने जिला भर के तमाम करुणामूलक आश्रितों से उनकी समस्याओं के बारे में जाना। ओर प्रदेश सरकार के समक्ष पेश किए जाने वाले एजेंडे को लेकर रूपरेखा भी तैयार की गई। 

    करुणामूलक संघ के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि संघ के जितने भी पदाधिकारी और सदस्य हैं उनकी मांगों को लेकर वह वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट कर चुके हैं और प्रदेश सरकार ने करुणामूलक संघ को एक एजेंडा तैयार करने के लिए हरी झंडी दी है जिसमें तमाम करुणामूलक लोगों की समस्याओं का हल किया जा सके।

    उन्होंने कहा कि संघ ने पूर्व भाजपा सरकार के समय अपनी मांगों के समर्थन में क्रमिक भूख हड़ताल करते हुए संघर्ष किया था।  अब मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने करुणामूलक आश्रितों को जल्द न्याय देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा करुणामूलक आश्रित परिवारों की आय सीमा 2.50 लाख रुपए निर्धारित की है जबकि इस आय सीमा को बढ़ाकर पांच लाख रुपए तक किए जाने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि करुणामूलक आश्रित करीब 15 से 20 वर्ष से नौकरी की राह देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार द्वारा कुछ रिजेक्ट किए गए केसों को लेकर भी एक नोटिफिकेशन जारी की गई थी, जिसे रद्द करवाने की मांग वर्तमान सरकार से उठाई जाएगी।